ख़बरें विस्तार से

अन्य ख़बरें आगे पढ़ें
ग्रामीण मीडिया में दे विज्ञापन और ग्रामीण क्षेत्रों सहित जिले में करें अपने व्यापार का प्रचार बैतूल जिले के सबसे बड़े हिंदी न्यूज़ पोर्टल- ग्रामीण मीडिया सेंटर में आप सभी का स्वागत है।

खबर को शेयर करने के लिए क्लिक करें

Wednesday, 21 March 2018

एंबुलेंस से छात्रा का अपहरण कर दुष्कर्म करने वाले को मरते दम तक कारावास

ग्रामीण मीडिया सेण्टर|बैतूल

एंबुलेंस से एक स्कूली छात्रा का अपहरण कर उसके साथ  दुष्कर्म करने वाले एक आरोपी को  न्यायालय ने आजीवन (मरते दम  तक) कारावास और 1 हजार रुपए  अर्थदंड की सजा सुनाई।  शासन की ओर से पैरवी कर रहे  विशेष लोक अभियोजक शशिकांत  नागले ने बताया 16 जनवरी 2017  को भीमपुर में स्कूल की छह माही परीक्षा देने के बाद स्कूली छात्रा पानाडोल के पास पैदल गांव जा  रही थी। रास्ते में खारीढाना पुलिया  के पास पीछे से एक एंबुलेंस में दो  आरोपी आए और मुंह दबाकर उसे  गाड़ी में बैठाकर जबरन ले गए।  आरोपियों ने एक जाम के बगीचे में  छात्रा के साथ दुष्कर्म किया। एक  आरोपी तो एंबुलेंस लेकर भाग गया।  दूसरे आरोपी राजेंद्र ने पीड़िता को  जान से मारने की धमकी दी और  ग्राम आदर्श पिपरिया ले गया और  वहां पर अपने एक रिश्तेदार के घर  ले जाकर दुष्कर्म किया और सुबह  वह भी उसे छोड़कर भाग गया।  पीड़िता वहां से सीधे स्कूल आई  और शिक्षिका को आपबीती सुनाई।  इसके बाद अजाक थाने में आरोपी राजेंद्र कवड़े निवासी आदर्शपिपरिया  के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई।  मामला न्यायालय में चल रहा था।  इस मामले में विशेष न्यायाधीश  (एससीएसटी एक्ट) अनिल कुमार  गुप्ता ने सजा सुनाई। आरोपी राजेंद्र  कवड़े को धारा 376 डी के तहत  आजीवन कारावास (शेष प्राकृत  जीवन काल तक) और 1 हजार  रुपए अर्थदंड की सजा सुनाई।  शासन की ओर से सरकारी वकील शशिकांत नागले पैरवी की।


 www.graminmedia.com

दुष्कर्म से युवती गर्भवती युवक पर केस दर्ज

ग्रामीण मीडिया सेण्टर| मुलताई 



 मुलताई| थाना क्षेत्र के एक गांव में   दुष्कर्म का शिकार हुई युवती गर्भवती  हो गई। गर्भवती होने पर युवती ने   परिजनों को उसके साथ हुए दुष्कर्म की  जानकारी दी। इसके बाद थाने में रिपोर्ट  दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी युवक के   खिलाफ केस दर्जकिया है। पीड़िता ने   पुलिस को बताया 21 अगस्त को वह   घर पर अकेली थी। इस दौरान अरूण   उइके घर पर आया। अरूण ने कहा   उसके घर पर काम करने आना। इसके   बाद जब युवती काम करने अरूण   के घर पहुंची। युवती के घर पर आते   ही अरूण ने दरवाजा बंद कर उसके   साथ दुष्कर्म किया। किसी को बताने   पर जान से मारने की धमकी दी। इसके   बाद अरूण धमकी देकर उसके साथ   लगातार दुष्कर्म करते रहा। जिससे वह   गर्भवती हो गई।    www.graminmedia.com

ताप्ती सरोवर में 564 घरों का गंदा पानी रोकने के लिए ‌Rs. 7. 53 करोड़ के सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट की डीपीआर तैयार

ग्रामीण मीडिया सेण्टर|

स्वच्छ ताप्ती 
नपा अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री से लगाई स्वीकृति की गुहार, स्वीकृत होने के बाद शुरू हाेगा निर्माण कार्य 
नपा अध्यक्ष मुख्यमंत्री से मुलाकात कर सीवरेज सिस्टम की स्वीकृति देने की मांग करते हुए। ताप्ती सरोवर में बारिश के पानी के साथ घरों से निकलने वाला गंदा पानी भी पहुंचता है। गंदे पानी की आवक रोकने के लिए लंबे समय से सीवरेज सिस्टम बनाने की मांग उठ रही है। नगर पालिका ने इसके लिए डीपीआर बनाई है। डीपीआर के अनुसार 7 करोड़ 53 लाख रुपए से सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट बनना है। सीवरेज सिस्टम निर्माण की स्वीकृति के लिए नगर पालिका अध्यक्ष हेमंत शर्मा ने बैतूल विधायक हेमंत खंडेलवाल और मुलताई विधायक चंद्रशेखर देशमुख के साथ मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान से भेंट की। नपा अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री से सीवरेज सिस्टम के लिए राशि स्वीकृत करने की मांग की है। नपा अध्यक्ष शर्मा ने बताया मुख्यमंत्री ने ताप्ती सरोवर के सौंदर्यीकरण और सरोवर में गंदे पानी की आवक रोकने के लिए नगरीय प्रशासन विभाग के प्रमुख सचिव को परीक्षण कर स्वीकृति के लिए कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। 

तीन वार्ड के 564 घरों का पानी होता है जमा 
ताप्ती सरोवर में रेलवे स्टेशन की ओर से आने वाले मुख्य जलमार्ग से पानी पहुंचता है। मुख्य जलमार्ग में ताप्ती वार्ड, पटेल वार्ड और इंदिरा गांधी वार्ड की ओर से आने वाले जलमार्ग भी मिलते हैं। इन जलमार्ग के किनारे बने 564 मकानों का पानी जलमार्ग में जमा होता है। बारिश में मकानों से निकलने वाला पानी सरोवर तक पहुंच जाता है। 



 www.graminmedia.com

मुलताई जनपद में बैठक से उठकर गए सीईओ अध्यक्ष-उपाध्यक्ष व सदस्यों ने गेट पर किया हंगामा

ग्रामीण मीडिया सेण्टर

मुलताई जनपद में आय दिन कोई ना कोई अनुशासन हीनता के समाचार आते है।  इससे पूर्व जनपद के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और जनपद सदस्यों का सामूहिक इस्तीफा और अब सभा का बहिष्कार जिलाधीश बैतूल ने इस पर हस्तक्षेप करना चाहिए। संविधान के 73 वे संवैधानिक संशोधन के परिणाम स्वरूप त्रिस्तरीय पंचायत राज व्यवस्था देश में लागू हुई है। जनपद पंचायत इस की महत्वपूर्ण कड़ी है। इसी कड़ी में 11 वी अनुसूची के 29  विषयो को स्वीकार करके मध्य्प्रदेश शासन ने अपनी शक्तियो को प्रत्यायोजित किया है।  राज्य के 23 विभागो की ग्रामीण क्षेत्र से सम्बिधित योजनाओ के कार्यक्रम का हस्तांतरण पंचायत राज संस्थाओ को किया गया। सामान्य प्रशासन समिती ,कृषि समिति,शिक्षा समिति सहकारिता और संचार तथा संकर्म समिति है। इस प्रकार के हंगामा से जनपद क्षेत्र के समस्त विकास कार्य रुकते है।  पंचायतीराज में बैठक व्यवस्था भंग होने और अनुशासनहीनता के भी स्पष्ट प्रवाधन है। इस ओर राज्य सरकार में ध्यान देना चाहिए। गलती अधिकारी या जनप्रतिनिधीओ की हो विकास कार्यप्रभावित हो रहे है। 

जनपद पंचायत की सामान्य सभा की बैठक शुरू होते ही जनपद सीईओ उठकर चले गए। डेढ़ घंटे तक जनपद अध्यक्ष पार्वती उइके, उपाध्यक्ष सदाशिव गढ़ेकर सहित जनपद सदस्य सीईओ के आने का इंतजार करते रहे। इसके बाद भी सीईओ नहीं पहुंचे तो अध्यक्ष, उपाध्यक्ष सहित जनपद सदस्य नाराज होकर कार्यालय के गेट पर पहुंच गए और जमकर हंगामा किया। दोपहर 2 बजे से जनपद पंचायत सभाकक्ष में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, जनपद सदस्य सहित सीईओ की उपस्थिति में बैठक शुरू हुई और सीईओ अभिषेक गुप्ता ने अध्यक्ष से पांच मिनट में वापस आने की बात कही और चले गए। डेढ़ घंटे तक सीईओ के नहीं आने पर नाराज अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और सदस्यों ने बैठक का बहिष्कार करते हुए कार्यालय के गेट पर हंगामा करना शुरू कर दिया। हंगामे की सूचना मिलते ही सीईओ गुप्ता पहुंचे। सीईओ ने सभी को समझाने का प्रयास किया लेकिन अध्यक्ष सहित सदस्य कार्यालय से चले गए। 
अध्यक्ष ने कहा- सीईओ करते हैं जनप्रतिनिधियों का अपमान 
जनपद अध्यक्ष पार्वती उइके ने सीईओ पर जनप्रतिनिधियों का अपमान करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा आदिवासी अध्यक्ष होने के कारण सीईओ अपनी मनमर्जी से कार्यालय चला रहे हैं। उन्हें किसी प्रकार की जानकारी नहीं दी जाती है। उपाध्यक्ष सदाशिव गढ़ेकर ने कहा सीईओ की तानाशाही से सभी परेशान है। जनपद सदस्य बालकिशन रघुवंशी, वीणा सूर्यवंशी, शांति गढ़ेकर, प्रेमलाल पंवार, लक्ष्मी टिटारे, दुर्गा वराठे सहित अन्य सदस्यों ने भी नाराजगी व्यक्त की। 
निर्माण कार्यों की जानकारी बनाने गया था 
सीईओ अभिषेक गुप्ता ने बताया जिला पंचायत कार्यालय से निर्माण कार्यों की राशि लैप्स होने से संबंधित जानकारी के लिए फोन आया था। जानकारी बनाने के लिए कार्यालय गए थे। जानकारी बनाने में देरी होने से बैठक में नहीं पहुंच पाए। 

 www.graminmedia.com

साई कृपा साइंस महाविद्यालय मुलताई मे वार्षिकोत्सव "उमंग " सम्पन्न हुआ

ग्रामीण मीडिया सेण्टर|


मुलताई :-  साई कृपा साइंस महाविद्यालय मुलताई मे वार्षिकोत्सव "उमंग " सम्पन्न हुआ ।।
इस शुभ अवसर पर भारत माता की आरती का आयोजन किया गया । साथ ही मेरे द्वारा पहली बार मंच पर कुछ सदाबहार नगमे पेश किये गये ।
 www.graminmedia.com

फिर मुलताई पुलिस ने जुआड़ी पकड़े



ग्रामीण मीडिया सेण्टर| यहाँ पर पुलिस की तारीफ करता है। मुलताई थाना  सामुदिक पुलिस की व्यवस्था पर खरी है।  मुलताई पुलिस की सक्रियता से लगातार जुआ और शराब के प्रकरण दर्ज हो रहे है।  इन प्रकरणों के पंजीयन की संख्या से हम कह सकते है की पुलिस इस प्रकार की गतिविधिओ पर अंकुश लगा रही है।  आज कल राजनैतिक संरक्षण भी दिखाई नहीं दे रहा है। धारा 151,जुआ ,सट्टा और शराब में लगातार सक्रीय है।  आम आदमी भी नगर  हित  में शिकायत करे और इन प्रकरणो में सरकारी गवाह बने। हाल में नगर में मंजनुओ की संख्या कम नजर आ रही है। 
 कुछ व्यक्ति बस स्टैण्ड मुलताई के पीछे ताश के 52 पत्तो पर रुपये पैसो का दाव लगाकर हारजित का खेल जुआ खेल रहे है सूचना से राहगीर पंचान पिरथी एवं मेघराज को अवगत कराकर हमराह लेकर हमराह स्टाफ के बताये स्थान पहूचा देखा तो 7 व्यक्ति बताये स्थान मुलताई बस स्टैण्ड के पीछे ताश के 52 पत्तो पर रुपये पैसो का दाव लगाकर हारजित का खेल जुआ खेलते दिखए जिन्हे हमराह स्टाफ के घेराबंदी कर मौके पर पकडा जिनके नाम पता पूछने पर अपना अपना नाम 1. प्रकाश पिता गंफू सुरजूसे जाति ढीमर उम्र 23 वर्ष नि.पटेल वार्ड मुलताई ,2.भीम पिता खंड्या देशमुख जाति पवार उम्र 54 वर्ष नि.शास्त्री वार्ड मुलताई ,3.शेख जाहिद पिता शेख दिलावर उम्र 25 वर्ष नि.गांधी वार्ड मुलताई ,4.बबलू पिता रामकिशन गाडगे जाति मेहरा उम्र 40 वर्ष नि.भगतसिह वार्ड मुलताई ,5.लक्ष्मण पिता हिराजी पवार उम्र 52 वर्ष नि.अंम्बेडकर वार्ड मुलताई ,6. गन्नू पिता खंड्या देशमुख जाति पवार उम्र 50 वर्ष नि.शास्त्री वार्ड मुलताई ,7.मोहम्मद साबिर पिता मोहम्मद नजीर उम्र 42 वर्ष नि.महावीर वार्ड मुलताई का बताया जिनके पास एवं फड से कुल 2,030 रुपये नगद एवं ताश के 52 पत्ते मौके पर जप्त किये आरोपीयो का क्रत्य धारा 13 जुआ एक्ट का पाया जाने से मौके पर गिरफ्तार किया मौके पर जमानतदार पेश नही करने से गिरफ्तार शुदा आरोपीयो एवं जप्त शुदा माल एवं हमराह स्टाफ के थाना वापस आया जप्त शुदा माल सुपुर्द एचसीएम किया वापसी पश्चात मामला पंजीबध्द कर विवेचना में लिया जाता है ।

 www.graminmedia.com

ADD

add

खबर को शेयर करने के लिए क्लिक करें

बैतूल जिले के सबसे बड़े हिंदी न्यूज़ पोर्टल- ग्रामीण मीडिया सेंटर में आप सभी का स्वागत है,ग्रामीण मीडिया परिवार से जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद- राजेन्द्र भार्गव, स्वतंत्र पत्रकार, (9926407240) ग्रामीण मीडिया के नाम पर कोई फेसबुक पेज या एकाउंट बनाना बिना अनुमति के एक अपराध है। कृपया सतर्क रहें।

विज्ञापन

गाय के शुद्ध दूध हेतु संपर्क करें गाय के शुद्ध घी हेतु संपर्क करें

सूचना

आपकी राय या सुझाव देने के लिए नीचे लाल बॉक्स पर क्लिक करें मिलावट रहित गाय के घी और ताजे दूध के लिए संपर्क करें 9926407240

हमारे बारे में आपकी राय यहाँ क्लिक करके दें

हमारे बारे में आपकी राय यहाँ क्लिक करके दें
राय जरूर दें

ग्रामीण मीडिया से ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंचाएं अपना व्यापार, कम दामों में बड़ा प्रचार।

ग्रामीण मीडिया से ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंचाएं अपना व्यापार, कम दामों में बड़ा प्रचार।
विज्ञापन दरें डिस्काउंट के साथ Birthday/ सालगिरह ऐड। विस्तृत जानकारी के लिए ऊपर वाली इमेज को क्लिक करें