मुलताई इस साल कम बरसात के कारण पानी को घोर संकट के हालत होने है। कार्यपालन यंत्री जल संसाधन संभाग मुलताई 2018-19 हेतु सिचाई के लक्ष्य का निर्धारण रिपोर्ट के अनुसार रवि सिचाई में अधिकाँश सिचाई के डेमो जल भराव मात्रा कम होने से सिचाई पर प्रतिबंध लगा दिया है। किसी भी किसान से अनुबन्ध नही हुए। शेष पानी आरक्षित करके रखा है। इसके बाद भी कुछ किसान पानी की बिना अनुमति के डेमो पर मोटर लगा करके आरक्षित जल की चोरी कर रहे है। ग्रामीण मीडिया सेण्टर मुलताई ने आज ग्राम चौथिया के किसानों से बात की सब ने एक स्वर में पानी की सुरक्षा की बात कही। गर्मी में हालत खराब हो जायेगी। पलायन के हालत होंगे। कलेक्टर के आदेश की ग्राम में अवेल्हना हो रही है। नेताओ से भी ग्रामीण नाराज है।
ग्रामीण मीडिया सेण्टर मुलताई की खबर का असर, राजीव गांधी वार्ड के वासियो की गांधी गिरी। मुलताई पवित्र नगरी को पवित्र बनाएगे।
सफाई कर्मी एवं नगरसेवक पद पर आसीन श्री पंजाबराव जी को ग्रामीण मीडिया के साथ मिलकर पुष्प गुच्छा भेट करके सम्मान किया। अब वार्ड में कोई सड़क पर शौच नही जाता है। मोबाइल टॉयलेट का उपयोग करते है। बच्चे,महिला पुरुष सभी। नगर पालिका मुलताई को थैंक्स।
ग्रामीण मीडिया सेण्टर मुलताई ने पाया कि, प्रतिवर्षा अनुसार इस वर्ष भी बड़े-बड़े हरे वृक्ष काटे जा रहे है। दिनांक 15 अक्टूम्बर 2018 को ग्राम सावरी में सावरी से लेदागोंदी मार्ग पर जेसीबी मशीन से एक बड़ा सा आम का वृक्ष जड़ सहित गिराया गया। जिसकी पूरी जानकारी हल्के के पटवारी को भी है। ये ग्राम सावरी का तो एक वृक्ष है। मुलताई की आरामशिनो पर हर दिन हरे झाड़ो की गीली लकड़ी दिखाई देती है। वन विभाग और राजस्व को सब जानकारी है। आचार संहिता लगी है। इस समय में भी शराब और हरे वृक्षो की तस्करी जम कर है। हर दिन सुबह धर्म काटे पर तोल होता है। प्रति किवंटल के भाव से बिकती है। थोड़े दिनों में मुलताई रेगिस्तान होगा। बरसात कम होने का ये प्रमुख कारण है।