ख़बरें विस्तार से

अन्य ख़बरें आगे पढ़ें
ग्रामीण मीडिया में दे विज्ञापन और ग्रामीण क्षेत्रों सहित जिले में करें अपने व्यापार का प्रचार बैतूल जिले के सबसे बड़े हिंदी न्यूज़ पोर्टल- ग्रामीण मीडिया सेंटर में आप सभी का स्वागत है।

खबर को शेयर करने के लिए क्लिक करें

Wednesday, 3 January 2018

मध्यप्रदेश में तम्बाकू उपयोग में 5 प्रतिशत की गिरावट-स्वास्थ्य मंत्री श्री सिंह

ग्रामीण मीडिया सेण्टर|जनसम्पर्क बैतूल 



स्वास्थ्य मंत्री द्वारा वैश्विक वयस्क तम्बाकू सर्वेक्षण रिपोर्ट का विमोचन   

मध्यप्रदेश में गुटका, बीड़ी-सिगरेट, खैनी आदि के प्रयोग में 5 प्रतिशत की कमी आयी है। लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्री रुस्तम सिंह ने आज ग्लोबल एडल्ट टोबेको सर्वे-2 वर्ष 2016-17 की मध्यप्रदेश रिपोर्ट का विमोचन करते हुए यह जानकारी दी। पहला सर्वेक्षण वर्ष 2009-10 में हुआ था, जिसमें तम्बाकू सेवन करने वालों का प्रतिशत 39.5 था, जो वर्ष 2016-17 में 34.2 हो गया। इसी तरह, धूम्रपान का प्रतिशत 16.9 से कम होकर 10.2 और धूम्ररहित तम्बाकू का सेवन का प्रतिशत 31.4 से घटकर 28.1 रह गया है।
छात्रों को तम्बाकू के विरुद्ध करें जागरूक
मंत्री श्री सिंह ने कहा कि स्कूल और कॉलेज छात्र-छात्राओं को नियमित रूप से तम्बाकू के खतरों से आगाह करते हुए जागरूक करें। स्कूल के प्राचार्य और अध्यापक विशेष रूप से 6वीं, 7वीं और 8वीं के बच्चों को हर दिन किसी न किसी रूप में इस बुरी आदत के नुकसानों को बतायें। अगर किशोरावस्था में ही इस बुराई पर काबू कर लिया गया, तो इसके अच्छे परिणाम मिलेंगे।
जुर्माना राशि बढ़े
श्री सिंह ने कहा कि सार्वजनिक स्थानों पर धूम्रपान में कमी आयी है लेकिन इस पर होने वाले जुर्माने की राशि 200 रुपये से बढ़ाकर कम से कम एक हजार रुपये की जानी चाहिये। यदि अभिभावक चाहते हैं कि उनके बच्चों में कोई बुरी लत न हो, तो पहले वे खुद मिसाल बनें। इसी तरह, वरिष्ठ अधिकारी भी कर्मचारियों के सामने उदाहरण पेश करें।
धूम्रपान और तम्बाकू से होती हैं बड़ी बीमारियाँ
कार्यक्रम में बताया गया कि धूम्रपान से न केवल मुँह और फेफड़े का कैंसर, बल्कि लकवा, डायबिटीज और ह्रदय रोग भी होते हैं। मुख कैंसर का सबसे ज्यादा शिकार 25 से 35 वर्ष आयु वर्ग के युवा होते हैं, जो अपना भविष्य सँवारने के बजाय रोग और गरीबी से जूझने लगते हैं। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संचालक श्री एस. विश्वनाथन ने बताया कि बीमारियों की वजह से 7 प्रतिशत लोग गरीबी रेखा के नीचे चले जाते हैं। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश में स्वास्थ्य विभाग एम्स के साथ मिलकर ओरल कैंसर का सर्वे करेगा।
केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के राष्ट्रीय सलाहकार श्री प्रवीण सिन्हा ने कहा कि तम्बाकू के विरुद्ध जागरूकता कार्यक्रम मध्यप्रदेश के 16 जिलों में चल रहा है। इसे सभी जिलों में चलाया जाना चाहिये। मध्यप्रदेश देश के सर्वाधिक प्रभावित 6 राज्यों में से एक है। प्रदेश के 50 प्रतिशत पुरुष और 17 प्रतिशत महिलाएँ तम्बाकू का उपयोग करते हैं।
संचालक राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन डॉ. बी.एन. चौहान, डॉ. मुकेश सिन्हा, डॉ. बी.एम श्रीवास्तव और विश्व स्वास्थ्य संगठन के प्रतिनिधियों ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। कार्यक्रम में प्रदेश के दंत चिकित्सक, स्वयंसेवी संगठन और चिकित्सक मौजूद थे
 www.graminmedia.com

सावित्रीबाई फूले व जयपाल सिंह मुंडा जी के जन्मदिन पर संघगोश्ठी

ग्रामीण मीडिया सेण्टर| मुलताई 

भगतसिंह वार्ड में  आदिवासी युवा सगा समाज मुलताई द्वारा सावित्रीबाई फूले व जयपाल सिंह मुंडा जी के जन्मदिन पर संघगोश्ठी की और हर्षोल्लाश के साथ याद किया| समाज द्वारा इन महान व्यक्तित्व के बारे में अपने बच्चों को भी जानकारी दी गई| समाज द्वारा बताया गया 

जयपाल सिंह मुंडा-
जयपाल सिंह मुंडा (3 जनवरी 1903 – 20 मार्च 1970)[1] भारतीय आदिवासियों और झारखंड आंदोलन के एक सर्वोच्च नेता थे। वे एक जाने माने राजनीतिज्ञ, पत्रकार, लेखक, संपादक, शिक्षाविद् और 1925 में ‘ऑक्सफोर्ड ब्लू’ का खिताब पाने वाले हॉकी के एकमात्र अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी थे। उनकी कप्तानी में १९२८ के ओलिंपिक में भारत ने पहला स्वर्ण पदक प्राप्त किया।जयपाल सिंह छोटा नागपुर (अब झारखंड) राज्य की मुंडा जनजाति के थे। मिशनरीज की मदद से वह ऑक्सफोर्ड के सेंट जॉन्स कॉलेज में पढ़ने के लिए गए। वह असाधारण रूप से प्रतिभाशाली थे। उन्होंने पढ़ाई के अलावा खेलकूद, जिनमें हॉकी प्रमुख था, के अलावा वाद-विवाद में खूब नाम कमाया।
उनका चयन भारतीय सिविल सेवा (आईसीएस) में हो गया था। आईसीएस का उनका प्रशिक्षण प्रभावित हुआ क्योंकि वह 1928 में एम्सटरडम में ओलंपिक हॉकी में पहला स्वर्णपदक जीतने वाली भारतीय टीम के कप्तान के रूप में नीदरलैंड चले गए थे। वापसी पर उनसे आईसीएस का एक वर्ष का प्रशिक्षण दोबारा पूरा करने को कहा गया (बाबूगीरी का आलम तब भी वही था जो आज है!)। उन्होंने ऐसा करने से इनकार कर दिया।उन्होंने बिहार के शिक्षा जगत में योगदान देने के लिए तत्कालीन बिहार कांग्रेस अध्यक्ष डा. राजेन्द्र प्रसाद को इस संबंध में पत्र लिखा. परंतु उन्हें कोई सकारात्मक जवाब नहीं मिला. 1938 की आखिरी महीने में जयपाल ने पटना और रांची का दौरा किया. इसी दौरे के दौरान आदिवासियों की खराब हालत देखकर उन्होंने राजनीति में आने का फैसला किया.1939 जनवरी में उन्होंने आदिवासी महासभा की अध्यक्षता ग्रहण की जिसने बिहार से इतर एक अलग झारखंड राज्य की स्थापना की मांग की। इसके बाद जयपाल सिंह देश में आदिवासियों के अधिकारों की आवाज बन गए। उनके जीवन का सबसे बेहतरीन समय तब आया जब उन्होंने संविधान सभा में बेहद वाकपटुता से देश की आदिवासियों के बारे में सकारात्मक ढंग से अपनी बात रखी।

सावित्रीबाई फुले 
का जन्म 3 जनवरी 1831 को हुआ था। इनके पिता का नाम खन्दोजी नेवसे और माता का नाम लक्ष्मी था। सावित्रीबाई फुले का विवाह 1840 में ज्योतिबा फुले से हुआ था।सावित्रीबाई फुले भारत के पहले बालिका विद्यालय की पहली प्रिंसिपल और पहले किसान स्कूल की संस्थापक थीं। महात्मा ज्योतिबा को महाराष्ट्र और भारत में सामाजिक सुधार आंदोलन में एक सबसे महत्त्वपूर्ण व्यक्ति के रूप में माना जाता है। उनको महिलाओं और दलित जातियों को शिक्षित करने के प्रयासों के लिए जाना जाता है। ज्योतिराव, जो बाद में ज्योतिबा के नाम से जाने गए सावित्रीबाई के संरक्षक, गुरु और समर्थक थे। सावित्रीबाई ने अपने जीवन को एक मिशन की तरह से जीया जिसका उद्देश्य था विधवा विवाह करवाना, छुआछूत मिटाना, महिलाओं की मुक्ति और दलित महिलाओं को शिक्षित बनाना। वे एक कवियत्री भी थीं उन्हें मराठी की आदिकवियत्री के रूप में भी जाना जाता था।

'सामाजिक मुश्किलें

वे स्कूल जाती थीं, तो विरोधी लोग पत्थर मारते थे। उन पर गंदगी फेंक देते थे। आज से 160 साल पहले बालिकाओं के लिये जब स्कूल खोलना पाप का काम माना जाता था कितनी सामाजिक मुश्किलों से खोला गया होगा देश में एक अकेला बालिका विद्यालय।

महानायिका

सावित्रीबाई पूरे देश की महानायिका हैं। हर बिरादरी और धर्म के लिये उन्होंने काम किया। जब सावित्रीबाई कन्याओं को पढ़ाने के लिए जाती थीं तो रास्ते में लोग उन पर गंदगी, कीचड़, गोबर, विष्ठा तक फैंका करते थे। सावित्रीबाई एक साड़ी अपने थैले में लेकर चलती थीं और स्कूल पहुँच कर गंदी कर दी गई साड़ी बदल लेती थीं। अपने पथ पर चलते रहने की प्रेरणा बहुत अच्छे से देती हैं।

www.graminmedia.com

वाहन की टक्कर से बाइक सवार घायल

ग्रामीण मीडिया सेण्टर|मुलताई


बैतूल रोड क्षेत्र में गुरुकृपा रेस्टाॅरेंट के सामने रात 7.30 बजे अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए एंबुलेंस से सरकारी अस्पताल पहुंचाया। मोरखा निवासी पवन बिहारे और अभिषेक रघुवंशी बाइक से बैतूल से मुलताई की ओर आ रहे थे। पीछे से आ रहे वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। जिससे दोनों गिरकर घायल हो गए। पवन और अभिषेक को सिर, हाथ, पैर में गंभीर चोट आने से प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रैफर किया गया। www.graminmedia.com

मैं जिंदा हूं, मृत दर्शाकर राजस्व रिकार्ड में जमीन कर दी अनजान लोगों के नाम

ग्रामीण मीडिया सेण्टर| मुलताई 


मैं अजाबराव माली हूं, आपके सामने जीवित खड़ा हूं। इसके बाद भी राजस्व रिकार्ड में मुझे मृत दर्शाकर मेरे स्वामित्व की जमीन को अनजान लोगों के नाम से दर्ज कर दी है। मेरी जमीन पर जिन लोगों के नाम राजस्व रिकार्ड में दर्ज हुए हैं, उन्हें मैं जानता तक नहीं। अब आप ही मेरी समस्या का समाधान करो। यह बात गुरुसाहब वार्ड निवासी किसान अजाबराव माली ने एसडीएम राजेश शाह से शिकायत करते हुए कही। अजाबराव माली ने बताया राजस्व विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों और कर्मचारियों ने मेरे जीवित रहने के बाद भी मुझे मृत घोषित कर दिया। अजाबराव ने बताया मुलताई पटवारी हल्का नंबर 26 में उसकी खानदानी जमीन 0.383 हेक्टेयर है। वह इस जमीन पर कृषि कार्य करता है। बैंक से ऋण लेने के लिए लोकसेवा केंद्र में जमीन के खसरा-बंदी, नक्शे की नकल निकाली। नकल निकालने पर पता चला उसके स्वामित्व की भूमि पर 22 जून 2012 को तहसीलदार मुलताई ने संशोधित पंजी में उसे फौत बताकर वारसान बतौर पांच लोगों के नाम दर्ज कर दिए हैं। मेरे नाम के स्थान पर मीना बेवा जयंत, तनु, योगेश, आशा का नाम दर्ज हो गया। जिन लोगों के नाम दर्ज हुए हैं, वह उन्हें जानता भी नहीं है। अजाबराव ने इस समस्या से कृषक फ्डरें्स क्लब के राजेंद्र भार्गव को अवगत कराया। 
www.graminmedia.com

शतचंडी महायज्ञ के लिए हुआ ध्वज पूजन

ग्रामीण मीडिया सेण्टर|मुलताई 


मासोद रोड पर स्थित ज्ञानेश्वर शिव मंदिर परिसर में होने वाले शतचंडी महायज्ञ के लिए बुधवार को ध्वज पूजन हुआ। साधकों ने सुबह भगवान भोलेनाथ का रूद्राभिषेक करने के बाद शतचंडी महायज्ञ के लिए ध्वज का पूजन किया। आचार्य पं.संजय जोशी, पं.ललित चौबे और पं. दीपक व्यास ने ध्वज पूजन संपन्न कराया। विधायक चंद्रशेखर देशमुख, जिपं सदस्य राजा पंवार, एनआर धोटे, विजय शुक्ला, सुरेश अग्रवाल, नरेंद्र खंडेलवाल, चिंटू खन्ना सहित अन्य श्रद्धालुओं ने ध्वज का पूजन किया। इसके साथ महायज्ञ को लेकर तैयारियां शुरू हो गई। आचार्य जोशी ने कहा गुप्त नवरात्र में यज्ञ अनुष्ठान करने से विशेष फल की प्राप्ति होती है। यज्ञ से मोह, माया और बुराईयों का नाश होता है। साधक विनोद ठाकरे, घनश्याम सोनी ने बाताया 17 जनवरी को चुनरी यात्रा निकाली जाएगी। 18 जनवरी से पंचकुंडीय शतचंडी महायज्ञ शुरू होगा।  

www.graminmedia.com

चक्कर आने से किसान कुएं में गिरा, भर्ती

ग्रामीण मीडिया सेण्टर| बैतूल


कोतवाली थाने कुप्पा गांव में खेत में सिंचाई करने के दौरान किसान चक्कर आने से कुएं में गिर गया। ग्रामीणों ने उसे कुएं से निकालकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस के अनुसार अजीत परते 23 वर्ष खेत में सिंचाई करने गया था। सिंचाई के दौरान इंजन बंद हो गया। जिसे देखने वह कुएं के पास गया। इसी दौरान उसे चक्कर आ गया। जिससे वह कुएं में गिर गया।

www.graminmedia.com

मोबाइल पर देखी थी फिल्म इसके बाद किया गैंगरेप

ग्रामीण मीडिया सेण्टर|बैतूल
फालोअप 

साईंखेड़ा थाना क्षेत्र की युवती के साथ गैंगरेप करने वाले आरोपियों को पुलिस ने बुधवार को कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने दोनों आरोपी बलिराम धुर्वे और राजेश काकोड़िया को जेल भेज दिया। रविवार रात गैंगरेप की शिकार युवती ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। सुसाइड नोट के आधार पर पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया था। आरोपी राजेश काकोड़िया ने बताया घटना के दो दिन पहले मोबाइल में इंटरनेट पर फिल्म देखी थी। जिसके कारण हमने यह कदम उठा लिया। थाना प्रभारी केआर सिलाले ने आरोपियों को जेल भेज दिया है। मामले की जांच की जा रही है।

 www.graminmedia.com

शिक्षिका का अपहरण कर दुष्कर्म करने वाले आरोपी को 10 साल की जेल

ग्रामीण मीडिया सेण्टर|बैतूल 


एक महिला को इंदौर से बैतूल तक 10 साल तक तलाशने के बाद आरोपी बैतूल पहुंचा और उसका अपहरण करके जबरन उसके साथ दुष्कर्म किया। न्यायालय ने इस मामले में आरोपी को 10 साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई। शासन की ओर से पैरवी कर रहे सरकारी वकील शशिकांत नागले ने बताया बैतल बाजार ू थाना क्षेत्र के सरकारी स्कूल में पढ़ाने वाली शिक्षिका 15 मार्च 2012 को स्कूल से लापता हो गई थी। काफी तलाशने पर भी जब उसका पता नहीं चला तो पति ने 16 मार्च को बैतल बाजार ू थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई। 25 मार्च को अचानक उसने अपने भाई को मोबाइल पर फोन करके बताया रीवा निवासी भानुप्रताप जबरदस्ती उसे अपने साथ छत्तीसगढ़ के दल्ली राजहरा ले आया है। इसके बाद पुलिस ने पीड़िता के भाई की मदद से उसे राजहरा से मुक्त करवाया। आरोपी भानुप्रताप पर एफआईआर दर्ज की गई थी। प्रकरण न्यायालय में चल रहा था । विशेष न्यायाधीश अनिल कुमार गुप्ता ने आरोपी भानुप्रताप को धारा 376 (1) के तहत 10 साल के कठोर कारावास और 5 हजार रुपए अर्थदंड की सजा सुनाई। उसे धारा 323 के तहत 6 माह कठोर कारावास और 100 रुपए के अर्थदंड से भी दडिं त किया। शासन की ओर से सरकारी वकील शशिकांत नागले ने पैरवी की। 

2002 में आरोपी के डर से इंदौर से आ गई थी महिला 
पीड़ित महिला 2002 मेंइंदौर मेंबीएएमएस की पढ़ाई कर रही थी। आरोपी भानुप्रताप वहीं सेउसकेपीछ़ेपड़ा हुआ था। उसके डर सेवह पढ़ाई छोड़कर 2002 मेंवापस बैतूल आ गई थी। उसकी शादी हो गई। 2006 मेंवह शिक्षिका बन गई। अचानक 2011 मेंआरोपी उसेपरेशान करनेलगा और उसका अपहरण करकेरीवा, कटखरी, कटनी, राजहरा समेत अन्य जगहों पर लेगया और मारपीट करकेदुष्कर्म किया।
 www.graminmedia.com


परदेश में रहकर अपने ग्राम रोशनी से जगमगा दिया ,यूथ क्लब सांवगी ने

ग्रामीण मीडिया सेण्टर|सावंगी, मुलताई


                              www.graminmedia.com
मुलताई विधान सभा के ग्राम सावंगी के युवाओ ने, जो की  परदेश में रोजगार और नौकरी करने वाले है ,ग्रामीण मीडया को मोबाइल पर सूचना देकर के जानकारी में बताया की हम ग्राम के 20 नवयुवको ने यूथ क्लब सावंगी का एक ग्रुप बनाया।  जिसमे हर युवा देश के  अलग अलग नगरों में  नौकरी करते है।  हमेशा ग्राम की छोटी-छोटी और बड़ी समस्याओ को हल करने हेतु प्रयास रहते है. संक्षिप्त  में कहे तो अपनी ग्राम सावंगी में क्या क्या जनहित के काम हो सकते है।  इसका प्रयास करते है।  गौर तलब हो की एक साल में एक बार ही ग्राम जाते है।
व्हाट्सएप  और मोबाइल से एक दूसरे से बाते करके ग्राम विकास  की योजना तैयार करके मूर्त रूप देते है।  इसी कड़ी में ग्राम की सड़क बत्ती लगा करके पुरे ग्राम को रोशनी दी।  युवा क्लब के सदस्य ने बताया की ग्राम में सड़क बत्ती के अभाव में पूरा ग्राम की सड़के और गालिया अँधेरे  में रहती थी।  उसके स्थाई समाधान में उन्होंने 20 एलईडी लाईट एक 1400 रुपए प्रति से 28 हजार की खरीदी और अपने अपने घरो की लाइट से जोड़ करके पुरे ग्राम की सड़को को  रोशन कर के जगमगा  दिया। ये लाइट शाम  अंधेरा होने से रात 10 बजे तक चालु रखते है।  पंचायत का ना सरकार का रास्ता देखा स्वयं के संसाधनो से परदेश  में बैठ करके अपने ग्राम को जगमगा दिया।  इस काम की अन्य ग्रामो में चर्चा है।  यूथ क्लब सावंगी के सदस्य किसी भी एक सदस्य का नाम प्रकाशन से भी परहेज करते है। आगामी कार्य योजना में ग्राम की स्कूल शिक्षा पर काम करेंगे।  ग्राम मीडिया इस क्लब को धन्यवाद देता है।  जो दूर रहकर भी अपनी जन्म भूमि  ग्राम की सेवा कर रहे है। 

17, 18 और 19 को ताप्ती जन्मोत्सव, साधना सरगम मुख्य रूप से

ग्रामीण मीडिया सेण्टर|बैतूल, मुलताई

माँ ताप्ती जन्मोत्सव में इस वर्ष ये कलाकार देंगे अपनी प्रस्तुति





www.graminmedia.com

इन कलाकारों में मुख्या रूप से संगीत के क्षेत्र की महान हस्ती साधना सरगम अपनी आवाज से समा बांधेंगी
आपको बतादे साधना सरगम द्वारा मुख्य रूप से बहु चर्चित गाने पहला नशा पहला।।।, सात समुन्दर पार...,ना कजरे की धार जैसे गाने गाये गए है| इसके अलावा रवि त्रिपाठी इंडियन आयडल २ से वे भी अपने गीत की प्रस्तुति देंगे| 

पटवारी को ग्रामीणों ने बेरहमी से पीटा,मौके पर बड़ी तादाद में पुलिस रवाना

ग्रामीण मीडिया सेण्टर|आमला ।। रोहित दुबे ।।
            
जमीन का सीमांकन करने गए एक पटवारी को ग्रामीणों द्वारा बेरहमी से मारपीट कर घायल कर देने का मामला प्रकाश में आया है । मिली जानकारी के मुताबिक छिपन्या,  पिपरिया हल्का पटवारी दिनेश मर्सकोले ग्राम गोलढाना में एक विवादित भूमि का सीमांकन करने गए थे । जिसमे बोरदेही थाना से सिपाही सहित महिला पुलिसकर्मी भी शामिल थे । भूमि पर सीमांकन करते समय ग्रामीणों ने पत्थर सहित लाठीयो से उन पर हमला बोल दिया । जिसमें पटवारी दिनेश मर्सकोले गम्भीर रूप से घायल हुए है । मामले की सूचना राजस्व विभाग को लगते ही वरिष्ठ अधिकारियों की टीम मौके पर रवाना हो चुकी है । वही इस मामले की बोरदेही पुलिस ने भी पुष्टि की है बोरदेही थाने हमले की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस बल रवाना हो गया । वही घटना की जानकारी लगते ही आमला तहसीलदार दिनेश साल्वे भी पटवारी पर हमला करने वाले ग्रामीणों के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाने हेतु बोरदेही के लिये रवाना हुए ।
 www.graminmedia.com

मुलताई बंद सफल, तीन पूर्व विधायकों और वर्तमान विधायक आमने सामने

ग्रामीण मीडिया सेण्टर| मुलताई 

  • तीन पूर्व विधायकों ने व्यापारियों के समर्थन से करवाया मुलताई बंद 
  • वर्तमान विधायक का बंद स्थगित करवाना हुआ असफल 
  • मुलताई में नजूल हटाओ मंच ने नजूल समाप्ति के लिए ज्ञापन सौपा 




मुलताई में नजूल हटाओ  को लेकर बंद सफल रहा| मुलताई में इस बंद को लेकर दो गुट आमने सामने थे जिसमे मुलताई के वर्तमान विधायक चंद्रशेखर देशमुख ने बंद स्थगित करने की मांग की थी और उनके विपरीत मुलताई के तीन पूर्व विधायक सुखदेव पांसे, डा. सुनीलम मिश्रा और डा. पी आर बोडखे ने मुलताई बंद का समर्थन किया था| बंद सफल रहा जिसका सीधा मतलब जनता समझ सकती है| मुलताई के वर्तमान विधायक की जनता से निवेदन उपरांत भी पूर्व तीन विधायकों ने जनता के साथ मिलकर बंद सफल करवा लिया| 



                                                                                                                                                                   
बंद में कुछ असामजिक तत्वों के द्वारा वर्तमान विधायक के खिलाफ अपशब्द भी लिखे गए| 

मुलताई विधायक के खिलाफ अभद्र पोस्टर बना चर्चा और नाराजगी का विषय


नजूल पट्टो की कार्रवाई को लेकर आज मुलताई बंद के दौरान शहर के फव्वारा चौक पर लगा एक पोस्टर चर्चा का विषय बन गया है। पोस्टर में जिस तरह से क्षेत्रीय विधायक के खिलाफ लिखा गया है। उससे स्वस्थ्य राजनीति की गरिमा तार तार हो गयी है। पोस्टर में विधायक के खिलाफ की गई अभद्र टिपण्णी से भाजपाई नाराज है। पोस्टर में मानव आकृति बनाकर उसे खुद विधायक बताकर अभद्र भाषा लिख कर असमर्थता जताई गई है कि वे जनता की मांग शासन के सामने नही रख पाए।


दिनभर का घटना क्रम 


नजूल हटाओ मंच द्वारा नजूल से संबंधित विसंगतियों को दूर करने की मांग को लेकर बुलाया गया मुलताई बंद सफल रहा।मंच के सद्स्य अमरचंद अग्रवाल, प्रकाश खडक़े, राजू चौबे, गोपाल वर्मा,  कमल सोनी, सुखदेव सोनी, अजय यादव, तुकाराम कडूकार, प्रदीप खंडेलवाल, गोकुल सिंह ने बताया शासन द्वारा भूमि स्वामी हक की जमीनों पर पट्टे की कार्रवाई की जा रही है। जिसके चलते 12 सौ से अधिक मकान स्वामी परेशान है। इस संबंध में नजूल हटाओ मंच द्वारा राजस्व मंत्री कलेक्टर,एसडीएम को ज्ञापन भी दिया गया लेकिन परेशान मकान स्वामियों को राहत नहीं मिली है।

यही वजह है कि नजूल हटाओ मंच के आज के मुलताई बंद के एलान को बड़ा प्रतिसाद मिला है। सुबह से ही बंद को समर्थन के चलते लगभग सभी दुकाने प्रतिष्ठान बंद है। इस बंद को जहां पूर्व विधायक सुखदेव पांसे ने समर्थन किया है वही मुलताई विधायक ने इसे कल देर रात स्थगित करने की अपील की थी।विधायक श्री चंद्रशेखर देशमुख ने कहा है कि वे इस संदर्भ में राजस्व मंत्री से लेकर विभिन्न मंचो पर इस विषय पर प्रयास कर रहे है।

अपनी अपील में श्री देशमुख ने कहा था कि मैंने नजूल में राहत मिल सके इस हेतु विधानसभा में एवम् राजस्व मंत्री के मुलताई प्रवास पर चर्चा की  थी।जिस पर एक कैंप लगाकर नजूल का स्थाई समाधान करने हेतू सहमति बनी है। मेरी पार्टी के जिलध्यक्ष सांसद  से भी  नजूल के बारे मैं  चर्चा हुई है । शीघ्र ही इसका हल करने का प्रयास किया जाएगा।

गौरतलब है कि नजूल हटाओ मंच की बैठक में 3 जनवरी को मुलताई बंद करने का निर्णय लिया गया था । ताप्ती तट स्थित दत्त मंदिर में नजूल हटाओं मंच की बैठक में नजूल से संबंधित विसंगतियों को दूर करने को लेकर चर्चा हुई थी। बैठक में उपस्थित सुभाष भावसार, राजेंद्र भावसार, नितिन भार्गव, राहुल भार्गव, अमरचंद अग्रवाल, प्रकाश खडक़े, राजू चौबे, गोपाल वर्मा, कमल सोनी, सुखदेव सोनी, अजय यादव, तुकाराम कडूकार, प्रदीप खंडेलवाल, गोकुल सिंह, रामनारायण भारद्वाज आदि ने बताया शासन द्वारा भूमि स्वामी हक की जमीनों पर पट्टे की कार्रवाई की जा रही है। जिसके चलते 12 सौ से अधिक मकान स्वामी परेशान है। इस संबंध में नजूल हटाओ मंच द्वारा कलेक्टर,एसडीएम को ज्ञापन भी दिया जा चुका है लेकिन अभी तक परेशान मकान स्वामियों को राहत नहीं मिली है।

                             www.graminmedia.com

दो बाइक शोरूम में चोरों ने किया हाथ साफ

ग्रामीण मीडिया सेण्टर| आमला ।। रोहित दुबे ।।


बीती रात चोरों ने शहर के दो प्रमुख बड़े बाइक शोरूम में चोरी की घटना को अंजाम दे डाला । जिसमे शहर के बोडखी में स्थित हीरो व हौंडा कम्पनी के बाइक शोरूमो में मंगलवार बुधवार की दरम्यानी रात नगदी पर हाथ साफ कर लिया मिली जानकारी के मुताबिक दीपक खण्डागरे के हीरो शोरूम से लगभग 12 हजार रुपये चोरो ने चुरा लिए तथा सलूजा के हौंडा शोरूम से 9 हजार रुपये कीे नगदी पर हाथ साफ कर दिए बताया जाता है दोनों शोरूम में से हौंडा शोरूम में दरवाजे के गिरिल नही लगे रहने पर उस के स्थान से चोर अंदर गए वही हीरो शोरूम में चोर छत पर चढ़कर दरवाजे को खोल नीचे आये हालांकि की पुलिस के हाथों में दोनों स्थान पर सीसी टी वी फुटेज हाथ लगे है जिनमे चोरो की तस्वीरों में हुलिए के आधार पर जाँच की जा रही पुलिस के मुताबिक यह काम कम उम्र के नाबालिक बच्चो का हो सकता है ।
                         www.graminmedia.com

ADD

add

खबर को शेयर करने के लिए क्लिक करें

बैतूल जिले के सबसे बड़े हिंदी न्यूज़ पोर्टल- ग्रामीण मीडिया सेंटर में आप सभी का स्वागत है,ग्रामीण मीडिया परिवार से जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद- राजेन्द्र भार्गव, स्वतंत्र पत्रकार, (9926407240) ग्रामीण मीडिया के नाम पर कोई फेसबुक पेज या एकाउंट बनाना बिना अनुमति के एक अपराध है। कृपया सतर्क रहें।

विज्ञापन

गाय के शुद्ध दूध हेतु संपर्क करें गाय के शुद्ध घी हेतु संपर्क करें

सूचना

आपकी राय या सुझाव देने के लिए नीचे लाल बॉक्स पर क्लिक करें मिलावट रहित गाय के घी और ताजे दूध के लिए संपर्क करें 9926407240

हमारे बारे में आपकी राय यहाँ क्लिक करके दें

हमारे बारे में आपकी राय यहाँ क्लिक करके दें
राय जरूर दें

ग्रामीण मीडिया से ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंचाएं अपना व्यापार, कम दामों में बड़ा प्रचार।

ग्रामीण मीडिया से ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंचाएं अपना व्यापार, कम दामों में बड़ा प्रचार।
विज्ञापन दरें डिस्काउंट के साथ Birthday/ सालगिरह ऐड। विस्तृत जानकारी के लिए ऊपर वाली इमेज को क्लिक करें