ख़बरें विस्तार से

अन्य ख़बरें आगे पढ़ें
ग्रामीण मीडिया में दे विज्ञापन और ग्रामीण क्षेत्रों सहित जिले में करें अपने व्यापार का प्रचार बैतूल जिले के सबसे बड़े हिंदी न्यूज़ पोर्टल- ग्रामीण मीडिया सेंटर में आप सभी का स्वागत है।

खबर को शेयर करने के लिए क्लिक करें

Saturday, 18 August 2018

बघोड़ा में पुलिस को देख मोबाइल चोर ने खाया जहर

ग्रामीण मीडिया संवाददाता     मुलताई| 


ग्राम बघोड़ा में मोबाइल चोर   ने पुलिस को देखकर जहर खा लिया।   पुलिस न तत े ्काल उसे उपचार के लिए   उसे मुलताई के सरकारी अस्पताल में   पहुंचाया। मोबाइल चोर की पिछले  एक पखवाड़ेसे पुलिस तलाश कर रही   थी। 19 जुलाई को ताप्ती जन्मोत्सव  के दौरान बस स्टैंड के पास दोपहर में   हुए देवी जागरण कार्यक्रम में भजन   गायिका का मोबाइल चोरी हो गया था।   भजन गायिका की रिपोर्ट पर   पुलिस न मनोज गोर े ेलाल निवासी   जसोंदी के खिलाफ केस दर्ज किया   था। केस दर्ज होन के बाद े से पुलिस  मनोज की तलाश कर रही थी।   शनिवार को दोपहर में पुलिस को   मनोज के बघोड़ा में होन की े सूचना   मिली। सूचना पर एएसआई जीएस  रम्हारिया सहित पुलिसकर्मी बघोड़ा   पहुंच। गां े व के हनुमान मंदिर के पास  मनोज न पु े लिस को दखत े ही जहर े  खा लिया। पुलिस तत्काल मनोज को   उपचार के लिए सरकारी अस्पताल  लेकर पहुंच। जहां उ े सका उपचार   किया। सूचना मिलन पर ए े सडीओपी   अनिल कुमार शुक्ला भी अस्पताल  पहुंच और मनोज े से पूछताछ की।   एसडीओपी न बताया आरोपी न े ेकिस  वजह से जहर का सेवन किया इसकी   जांच की जा रही है।       www.graminmedia.com

एबीवीपी ने 10 हजार सदस्य बनाने शुरू किया सदस्यता अभियान

ग्रामीण मीडिया संवाददाता 

 अभाविप ने शनिवार को उत्कृष्ट विद्यालय में सदस्यता  अभियान चलाया। स्कूल में अभियान के तहत एबीवीपी  के नए सदस्य बनाए। जिला संयोजक अविनाश निक्की प्रधान ने बताया जिले में सदस्यता अभियान चलाकर  नए सदस्य बनाए जा रहे हैं। जिले में 10 हजार सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा है। अभियान के तहत अब तक  5500 सदस्यता हो चुकी हैं। उत्कृष्ट विद्यालय में नए  सदस्य बनाए। इस दौरान जिला मीडिया प्रभारी सुमित  ठाकरे, नगरमंत्री नीलेश गिरी गोस्वामी, जिला जनजाति प्रमुख देवेंद्र धुर्वे, नगर विस्तारक पीयूष सोनी, नगर  छात्रा प्रमुख दीक्षा साबले, अनुराधा यादव, वर्षा प्रधान,  आयुषी झोड़ आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे। www.graminmedia.com

सांप ने काटा तो मारकर सो गया, जहर चढ़ने पर परिवार को बताया, झाड़ फूंक में चली गई जान

ग्रामीण मीडिया संवाददाता ।शाहपुर 



पाठई गांव में शुक्रवार रात घर में सो  रहे एक ग्रामीण की सांप के डसने से  मौत हो गई। घटना रात करीब 12  बजे की है। गांव का सकलू पिता  बकेसिंह (45) रात में घर में सो  रहा था। उसे सांप ने डंस लिया। इस  पर सलकू ने सांप को मार दिया और  सो गया। रात में सलकू के शरीर में  जहर फैलने के बाद उसने परिवार  वालों को जगाकर सांप के काटने  की जानकारी दी। परिवार के लोग  झाड़-फूंक करा रहे थे। रात 2 बजे  सलकू की मौत हो गई। उल्लेखनीय है कि इसी गुरुवार को इसी गांव के  2 किसानों की आकाशीय बिजली  गिरने से मौत हुई है। जिनकी अंत्येष्टि कल ही हुई थी और शनिवार को यह  हादसा हो गया। www.graminmedia.com

शासन ध्यान दे, पवित्र नगर मुलताई तस्करो का गढ़ बन रहा है , शराब,वन प्राणी,लकड़ी,चंदन,नाबालिक

ग्रामीण मीडिया संवाददाता


तस्करी करने वाले आरोपी ने घर में ही छिपाकर रखा था एक और दो मुंहा सांप




दो मुंह सांप (सेंड बोआ) की तस्करी करने वाले आरोपियों के पास से वन विभाग ने एक और सांप बरामद किया है। आरोपी इमरान पिता फिरोज ने सेंड बोआ प्रजाति के दूसरे सांप को अपने घर में छिपा कर रखा था। न्यायालय से मिले एक दिन का पीआर खत्म होने के बाद शनिवार को दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया। 

जेएमएफसी कमला गौतम ने दोनों आरोपियों को जेल भेजने के आदेश दिए। एसडीओ वन एचसी बघेल ने बताया गुरुवार को एसडीएफ और वन विभाग की टीम ने ग्राम चौथिया के पास से विनोद पिता मधुकर आथनकर निवासी तिरमहु और इमरान पिता फिरोज निवासी मुलताई के पास से सेंड बोआ प्रजाति का सांप बरामद किया था। दोनों के खिलाफ केस दर्ज कर जेएमएफसी कोर्ट में पेश किया। जहां से दोनों का एक दिन का पीआर मिला था। इस दौरान पूछताछ में इमरान ने एक और सेंड बोआ प्रजाति का सांप घर में होने की बात बताई थी। इसके बाद इमरान के घर पहुंचकर सांप को बरामद किया। इमरान ने बताया यह सांप भी परतवाड़ा से खरीदकर लाया था। दोनों सांप को बेचने की तैयारी में थे। दोनों सांप की उम्र लगभग तीन साल है। 
मामले में शामिल हैं अन्य आरोपी
पीआर मिलने पर विनोद और इमरान से वन विभाग के अधिकारियों ने कड़ाई से पूछताछ की। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने इस मामले में अन्य पांच लोगों के भी शामिल होने की बात कही है। हालांकि अभी वन विभाग के अधिकारियों ने अन्य आरोपियों के नाम का खुलासा नहीं किया है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आरोपियों में मुलताई और प्रभातपट्टन के लोग शामिल हैं।
 www.graminmedia.com

मुलताई बड़ा तकनीकी भष्ट्राचार,एक सड़क को दो विभागों ने बनाया, प्रधानमंत्री सड़क निर्माण का VDO

ग्रामीण मीडिया संवाददाता




मुलताई से ग्राम सलोनी प्रधानमंत्री सड़क दूरी 3.50 किलोमीटर।  जिसमें  से लगभग एक किलोमीटर सड़क और नाली नगरपालिका सीमा में नगर पालिका मुलताई ने बना दी। इसमें प्रधान मंत्री सड़क की निर्धारित चौड़ाई से कम नाली रहित इसको मुलताई आठनेर मार्ग तक जोड़ा भी नहीं। वही नगर सीमा में प्रधान मंत्री सड़क का बोर्ड कह रहा है कि ये सड़क प्रधान मंत्री सड़क योजना से बनी। आगे हाल देखने की लिए विडिओ देखे 
 www.graminmedia.com

पत्रकार अनिल दामेधर मौत मामले में क्या कहते है ,SDO पुलिस VDO

ग्रामीण मीडिया संवाददाता



video




पत्रकार अनिल दामेधर के रहस्यमय मौत प्रकरण में ग्रामीण मीडिया की अनुविभागीय अधिकारी अनिल शुक्ला जी से बातचीत  कि, जिसमे उन्होंने बताया। मुलताई पुलिस इस प्रकरण में  बारीकी से जांच कर रही है। उन्होंने कहा कि, सबसे पहले ग्रामीण मीडिया से पुलिस को इस प्रकरण की जानकारी हुई।  उनके परिजनों और मित्रो ने देरी  से  सुचना मुलताई पुलिस को दी। अगर  मृतक के जीवित अवस्था में बयान काफी सहायता करते। पुलिस हर एंगल से खोज बीन कर रही है। अभी ज्यादा जानकारी से जांच प्रभावित हो सकती है। पुलिस ने आम जनता से निवेदन किया है की, उनके पास अगर इस प्रकरण के बारे में कोई अन्य जानकारी  हो तो दे।  पुलिस जानकारी देने वाले का नाम गुप्त रखेगी। शीघ्र ही मुलताई पुलिस इस मामले में दूध का दूध और  पानी का पानी करेगी।
 www.graminmedia.com

बड़ी खबर, मुलताई को मिली रेल्वे ने दी एक सौगात, जनांदोलन मंच की सफलता ,क्लिक करके पढ़ें

ग्रामीण मीडिया संवाददाता मुलताई

मुलताई के जनांदोलन मंच की मेहनत रंग लाई 
रेलवे ने मुलताई को एक बड़ी सौगात दे दी।



यात्रियों की सुविधा एवं प्रतीक्षा सूची को ध्यान मे रखते हुए रेल प्रशासन द्वारा गाड़ी संख्या 02020 परासिया – मुंबई के बीच नागपुर  होकर साप्‍ताहिक केवल एक फेरी स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है । 
जिले में आमला और मूलताई स्टेशन पर यह ट्रेन रुकेगी ।


02020 परासिया – मुंबई (केवल एक फेरी): 

यह विशेष ट्रेन परासिया से बुधवार दिनांक 22/08/2018 को 14.00 बजे प्रस्थान करेगी । 

आमला आगमन 16.20 प्रस्‍थान 16.35, मूलताई आगमन 16.58 प्रस्‍थान 17.00  नागपुर आगमन 19.30 प्रस्‍थान 19.35, वर्धा आगमन 20.50 प्रस्‍थान 20.53, बडनेरा आगमन 22.37 प्रस्‍थान 22.40, अकोला आगमन 23.40 प्रस्‍थान 23.45, भुसावल दूसरे दिन (दिनांक 23/08/2018 )आगमन 01.50 प्रस्‍थान 02.00, मनमाड आगमन 04.20 प्रस्‍थान 04.25, नाशिक आगमन 05.47 प्रस्‍थान 05.50, इगतपुरी आगमन 06.55 प्रस्‍थान 07.00,  कल्‍याण आगमन 10.20 प्रस्‍थान 10.23, दादर आगमन 11.10 प्रस्‍थान 11.13 एवं मुंबई आगमन दूसरे दिन 11.35 बजे होगा ।


इस ट्रेन में कुल 18 कोच 15 शयनयान, 2 एस.एल.आर एवं 1 डब्‍ल्‍यु सी बी कोच ।

                     www.graminmedia.com

ADD

add

खबर को शेयर करने के लिए क्लिक करें

बैतूल जिले के सबसे बड़े हिंदी न्यूज़ पोर्टल- ग्रामीण मीडिया सेंटर में आप सभी का स्वागत है,ग्रामीण मीडिया परिवार से जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद- राजेन्द्र भार्गव, स्वतंत्र पत्रकार, (9926407240) ग्रामीण मीडिया के नाम पर कोई फेसबुक पेज या एकाउंट बनाना बिना अनुमति के एक अपराध है। कृपया सतर्क रहें।

विज्ञापन

गाय के शुद्ध दूध हेतु संपर्क करें गाय के शुद्ध घी हेतु संपर्क करें

सूचना

आपकी राय या सुझाव देने के लिए नीचे लाल बॉक्स पर क्लिक करें मिलावट रहित गाय के घी और ताजे दूध के लिए संपर्क करें 9926407240

हमारे बारे में आपकी राय यहाँ क्लिक करके दें

हमारे बारे में आपकी राय यहाँ क्लिक करके दें
राय जरूर दें

ग्रामीण मीडिया से ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंचाएं अपना व्यापार, कम दामों में बड़ा प्रचार।

ग्रामीण मीडिया से ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंचाएं अपना व्यापार, कम दामों में बड़ा प्रचार।
विज्ञापन दरें डिस्काउंट के साथ Birthday/ सालगिरह ऐड। विस्तृत जानकारी के लिए ऊपर वाली इमेज को क्लिक करें