ख़बरें विस्तार से

अन्य ख़बरें आगे पढ़ें
ग्रामीण मीडिया में दे विज्ञापन और ग्रामीण क्षेत्रों सहित जिले में करें अपने व्यापार का प्रचार बैतूल जिले के सबसे बड़े हिंदी न्यूज़ पोर्टल- ग्रामीण मीडिया सेंटर में आप सभी का स्वागत है।

खबर को शेयर करने के लिए क्लिक करें

Monday, 28 January 2019

किसान की हत्या करने वाले तीन आरोपियों को आजीवन कारावास, किशोरी से छेड़छाड़ करने वाले युवक काे 3 साल की जेल

ग्रामीण मीडिया संवाददाता

ग्राम कुंभीखेड़ा में किसान की हत्या करने वाले तीन आरोपियों को  अपर सत्र न्यायाधीश ने आजीवन  कारावास की सजा सुनाई है। सरकारी वकील भोजराज सिंह रघुवंशी के  अनुसार 8 फरवरी 2018 को बलदेव  सिरामे पत्नी कांता के साथ खेत गया  था। शाम 4 बजे पत्नी खेत से घर  लौट आई। बलदेव खेत में ही काम  कर रहा था। देर रात तक घर नहीं  लौटा तो पत्नी ने खोजबीन की लेकिन  पता नहीं चला। दूसरे दिन दोपहर में  बलदेव का शव मनीराम के खेत के  कुएं में दिखाई दिया। कुएं से शव को  बाहर निकाला तो बलदेव के सिर पर  गंभीर चोट के निशान मिले। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की।  जांच के दौरान प्रत्यक्षदर्शी जंकट  उर्फ व्यंकट ने पुलिस को बताया  घटना के दिन बलदेव को मनीराम  सिरामे, कैलाश सिरामे और अनिल  सिरामे के साथ दारू उतारने वाली भट्टी के पास देखा था। जहां बलदेव  के साथ तीनों का विवाद हुआ।  विवाद के दौरान मनीराम ने बलदेव  के साथ मारपीट शुरू कर दी। वह  बीच बचाव करने गया तो मनीराम,  कैलाश और अनिल ने उसे भी मारने  की धमकी दी। इस दौरान मनीराम  ने बलदेव के सिर पर कुल्हाड़ी से  वार कर दिया। इसके बाद मनीराम,  कैलाश और अनिल ने बलदेव  को कुएं में फेंक दिया। पुलिस ने  मनीराम, कैलाश और अनिल के  खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर  प्रकरण न्यायालय में प्रस्तुत किया। 


किशोरी से छेड़छाड़ करने वाले  युवक काे 3 साल की जेल 

मुलताई| घर में घुसकर 17  वर्षीय किशोरी के साथ छेड़छाड़ करने वाले युवक को अपर सत्र  न्यायाधीश ने 3 साल के सश्रम  कारावास की सजा सुनाई। सरकारी वकील राजेश साबले के अनुसार  16 अगस्त 2018 को किशोरी घर  पर अकेली थी। उसके माता-पिता  मजदूरी करने गए थे। दोपहर में  कृष्णा पाटनकर किशोरी के घर में  घुस गया और छेड़छाड़ कराने लगा।  पीड़िता के चिल्लाते हुए भागने पर  कृष्णा ने किसी को बताने पर जान  से मारने की धमकी दी। पीड़िता  पड़ोसी के घर भाग गई ताे कृष्णा भी वहां से भाग गया।


 www.graminmedia.com

मुलताई इलाज कराकर लौट रही महिला मोपेड से गिरी, मौत

ग्रामीण मीडिया संवाददाता  मुलताई


नेशनल हाईवे पर ड्रीमलैंड सिटी  के पीछे सोमवार को मोपेड से गिरी  महिला की मौत हो गई। सेमझिरा   निवासी संगीता पति सुरेश साहू   (30) बेटी गुड़िया का उपचार   कराने जेठ राजेश साहू के साथ   मोपेड से मुलताई आई थी। उपचार   कराने के बाद मोपेड से वापस गांव   जा रही थी।   इस दौरा हाईवे पर ड्रीमलैंड   सिटी के पास संगीता चलती मोपेड   से पीछे गिर गई। जिससे उसे मुंह,   सिर और कमर में गंभीर चोट आई।   सूचना पर 108 एंबुलेंस मौके पर   पहुंची और संगीता को सरकारी  अस्पताल पहुंचाया। जहां बीएमओ   डॉ. रजनीश शर्मा ने जांच कर   संगीता को मृत घोषित कर दिया।   सूचना पर पुलिस ने मर्ग कायम   किया है।

                    www.graminmedia.com

मुलताई, वैन की टक्कर से 4 साल के बालक की मौत, ग्रामीणों ने ड्राइवर और साथी काे पीटा, वैन फोड़ी

ग्रामीण मीडिया संवाददाता। मुलताई


ग्राम खड़की में सोमवार को सुबह हाट बाजार में सामान लेकर पहुंची वैन ने 4 साल के बालक काे टक्कर मार दी इससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने वैन के ड्राइवर और उसके साथी की जमकर पिटाई कर दी। ड्राइवर और उसके साथी के भागने के बाद लाेगाें ने वैन में तोड़फोड़ कर दी। 
सूचना पर 108 एंबुलेंस और पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने ग्रामीणों का गुस्सा शांत कराया। पियूष पिता निलेश कुमरे (4) सुबह बाजार चौक पर स्थित अपने घर के पास खेल रहा था। इस दौरान तेज गति से आ रही वैन ने पियूष को टक्कर मार दी। पियूष को गंभीर चोट आने से मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना के बाद ग्रामीण जमा हुए और वैन के ड्राइवर और उसके साथी की पिटाई कर दी। ग्रामीणों के चंगुल से छूटकर दोनों भाग गए। इसके बाद ग्रामीणों ने वैन में तोड़फोड़ कर दी। पुलिस ने मर्ग कायम कर वैन ड्राइवर के खिलाफ केस दर्ज किया है। 
टक्कर से बालक की मौत से आक्रोशित ग्रामीण ने वैन में की तोड़फोड़। 


 www.graminmedia.com

कुल्हाड़ी से वार, हत्या का मामला, सम्पूर्ण खुलासा जिला बैतूल

ग्रामीण मीडिया संवाददाता बैतूल


बेहड़ाडोह गांव में घर में हुई हत्या का पुलिस ने सोमवार को खुलासा कर दिया। युवक की हत्या उसके दो सालों ने दोस्त के साथ मिलकर  की थी। एसडीओपी आनंद राय ने बताया  दिलीप वाड़िया (40) हिवरखेड़ी के बेहड़ाडोह  जंगल में अपने खेत में मकान बनाकर रहता  था। 26 जनवरी की रात वह घर में परिवार के  साथ सो रहा था। रात 2 बजे दिलीप के साले  बल्लू उर्फ बलराम आहके (29), लल्लू उर्फ  लल्ला आहके (21) निवासी महुपानी अपने  दोस्त वासुदेव उइके (27) निवासी नारायणवार  जिला छिंदवाड़ा के साथ घर में घुसकर छूरा  और कुल्हाड़ी से वार कर हत्या की थी। अंधेरा  होने के कारण मृतक की पत्नी आरोपियों को  देख नहीं पाई थी। मृतक अपनी पत्नी से हमेशा  मारपीट करता था। वहीं स्वयं की 18 साल की बेटी के साथ छेड़छाड़ करता था। सालों के साथ  भी गाली-गलौच करता था। जिससे परेशान  होकर सालों ने दोस्त के साथ मिलकर दिलीप  की हत्या की थी। तीनों आरोपियों ने हत्या करना  भी कबूल लिया है, हत्या में इस्तेमाल हुअा छूरा  और कुल्हाड़ी बरामद कर ली है। आरोपियों को  कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है।
आरोपी


आरोपी बल्लू और लल्लू ने बताया जीजा शराब पीकर अक्सर दीदी से मारपीट करता था। इसकी शिकायत सरपंच और चिचोली थाने में भी की थी। पुलिस ने जीजा को समझाइश भी दी थी। लेकिन उसकी हरकतें जारी रहीं। हमने थाने में रिपोर्ट की थी इसलिए जीजा कहीं भी गाली-गलौच कर मारपीट करने लगता था। हम जीजा को नहीं मारते तो जीजा हमें मार डालता। जीजा की हत्या करने के बाद हम घर आकर सो गए। 

गर्दन पर आगे और पीछे थे 4-4 इंच के घाव 
आरोपियों ने दिलीप की गर्दन पर छूरी और कुल्हाड़ी से कई बार वार किए। जिससे मृतक की गर्दन के आगे और पीछे करीब 4-4 इंच गहरे घाव हो गए। साथ ही शरीर पर कई जगह छूरी के हमले करने के निशान मिले। 

आरोपी मां के साथ नहीं पहुंचे थाने, इसलिए पुलिस को हुआ शक 
पुलिस ने मृतक के परिजनों को थाने में बयान के लिए बुलाया था। मृतक की सास अपने एक बेटे के साथ थाने पहुंची। इस पर पुलिस ने पूछा की आप के दो बेटे कहा हैं। सास ने कहा की मजदूरी के लिए बाहर गए हैं। ग्रामीणों ने पुलिस को बताया दोनों बेटे गांव में ही घूम रहे हैं। ग्रामीणों ने बताया घटना की रात बल्लू और लल्लू शराब के नशे में घूम रहे थे। इस पर पुलिस ने शक के आधार पर बल्लू और लल्लू से पूछताछ की तो दोनों ने वासुदेव के साथ मिलकर दिलीप की हत्या करना कबूल लिया। 

बेटे गांव में ही थे मां ने थाने में कहा बाहर मजदूरी करने गए, इसलिए पुलिस को हुआ शक 
हत्या करने के पहले दोनों ने पी थी शराब 
जीजा की हत्या करने के पहले दोनों भाईयों ने 5 लीटर शराब पी। इसके बाद अपने दोस्त वासुदेव को लेकर जीजा के घर पहुंचे। घर में बिजली कनेक्शन नहीं होने से एक आरोपी ने मोबाइल के टॉर्च की रोशनी दिखाई। दो आरोपियों ने छूरी और कुल्हाड़ी से दिलीप पर हमला किया। 
हत्या के मामले में जेल जा चुका था मृतक 
आरोपी बल्लू ने बताया दिलीप चार साल पहले एक मकान में आग लगाने का आरोपी है। मकान मालिक और उसकी पत्नी बच गए थे, लेकिन एक बच्चा जान गंवा बैठा था। इस मामले में दिलीप जेल भी जा चुका था। उस समय सालों ने ही जमानत करवाकर उसे जेल से छुड़वाया था। 



ww.graminmedia.com

बैतूल जिला कल बन्द रहेंगे प्रायमरी स्कूल,कलेक्टर ने घोषित की छुट्टी

ग्रामीण मीडिया संवाददाता l

शीत लहर के कहर ने सबको कंपा कर रख दिया है। ऐसे में स्कूली बच्चों के स्वास्थ्य के दृष्टिगत कलेक्टर तरुण कुमार पिथौडे ने सभी प्रायमरी स्कूलों, नर्सरी और प्ले स्कुलो की एक दिन की छुट्टी घोषित कर दी है।जबकि बाकि कक्षाओ को सुबह 9 .30 बजे के बाद लगाने के आदेश जारी किए है। आज  सोमवार को पारा खिसकते हुए नीचे पहुच गया। आज न्यूनतम तापमान 3.5 और अधिकतम 22.3 डिग्री दर्ज किया गया है।  जबकि  आज 2 किमी प्रति घण्टे की रफ्तार से ठंडी हवाएं चली ।वातावरण में सुबह की आद्रता 87% और दिन में 29 % आद्रता रही है।जिससे मौसम।में ठंडक घुली रही।
इसी शीत लहर के  कहर को देखते हुए,कलेक्टर ने प्रायमरी कक्षाओं की एक दिन की छुट्टी घोषित की है। यह छुट्टी 29 जनवरी  को सभी शासकीय ,अशासकीय अनुदान प्राप्त स्कुलो में लागू होगी। इसके साथ ही सभी नर्सरी कक्षाएं और, प्ले स्कूल को भी बन्द रखने के आदेश दिए गए है। जबकि  मिडिल,हाई स्कूल,हायर सेकंडरी की कक्षाएं 9.30 बजे के बाद लगाने के निर्देश जारी किए गए है।





 www.graminmedia.com

जय किसान फसल ऋण माफी योजना की जाने जमीनी हक़ीकत ग्राम परमंडल

ग्रामीण मीडिया संवाददाता 

मध्यप्रदेश विधान सभा चुनाव 2018 वचन-पत्र जिम्मेदार,संवेदनशील एवं पारदर्शी प्रशासन 
1. सभी किसानों का 2.00 लाख तक कर्ज माफ करेगे। एवं कालातीत कर्ज शामिल रहेगा।
घोषणा में पदाधिकारी ,आयकरदाता, शासकीय अधिकारी,कर्मचारी (चतुर्थ श्रेणी को छोड करके) GST पंजिकृत, कार्पोरेट को छोड़ा।
31 मार्च 2018 का पेच आदि। ग्राम परमंडल में किसानों का ग्रामीण मीडिया सेण्टर मुलताई की चर्चा का देखे वीडियो।graminmedia.com

पवित्र नगरीय मुलताई में दर्शनीय मन्दिर स्थान आर्ट आफ लिविंग में शिवधाम

ग्रामीण मीडिया संवाददाता 

सहस्त्रचंडी महायज्ञ
    माँ तापी जी की पवित्र नगरी में होने जा रहे ज्ञानमन्दिर में 4 जनवरी से सहस्त्रचंडी महायज्ञ के शुभारंभ में आज ध्वज पूजन करते जजमान---------इस महायज्ञ में आहुति हेतु सभी भक्त जरूर पधारे एव पुण्य लाभ लेवे।।।
  स्थान ::- ज्ञानमन्दिर मासोद रोड मुलताई
 www.graminmedia.com

ADD

add

खबर को शेयर करने के लिए क्लिक करें

बैतूल जिले के सबसे बड़े हिंदी न्यूज़ पोर्टल- ग्रामीण मीडिया सेंटर में आप सभी का स्वागत है,ग्रामीण मीडिया परिवार से जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद- राजेन्द्र भार्गव, स्वतंत्र पत्रकार, (9926407240) ग्रामीण मीडिया के नाम पर कोई फेसबुक पेज या एकाउंट बनाना बिना अनुमति के एक अपराध है। कृपया सतर्क रहें।

विज्ञापन

गाय के शुद्ध दूध हेतु संपर्क करें गाय के शुद्ध घी हेतु संपर्क करें

सूचना

आपकी राय या सुझाव देने के लिए नीचे लाल बॉक्स पर क्लिक करें मिलावट रहित गाय के घी और ताजे दूध के लिए संपर्क करें 9926407240

हमारे बारे में आपकी राय यहाँ क्लिक करके दें

हमारे बारे में आपकी राय यहाँ क्लिक करके दें
राय जरूर दें

ग्रामीण मीडिया से ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंचाएं अपना व्यापार, कम दामों में बड़ा प्रचार।

ग्रामीण मीडिया से ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंचाएं अपना व्यापार, कम दामों में बड़ा प्रचार।
विज्ञापन दरें डिस्काउंट के साथ Birthday/ सालगिरह ऐड। विस्तृत जानकारी के लिए ऊपर वाली इमेज को क्लिक करें