ख़बरें विस्तार से

अन्य ख़बरें आगे पढ़ें
ग्रामीण मीडिया में दे विज्ञापन और ग्रामीण क्षेत्रों सहित जिले में करें अपने व्यापार का प्रचार बैतूल जिले के सबसे बड़े हिंदी न्यूज़ पोर्टल- ग्रामीण मीडिया सेंटर में आप सभी का स्वागत है।

खबर को शेयर करने के लिए क्लिक करें

Sunday, 18 March 2018

जाने मुलताई विधायक निघि से कितना हुआ विकास

ग्रामीण मीडिया सेण्टर|


ग्रामीण मीडिया की नई पहल में जाने मुलताईविधायक चंद्रशेखर देखमुख  ने कितनी कितनी विधायक निधी राशि कहाँ कहाँ दी और कहाँ नहीं दी।  
    मुलताई विधान सभा दो विकास खंड मुलताई 69 ग्राम पंचायत  और प्रभात पटट्न  में 65 ग्राम पंचातय  आती है दोनों दी आबादी   लगभग 2 लाख है।  मुलताई विधानसभा में   दिनांक 25 नवम्बर 2013 को पोलिंग हुई थी। 1 लाख 50 हजार 6 सौ 27 मत दाताओ ने 84 हजार 354 मत देकर के चंद्रशेखर देखमुख विधायक  बनाया था। आगमी 8 माह बाद फिर चुनाव है। अब मतदाताओं का वक्त आने वाला है।  हमारी कोशिश है की चुनाव से पूर्व आम आदमी तक हर जानकारी किसी भी प्रकार से पूर्वा ग्रहो से ग्रसित नही।  मय सबूत के आप तक पहुंच रही है।  अवलोकन करके प्रतिक्रिया दे। 
       ग्रामीण मीडिया को माननीय विधायक जी से प्राप्त जानकारी के अनुसार जानकारी में आया। 
उनके पूर्व में विधायक निधि राशि कम मिलती थी।  हाल में प्रति वर्ष 2 करोड़ मिलते है।  जिसमे से 15 लाख स्वच्छा अनुदान में जाते है।  बाकी 1 करोड़ 85 लाख प्रति साल विधान सभा क्षेत्र में विकास कार्यो हेतु वे ग्राम और नगर मुलताई के विकास हेतु देते है। वित्ती वर्ष 2014 -2015 से 2017 -2018 तक की जानकारी इस प्रकार से है। मुलताई और प्रभात पटट्न के अलग अलग विकास खंड की समीकक्षा देखे।  पहले मुलताई विकास खंड में कुल 69 ग्राम पंचायते है। मुलताई विकास खंड की दो ग्राम पंचायत। एक पूर्व विधायक पीआर बोडखे का ग्रह ग्राम पारडसिंगा और एक पूर्व जनपद अध्यक्ष लता धोटे, भाजपा  मंडल अध्यक्ष प्रमोद धोटे का ग्रह ग्राम निमानबाड़ा ये दो पंचायतो के विधायक देशमुख ने एक फूटी कोड़ी भी नहीं दी।  गौर तलब हो की ये दोनों ग्राम कुनबी बाहुल्य ग्राम है।  
  अब बाकी 67 ग्राम और मुलताई नगर को जोड़ करके 68 में सबसे अधिक प्रथमिकता विधायक जी ने सावर्जनिक मंचो के निर्माणों  को दी है। 97 चौपाल, सर्वजनिक मंचो का निर्माण हुआ।  इनमे से सबसे भाग्य शाली ग्राम हतनापुर है जहा 4 की संख्या में विधायक जी की निधी से मंच बने है।  बाकी काम अलग है।  इसके बाद बानूर में 3 सांस्कृतिक मंच और जौलखेड़ा का नम्बर आता है। जिस प्रकार से हमारी सांसद पानी के टेंकरो को प्राथमिकता दी थी। 
 www.graminmedia.

मुलताई। ताप्ती सरोवर के विकास के लिए केंद्रीय मंत्री से मांगा सहयोग

ग्रामीण मीडिया सेण्टर|





ग्रामीण मीडिया को समाचार पत्रों में प्रकाशित समाचार से जानकारी में आया की, 
नपा अध्यक्ष ने ताप्ती सरोवर और कुंडों की स्थिति से गडकरी को अवगत कराया। 

मुलताई नगर का विकास हर व्यक्ति चाहता है।


 अभी तक जो ताप्ती सरोवर से संबधित कार्य हो रहे है। उससे आम जनता खुश नहीं है. जैसे 1 करोड़ की लागत से छोटे तालाब से विरुल रोड तक का जल निकासी नाले की चौड़ाई कम है। काम की गुणवत्ता भी ठीक नहीं
,ताप्ती परिक्रमा मार्ग पर 81 लाख की लागत से बनने वाला डोम और ताप्ती नदी को 
ग्रामीण मीडिया को समाचार पत्र से जानकारी में आया की हाल में ही नगर विकास के लिए नगर पालिका अध्यक्ष हेमंत शर्मा ने केन्द्री मंत्री से मुलाक़ात के  पर आज की स्थिति में
 बिना भूमि की डीपीआर नगर में चर्चा का विषय है। आज भी जिन निर्माणों की बात हो  रही है। वे कुंड निजी भूमि में है। इस बार भी आनन फानन में कार्ययोजना बन करके जाएगी और बाद में ठेकेदार जैसी मर्जी काम करके चलता बनेगा। 

ताप्ती उद्गम स्थल और सरोवर के विकास के लिए परियोजना स्वीकृत करने की मांग को लेकर नगर पालिका अध्यक्ष हेमंत शर्मा ने केंद्रीय परिवहन एवं जल संसाधन विकास मंत्री नितिन गडकरी से भेंट की। 
नागपुर प्रवास पर आए केंद्रीय मंत्री गडकरी को नपा अध्यक्ष शर्मा और अनीष नायर ने सरोवर में साफ पानी पहुंचे इसके लिए बनाई सीवर लाइन की डीपीआर से भी अवगत कराया। नपा अध्यक्ष ने बताया केंद्रीय मंत्री गडकरी से ताप्ती सरोवर के विकास के लिए केंद्र से विशेष परियोजना स्वीकृत करने की मांग की है। इसके साथ सरोवर के घाट निर्माण, ताप्ती के प्राचीन कुंडों के जीर्णोद्धार, सरोवर के सौंदर्यीकरण के लिए केंद्र सरकार से विशेष पैकेज दिलाने का अनुरोध किया है। इसके साथ नगर में विभिन्न ट्रेनों के स्टॉपेज को लेकर भी चर्चा की। अनीष नायर ने बताया केंद्रीय मंत्री को सरोवर और प्राचीन कुंडों के फोटोग्राफ भी दिखाए। 
नपा अध्यक्ष ने बताया केंद्रीय मंत्री ने ताप्ती सरोवर के विकास के लिए परियोजना स्वीकृत करने का भरोसा दिलाया। इसके साथ ताप्ती सरोवर तक सीवर लाइन के लिए राज्य शासन से प्रस्ताव आने पर केंद्र सरकार से स्वीकृति में पूरा सहयोग करने की बात कही। 

 www.graminmedia.com

8, माह बाद है विधान सभा चुनाव मुलताई विधान सभा को जाने

ग्रामीण मीडिया सेण्टर|

मुलताई ग्रामीण मीडिया की नई पहल प्रजातंत्र की मजबूती के लिए हर ग्राम एवं शहरी मतदाता को विधान सभा,विधान सभा के प्रत्याक्षीओ, विधायक निधि का वितरण,प्रश्न  एवं उत्तर पांच साल में हमने क्या पाया और क्या खोया और क्या पाया।   पूरे वेतन वाले वर्तमान विधायक और आधे वेतन वाले पूर्व विधायकों  के बारे में जाने का हमारा सवैधानिक हक है , इसी कड़ी में पूर्व के चुनाव के बारे में जाने
पिछला चुनाव 25 नवम्बर 2013 को हुआ था।  मत गणना 8  दिसम्बर 2013 को कुल मतदान हुआ था  , 1 लाख 50 हजार  627 मतों का।  इसमें कुल मत पत्र पर 10 प्रत्याशी थे।  09 प्रत्याशी और 01 नोटा। इस में भाजपा के चंद्रशेखर देखमुख को  56 % मत और कांग्रेस के सुखदेव पांसे को  34 . 84 %  मत मिले बाकी को 7 . 12 %  और नोटा को 1. 94 %  मिले थे। 
उरोक्त आकड़े देख करके अंदाज लगा सकते है की इस विधान सभा में दो ही राजनैतिक पार्टी का वर्चस्व था।  सपा के अनिल सोनी को  1 . 28 % याने की 1924 मत मिले थे।  आगे आपको इसके बारे में जानकारी मिलती रहेगी।  आप और क्या जनाना चाहते है प्रतिक्रिया दे।


 www.graminmedia.com

ग्रामीणों ने पुलिस की डायल हंड्रेड का घेराव कर बनाया बंधक

ग्रामीण मीडिया सेण्टर|शाहपुर 



शाहपुर थाना इलाके के गांव सिलपटी में आज ग्रामीणों ने डायल हंड्रेड को घेरकर बंधक बना लिया।शाहपुर पुलिस को मौके पर बुलाने पर अड़े ग्रामीणों ने व्हीकल और उस पर सवार पुलिस कर्मियों को तब तक जाने नही दिया जब तक थाने से पुलिस बल नही पहुच गया। हालाकि पुलिस इसे बंधक बंनाने या रोके जाने से इनकार कर रही है।
दरअसल सिलपटी गांव में आज डालचंद वर्मा के घर सगाई का कार्यक्रम था। यहा गांव का है राजकुमार भी पहुच गया और उसने वहां आये मेहमानों से अभद्रता शुरू कर दी। इससे नाराज लोगों ने डायल हंड्रेड को काल कर बुलाया लेकिन डायल हंड्रेड न तो आरोपी को पकड़ सकी और न कोई कार्रवाई की।जिससे ग्रामीण नाराज हो गए औऱ उन्होंने डायल हंड्रेड को घेर लिया। ग्रामीण मौके पँर शाहपुर पुलिस को बुलाने पर अड़ गए। उन्होंने कहा कि जब तक पुलिस बल नही आ जाता वह डायल हंड्रेड को नही जाने देंगे।उस समय विकास वर्मा डायल हंड्रेड पर तैनात थे। बाद में सब इंस्पेक्टर कमलेश रघुवंशी,सीएल धुर्वे,एएसआई अजय भट पुलिस बल के साथ मौके पर पहुचे और उन्होंने युवक राजकुमार को हिरासत में लेकर थाने पहुचे।ग्रामीणों के मुताबिक उन्होंने डायल हंड्रेड का घेराव किया था।क्योंकि राजकुमार की शिकायत वे कई बार कर चुके है लेकिन कोई कार्रवाई नही हो रही।

इनका कहना है

डायल हंड्रेड के घेराव या बंधक जैसी कोई घटना नही हुई।इवेंट आया था इस पर वाहन भेजा गया था। ग्रामीणों ने वाहन को रुकने का जरूर बोला था।राजकुमार के खिलाफ पूर्व का कोई आवेदन नही।उसके खिलाफ 254,323,506 की कार्रवाई कर रहे।
राजेन्द्र धुर्वे टी आई शाहपुर

एफआरसी रोकी थी। ग्रामीण टी आई को बुलाने पर अड़े थे।
विकास वर्मा एफ आर सी 
मैं तो खाना खाने गया था।मैंने कोई अभद्रता नही की।
राजकुमार आरोपी


 www.graminmedia.com

फर्जी सांसद को श्रेय देना बंद करे सरकार: निमिष सरियाम

ग्रामीण मीडिया सेण्टर| बैतूल 

फर्जी जाति प्रमाण पत्र के मामले में चौथे दिन भी भूख हड़ताल पर बैठे आदिवासी संगठन


बैतूल। आदिवासी युवा संगठन और मप्र आदिवासी विकास परिषद एवं जय आदिवासी युवा शक्ति (जयस) ने अपनी भूख हड़ताल के चौथे दिन आंदोलन को और उग्र करते हुए भूख हड़ताल पर बैठे जितेन्द्र इवने ने कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने छानबीन समिति के द्वारा सांसद को हटाए जाने के दिए गए निर्णय की प्रति को फाड़कर बैतूल जिला ही नही अपितु पूरे प्रदेश के आदिवासी समाज के साथ छलावा किया। 


भूख हड़ताल के चौथे दिन आदिवासी छात्र संगठन के प्रदेश अध्यक्ष रामू टेकाम ने कहा कि वर्तमान सरकार ने आदिवासियों के नेतृत्व को कमजोर करने का काम किया है।  9 साल से फर्जी आदिवासी को सांसद  बनाकर आदिवासी समाज ही नही अपितु अन्य समाज व पूरे लोकसभा क्षेत्र की जनता को धोखा दिया है। 

श्री इवने ने कहा कि विगत दिनों आरएसएस के प्रमुख मोहन भागवत ने आदिवासियों के हक और अधिकारों की ओर समरसता की बात कही। वहीं दूसरी ओर आदिवासियों के साथ हो रहे छलावे पर वह चुप्पी साधे हुए है। उन्होंने कहा कि वर्तमान केंद्र सरकार व राज्य सरकार फर्जी तरीके से बनी सांसद ज्योति धुर्वे उर्फ ज्योति बिसेन(पंवार) को श्रेय दे रहे है। इससे यह प्रतीत होता है कि यह सरकार आदिवासी विरोधी है। भूख हड़ताल पर बैठे निमिष सरियाम ने कहा की सरकार फर्जी सांसद को श्रेय देकर जनता को गुमराह करना बंद करे। देशद्रोह के अपराधी का सहयोग करने वाले पर भी देशद्रोह का मामला दर्ज होना चाहिए। 

रविवार धरना प्रदर्शन में प्रमुख रूप से मप्र आदिवासी विकास परिषद के ब्लॉक अध्यक्ष सुनील करोचे, नरेंद्र वाडि़वा, राजेश कुमार धुर्वे, मुन्नालाल वाडि़वा, सुनील भलावी, सोनू वाहने, संतोष गव्हाड़े, महेश शाह उईके, संतोष मर्सकोले, कमल सिंह मर्सकोले, देवीराम ककोडिय़ा, रिंकू सक्सेना, संदीप धुर्वे, मनीष धुर्वे, शिव ककोडिय़ा, रामेश्वर उईके,  सुकलाल, अनिल कुबड़े, सोमनाथ भलावी, जस्सू धुर्वे, रुक्स धुर्वे, दीपक नामदेव, राजकुमार ककोडिय़ा, रेवाराम सलामे, मदनलाल धुर्वे, सुखराम उईके, सुनील सलामे, पंकज कवड़े शामिल थे।


www.graminmedia.com

ADD

add

खबर को शेयर करने के लिए क्लिक करें

बैतूल जिले के सबसे बड़े हिंदी न्यूज़ पोर्टल- ग्रामीण मीडिया सेंटर में आप सभी का स्वागत है,ग्रामीण मीडिया परिवार से जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद- राजेन्द्र भार्गव, स्वतंत्र पत्रकार, (9926407240) ग्रामीण मीडिया के नाम पर कोई फेसबुक पेज या एकाउंट बनाना बिना अनुमति के एक अपराध है। कृपया सतर्क रहें।

विज्ञापन

गाय के शुद्ध दूध हेतु संपर्क करें गाय के शुद्ध घी हेतु संपर्क करें

सूचना

आपकी राय या सुझाव देने के लिए नीचे लाल बॉक्स पर क्लिक करें मिलावट रहित गाय के घी और ताजे दूध के लिए संपर्क करें 9926407240

हमारे बारे में आपकी राय यहाँ क्लिक करके दें

हमारे बारे में आपकी राय यहाँ क्लिक करके दें
राय जरूर दें

ग्रामीण मीडिया से ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंचाएं अपना व्यापार, कम दामों में बड़ा प्रचार।

ग्रामीण मीडिया से ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंचाएं अपना व्यापार, कम दामों में बड़ा प्रचार।
विज्ञापन दरें डिस्काउंट के साथ Birthday/ सालगिरह ऐड। विस्तृत जानकारी के लिए ऊपर वाली इमेज को क्लिक करें