ख़बरें विस्तार से

अन्य ख़बरें आगे पढ़ें
ग्रामीण मीडिया में दे विज्ञापन और ग्रामीण क्षेत्रों सहित जिले में करें अपने व्यापार का प्रचार बैतूल जिले के सबसे बड़े हिंदी न्यूज़ पोर्टल- ग्रामीण मीडिया सेंटर में आप सभी का स्वागत है।

खबर को शेयर करने के लिए क्लिक करें

Sunday, 1 July 2018

बाड़ेगांव के दो युवाओं ने तैयार की नर्सरी, 1 महीने में राेप दिए 300 पौधे

ग्रामीण मीडिया सेण्टर|


बाड़ेगांव के युवा रोज सुबह दो घंटे पौधे लगाने का काम करते हैं। सूखी झाड़ियों को पौधों के आसपास लगाकर इनकी सुरक्षा के इंतजाम भी कर रहे हैं। लगाए हुए पौधे मुरझाएं नहीं, इसके लिए सुबह-शाम इनकी देखभाल भी करते हैं। जिसके चलते एक महीने में तीन सौ से अधिक पौधे रोपकर ग्रामीणों को भी इसके लिए जागरूक कर रहे हैं। 
युवा लाखनसिंह सोलंकी और नवलसिंह निगम ने पौधे लगाने के कार्य को अपनी दिनचर्या में शामिल कर लिया है। लाखनसिंह और नवलसिंह निगम का कहना है बारिश भर अधिक से अधिक पौधे लगाकर गांव को एक बार फिर से हराभरा कर देंगे। उन्होंने बताया फलदार पौधों के साथ फूलों के भी पौधे लगाए जा रहे हैं। स्कूल, आंगनबाड़ी परिसर, गांव के चौक, गांव पहुंच मार्ग के आसपास पौधे लगाए जा रहे हैं। एक महीने में तीन सौ से अधिक पौधे लगाए हैं। एक हजार पौधे लगाकर उनकी रक्षा करेंगे। 
बिना लागत के जारी है पौधरोपण लाखनसिंह और नवलसिंह निगम ने बताया पौधे खरीदने के लिए उनके पास रुपए नहीं हैं। ऐसे में उन्होंने गर्मी में ही पौधरोपण के लिए कार्य योजना तैयार की थी। गर्मी में पौधे तैयार किए। जिन पौधों की कलम लगे उन्हें भी पौधरोपण के लिए चुना। इसके साथ कचरे, घूड़ों के आसपास और नालियों के किनारे लगे पौधों को भी उखाड़कर सुरक्षित स्थान पर लगाना शुरू किया। पौधों की सुरक्षा के लिए कंटीली झाड़ियों को ट्री गार्ड के रूप में उपयोग कर रहे हैं। जिससे बिना लागत के पौधरोपण हो रहा है। 

मुलताई। बाड़ेगांव के दो युवा रोज सुबह रोपते हैं पौधे।
बिगड़ते पर्यावरण को बचाने लगा रहे पौधे 
लाखनसिंह ने बताया गांव के बुजुर्ग बताते हैं सालों पहले गांव के आसपास हरियाली नजर आती थी। गर्मी के मौसम में भी ठंडक का अहसास होता था। क्षेत्र को मिनी पचमढ़ी कहा जाता था। धीरे-धीरे पेड़ों की कटाई हुई। आज दूर-दूर तक पेड़ नजर नहीं आते हैं। जिससे तापमान तेजी से बढ़ते जा रहा है। दोबारा गांव को हराभरा करने और पर्यावरण को बचाने के लिए पौधे लगा रहे हैं। अब उनको पौधा रोपते देख गांव के बच्चे भी इस कार्य में जुट गए हैं। 
 www.graminmedia.com

अाज से रोजाना चलेगी नागपुर-इटारसी पैसेंजर

35 स्टेशन के यात्रियों को होगी सुविधा  

नागपुर-इटारसी पैसेंजर सोमवार से रोजाना चलेगी। इससे नागपुर अाैर इटारसी के बीच के 35 छाेटे स्टेशनों के यात्रियों को सुविधा होगी। पिछले अाठ माह से पैसेंजर का संचालन गड़बड़ा गया था। तीन माह तक नागपुर मंडल ने ट्रेन को बंद रखा था। पांच माह तक इसे एक दिन के अंतराल में चलाया गया। इससे यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ा था। अब ट्रेन का संचालन नियमित होने से यात्री कम खर्च में इटारसी से नागपुर तक पहुंच सकेंगे। 
रेलवे ने रैक मेंटेनेंस के लिए 5 नवंबर से पैसेंजर को रद्द कर दिया था। नागपुर से इटारसी के बीच के छोटे स्टेशनों के लिए गरीब वर्ग के लोगों के लिए यह इकलौती और महत्वपूर्ण ट्रेन है। कई स्टेशनों पर दिन के समय इसके अलावा और कोई ट्रेन रुकती ही नहीं है। ऐसे में पैसेंजर के रद्द होने से छोटे स्टेशनों के यात्रियों को सबसे अधिक परेशानी हो रही थी। अब पैसेंजर के रोज चलने से छोटे स्टेशनों के यात्रियों को सुविधा होगी। 
मेंटेनेंस के कारण रद्द पैसेंजर के एक रैक आने पर 3 फरवरी से एक दिन के अंतराल में चलाने के आदेश जारी किए थे, लेकिन अगले दिन आदेश को निरस्त कर दिया। इसके बाद 18 फरवरी से पैसेंजर को एक दिन के अंतराल चलाया जा रहा था। 

हिंदू संगठनों ने दुष्कर्मी के पुतले को बीच सड़क पर दी फांसी

ग्रामीण मीडिया सेण्टर|


मंदसौर में 7 साल की बालिका के साथ हुई  हैवानियत से नाराज हिंदू संगठन के सदस्य शनिवार को सड़क पर उतरे। हिंदू संगठनों ने  दुष्कर्मी का पुतले को बीच सड़क पर फांसी पर  लटकाया और आग के हवाले कर दिया। इसके  बाद तहसील कार्यालय पहुंचकर दुष्कर्मी को  फांसी देने की मांग करते हुए ज्ञापन सौंपा। दोपहर  में विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल सहित अन्य संगठनों के सदस्यों ने फव्वारा चौक से जुलूस  निकाला। नारेबाजी करते हुए सदस्य बस स्टैंड पर  पहुंचे। जहां दुष्कर्मी इरफान के पुतले को फांसी पर  लटकाकर आग लगाई। संगठन के गगन साहू, ऋषि साहू, गौरव  पाटनकर, योगेंद्र दियावार, सचिन विश्वकर्मा,  गिरीश साहू, मोहन ढोमने, जय साहू, गोलू  कवड़कर, सचिन विश्वकर्मा, महेंद्र साहू, आदि ने नायब तहसीलदार डीपी पटेल को ज्ञापन सौंपा।  सदस्यों ने कहा सात साल की बालिका के साथ  आरोपी इरफान ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। जिससे हिंदू संगठनों में रोष है। यह प्रकरण  फास्टट्रैक कोर्ट में चलाकर दुष्कर्मी इरफान को  फांसी की सजा दी जाना चाहिए। www.graminmedia.com

लायंस क्लब गरीब बच्चों को देगा कोचिंग, सदस्य रोपेंगे 100 पौधे

ग्रामीण मीडिया सेण्टर|

लायंस क्लब अब समाज सेवा के  साथ पर्यावरण बचाने के लिए पौधे  लगाकर पालन पोषण भी करेगा।  जुलाई माह में क्लब 1 साथ सौ पौधे  रोपेगा। पौधे लगाकर पालने व निरंतर  सेवा के लिए शुक्रवार रात लायंस  क्लब के सदस्यों ने संकल्प लिया।  मनोनीत अध्यक्ष सहित  पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण  कार्यक्रम हुआ। सरदार जसपालसिंग  ने अध्यक्ष और कन्हैयालाल सोनी ने सचिव पद, अभिषेक अग्रवाल ने कोषाध्यक्ष पद की शपथ ली।  वरिष्ठ लायन हेमंत शर्मा ने सभी पदाधिकारियों को शपथ दिलाई। पूर्व अध्यक्ष सुनेंद्र देशमुख और सचिव सुरेंद्रसिंह राठौर ने पिछले साल क्लब से चलाई सेवा गतिविधियों की जानकारी दी।  सरदार जसपालसिंग ने बताया  एक जुलाई से पर्यावरण संरक्षण के  लिए कार्य शुरू किया जाएगा। इसके  तहत पौधे रोपे जाएंगे। इसके अलावा  मोतियाबिंद जांच शिविर, जल सेवा  सहित अन्य गतिविधियां चलाई  जाएंगी। क्लब के दीपेश बोथरा ने  बताया इस साल क्लब पौधे लगाने  के साथ पालने और गरीब बच्चों के  लिए गणित और विज्ञान की कोचिंग  क्लास शुरू करेगा। www.graminmedia.com

सौतेले पिता ने बेटी से किया दुष्कर्म, केस दर्ज

ग्रामीण मीडिया सेण्टर| बैतूल बाजार

    बैतूल बाजार थाना क्षेत्र में सौतेले   पिता ने नाबालिग बेटी से 2 दिन   तक दुष्कर्म किया। मां के मजदूरी से   लौटने पर बेटी ने अपने साथ हुई   आपबीती बताई। इसके बाद शनिवार  को बैतूल बाजार थाने पहुंचकर  सौतेले पिता पर मामला दर्ज कराया।  थाना प्रभारी एडी कनारे ने बताया   सौतेले पिता ने पत्नी को मजदूरी करने   बाहर भेज दिया। घर में अकेली 16   साल की बेटी के साथ 2 दिन तक   दुष्कर्मकिया। मां के आने पर बेटी ने   थाने में शिकायत की। पिता के निधन   होने पर मां ने 8 साल पहले दूसरी   शादी की थी। पिता के निधन के बाद   से बेटी नाना-नानी के पास रहती थी।   3 माह पहले ही वह अपनी मां के   पास आई थी। शिकायत पर आरोपी   सौतेले पिता धनराज पर मामला दर्ज  कर लिया है।   पीड़िता ने बताया सौतेले पिता   पुताई का काम करते हैं और मां   मिल में काम करती है। पिता काम   का बहाना करके घर से निकलते हैं   व अक्सर घर आ जाते थे। उनकी   उपस्थिति में घर में हमेशा असहज   महसूस करती थी, लेकिन मां से कह   नहीं पाई। 27 और 28 जून को मां   के काम पर जाने के बाद सौतेले पिता   ने डरा- धमकाकर दुराचार किया।   www.graminmedia.com

ADD

add

खबर को शेयर करने के लिए क्लिक करें

बैतूल जिले के सबसे बड़े हिंदी न्यूज़ पोर्टल- ग्रामीण मीडिया सेंटर में आप सभी का स्वागत है,ग्रामीण मीडिया परिवार से जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद- राजेन्द्र भार्गव, स्वतंत्र पत्रकार, (9926407240) ग्रामीण मीडिया के नाम पर कोई फेसबुक पेज या एकाउंट बनाना बिना अनुमति के एक अपराध है। कृपया सतर्क रहें।

विज्ञापन

गाय के शुद्ध दूध हेतु संपर्क करें गाय के शुद्ध घी हेतु संपर्क करें

सूचना

आपकी राय या सुझाव देने के लिए नीचे लाल बॉक्स पर क्लिक करें मिलावट रहित गाय के घी और ताजे दूध के लिए संपर्क करें 9926407240

हमारे बारे में आपकी राय यहाँ क्लिक करके दें

हमारे बारे में आपकी राय यहाँ क्लिक करके दें
राय जरूर दें

ग्रामीण मीडिया से ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंचाएं अपना व्यापार, कम दामों में बड़ा प्रचार।

ग्रामीण मीडिया से ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंचाएं अपना व्यापार, कम दामों में बड़ा प्रचार।
विज्ञापन दरें डिस्काउंट के साथ Birthday/ सालगिरह ऐड। विस्तृत जानकारी के लिए ऊपर वाली इमेज को क्लिक करें