ग्रामीण मीडिया सेण्टर| मुलताई
मुलताई| थाना क्षेत्र के एक गांव में दुष्कर्म का शिकार हुई युवती गर्भवती हो गई। गर्भवती होने पर युवती ने परिजनों को उसके साथ हुए दुष्कर्म की जानकारी दी। इसके बाद थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्जकिया है। पीड़िता ने पुलिस को बताया 21 अगस्त को वह घर पर अकेली थी। इस दौरान अरूण उइके घर पर आया। अरूण ने कहा उसके घर पर काम करने आना। इसके बाद जब युवती काम करने अरूण के घर पहुंची। युवती के घर पर आते ही अरूण ने दरवाजा बंद कर उसके साथ दुष्कर्म किया। किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद अरूण धमकी देकर उसके साथ लगातार दुष्कर्म करते रहा। जिससे वह गर्भवती हो गई। www.graminmedia.com
No comments:
Post a Comment