ख़बरें विस्तार से

अन्य ख़बरें आगे पढ़ें
ग्रामीण मीडिया में दे विज्ञापन और ग्रामीण क्षेत्रों सहित जिले में करें अपने व्यापार का प्रचार बैतूल जिले के सबसे बड़े हिंदी न्यूज़ पोर्टल- ग्रामीण मीडिया सेंटर में आप सभी का स्वागत है।

खबर को शेयर करने के लिए क्लिक करें

Friday, 1 February 2019

बजट चर्चा, जाने आपके लिए क्या नया। ग्रामीण मीडिया

ग्रामीण मीडिया संवाददाता 


आम चुनाव से ठीक पहले का अंतरिम बजट चुनावी ही रहा। वित्तमंत्री पीयूष गोयल ने किसानों और मध्यम वर्ग काे खुश करते हुए अप्रत्याशित घोषणाएं कीं। दो हैक्टेयर यानी 5 एकड़ से कम जमीन वाले किसानों को हर साल 6 हजार रुपए की गारंटी वाली प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (पीएम किसान) योजना की घोषणा की। दूसरी ओर, मध्यम वर्ग को खुश करते हुए आयकर की सीमा 2.5 लाख रु. से दोगुनी करते हुए 5 लाख रु. करने की घोषणा की। किसानों की राशि का भुगतान 1 दिसंबर 2018 से लागू होगा, जबकि आयकरदाताओं को छूट का लाभ अगले वित्त वर्ष यानी 1 अप्रैल 2019 के बाद मिलेगा। 

किसान...के लिए 
12 करोड़ किसानों के खाते में तीन किस्तों में आएंगे 6,000 रुपए 
 प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (पीएम किसान) नाम की नई योजना शुरू। यह 1 दिसंबर 2018 से ही लागू होगी। राशि 2,000 रुपए की तीन किस्तों में खाते में आएगी। साल में 6000 रु. मिलेंगे। यानी हर माह 500 रु.। 
 इस योजना के लिए 75 हजार करोड़ रु. का प्रावधान रखा। क्योंकि, योजना 1 दिसंबर 2018 से लागू होगी, इसलिए 20 हजार करोड़ रु. अतिरिक्त रखे गए हैं। 
असर: 12 करोड़ परिवार यानी करीब 40 करोड़ लोगों के वोटबैंक तक सीधी पहुंच बनाने की कोशिश। 
समय पर कर्ज चुकाने पर 3% अतिरिक्त ब्याज सब्सिडी 
 अभी फसल खराब होने पर 2% ब्याज सब्सिडी मिलती है। कर्ज को दोबारा निर्धारित करने पर यह सब्सिडी जारी रहेगी। किसान अगर समय पर कर्ज चुकाता है तो सब्सिडी को 3% बढ़ाकर 5% किया जाएगा। 
 शर्त यही है कि कर्ज किसान क्रेडिट कार्ड के जरिए लेना होगा। इसके लिए 750 करोड़ रु. प्रावधान रखा गया है। 

असर: 10.5 करोड़ किसानों पर कर्ज है। 10 लाख करोड़ लोन बैंकों से लिया गया है। 

स्वप्न 2019 

हर माह 100 रु. जमा करने पर 60 की उम्र के बाद 3 हजार रु. पेंशन 
 अगर 29 साल की आयु में निवेश शुरू करते हैं तो 100 रुपए महीना जमा करवाने होंगे। 18 की उम्र में निवेश शुरू करने पर 55 रुपए महीना जमा करवाने होंगे। इस योजना के लिए 500 करोड़ रुपए रखे गए। 

असर: असंगठित क्षेत्र में 15 हजार रुपए महीना तक कमाने वाले करीब 10 करोड़ श्रमिकों को लाभ होगा। 
पांच लाख तक की आय वालों को टैक्स में बड़ी छूट दी गई है। तीन करोड़ लोग इसके दायरे में आएंगे। सरकार पर साढ़े 18 हजार करोड़ रु. का भार पड़ेगा। इनकम टैक्स से इस साल सरकार को 5.29 लाख करोड़ रु. मिले हैं। 

रियल एस्टेट...के लिए 
दूसरे घर पर किराए में टीडीएस छूट सीमा 1.80 से 2.40 लाख रु. की गई 
 एक घर बेचकर हुए दाे करोड़ रुपए तक के कैपिटल गेन से अब दो घर खरीदे जा सकेंगे। अभी तक सिर्फ एक घर से हुए कैपिटल गेन से एक घर ही खरीदा जा सकता था। 
 काम-धंधे के लिए परिवार से अलग दूसरे शहरों में रहने वाले लोगों को दूसरे घर के नोशनल किराये पर भी आयकर में छूट मिलेगी। किराये पर टीडीएस काटने की छूट सीमा 1.80 लाख से बढ़ाकर 2.40 लाख रुपए की गई है। इससे छोटे करदाताओं को फायदा होगा। 
 अफोर्डेबल हाउसिंग डेवलपर्स को बिना बिके घरों पर दो साल तक नोशनल किराये पर टैक्स नहीं देना होगा। अभी तक यह छूट कम्प्लीशन सर्टिफिकेट मिलने के बाद एक साल तक थी। ऐसा इसलिए किया गया क्योंकि, सात-आठ बड़े शहरों में छह-सात लाख घर बिना बिके पड़े हैं। 
 आयकर कानून की धारा-80IBA के तहत मिलने वाले लाभ 31 मार्च 2020 तक पूरे होने वाले हाउसिंग प्रोजेक्टों को मिलते रहे हैं। 
 किसान: 5 एकड़ तक जमीन वालों को हर साल 6 हजार रु. 
 मध्यम वर्ग: 5 लाख तक टैक्सेबल इनकम पर अब टैक्स नहीं 

पिछले बजट में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत 15500 करोड़ का बजट था। इस बार इसे 23% बढ़ाते हुए 19000 करोड़ कर दिया गया है। इसी तरह मनरेगा में भी बजट 55 हजार करोड़ रुपए से बढ़ाकर 60 हजार करोड़ रुपए किया गया है। असर: 70% वोटर गांवों में हैं। पिछले तीन चुनाव में भाजपा को गांवों में ज्यादा नुकसान हुआ है। 

पहली बार

गाय के लिए आयोग  देश में पहली बार गोवंश संसाधन बढ़ाने के लिए राष्ट्रीय कामधेनु आयोग बनेगा। मछलीपालन को बढ़ावा देने के लिए मत्स्य पालन विभाग बनेगा। असर... गाय पर होती सियासत के अलावा 1 करोड़ से ज्यादा परिवार दुग्ध उत्पादन से जुड़े हैं। 1.5 करोड़ परिवार मछलीपालन से जुड़े हैं। इसी तरह यानी इन दोनों योजनाओं के तहत 8 से 10 करोड़ वोटर्स तक पहुंचने की कोशिश। 


चौंका दिया 
ग्रामीण फंड 23% बढ़ा 


निराश किया 
हेल्थ के लिए कुछ नहीं 
कोई नई घोषणा नहीं की गई है। सिर्फ हरियाणा, जहां इसी साल चुनाव हैं, एक एम्स बनाने की बात कही। सरकार पांच साल में 14 नए एम्स घोषित कर चुकी है। इनमें से फिलहाल एक भी शुरू नहीं हो पाया है। ज्यादातर 2021 के बाद शुरू करने के दावे हैं। 

बाजार पर असर 
खुला 
खुला 
36,311.74 
36,311.74 
निफ्टी 10893.65  62.70 
क्यों चढ़ा? अंतरिम बजट में किसानों और मध्यम आय वर्ग को टैक्स में राहत देने की घोषणा से ऑटो और खपत आधारित कंपनियों के शेयर चढ़े। 
आगे क्या? रियल एस्टेट और कंज्यूमर से जुड़ी कंपनियों के शेयरों में तेजी की उम्मीद। 


टेक्स देने वालों ध्यान से पढ़ो
पांच लाख रुपए तक की सालाना टैक्सेबल इनकम वाले करदाताओं को अब टैक्स में पूरी छूट मिलेगी। इन्हें कोई टैक्स नहीं देना पड़ेगा। वित्त मंत्री पीयूष गोयल ने अपने बजट भाषण में दावा किया-80 सी के तहत निवेश की डेढ़ लाख की छूट को जोड़ लें तो साढ़े छह लाख रुपए सालाना कमाने वालों को कोई टैक्स नहीं देना पड़ेगा। हालांकि, जिनकी टैक्सेबल इनकम 5 लाख से ज्यादा है वे इस दायरे में नहीं आएंगे क्योंकि टैक्स स्लैब में कोई बदलाव नहीं हुआ है। 
 देश में कुल 6.65 करोड़ टैक्सपेअर्स हैं। पीयूष गोयल के अनुसार- इससे तीन करोड़ से ज्यादा टैक्सपेअर्स को फायदा मिलेगा। इससे सरकार पर सालाना साढ़े 18 हजार करोड़ रुपए का भार आएगा। ज्यादा असर इसलिए नहीं पड़ेगा क्योंकि नोटबंदी के बाद टैक्स भरने वाले बढ़े हैं। 
...और कंज्यूमर के लिए सस्ते-महंगे का गणित जीएसटी के बाद पहले ही खत्म हो चुका है 


 पांच लाख रु. तक की टैक्सेबल इनकम अब पूरी तरह कर मुक्त 


 स्टैंडर्ड डिडक्शन 40 हजार रु. से बढ़ाकर 50 हजार रुपए किया 


सरकार के इस ऐलान का असर करदाता पर यूं समझिए..
अगर मेरी इनकम 5 लाख रुपए है तो 0 रु. टैक्स देना पड़ेगा (सभी गणना टैक्स सेविंग टूल्स के बिना) 


टैक्सेबल इनकम 6 लाख रु. है तो 
2.5 लाख पर शून्य टैक्स 
2.5 लाख पर 5% यानी 12,500 
बाकी एक लाख पर 20% 20,000 
कुल टैक्स 32,500 


इनकम 10 लाख रुपए है तो 
2.5 लाख पर शून्य टैक्स 
2.5 लाख पर 5% यानी 12,500 
बाकी 5 लाख पर 20% 1,00,000 
कुल टैक्स 1,12,500 


इनकम 15 लाख रुपए है तो 
2.5 लाख पर शून्य टैक्स 
2.5 लाख पर 5% यानी 12,500 
5 लाख पर 20% 1,00,000 
बाकी 5 लाख पर 30% 1,50,000 
कुल टैक्स 2,62,500 


छूट मिलाकर 9 लाख तक आय पर टैक्स नहीं 
 अभी तक बजट में 2.5 से 3.5 लाख तक आय होने पर पांच हजार रुपए की कर छूट का प्रावधान था। यह छूट अब 2.5 से 5 लाख रुपए तक की िलमिट पर 12,500 रुपए कर दी गई है। 
 इसके अतिरिक्त होम लाेन के ब्याज पर दो लाख रु. तक की छूट। 80 सी के तहत 1.5 लाख और एनपीएस के तहत 50 हजार रु. की टैक्स सेविंग हो सकती है। यानी नौ लाख तक की आय है तो कोई टैक्स नहीं। 


5 लाख से ज्यादा इनकम वालों का क्या? 
 जिनकी इनकम पांच लाख से ज्यादा है, उनके लिए जो पुराना टैक्स स्लैब है, वह जारी रहेगा। इस बजट में मिडिल क्लास के हाथ सिर्फ 10 हजार की सीधी छूट आई है। पांच लाख से ज्यादा वेतन पाने वालों को स्टैंडर्ड डिडक्शन 40 हजार था, जिसे बढ़ाकर 50 हजार किया गया है। 
 बैंक और डाकघर में जमा राशि पर मिलने वाले ब्याज पर टीडीएस सीमा 10,000 से बढ़ाकर 40,000 रु. की गई है। 


इन्वेस्टर 
 रियल एस्टेट को थोड़ी राहत, पर कोई बड़ा एेलान नहीं किया 
 एक मकान बेचकर दो मकान खरीदते हैं तो दो करोड़ तक के कैपिटल गेन पर टैक्स नहीं लगेगा। हालांकि यह लाभ जीवन में एक बार ही ले सकेंगे। 
 बिल्डर्स को अब बिना बिके फ्लैट पर प्रोजेक्ट के अंतिम वर्ष में टैक्स नहीं देना पड़ेगा। इससे बिल्डर्स पर बोझ कम होगा। 


बिजनेसमैन 
 यहां भी निराश किया, नया कुछ नहीं, घोषणाएं दोहराईं 
 बिजनेस को बढ़ाने के लिए कुछ नहीं किया। एमएसएमई के लिए घोषणाएं दोहराईं। जो इकाइयां जीएसटी के तहत रजिस्टर्ड होंगी, उन्हें एक करोड़ तक के कर्ज पर ब्याज में दो फीसदी सब्सिडी की बात कही गई। लेकिन, यह घोषणा मोदी ने 2 नवंबर 2018 को कर दी थी। 


Www.graminmedia.com

दो साल के मासूम की वेन के नीचे दबने से मौत

ग्रामीण मीडिया संवाददाता आमला| 



नगर के बस स्टैंड के पास  रेलवे क्वार्टर में रोज की तरह का  मैजिक वाहन प्राइवेट स्कूल के बच्चे को लेने उसके घर पहुंची। जया पति संदीप सिंह ने बड़े बेटे युवराज को वेन में बैठा देती है। बच्चा और मां बाय करने में मशगूल रहते हैं। इतनी देर में  छोटा बेटा पूरब सिंह (2) पीछे से घर  के दरवाजे से करीब 10-12 कदम  दूर खड़ी वेन के सामने पहुंच जाता है।  यह बात किसी को भी पता नहीं चली।  कुछ ही देर में ड्राइवर ने वेन आगे बढ़ा  देता है और मासूम पूरबसिंह वेन की  चपेट में आ जाता है। 

मुझे नहीं दिखा बच्चा
रोज की तरह मैं सुबह एलकेजी के छात्र युवराज सिंह को लेने घर पहुंचा था। उसकी माता ने ही उसे वेन में बैठाया था। बच्चे और मां ने एक-दूसरे को बाय किया। उसके बाद मैंने गाड़ी आगे बढ़ाई। जब मैंने गाड़ी आगे बढ़ाई तो टायर उचककर आगे बढ़ा, ताे एेसे लगा जैसे टायर के सामने कुछ रख दिया हो। मेरी कोई गलती नहीं है। 
-संजय जैन, वेन चालक

मासूम के पिता का ये कहना है

मैं 100 डायल का कर्मचारी हू, घर पर नहीं था। पत्नी अकेली थी। मासूम न जाने कब धीरे से घर के बाहर आ गया। पता ही नहीं चला। मैं वेन चालक को भी कसूरवार नहीं मानता। लकिे न पुलिस को जानकारी दी है। 
-संदीप सिंह सावनेर, बच्चे चे पिता

www.graminmedia.com

झांसा देकर एक साल तक किया रेप, होमगार्ड सैनिक बनने पर शादी से इनकार

ग्रामीण मीडिया संवाददाता l साईंखेड़ा




साईंखेड़ा थाना क्षेत्र की एक किशोरी काे शादी का झांसा देकर होमगार्ड सैनिक एक साल से रेप कर रहा था।किशोरी के आठ माह की गर्भवती होने पर सैनिक ने शादी से इनकार कर दिया। किशोरी ने बैतूल पहुंचकर एएसपी आरएस मिश्रा से शिकायत की। इसके बाद साईंखेड़ा थाने में सैनिक पर मामला दर्ज कराया। 
पुलिस के अनुसार किशोरी गुड़ के घाने पर काम करने लिए बैतूल जाती थी। काेसमी निवासी वीरेंद्र पिता सायबू नवड़े (28) भी उसी घाने पर काम करने आता था। इसी दौरान दोनों की दोस्ती हो गई। इसके बाद वीरेंद्र शादी का झांसा देकर किशोरी का रेप किया। एक साल तक यह सिलसिला चलते रहा। इसके बाद किशोरी को 8 माह का गर्भ ठहर गया। गर्भवती होने पर किशोरी ने जब शादी के लिए कहा ताे वीरेंद्र उसे शादी के लिए गुमराह करता रहा। लेकिन होमगार्ड सैनिक की नौकरी मिलने पर उसने शादी से इनकार कर दिया। किशोरी की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी पर रेप का मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। 
तीन दिन पहले ही पूरी हुई थी ट्रेनिंग, पोस्टिंग के पहले जेल 
साईंखेड़ा पुलिस ने मामला दर्ज करने के 24 घंटे के अंदर आरोपी को उसके घर कोसमी से गिरफ्तार किया। थाना प्रभारी रशीद खान ने बताया आरोपी वीरेंद्र नवड़े की 3 दिन पहले ही होमगार्ड सैनिक की ट्रेनिंग पूरी हुई थी। ट्रेनिंग के बाद उसकी पोस्टिंग होने वाली थी। किशोरी की शिकायत पर सैनिक पर मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया। कोर्ट में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया है। 

|www.graminmedia.com

बैतूल जिले की आमला तहसील में राजस्व विभाग की लापरवाही किसानों से सुनो

ग्रामीण मीडिया संवाददाता किसानों की आप बीती का वीडियो देखें





बैतूल जिले की आमला तहसील के ग्राम सोनेगांव में नियम कायदों को ताक पर रख करके जमीन की रजिस्ट्रीय
से परेशान किसानों की सुनने वाला कोई नही। देखे वीडियो में किसानों की आप बीती।
 www.graminmedia.com

4 पैसेंजर ट्रेन फिर बंद, यात्रियों को होगी दिक्कत

ग्रामीण मीडिया संवाददाता आमला


रेल विभाग एक बार फिर 1 फरवरी से 4 पैसेंजर ट्रेन 12 दिनों के लिए बंद करने जा रहा है। रेलवे के इस नए फरमान के बाद पैसेंजर ट्रेन से यात्रा करने वाले यात्रियों में नाराजी है। यात्रियों का कहना है रेलवे का कोई भी काम होता है तो पैसेंजर ट्रेन बंद कर दी जाती है। जबकि उसी ट्रैक पर एक्सप्रेस ट्रेनेें चलती रहती हैं। ऐसे में एक बार फिर यात्रियों की फजीहत बढ़ जाएगी। इस बार यह ट्रेन बंद करने की वजह होशंगाबाद के आस-पास थर्ड लाइन का काम होना बताया जा रहा है। जबकि एक्सप्रेस ट्रेन लगातार चलती रहेगी। पैसेंजर ट्रेन के बंद करने काे लेकर अब यात्रियों में नाराजगी पनप रही है। 

नहीं खुलता शौचालय का ताला, यात्री परेशान 
साधारण दर्जे के यात्रियों की मुसीबत केवल इतनी ही नहीं है। टिकट घर और प्रतीक्षालय में शौचालय पर भी हमेशा ताला डला रहता है। यात्री प्रयागराव महाले ने बताया प्रतीक्षालय पर ताला लटका होने से महिलाओं की ज्यादा दिक्कत हाेती है। 
यह कैसा िनर्णय : हर बार पैसेंजर ट्रेन ही बंद की जाती हैं, एक्सप्रेस ट्रेन क्यों नहीं ये ट्रेनें होंगी बंद 1 फरवरी से 59385 इंदौर-छिंदवाड़ा पंचवेली फास्ट पैसेंजर और 51830 आगरा-नागपुर वाया इटारसी पैसेंजर बंद होंगी। ये दोनों ट्रेन 12 फरवरी तक लगातार बंद रहेंगी। इसके बाद 2 फरवरी से 59386 छिंदवाड़ा-इंदौर पंचवेली फास्ट पैसेंजर और 51829 नागपुर-आगरा वाया इटारसी पैसेंजर बंद हो जाएंगी। ये दोनों ट्रेन 13 फरवरी तक लगातार बंद रहेगी। 
पहले भी की गई थी बंद पैसेंजर ट्रेन को बंद करने का रेलवे का यह प्रयोग कोई नया नहीं है। इसके पहले भी पिछले साल रेलवे ने इसी तरह नागपुर-आगरा और आगरा-नागपुर ट्रेन बंद कर दी थी। 5 नवंबर 2017 से लगातार 1 फरवरी 2018 तक यह ट्रेन बंद होने से यात्रियों की काफी फजीहत हुई थी। 27 अप्रैल से 30 जून के बीच यह ट्रेन ऑप्शनल एक दिन की आड़ में चलाई गई थी। 

यात्रियों का बढ़ा आर्थिक खर्च और मुसीबत
 यात्री साधुलाल कुम्हरे के अनुसार रेलवे पैसेंजर ट्रेन ही हमेशा बंद करता है। जबकि एक्सप्रेस ट्रेन हमेशा शुरू रखी जाती हैं। इस कारण यात्रियों को बसों पर निर्भर होना पड़ता है। एक्सप्रेस ट्रेन में जगह नहीं मिलती। कुल मिलाकर साधारण दर्जे के यात्रियों की ही मुसीबत होती है। यात्री राजेंद्र कुमार के अनुसार अब छिंदवाड़ा जाने के लिए उन्हें 30 की जगह 110 रुपए, बैतूल के लिए 10 की जगह 30 रुपए और इटारसी के लिए 20 की जगह 100 रुपए तक खर्च करना पड़ेगा। 


डेढ़ हजार लोग करते हैं रोजाना यात्रा 
पैसेंजर ट्रेन में अपडाउन के दौरान करीब डेढ़ हजार से ज्यादा लोग रोजाना यात्रा करते हैं। इनमें कॉलेज स्टूडेंट, व्यापारी, रेलवे स्टाफ, सरकारी कर्मचारी समेत अन्य यात्री शामिल हैं। पैसेंजर ट्रेन बंद होने से इन सभी यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ेगा। इससे उन पर आर्थिक बोझ के साथ-साथ समय की दिक्कतें आएगी। 


इनका कहना
 होशंगाबाद क्षेत्र में थर्ड लाइन का काम चलने से पैसेंजर ट्रेन बंद की जा रही है। पैसेंजर ट्रेन बंद रहने से यात्रियों काे परेशानी हाेगी। इस संंबंध में वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया जाएगा। इसके अलावा प्रतीक्षालय का ताला तत्काल ही खुलवाया जाएगा।
 सुनील पंत, कमर्शियल इंस्पेक्टर 


 www.graminmedia.com

मुलताई अधिवक्ता संघ अध्यक्ष बने गिरधर यादव, सुभाष लोखंडे को 22 मतों से हराया

ग्रामीण मीडिया संवाददाता।  मुलताई


अधिवक्ता संघ चुनाव को लेकर गुरुवार को सुबह से न्यायालय परिसर में गहमा गहमी रही। अध्यक्ष सहित अन्य पदों पर युवा स्वतंत्र पेनल और मां ताप्ती स्वतंत्र अधिवक्ता पेनल के बीच सीधा मुकाबला हुआ। अध्यक्ष सहित 9 पदों के लिए कुल 212 अधिवक्ताओं में से 204 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। सुबह 11 से 3 बजे तक मतदान हुआ। अध्यक्ष पद के उम्मीदवार गिरधर यादव और सुभाष लोखंडे के बीच सीधा मुकाबला हुआ। रात 8 बजे के बाद घोषित चुनाव परिणाम में गिरधर यादव को 113 मत और सुभाष लोखंडे को 91 मत मिले। गिरधर यादव 22 मताें से जीते। समर्थकों ने खुशी मनाते हुए पटाखे फोड़े और जुलसू निकाला। मां ताप्ती स्वतंत्र अधिवक्ता पेनल से अध्यक्ष, वरिष्ठ उपाध्यक्ष, सचिव, सह सचिव, कोषाध्यक्ष पर विजयी हुए। वहीं स्वतंत्र पेनल से कनिष्ठ उपाध्यक्ष, उपकोषाध्यक्ष, पुस्तकालय सचिव और कार्यक्रम प्रभारी पद पर विजयी हुए। 


यह रह चुके अध्यक्ष 
अधिवक्ता संघ के लिए 1984 से अब तक 9 बार चुनाव हुए है। सबसे पहले एलआर सोनी अध्यक्ष चुने गए। इसके बाद लगातार दो बार एलके श्रीवास्तव और दो बार एनआर मानकर अध्यक्ष रह चुके। एनआर मानकर के बाद एलके श्रीवास्तव फिर अध्यक्ष चुने गए थे। उनके बाद रवि यादव और जीजी घोड़े अध्यक्ष पद पर निर्वाचित हुए। 
गिरधर यादव 

यह रही स्थिति


 अध्यक्ष पद : गिरधर यादव 113 मत, सुभाष लोखंडे 91 मत 
 वरिष्ठ उपाध्यक्ष : परमार सिंह ठाकुर 109 मत, व्यंकटराव धोटे 95 मत 
 कनिष्ठ उपाध्यक्ष : कैलाश वर्मा 137 मत, मधुराव धोटे 62 
 सचिव : आलोक सोनी 78 मत, महेश राठौर 64 मत, अशोक देशमुख 54 मत 
 सहसचिव : नवीन बिहारिया 124 मत, धनराज धोटे 79 मत 
 कोषाध्यक्ष : कैलाशचंद्र पवार 110 मत, रमेश चिल्हाटे 93 
 उपकोषाध्यक्ष : हरीश शिवहरे 130 मत, संजीव झरबड़े 72 मत 
 पुस्तकालय सचिव : दिनेश जाधव 117 मत, रामसिंह रघुवंशी 84 मत 
 कार्यक्रम प्रभारी : जयप्रकाश पवार 120 मत, कु. रूकमणि बोरबन 82 मत 




                    www.graminmedia.com

ADD

add

खबर को शेयर करने के लिए क्लिक करें

बैतूल जिले के सबसे बड़े हिंदी न्यूज़ पोर्टल- ग्रामीण मीडिया सेंटर में आप सभी का स्वागत है,ग्रामीण मीडिया परिवार से जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद- राजेन्द्र भार्गव, स्वतंत्र पत्रकार, (9926407240) ग्रामीण मीडिया के नाम पर कोई फेसबुक पेज या एकाउंट बनाना बिना अनुमति के एक अपराध है। कृपया सतर्क रहें।

विज्ञापन

गाय के शुद्ध दूध हेतु संपर्क करें गाय के शुद्ध घी हेतु संपर्क करें

सूचना

आपकी राय या सुझाव देने के लिए नीचे लाल बॉक्स पर क्लिक करें मिलावट रहित गाय के घी और ताजे दूध के लिए संपर्क करें 9926407240

हमारे बारे में आपकी राय यहाँ क्लिक करके दें

हमारे बारे में आपकी राय यहाँ क्लिक करके दें
राय जरूर दें

ग्रामीण मीडिया से ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंचाएं अपना व्यापार, कम दामों में बड़ा प्रचार।

ग्रामीण मीडिया से ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंचाएं अपना व्यापार, कम दामों में बड़ा प्रचार।
विज्ञापन दरें डिस्काउंट के साथ Birthday/ सालगिरह ऐड। विस्तृत जानकारी के लिए ऊपर वाली इमेज को क्लिक करें