ख़बरें विस्तार से

अन्य ख़बरें आगे पढ़ें
ग्रामीण मीडिया में दे विज्ञापन और ग्रामीण क्षेत्रों सहित जिले में करें अपने व्यापार का प्रचार बैतूल जिले के सबसे बड़े हिंदी न्यूज़ पोर्टल- ग्रामीण मीडिया सेंटर में आप सभी का स्वागत है।

खबर को शेयर करने के लिए क्लिक करें

Wednesday, 27 June 2018

नाबालिक भतीजी अपरहण और दुष्कर्म मामले में नया खुलासा

ग्रामीण मीडिया सेण्टर

मुलताई साईखेड़ा थाना क्षेत्र के एक गांव में एक नाबालिक के चाचा ने अपनी ही भतीजी को दुष्कर्म किया। बाद में थाने आकर समर्पण किया। पुलिस को बताया की हम दोनों शादी करना चाहते है। लड़की भी इस बात पर राजी है। पास्को एक्ट से बचने के लिए उसने लड़की की उम्र 19 साल के प्रमाण साईखेड़ा थाने को दिय। पुलिस ने इस बात की सूचना लड़की के परिजनों को दी।  वे तत्काल थाना पहुंचे और पुलिस पर दबाब बनाया की इस पर उचित कार्यवाही करे। पुलिस ने माता,पिता और परिजनों को बताया की आप की लड़की तो 19 साल की एक बालिक है। उसको अपने पसंद के वर से विवाह करने का कानूनी अधिकार है। प्रमाण के रूप में मैना देवी माध्यमिक स्कूल हेटी विकास खंड मुलताई प्रगति पत्रक 2015 -2016  जन्म तिथि 13 अगस्त 1999 याने की 18 जून 2018 को लड़की की उम्र 19 साल हो गई। जिस में प्रगति पत्रक और एक अंक सूची दी। जिस पर सभी प्रकार की सील ओरिजनल दिखाई। जो आज भी इस प्रकरण में दर्ज है। इस बात का लड़की के परिजनों ने पुरजोर विरोद्ध किया और बताया की लड़की आज तक कभी हेटी नहीं गई और न ही इस स्कूल से हमारा कोई लेना देना है। इस ये सब दस्तावेज फर्जी है। केवल पास्को एक्ट से बचने का एक षडयंत्र है। उन्होंने लड़की की ओरिजनल अंक सूची दी. जिसमे लड़की की आयु 13 अगस्त 2003 है याने 14 साल 11 माह कुछ दिन कुल मिला करके नाबालिक है। पास्को एक्ट में अगर लड़की रजामंदी से भी गलत काम करती है तो भी अपराध है।  उपरोक्त पुरे प्रकरण की वस्तु स्थिति ग्रामीण मीडिया को बताई। ग्रामीण मीडिया ने उक्त प्रकरण की सारी जानकारी मुलताई के अनुविभागीय अधिकारी पुलिस को दी।  साथ ही फर्जी प्रमाण प्रमाण पत्र प्रस्तुत किय। संबधित स्कूल से बात की वहा के प्रचार्य ने कहाँ उनको इसके बारे में जानकारी नहीं है , एक गांव और नाम की कोई लड़की उनकी शाला में नहीं पड़ती है। ये दस्तावेज उनके यहां से जारी नहीं हुए है। पुलिस ने लड़के को तो न्यायालय में प्रस्तुत किया आरोपी गणेश पिता गणपति विश्कर्मा के खिलाफ अपहरण दुष्कृत,पास्को एक्ट में मामला दर्ज हुआ। पर पुलिस ने कूटरचित दस्तावेज बना कर गुमराह की जांच नहीं की।  इसमें धोखाधड़ी और अन्य आरोपी बनाना चाहिए। आज अपराधी को किसी भी बात का डर नहीं है। सुनियोजित तरिके से काम कर रहे है। पास्को एक्ट से बचने का हथकंडा था। 
| www.graminmedia.com

5 विद्यार्थियों ने मिलकर बनाई कृषि कार्य के लिए मशीन दावा एक घंटे में हो जाएगी एक एकड़ खेत में बोवनी

ग्रामीण मीडिया सेण्टर

प्रभातपट्टन निवासी छात्र ने अपने सहपाठियों के साथ मिलकर सोलर ऊर्जा से चलने वाली ऐसी मशीन बनाई है जिसके उपयोग से खेत में बोवनी और फसलों पर कीटनाशक का छिड़काव आसानी से किया जा सकता है। इस मशीन से एक घंटे में एक एकड़ में बोवनी और 45 से 50 मिनट में स्प्रे हो जाएगा। 
बारिश में अगर धूप नहीं निकली तो मशीन में बैटरी भी लगी है। बैटरी को चार्ज कर मशीन का उपयोग किया जा सकता है। मशीन बनाने में लगभग 22 हजार रुपए का खर्च आता है। छात्रों ने मशीन को प्राटोटाइप ऑफ ऑटोमेटिक सीड फीडिंग एंड स्प्रे मशीन सोलर एनर्जी नाम दिया है। श्री बालाजी कॉलेज बैतूल की मैकेनिकल ब्रांच के छात्र अमन आकोटकर, विशाल पंडोले, गोविंद मौखेड़े, नरेश मंडल और अर्पणा पाटनकर ने बताया उन्होंने किसानों की बोवनी और स्प्रे की समस्या को लेकर प्रोफेसर विकास मालवीय के मार्गदर्शन में सौर ऊर्जा से स्वचलित बीज बुवाई और कीटनाशक स्प्रे करने वाली मशीन का प्रोजेक्ट तैयार किया। मशीन के सामने वाले हिस्से से फसलों पर दवा का स्प्रे और पीछे वाले हिस्से से बोवनी होती है।  
बोवनी के साथ कीटनाशक के स्प्रे में भी कर सकते हैं उपयोग ऐसे काम करती है मशीन
अमन आकोटकर ने बताया मशीन में सोलर पैनल लगे हैं जो सूर्य से मिलने वाली ऊर्जा से मशीन को संचालित करेगी। बारिश में सूर्य की ऊर्जा नहीं मिलने पर इसमें बैटरी भी लगाई है। बैटरी को बिजली के माध्यम से सकता है। इसके अलावा बोवनी और स्प्रे के लिए 9 वोल्ट की मोटर लगाई है। स्प्रे के लिए दवा का घोल संग्रहित करने और बीज को संग्रहित करने के लिए टैंक लगाए हैं। 

| www.graminmedia.com

श्रमिक की दुर्घटना में मृत्यु पर दिए चार लाख रुपए

ग्रामीण मीडिया सेण्टर|

मुलताई  भगतसिंह वार्ड निवासी असंगठित श्रमिक संतोष सराठे की 1 माह पहले सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी। घटना के 1 माह के भीतर ही नपा ने सीएम जनकल्याण (संबल) योजना के तहत स्व. सराठे की पत्नी किरण को 4 लाख रुपए की अनुग्रह राशि दी है। नपा अध्यक्ष हेमंत शर्मा ने बताया स्व. सराठे की मृत्यु के तुरंत बाद योजना से मिलने वाली राशि के संबंध में कार्रवाई की। जिसके चलते 1 माह के भीतर परिवार को योजना का लाभ मिल गया। पार्षद मनीष शर्मा, मनोज सेवतकर, अरुण साहू, विधायक प्रतिनिधि चिंटू खन्ना, नपा सीएमओ राहुल शर्मा, सहायक यंत्री आरसी गव्हाड़े, उपयंत्री रितेश यादव की उपस्थिति में राशि स्वीकृति का पत्र दिया। वहीं सुभाष वार्ड निवासी असंगठित श्रमिक फहमीदा की सामान्य मृत्यु होने पर परिजन को दो लाख रुपए की अनुग्रह राशि दी। 
 www.graminmedia.com

नगर सहित ग्रामीण क्षेत्र में वट का पूजन कर पति की लंबी उम्र की प्रार्थना की

ग्रामीण मीडिया सेण्टर|

मुलताई नगर सहित ग्रामीण क्षेत्र में बुधवार को वट सावित्री पर महिलाओं ने वट वृक्ष का पूजन कर पति की लंबी उम्र की कामना की। व्रत रखकर वट वृक्ष को धागा लपेटा। महिलाओं ने एक-दूसरे को फल और अनाज देकर अनुष्ठान किया। सुबह से ही महिलाएं पूजा का थाल लेकर ताप्ती मंदिर परिसर, गजानन मंदिर, मंगलवार बाजार सहित अन्य स्थानों पर वट वृक्ष की पूजा के लिए पहुंची। पूजन के बाद सत्यवान सावित्री की कथा सुनी। ताप्ती मंदिर में वट वृक्ष के पूजन के लिए दिनभर भीड़ लगी रही। महिलाओं की भीड़ के चलते पूजन के लिए इंतजार करना पड़ा। 
 www.graminmedia.com

मुलताई विधायक नाराज है , 13 ग्राम पंचायतो के गुणवत्ताहीन कामो से जांच के आदेश

ग्रामीण मीडिया सेण्टर|




मुलताई विधायक चंद्रशेखर देखमुख ने अपने शिकायत पत्र में सहायक यंत्री लोक स्वास्थ उपखण्ड अधिकारी  मुलताई को आदेशित किया कि, उनको उनके भ्रमण के दौरान ग्रामीणों ने शिकायत में बताया की निर्माण एजेंसी ग्राम पंचायतो  ने बंद नल जल योजना अंतर्गत प्राप्त राशि में सही काम नहीं किया है। जिसमे विधायक महोदय ने कुल 13 पंचायतो जिसमे
 समझीरा, सोनोली, सोनोरी,  देवरी ,सेमरिया पांडरी,हतनापुर,जामगांव,सर्रा,खैरवानी,सिपावा सोंडिया बरई,निमानवाड़ा है जिन्होंने कुल राशि 32 लाख 76 हजार में पेयजल में काम किया है। चुनाव सिर पर है। इस प्रकार के कामों की शिकायते जनता में रोष है। इस शिकायत का अंतिम जांच प्रतिवेदन भी आगे प्रकाशित किया जाएगा की शिकायत में क्या पाया गया। विधायक जी की शिकायत से मुलताई जनपद पंचायत के एक बड़े भ्रष्ट्राचार का भांडा फोड़ होगा। लेकिन जांच प्रतिवेदन मिलना चाहिए। कई बार शिकायते आधी जांच में गायब हो जाती है। इसमें ग्राम पंचायत निमानवाड़ा पूर्व जनपद अध्यक्ष लता धोटे और मंडल अध्यक्ष प्रमोद धोटे का गृहग्राम है, हतनापुर वह पंचायत है जहाँ विधायक ने सबसे अधिक विधायक निधि दी है। सिपावा सुनिल सरोदे सरपंच है जो बी जे पी नेता राजा पावर के राइट हेंड है। आगे देखना है की इस शिकायत के क्या परिणाम आते है। 
 www.graminmedia.com

बैतूल जिला, तीन दुष्कर्म, कब महिलाएं होंगी सुरक्षित

ग्रामीण मीडिया सेण्टर|


पहला मामला
 नाबालिग भतीजी का अपहरण कर  दिल्ली ले जाकर किया दुष्कर्म 

मुलताई| सांईखेड़ा थाना क्षेत्र के एक गांव की निवासी किशोरी  को रिश्ते के चाचा ने बहलाकर नई दिली ले गया और किशोरी  के साथ दुष्कर्म किया। किशोरी 18 जून को लापता हुई थी।  पिता ने सांईखेड़ा थाने में पुत्री की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ अपहरण का  केस दर्ज किया था। 24 जून की शाम में चाचा गणेश पिता  गणपति विश्वकर्मा किशोरी के साथ सांईखेड़ा थाना पहुंचा तो  मामले का खुलासा हुआ। एएसआई एसआर मांडवी ने बताया  आरोपी गणेश से पूछताछ की तो गणेश ने बताया किशोरी को  बहलाकर नई दिल्ली ले गया था। जहां उसने किशोरी के साथ दुष्कृत्य किया। एएसआई मांडवी ने बताया किशोरी को पिता  को सुपुर्द कर गणेश विश्वकर्मा के खिलाफ अपहरण कर  दुष्कृत्य करने, पास्को एक्ट के तहत केस दर्ज कर किया है।

दूसरा मामला
दिव्यांग को चॉकलेट का लालच  देकर युवक ने किया दुष्कर्म 
बैतूल| चिचोली थाना क्षेत्र में मामा के घर आई 12 साल की  दिव्यांग बालिका को चॉकलेट दिलाने का लालच देकर एक  युवक ने नाले में ले जाकर दुष्कर्मकिया। बालिका के परिजनों  ने चिचोली थाने में इसकी शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत  पर पुलिस ने आरोपी युवक पर मामला दर्ज कर उसकी तलाश  शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार 12 साल की दिव्यांग 8  दिन पहले अपने मामा के घर आई थी। मंगलवार सुबह गांव  का ही युवक उसे चॉकलेट दिलाने का लालच देकर नाले में  ले गया। जहां उसने बालिका के साथ दुष्कर्म किया। गलत  काम करते ग्रामीण ने देखा ताे वह भाग गया। एसआई मोनिका  पटले ने बताया मामा के घर आई दिव्यांग बालिका जो ठीक  से बोल एवं चल भी नहीं सकती थी। उसके साथ पिंडईखापा  के राजेश सूर्यवंशी (40) ने दुष्कर्मकिया है।

तीसरा मामला
 बैतूल| मोबाइल पर एक अनजान नंबर से आए कॉल से नर्स और आर्मी जवान में दोस्ती हो गई। लगातार मोबाइल पर बात  होने से दोनों में प्यार हो गया। इसके बाद आमला निवासी  राजेश हिरोड़े ने बैतूल आकर शादी का झांसा देकर नर्स के  साथ शारीरिक संबंध बनाए। अब शादी करने के इनकार करने  पर नर्स ने कोतवाली थाने में आर्मी जवान पर मामला दर्ज कराया है। एसआई अंजना मालवीय ने बताया बैतूल के एक  निजी अस्पताल में पदस्थ 27 वर्षीय नर्स को एक साल पहले  मोबाइल पर एक अनजान कॉल आया था। बात करने पर  युवक से नर्स की दोस्ती हो गई। 6 माह पहले दोनों के बीच  शारीरिक संबंध बन गए। अब युवक शादी से इनकार कर रहा  है। नर्स की शिकायत पर राजस्थान में आर्मी में पदस्थ आमला  निवासी आरोपी राजेश हिरोड़े पर मामला दर्ज कर लिया है।
 www.graminmedia.com

ADD

add

खबर को शेयर करने के लिए क्लिक करें

बैतूल जिले के सबसे बड़े हिंदी न्यूज़ पोर्टल- ग्रामीण मीडिया सेंटर में आप सभी का स्वागत है,ग्रामीण मीडिया परिवार से जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद- राजेन्द्र भार्गव, स्वतंत्र पत्रकार, (9926407240) ग्रामीण मीडिया के नाम पर कोई फेसबुक पेज या एकाउंट बनाना बिना अनुमति के एक अपराध है। कृपया सतर्क रहें।

विज्ञापन

गाय के शुद्ध दूध हेतु संपर्क करें गाय के शुद्ध घी हेतु संपर्क करें

सूचना

आपकी राय या सुझाव देने के लिए नीचे लाल बॉक्स पर क्लिक करें मिलावट रहित गाय के घी और ताजे दूध के लिए संपर्क करें 9926407240

हमारे बारे में आपकी राय यहाँ क्लिक करके दें

हमारे बारे में आपकी राय यहाँ क्लिक करके दें
राय जरूर दें

ग्रामीण मीडिया से ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंचाएं अपना व्यापार, कम दामों में बड़ा प्रचार।

ग्रामीण मीडिया से ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंचाएं अपना व्यापार, कम दामों में बड़ा प्रचार।
विज्ञापन दरें डिस्काउंट के साथ Birthday/ सालगिरह ऐड। विस्तृत जानकारी के लिए ऊपर वाली इमेज को क्लिक करें