ख़बरें विस्तार से

अन्य ख़बरें आगे पढ़ें
ग्रामीण मीडिया में दे विज्ञापन और ग्रामीण क्षेत्रों सहित जिले में करें अपने व्यापार का प्रचार बैतूल जिले के सबसे बड़े हिंदी न्यूज़ पोर्टल- ग्रामीण मीडिया सेंटर में आप सभी का स्वागत है।

खबर को शेयर करने के लिए क्लिक करें

Tuesday, 24 April 2018

ग्राम चौथिया, देवभिलाई, सांडिया, और बलेगांव में आगजनी का तांडव लाखों का नुकसान

ग्रामीण मीडिया सेण्टर

मुलताई तहसील क्षेत्र के ग्राम चौथिया में सोमवार-मंगलवार की रात्री किसान के खेत स्थित मकान में अज्ञात कारणों से आग लग गई। जिससे मकान सहित विभिन्न सामग्री व पशुचारा जलकर खाक हो गया। घटना के संबंध में देवानंद बारंगे निवासी चौथिया ने बताया कि गांव से उसका खेत लगभग एक किलोमीटर दूर है। रात्री 1:45 बजे मार्ग पर आवागमन करने वाले राहगिरों ने सूचना देते हुए बताया कि तुम्हारे खेत स्थित मकान में आग लगने की जानकारी दी। जाकर देखा तब तक मकान सहित पशुचारा व अन्य सामग्री जलकर खाक हो गई। देवानंद ने बताया कि आगजनी से सेन्ट्रिंग की बल्लियां, 6 दरवाजे, घास भूसा सहित अन्य सामग्री जलकर खाक हो गई। आगजनी की घटना से उसे लगभग सवा लाख रूपये का नुकसान होने की बात कही।
 इसी तारतम्य में मंगलवार को आग ने तीन अलग-अलग ग्रामों में तांडव मचाया, जिससे घास, लकड़ी सहित अन्य सामग्री जलकर खाक हो गई। फायर ब्रिगेड चालक मनीष रगड़े ने बताया कि आगजनी की दूसरी  घटना ग्राम देवभिलाई में घटित हुई। यहां रघुनाथ पाटिल के खेत में अज्ञात कारणों से लगी आग के कारण भूसा, पेड़, लकड़ी जल गई। 

वहीं तीसरी  घटना ग्राम सांडिया में महेन्द्र सेलकरी के तथा आसपास के दो अन्य किसानों के खेतों तक पहुंच गई। जिससे भूसा, लकड़ी सहित अन्य सामग्री जलकर खाक हो गई। समय रहते आग पर काबू पाया गया। मनीष ने बताया कि चौथी  घटना ग्राम बलेगांव में घटित हुई, यहा विठ्ठलराव पाटिल के खेत में आग लग गई जिससे पशुचारा घास जलकर खाक हो गया।  


 www.graminmedia.com

मुलताई , मोटर साइकिल दुर्घटना में तीन घायल

ग्रामीण मीडिया सेण्टर|

मंगलवार शाम 5:00 बजे ग्राम डहुआ में दो मोटर सायकिलों की आमने-सामने की टक्कर हो गई थी। जिसमें 3 युवक गंभीर रूप से घायल हो गए थे। घायलों को ग्राम डहुआ से प्रभात पट्टन 108 एम्बुलेंस के माध्यम से मुलताई अस्पताल लाया जा रहा था। इस दौरान जय स्तंभ चौक पर बेतरतीब खड़े वाहनों के चलते लगभग 15 मिनट तक जाम में एम्बुलेंस फंसी रही। 108 एम्बूलेंस पर तैनात ईएमटी नरेश वाघमारे ने बताया कि हादसे की जानकारी लगते ही पायलेट संतोष जौंजारे को साथ लेकर घटना स्थल पहुंचे। जहा गंभीर रूप से तीन युवक घायल अवस्था में मिले। 

घायलों को तत्काल 108 एम्बुलेंस के माध्यम से तत्काल सरकारी अस्पताल लाया गया। मिली जानकारी अनुसार सुनिल मोगरे 30 वर्ष निवासी बिरूल बाजार, आनंदराव सोनवाने बघोली बुजुर्ग मोटर सायकल से आ रहे थे। इस दौरान विपरित दिशा से आ रही मोटर सायकल से आमने सामने की भीड़ंत हो गई। विपरित दिशा से आ रही मोटर सायकल पर सवार शंकर मानकर 22 वर्ष निवासी शेंदूरझना ने बताया कि वह जितेन्द्र मानकर 24 वर्ष निवासी शेंदूरझना के साथ पट्टन गोधनी से बांडियाखापा जितेन्द्र के मामा के यहा जा रहे थे, इस दौरान हादसे का शिकार हो गए। हादसे में जितेन्द्र मानकर का बायां पैर घुटने के पास से टूट गया तथा उसे अंदरूनी चोटे आई। वही सुनिल मोगरे को सिर में गंभीर चोट आई। घायलों को प्राथमिक उपचार कर गहन उपचार हेतु रेफर किया गया।
 www.graminmedia.com  

ADD

add

खबर को शेयर करने के लिए क्लिक करें

बैतूल जिले के सबसे बड़े हिंदी न्यूज़ पोर्टल- ग्रामीण मीडिया सेंटर में आप सभी का स्वागत है,ग्रामीण मीडिया परिवार से जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद- राजेन्द्र भार्गव, स्वतंत्र पत्रकार, (9926407240) ग्रामीण मीडिया के नाम पर कोई फेसबुक पेज या एकाउंट बनाना बिना अनुमति के एक अपराध है। कृपया सतर्क रहें।

विज्ञापन

गाय के शुद्ध दूध हेतु संपर्क करें गाय के शुद्ध घी हेतु संपर्क करें

सूचना

आपकी राय या सुझाव देने के लिए नीचे लाल बॉक्स पर क्लिक करें मिलावट रहित गाय के घी और ताजे दूध के लिए संपर्क करें 9926407240

हमारे बारे में आपकी राय यहाँ क्लिक करके दें

हमारे बारे में आपकी राय यहाँ क्लिक करके दें
राय जरूर दें

ग्रामीण मीडिया से ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंचाएं अपना व्यापार, कम दामों में बड़ा प्रचार।

ग्रामीण मीडिया से ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंचाएं अपना व्यापार, कम दामों में बड़ा प्रचार।
विज्ञापन दरें डिस्काउंट के साथ Birthday/ सालगिरह ऐड। विस्तृत जानकारी के लिए ऊपर वाली इमेज को क्लिक करें