ख़बरें विस्तार से

अन्य ख़बरें आगे पढ़ें
ग्रामीण मीडिया में दे विज्ञापन और ग्रामीण क्षेत्रों सहित जिले में करें अपने व्यापार का प्रचार बैतूल जिले के सबसे बड़े हिंदी न्यूज़ पोर्टल- ग्रामीण मीडिया सेंटर में आप सभी का स्वागत है।

खबर को शेयर करने के लिए क्लिक करें

Tuesday, 24 July 2018

मुलताई शराब जुआ चरम पर 10 पकड़ाए

ग्रामीण मीडिया संवाददाता

अवैध शराब बेचने वाला पकड़ाया 
मुलताई| ग्राम कामथ में पुलिस ने एक युवक  को अवैध शराब बेचते पकड़ा। पुरूषोत्तम साहू  अवैध रूप से शराब बेच रहा था। सूचना पर  पुलिस ने दबिश देकर पुरूषोत्तम के पास से  देसी शराब बरामद कर आबकारी एक्ट के  तहत कार्रवाई की है।

जुआ खेलते 9 जुआरी को पकड़ा 
मुलताई| ग्राम टीकाबर्री और हथनोरा में पुलिस  ने सोमवार रात को जुआ खेलते 9 लोगों को  पकड़ा। पुलिस ने बताया सूचना मिली थी ग्राम  टीकाबर्री में कुछ लोग जआ खेल रहे हैं। दबिश  देकर जुआ खेल रहे संतूलाल धूर्वे, चिंटू धुर्वे,  चिक्कू अहाके, सरेश यदुवंशी, राजेश कुमरे को  पकड़ा। इनके पास से 1500 रु. भी बरामद  किए। वहीं हथनोरा में जुआ खेल रहे राजेश, अमृत उइके, लेखराम धुर्वे और फिरक धुर्वे को  पकड़ा। इनके पास से 2600 रु. जब्त कर सभी  के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई की।

 www.graminmedia.com

बैतूल सगा पिता बेटी से करता रहा दुष्कर्म, 2 साल से सगा पिता बेटी को जान से मारने की धमकी देकर कर रहा था दुष्कर्म

ग्रामीण मीडिया संवाददाता शाहपुर

  मां के मजदूरी पर जाते ही, पिता बनाता था शिकार 

शिकायत पर आरोपी पिता को हिरासत में लिया 


  जिले में लगातार दुष्कर्म की घटनाएं बढ़ रही हैं। लोग रिश्ते भी कलंकित  कर रहे हैं। शाहपुर थाना क्षेत्र में 1 पिता ने रिश्ते को तारतार कर हैवानियत हदें  पार कर दी। पिता सगी नाबालिग बेटी  के साथ 2 साल से दुष्कर्म कर रहा था और बेटी को यह बात किसी को  बताने पर जान से मारने की धमकी दे  रहा था। बेटी ने दो सालों तक यह बात  छिपाकर रखी, लेकिन पिता ने 17  जुलाई को फिर उसे हवस का शिकार  बनाया तो बुधवार को मां के साथ थाने  पहुचकर शिकायत की।  शाहपुर थाने के एक गांव में  आरोपी पिता सुरेश (परिवर्तित नाम)  17 वर्षीय नाबालिग बेटी के साथ  2016 से दुष्कर्म कर रहा था। पीड़िता ने पुलिस को बताया मार्च में होली के  समय यह बात मां को बताई, लेकिन  मां ने बेटी को बदनामी का हवाला देकर शिकायत करने से रोक दिया।  उसके बाद दोनों मां-बेटी मजदूरी  के लिए बाहर चल दीं। इसके बाद जब दोनों वापस लौटी तो पिता ने 17  जुलाई को फिर बेटी के साथ दुष्कर्म ु किया। 23 जुलाई की रात मां-बेटी ने  शाहपुर थाने में पिता के खिलाफ केस  दर्ज कराया। पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया।  2 साल से सगा पिता बेटी को  जान से मारने की धमकी  देकर कर रहा था दुष्कर्म मां जाती थी मजदूरी पर, तब बनाता था शिकार पीड़िता ने पुलिस को बताया पिता अक्सर मां की अनुपस्थिति में उसके साथ दुष्कर्म करता था। जब भी मां मजदूरी करने बाहर जाती थी, वह जबरदस्ती दुष्कर्म करता था। यह बात किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देता था। 2016 से  लगातार बेटी को हवस का शिकार बना रहा था। विवेचना अधिकारी विजय शंकर  द्विवेदी ने बताया आरोपी पिता के खिलाफ केस दर्ज कर हिरासत में लिया है। 

।मां को मारपीट कर मजदूरी करने भगा देता था पिता 

पुलिस ने बताया पीड़िता की दो छोटी   बहन तथा दो छोटे भाई भी हैं। पिता  अक्सर मां के साथ मारपीट कर मजदूरी   करने के लिए दूसरे जिले में भेज देता  था। इस बीच वह नाबालिग बेटी को   दुष्कर्म का शिकार बनाता था। भाई व   बहन छोटे होने के कारण वह किसी को   अपनी पीड़ा भी नहीं बता सकती थी
www.graminmedia.com

माँ ताप्ती ट्रस्ट में बड़ी संख्या में सेवा देने आ रहे है, आवेदन आप भी दे सकते है






   

 नगर विकास के लिए स्वागत योग्य कदम, कम समय में माँ ताप्ती ट्रस्ट ने अपनी एक नई पहचान बनाई। यह एक अच्छी पहल है। आज नगर का हर आम और ख़ास नागरिक ट्रस्ट जुड़ करके माँ ताप्ती की सेवा में सहभागी होना चाहता है। नगर के इतिहास में इस बार भारी भीड़ दिखाई दी। ट्रस्ट से संबंधित उद्घोषणा न्यायालय अनुविभागीय अधिकार (राजस्व) मुलताई  जिला बैतूल रा. मा. क्र 01 बी ११३ वर्ष २०१७ -२०१८  मौजा मुलताई  से उद्घोषणा जारी हुई है।  जो की जनहित में निशुल्क इस जानकारी के साथ सलग्न की जारी है।  जो की अलग अलग तीन की संख्या में है। आगे भी अगर कोई नागरिक इसमें सहभागिता करना चाहता है तो इसी प्रकार से अनुविभागीय के कार्यलय  मुलताई  में जाकर  रा. मा. क्र 01 बी ११३ वर्ष २०१७ -२०१८  मौजा मुलताई में आवेदन प्रस्तुत कर सकता है। बाकी भी नगर में की ट्रस्ट है उन,में भी जाए करके नियामनुसार सेवा दे। अगर किसी को कोई आपत्ति है तो वह नियम से १४-०८-२०१८ को न्यायालय अनुविभागीय अधिकार (राजस्व) मुलताई  जिला बैतूल दर्ज कर सकता है। आप सभी का इस पुनीत काम में स्वागत है। 

 www.graminmedia.com

चुनाव हलचल, मुलताई विधान सभा चुनाव के पूर्व, कांग्रेस पार्टी के मुस्लिम नेता हाजी शम्मी खान से चर्चा के अंश

ग्रामीण मीडिया संवाददाता

वीडियो

 मुलताई विधान सभा में अपनी विशेष पहचान रखने वाले हाजी शम्मी खान ने ग्रामणी मीडिया से चर्चा में बोले की आगमी चुनाव में कांग्रेस पार्टी के विधायक पद के योग्य उम्मीदवार एक मात्र डॉ पी आर बोडखे है। उनको ही विधायक की टिकिट मिलनी चाहिए। भाजपा के राज में आम जनता परेशान है। हर स्तर पर ये लोग भेद भाव करते है। मुलताई बस स्टेण्ड के नामकरण का उदाहरण दिया। गांव गांव में पानी की तरह पैसा तो बह रहा है पर विकास नदारत है। गांवो में सड़को के ये हाल है की वाहन तो दूर पैदल भी नहीं चल सकते है। देखे उनसे  ग्रामीण मीडिया से चर्चा के कुछ अंश
 www.graminmedia.com

चुनाव हलचल, मुलताई विधान सभा के कांग्रेस पार्टी के सशक्त दावेदार, पूर्व विधायक पीआर बोडखे से चर्चा

ग्रामीण मीडिया संवाददाता



वीडियो -


आगामी विधान सभा को लेकर चुनावी गतिविधियां तेज हो चुकी है।  हर पार्टी को योग्य और चुनाव जीतने वाले उम्मीदवार की तलाश है।  ग्रामीण मीडिया ने आज पूर्व विधायक पीआर बोडखे से चर्चा की तो उन्होंने पूरी दमदारी से कांग्रेस पार्टी से अपनी उम्मीदवारी रखी। राजनीती में वे एक बेदाग़ छवि के नेता है। मुलताई जल आवर्धन योजना इनके प्रयासों से ही मुलताई नगर को मिली थी। उनको आरोप है कि , भाजपा के राज में काम कम और बाते ज्यादा हुई है। जनता इनके भिन्न भिन्न प्रकार के टेक्स प्रणाली से दुखी है। आम जनता की आधे से अधिक कमाई इनके टेक्स में चली जाती है।  योजना की आपसी ने नेता चांदी काट रहे है। अधिकारी राज है। जिले में केवल एक या दो नेताओ को छोड़ करके सभी इस व्यवस्था से परेशान है। ग्रामीण रोजगार योजना जो कांग्रेस शासन काल में आई थी।  जिस अधिनियम से ग्रामीण को 100 दिनों का रोजगार मिलता था। उसको सुनियोजित तरिके से बन कर दिया है। आम ग्रामीण परेशान है। चुनिंदा नेता ग्रामो के विकास का पूरी राशि  डकार रहे है। आकड़ो की बाजीगिरी है भाजपा सरकार। आम आदमी को कभी नोट बंदी से तो कभी जीएसटी से परेशान करके व्यस्त रखना चाहती है। कभी किसी गरीब के मन की बात नहीं सुनते उलटा उन गरीबो को जबरन अपने मन की बात सूना सूना करके परेशान कर दिया है। पीआर बोडखे पूर्व विधायक से ग्रामीण मिडिया से मुलाक़ात में खुल करके बोले। उन्होंने ये भी बताया की कांग्रेस में भी कुछ जय चंद है। जो दिन भर बड़े नेताओ की चापलूसी करते है। VIP जीवन जीते है। खुद को गरीबो का मसीहा कहते है। कथनी और करनी का अंतर अब जनता समझ गई है। 
 www.graminmedia.com

ADD

add

खबर को शेयर करने के लिए क्लिक करें

बैतूल जिले के सबसे बड़े हिंदी न्यूज़ पोर्टल- ग्रामीण मीडिया सेंटर में आप सभी का स्वागत है,ग्रामीण मीडिया परिवार से जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद- राजेन्द्र भार्गव, स्वतंत्र पत्रकार, (9926407240) ग्रामीण मीडिया के नाम पर कोई फेसबुक पेज या एकाउंट बनाना बिना अनुमति के एक अपराध है। कृपया सतर्क रहें।

विज्ञापन

गाय के शुद्ध दूध हेतु संपर्क करें गाय के शुद्ध घी हेतु संपर्क करें

सूचना

आपकी राय या सुझाव देने के लिए नीचे लाल बॉक्स पर क्लिक करें मिलावट रहित गाय के घी और ताजे दूध के लिए संपर्क करें 9926407240

हमारे बारे में आपकी राय यहाँ क्लिक करके दें

हमारे बारे में आपकी राय यहाँ क्लिक करके दें
राय जरूर दें

ग्रामीण मीडिया से ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंचाएं अपना व्यापार, कम दामों में बड़ा प्रचार।

ग्रामीण मीडिया से ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंचाएं अपना व्यापार, कम दामों में बड़ा प्रचार।
विज्ञापन दरें डिस्काउंट के साथ Birthday/ सालगिरह ऐड। विस्तृत जानकारी के लिए ऊपर वाली इमेज को क्लिक करें