अमरावती रोड पर बने हाईवे - फ्लाईओवर पर शुक्रवार सुबह खड़े ट्रक में पीछे से तेज गति से आ रहा ट्रक टकरा गया। टक्कर इतनी जोरदार हुई कि पीछे के ट्रक का केबिन सामने वाले ट्रक के डाले में फंस गया। टक्कर से ड्राइवर और क्लीनर केबिन से उछलकर दूर फिंका गए। केबिन टूटने से ट्रक में भरे लोहे के तार के बंडल भी टूटे केबिन से टकराकर गिर गए। जिससे ट्रक पूरी तरह क्षतिग्रस्त होकर हाईवे पर बिखर गया। हाईवे पर बैतूल की ओर जा रहे खाली ट्रक का डीजल खत्म होने से खड़ा हो गया था।
वीडियो
सुबह करीब सात बजे रायपुर से इंदौर लोहे के तार लेकर जा रहा ट्रक सामने खड़े ट्रक में घुस गया। घटना में ड्राइवर रवि पिता जीवन (29) निवासी देवास और क्लीनर महेश (25) निवासी इंदौर उछलकर हाईवे पर गिर गए।
घटना की सूचना मिलते ही लोग मौके पर पहुंचे। 108 एंबुलेंस और डॉयल 100 को सूचना दी। एंबुलेंस ग्राम साबड़ी में दूसरे केस लेने जाने की वजह से नहीं पहुंच पाई। लगभग पौन घंटे बाद डायल 100 मौके पर पहुंची। खरसाली निवासी गोलू हिंगवे और आशीष पंवार की मदद से घायलों को उपचार के लिए सरकारी अस्पताल पहुंचाया। दोनों को सिर, हाथ, पैर में गंभीर चोट आने से जिला अस्पताल रैफर किया। क्लीनर महेश की हालत गंभीर बनी हुई थी।
|देश में बेनामी संपत्ति बताने पर 1 करोड़ रुपए का इनाम
नामी संपत्ति और काले धन की पुख्ता सूचना देने वालों को आयकर विभाग पांच करोड़ रुपए तक का इनाम देगा। बेनामी लेनदेन या संपत्ति की सूचना पर एक करोड़ और विदेशों में जमा अघोषित काले धन की सूचना पर पांच करोड़ रुपए तक मिलेंगे। केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) ने शुक्रवार को बेनामी लेनदेन मुखबिर इनाम योजना, 2018 में यह घोषणा की है। सीबीडीटी के अनुसार योजना का मकसद बेनामी लेनदेन और संपत्तियों के साथ उस संपत्ति पर गुप्त निवेशक और लाभार्थी मालिकों की कमाई की सूचना देने वालों को प्रोत्साहित करना है। जानकारी देने वालों की पहचान गुप्त रखी जाएगी। सरकार ने आयकर मुखबिर इनाम योजना में भी संशोधन किया है। इसके तहत भारत के अंदर बड़ी कर चोरी या संपत्तियों की सूचना देने वालों को 50 लाख रुपए तक इनाम दिया जाएगा। बेनामी निरोधक इकाई के ज्वाइंट या एडिशनल कमिश्नर को दें जानकारी बेनामी लेनदेन मुखबिर इनाम योजना, 2018 के तहत कोई भी आयकर विभाग के जांच निदेशालय में बेनामी निरोधक इकाई के ज्वाइंट या एडिशनल कमिश्नर को बेनामी लेनदेन, संपत्ति या इससे हुई कमाई की सूचना दे सकता है। सूचना देने वालों को एक करोड़ रुपए तक इनाम मिलेगा। विदेशों में जमा काले धन के मामले में इनाम 5 करोड़ रुपए तक होगा। इस योजना में विदेशी भी इनाम के हकदार होंगे। काला धन दूसरों के नाम निवेश कर बनाई जाती है बेनामी संपत्ति आयकर विभाग के अनुसार अधिकांश मामलों में पता चला है कि काले धन का निवेश दूसरों के नाम पर संपत्ति में किया गया है। उस व्यक्ति के आयकर रिटर्न में इसका उल्लेख कराकर निवेशक लाभ भी उठाते हैं। केंद्र सरकार बेनामी लेनदेन (निरोधक) संशोधन कानून 2016 बना चुकी है। इसके तहत आरोपी को 7 साल तक जेल और उसकी संपत्ति के बाजार भाव का 25% टैक्स लगाया जाता है। इसलिए बढ़ाई इनाम की रकम: ब्लैकमनी रिवार्ड स्कीम 2007 से लागू है। इसमें इनाम की रकम टैक्स लायबिलिटी का 10% थी। तीन माह में 5% अंतरिम भुगतान होता था और बाकी फाइनल सेटलमेंट पर। लेकिन यह स्कीम सफल नहीं हुई। बहुत कम लोग आए इसलिए इनामी राशि बढ़ाई गई है।
ग्रामीण मीडिया सेण्टर| बैतूल जिला जिले में पिछले 24 घंटे में 6 मौत हो चुकी है जिन्हे विस्तार से पढ़ते है|
पहली दो मौत मुलताई
करंट लगने की दो घटनाओं में दो लोगों की मौत हो गई। एक घटना में लाइनमैन तो दूसरे में ढाबे पर काम करने वाले युवक की मौत हो गई। पहली घटना में मासोद स्थित बीएसएनएल के टेलीफोन एक्सचेंज में शुक्रवार शाम में एक्सचेंज परिसर में स्थित टॉवर के पास गांव के बच्चे क्रिकेट खेल रहे थे। इस दौरान बच्चों को टॉवर के पास करंट का आभास हुआ।
बच्चों ने इसकी सूचना टेलीफोन एक्सचेंज में पदस्थ लाइनमैन किशनलाल बिहारी (58) को दी। बच्चों की सूचना पर किशनलाल ने बच्चों को टॉवर के पास नहीं जाने की समझाइश दी। इसके बाद स्वयं टॉवर के पास पहुंचा ही था कि लहराकर गिर गया। किशनलाल के गिरते ही बच्चों ने इसकी जानकारी ग्रामीणों को दी। ग्रामीण लाइनमैन को निजी अस्पताल में उपचार के लिए लेकर पहुंचे। हालत गंभीर होने से डॉक्टर ने मुलताई के सरकारी अस्पताल ले जाने के लिए कहा। ग्रामीण किशनलाल को सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर उदय तोमर ने मृत घोषित कर दिया। डॉ. तोमर ने बताया मृतक के शरीर पर करंट के निशान नजर नहीं आ रहे हैं। पोस्टमार्टम के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा होगा। किशनलाल मूलत: आगरा का निवासी है।
फ्रीजर में करंट फैला युवक को लगा
दूसरी घटना प्रभातपट्टन रोड पर नवोदय जोड़ के पास स्थित अमान ढाबा पर हुई। यहां ग्राम चारडोंगरी जिला छिंदवाड़ा निवासी संदीप पिता मिश्रीलाल उइके (21) काम करता था। शुक्रवार दोपहर में संदीप ढाबे पर रखे फ्रीजर की सफाई कर रहा था। इस दौरान फ्रीजर में करंट फैल गया। करंट की चपेट में आने से संदीप की घटना स्थल पर मौत हो गई। ढाबा संचालक अमान खान ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस ने मर्ग कायम किया। प्रभातपट्टन पुलिस सहायता केंद्र में पदस्थ प्रधान आरक्षक जगदीश रैकवार ने बताया मार्ग कायम कर जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
तीसरी मौत - मुलताई
मुलताई| आष्टा-डोहलन मार्ग पर इकलहरा के पास गुरुवार रात 2 बाइक की आमने-सामने भिड़ंत में 2 युवक घायल हो गए थे। जिसमें से 1 की मौत हो गई। आलोक पिता विनय (22) निवासी मैहर बाइक से आष्टा की ओर आ रहा था। सामने से आ रही बाइक से टक्कर हो गई। दूसरी बाइक पर सवार युवक को सिर में चोट आने से बेहोश हो गया। आलोक को भी सिर व पैर में चोट आई थी। प्राथमिक उपचार के बाद दूसरी बाइक पर सवार युवक की हालत गंभीर होने से जिला अस्पताल रैफर किया। अस्पताल ले जाते समय युवक की मौत हो गई। युवक के पास पहचान संबंधित दस्तावेज नहीं होने से शिनाख्त नहीं हो पाई है।
चौथी मौत - शाहपुर
मगरडोह के पास शुक्रवार सुबह रेलवे अप ट्रैक पर एक महिला का शव मिला। महिला की शिनाख्त भौंरा निवासी सुशीला बाई उर्फ मुन्नी उम्र 50 साल के रूप में हुई है, जो बुधवार से घर से निकली थी। प्रथम दृष्ट्या महिला की मौत ट्रेन से गिरने से होना लग रही है। मगरडोह स्टेशन से अपट्रैक पर शव पड़ा होने की सूचना पर मौके पर पहुंचे टीआई संतोष पंद्रे ने शव के पास मिले सामान व मोबाइल की मदद से शव की शिनाख्त की। प्रधान आरक्षक अरुण लोही ने बताया शाम 6 बजे के आसपास मोबाइल से चर्चा के आधार पर भौंरा के एक व्यक्ति ने उक्त महिला की पहचान की है। मृतिका के परिजनों से भी संपर्क हुआ है, उनके पहुंचने पर मृतिका के विषय में अन्य जानकारी प्राप्त होगी।
पांचवी मौत - सारणी
सारनी| शहर के वार्ड 10 में एक विक्षिप्त महिला ने खुद पर कैरोसिन डालकर आग लगा ली। इससे उसकी मौत हो गई। पुरानी सारनी बस्ती में गुरुवार को आशा हलदर पति अशोक हलदर (60 ) ने घर पर कैरोसिन डालकर खुद को आग लगा ली। मोहल्ले के लोगों ने बताया महिला की बच्ची की संदिग्ध मौत के बाद से उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। पुलिस मर्ग कायम कर जांच कर रही है।
छटवी मौत -सापना
न्यूज़ लिखने से थोड़ी ही देर पहले हमे इसकी सुचना मिली है एक्सीडेंट सापना नर्सरी के सामने का है जिसमे सुचना लिखने तक शव तथा एक्सीडेंट की विस्तृत जानकारी नहीं थी| जैसे ही जानकारी मिलेगी इसे उपडेट कर दिया जावेगा|
आठनेर शुक्रवार को अचानक बिगडे मौसम से दोपहर दो बजे तेज हवाओ के साथ आधा घंटे बारिश हुई।तेज तूफानी हवाओ से कई मकानों की छत उड गई।पेड होर्डिंग धराशायी हो गये।आठनेर गुनखेड मे सबसे ज्यादा नुकसान हुआ।आठनेर बस स्टैंड पर पेड होर्डिंग गिरने से यात्री और राहगीर बाल बाल बचे।बाजार चौक के राजेश सोनी के मकान पर दूसरे मकान की टीन आने से पूरा मकान क्षतिग्रस्त हो गया।उन्हें 50हजार का नुकसान हुआ है।गुनखेड के गजेंद्र जितपुरे के मकान की पूरी छत उड गई।
आठनेर के भोला डोन्गरे का गोडाउन की छत उडने से सामान खराब हो गया।उनकी बैडबाजा वाली कार की बाडी भी पलटकर क्षतिग्रस्त हो गई।बैतूल भैसदेही रोड पर पेड गिरने.से कुछ देर के लिये यातायात प्रभावित हुआ।बिजली पोल भी धराशायी होने की जानकारी मिली है।बिजली भी गुल हो गई।दुकानो के सामान और होडिंग को भी नुक्सान हुआ है।प्रभावित लोगों ने राजस्व विभाग से नुकसान के आकलन की मान्ग की है।
बैतूल
आज दोपहर में चली तेज़ आंधी तूफान में तिलक वार्ड में एक टीन की छत उड़ गई ।छत की उड़ी टीन से एक युवक का हाथ और पेट कट गया ।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक आज दोपहर में चली तेज़ आंधी तूफान में थाने के पीछे तिलक वार्ड निवासी मेहबूब भंडारी के घर की छत उड़ गई ।छत की उड़ती हुई तीन से महबूब के 17 वर्षीय पुत्र ओवेश के हाथ को काटती हुई पेट पर जा गिरी जिससे पेट भी कट गया ।मौके पर मौजूद पड़ोसियों ने उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया ।डॉक्टरों के मुताबिक ओवेश के हाथ मे गहरी चोट है पेट पर नार्मल फिलहाल उसकी हालत खतरे से बाहर है ।
मासोद में शाम BSNL के टावर में करंट आने से मुलताई निवासी BSNL विभाग में फोन मेकेनिक के पद पर पदस्थ किसन पिता गेंदलाल बिहारी 58 वर्ष की मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार मासोद में BSNL ऑफिस के सामने स्थित टॉवर के पास करंट आने की शिकायत बच्चों द्वारा किसन को बताई गई इसी दौरान वह जब करंट चेक करने गया तो इसकी चपेट में आ गया। अन्य विभागीय कर्मचारियों द्वारा उसे मुलताई अस्पताल लाया गया तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। विभाग के लोंगों ने बताया कि टॉवर बंद था वहीं अन्य लोगों ने बताया कि टावर पर वाई फाई सिस्टम लगा हुआ था इसी दौरान बारिश के कारण करंट फैलने की संभावना है।
आप समाचार की हैडिंग पढ़ कर सोच रहे होंगे की आज क्या नया ले आये ये मीडिया वाले इनको भी ख़बरों को बढ़ा चढ़ाकर बताने की आदत हो गई अन्य की तरह परन्तु नहीं |
अब आप जो भी काम कर रहें है उसे 2 मिनट के लिए छोड़ दे और अपने जिले और आने वाली पीढ़ी के साथ- साथ स्वयं के लिए इसे पूरा पढ़े|
मै यश भार्गव आप से आज आसान सी बात करता हूँ -
आपके माता पिता उन्होंने ज़िन्दगी भर सिर्फ आपको कुछ न कुछ किसी भी रूप में दिया ही है जैसे अपना नाम जिससे आप बचपन में जाने जाते थे, एक अच्छा जीवन, शिक्षा, अनमोल प्यार परंतू इसके बदले उन्होंने हमसे कुछ नहीं माँगा | चलिए दूसरी बात करते है|
एक आपका मित्र जिसे आपने पैसे मांगे उसने दे दियें, फिर आपने पैसे मांगे फिर उसने दे दिए ऐसा कुल १० बार तक ऐसा होता रहा, अब आप सोचोगे ये कब अपने पैसे वापस मांगेगा| परन्तु ऐसा नहीं हुआ उसने कभी वो पैसे मांगे ही नहीं और दोस्त आपको बोला की, यदि और पैसे चाहिए तो मांग लेना | इस बात से आप तो एक दम खुश |
अब आप सोच रहे होंगे की ये सब बकवास क्यों सुना रहे हो तो आगे चलिए बताता हूँ क्या बात है |
ये पेड़ जिसका मैं आगे ज़िक्र करने जा रहा हूँ यह आपका वही मित्र है जो देता सबकुछ पर हमसे कुछ भी नहीं लेता और ये ऐसी वस्तु हमे देता जो हम चाहकर भी पैसे से नहीं खरीद सकते\ आइए कुछ वास्तु की बात करें
ऑक्सीजन
ऑक्सीजन की यदि बात की जाये तो उसके बिना मानव जीवन संभव नहीं| यदि इस बात का सबूत चाहिए तो एक रिपोर्ट के मुताबिक सामान्य मानव सिर्फ एक मिनट तक बिना साँस लिए जी सकता है | अब जब मानव जीवन में ऑक्सीजन इतनी मत्वपूर्ण है तो आप जितनी ऑक्सीजन लेते है उसके पैसों की बात करलें
एनजीओ दिल्ली ग्रीन्स की एक रिपोर्ट का दावा है कि एक स्वस्थ पेड़ का आर्थिक मूल्य लगभग 23.72 लाख रुपये है।
यह साबित करने के प्रयास में कि एक भी पेड़ काटने का महंगा मामला है| एनजीओ की के आर्थिक मूल्यांकन रिपोर्ट' के साथ बाहर आया -
कि आराम से एक औसत वयस्क प्रति दिन लगभग 11,000 लीटर हवा अंदर लेता है | इनमें से लगभग 20% ऑक्सीजन है| इसलिए, एक मानव प्रति दिन कम से कम 550 लीटर शुद्ध ऑक्सीजन का उपभोग करता है। बाजार सर्वेक्षण के आधार पर, हमने पाया कि 2.75 लीटर पोर्टेबल ऑक्सीजन सिलेंडर की औसत लागत 6,500 रुपये है। इस दर पर, एक इंसान प्रति दिन 13 लाख रुपये के ऑक्सीजन का उपभोग करता है,|
तो पढ़ा आपने एक दिन में १३ लाख, माह में और वर्ष में
1300000*365 =474500000
इतने रुपए की ऑक्सीजन एक साल में तो ज़िन्दगी भर
आप समझ ही गए होंगे इसके आलावा वर्षा करवाने में ये सहायक होते है| कार्बन डाई ऑक्साइड का स्तर संतुलित करते है और हज़ारों फायदे हमे देते है|
इस आधार पर ये हमारे उन्ही मित्रों की तरह होगये जिनकी बात ऊपर की थी|
चलिए पेड़ों की उपयोगिता तो हमे समझ आ गई पर इससे जिले को क्या खतरा तो मित्रों मैं आपको बता दू अपने जिले में चंद लोग अपने स्वार्थ के लिए उन बड़े पेड़ों को काट रहे जिनकी उम्र कई वर्षों की है और ऐसे में प्राकृतिक संतुलन बिगड़ रहा है| बची कसर बकरी चराने वाले पेड़ों की पत्तियां गायब करके पूरी कर देते है| सबूत -
वीडियो
और सिर्फ ये ही नहीं पहले भी ग्रामीण मीडिया ने २ ट्राली लकड़ी पकवायी थी| साथ ही अन्य जिले के जागरूक नागरिक ऐसे मामलों पर प्रकाश डालते है | ये सिर्फ जिले की ही बात नहीं सभी जगह यही हो रहा है| परतु हम सुधरेंगे तो जग सुधरेगा इसी उम्मीद के साथ जिले की बात की|
सरकार करोड़ों रूपए नए पौधे लगाने में खर्च कर रही पर इन पुराने पेड़ों का क्या| हमभी हमारे आस पास देखते है कोई पेड़ काट रहा उसे कुछ नहीं बोल पाते | अरे पर आप पुलिस को या वन विभाग को तो इसकी सूचन दे सकते हो| जरा सोचो नए पेड़ लगने में और बड़े होने में समय लगता 50 वर्ष और काटने में सिर्फ 5 मिनट |
आपको बता दूँ अगर यूँही चलता रहा तो शायद हमारी पीढ़ी आने से पहले ही ख़त्म हो जायेगी| बाकि आप खुद समाचार है|
नए लगाना उन्हें पाल पोसकर सुरक्षित बड़ा करना ही हमारा कर्तव्य नहीं बल्कि पुराने पेड़ों को बचाना भी हमारा कर्तव्य है|
आज सुबह लगभग 7 बजे ग्रामीण मीडिया को फ़ोन पर सुचना मिली थीपरेगाव मुख्य मार्ग पर की एक बड़ाआम का पेड़ जिसकी उम्र लगभग ५० वर्ष होगी उसे रात में काट दिया गया है और अभी यदि नहीं देखेंगे तो इस पेड़ को तुरंत छोटे छोटे टुकड़ों में काट कर मुलताई मंडी भिजवा दिया जावेगा| ग्रामीण मीडिया प्रमुख जब सच्चाई का पता लगाने गए तो वाकई यंहा एक बड़ा पेड़ मशीन से किसी अज्ञात द्वारा काटा गया था| ग्रामीण मीडिया प्रमुख राजेंद्र भार्गव ने तुरंत इसकी सुचना प्रशासन को दी जिसके बाद तुरंत अमला हरकत में आया| ग्रामीण मीडिया द्वारा इसके पहले भी दो ट्रॉली लकड़ी पकड़वाई थी| ग्रामीण मीडिया प्रशासन से बड़ी कारवाही की मांग करता है ताकि ये कटाई बंद हो सके|
जंहा एक और सरकार नए पौधे लगाने में करोड़ों रूपये खर्च कर रही है उसके बाद भी उसमे से कुछ ही पौधे लग पाते है और दूसरी तरफ ये ५० वर्ष पुराने पेड़ों को ५ मिनट में कुछ लोगों अपने स्वार्थ के लिए काट देते है ऐसे में इनपर चाहिए |