मुलताई | प्रभातपट्टन ब्लॉक के ग्राम खड़की में 17 वर्षीय युवती आग की चपेट में आने से 80 प्रतिशत जल गई। परिजन उपचार के लिए सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचे। प्राथमिक उपचार के बाद युवती की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रैफर किया। सेवंती पिता बलीराम आदिवासी (17) सुबह आग की चपेट में आ गई। परिजनों ने देखा तो आग बुझाई और उपचार के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे। सेवंती को आग कैसे लगी इसके बारे में परिजन कुछ बताने को तयै ार नहीं थे। हालत गंभीर होने से सेवंती भी कुछ नहीं बोल पा रही थी। www.graminmedia.com
मुलताई| ग्राम चंदोरा निवासी शिक्षक सतीश देशमुख रविवार रात में ग्राम परमंडल के जोड़ के पास सड़क किनारे पड़ा हुआ था। लोगों ने शिक्षक को नशे में पड़ा देखा तो इसकी सूचना 108 एंबुलेंस को दी। एंबुलेंस मौके पर पहुंची और शिक्षक को सरकारी अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल पहुंचने के बाद एंबुलेंस के डॉ. कृष्णा धोटे ने शिक्षक को नीचे उतारने का प्रयास किया लेकिन वह नहीं उतरा और एंबुलेंस के अंदर ही सो गया। आधे घंटे बाद शिक्षक उठा और अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में पहुंच गया। वार्ड में जाने के बाद शिक्षक ने अंदर से दरवाजा बंद कर दिया। अस्पताल के कर्मचारियों ने शिक्षक को आवाज देकर दरवाजा खोलने के लिए कहा लेकिन उसने दरवाजा नहीं खोला। देर तक दरवाजा नहीं खोलने पर डॉ. पल्लव अमृतफले ने इसकी सूचना डॉयल 100 को दी। सूचना पर डॉयल 100 और पुलिसकर्मी अस्पताल पहुंचे और शिक्षक को दरवाजा खोलने के लिए आवाज लगाई। जब शिक्षक ने दरवाजा नहीं खोला तो दरवाजा तोड़कर शिक्षक को बाहर निकाला। इसके बाद डॉ. पल्लव ने शिक्षक की एमएलसी कर कार्रवाई के लिए पुलिस को पत्र लिखा।
माता-पिता ने डांटा तो छात्र ने लगाई फांसी बैतूल| चोपना थाने के झोली गावं में छठवीं में फेल होने पर माता-पिता ने डांटा तो छात्र ने फासी ी लगा ली। छात्र को फंदे पर लटका देख परिजन उसे घोड़ाडोंगरी अस्पताल लेकर पहुंचे। उसकी हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रैफर कर दिया। अस्पताल लाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। पुलिस के अनुसार देव सरकार (11) 6वीं में फेल हो गया था। इस पर माता-पिता उसे अक्सर डांटते रहते थे। जिससे नाराज होकर उसने रविवार देर शाम घर में फासं ी लगा ली। छात्र का शव सोमवार को पीएम कराकर परिजनों को सौंप दिया। चोपना पुलिस मर्गकायम कर जाचं कर रही है। www.graminmedia.com
जय माँ ताप्ती, माँ तापी मदिर ट्रस्ट में आप कही से भी सीधे ताप्ती ट्रस्ट के खाते में दान कर सकते है। ये एक शासकीय ट्रस्ट है। पूरी दुनिया में माँ ताप्ती के भक्त है। इस श्री क्षेत्र के विकास के लिए धन भी एक महत्व पूर्ण है। हमारा प्रयास है की, यात्रीयो को अधिक से अधिक सुविधा मिले। आपके सहयोग की अपेक्षा।
मुलताई में रविवार को अरिहंत लॉन में निक्की मिश्रा द्वारा आयोजित भजन संध्या में श्री विनोद जी अग्रवाल ने सुमुधर आवाज में संगीतमय भक्ति गीतों की प्रस्तुति दी। इस अवसर पर बड़ी संख्या में भक्तगढ़ो ने आनंद लिया। मुलताई नगर पालिका की उपाध्यक्ष रेखा शिवहरे ने बहुत ही सुन्दर नृत्य की प्रस्तुति दी। जिसमे उन्होंने कृष्ष्ण भगवान के माता की भूमिका में दिखाई दी। वही पूर्व विधायक सुखदेव पांसे भी अनपे आप को रोक नहीं पाए और उन्होंने भी सामूहिक नृत्य किया। कुल मिला करके सभी लोगो ने भजन संध्या का भरपूर आनंद लिया।