ख़बरें विस्तार से

अन्य ख़बरें आगे पढ़ें
ग्रामीण मीडिया में दे विज्ञापन और ग्रामीण क्षेत्रों सहित जिले में करें अपने व्यापार का प्रचार बैतूल जिले के सबसे बड़े हिंदी न्यूज़ पोर्टल- ग्रामीण मीडिया सेंटर में आप सभी का स्वागत है।

खबर को शेयर करने के लिए क्लिक करें

Tuesday, 6 February 2018

जीएम ने कहा ट्रेनों का स्टॉपेज मेरे अधिकार क्षेत्र में नहीं

ग्रामीण मीडिया सेण्टर|मुलताई 



रेलवे स्टेशन का निरीक्षण करने आए रेलवे के जीएम देवेंद्र शर्मा जन आंदोलन मंच के धरना स्थल पर पहुंचे। जीएम के धरना स्थल पर पहुंचने पर जन आंदोलन मंच के सदस्यों ने ट्रेनों के स्टॉपेज सहित अन्य मांगों से अवगत कराया। पूर्व विधायक सुखदेव पांसे ने कहा क्षेत्रवासियों को ट्रेनों के स्टॉपेज के लिए एकजुट होकर धरना देना पड़ रहा है। इसके बाद भी स्टॉपेज नहीं मिलने से आक्रोश बढ़ते जा रहा है। 

मंच के रवि यादव ने कहा अमरावती-जबलपुर, स्वर्ण जयंती, जयपुर-चेन्नई, नागपुर-रीवा सहित अन्य ट्रेनों के स्टॉपेज के साथ बंद हुई पैसेंजर को दोबारा शुरू कराने के लिए 16 दिन से धरना और क्रमिक भूख हड़ताल जारी है। जीएम ने कहा ट्रेनों का स्टॉपेज करना उनके अधिकार क्षेत्र में नहीं है। मंच की मांग से रेल मंत्रालय के साथ रेल बोर्ड को अवगत कराएंगे। रद्द हुई पैसेंजर को एक सप्ताह के भीतर नागपुर से इटारसी के बीच शुरू कर दी जाएगी। ट्रेनों के स्टॉपेज को लेकर संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर मंच के अनिल सोनी सहित अन्य सदस्यों ने कहा स्टॉपेज नहीं मिलने पर क्षेत्र की जनता उग्र आंदोलन कर पटरी उखाड़कर फेंक देगी। ट्रेनों के स्टॉपेज के लिए जनता आस लगाकर बैठी है। 
नगर पूरी तरह रहा बंद, भाजपा को वोट नहीं देने की ली शपथ 
ट्रेनों के स्टॉपेज की मांग को लेकर जन आंदोलन मंच के नगर बंद का व्यापारियों ने समर्थन करते हुए अपने प्रतिष्ठान बंद रखे। मंच से अनिल सोनी ने कहा केंद्र की भाजपा सरकार एक महीने के भीतर ट्रेनों का स्टॉपेज नहीं करती है तो भाजपा उम्मीदवारों को वोट नहीं देंगे। इसका लोगों ने समर्थन करते हुए भाजपा को वोट नहीं देने का संकल्प लिया। रवि यादव ने कहा बोर्ड परीक्षाओं के चलते एक महीने के लिए आंदोलन स्थगित किया जा रहा है। स्टॉपेज नहीं मिलने पर दोबारा उग्र आंदोलन किया जाएगा। 
जन आंदोलन मंच ने दी पटरी उखाड़ने की चेतावनी 
प्रदेश सरकार 50 प्रतिशत राशि देगी तो बनेगा ओवरब्रिज 
जीएम को नगर के विभिन्न संगठनों ने मांगों से संबंधित ज्ञापन दिए। विधायक चंद्रशेखर देशमुख की अनुपस्थिति में उनके प्रतिनिधि राजेश पाठक, नगर मंडल अध्यक्ष मनीष शर्मा, पार्षद श्रवण नागले, अरूण साहू, राजू चोपड़े, बरखा पठाड़े, कांग्रेसी नेता किशोरसिंह परिहार, सरकारी कॉलेज छात्रसंघ अध्यक्ष राजकुमार वर्मा सहित अन्य ने ज्ञापन सौंपा। मुलताई-बोरदेही मार्ग पर ओवरब्रिज की मांग पर जीएम ने कहा प्रदेश सरकार मांग कर ओवरब्रिज निर्माण की राशि का 50 प्रतिशत देती है तो रेलवे ब्रिज का निर्माण कर देंगे। 
1 जन आंदोलन मंच के धरना स्थल पर लोगों की समस्या सुनते हुए रेलवे जीएम शर्मा। 
2 रेलवे स्टेशन का निरीक्षण करते हुए जीएम। 
प्लेटफार्म की बढ़ेगी ऊंचाई, बगीचे का होगा निर्माण 
जीएम ने कहा प्लेटफार्म की ऊंचाई बढ़ाने की प्रक्रिया शुरू है आने वाले दिनों में ऊंचाई बढ़ाने का काम शुरू हो जाएगा। जीएम ने रेलवे कर्मचारियों के लिए बने क्वार्टर का शुभारंभ करते हुए खाली जगह में सुंदर बगीचा बनाने के निर्देश दिए। इसके बाद रेलपथ इंजीनियर द्वारा लगाई प्रदर्शनी का निरीक्षण किया। परिसर में बने बगीचे में पहुंचे और बगीचे की देखभाल करने वाले कर्मचारी गणेश सरजुसे को 5 हजार रुपए का इनाम दिया। जीएम ने स्टेशन मास्टर कक्ष का भी निरीक्षण किया। 

 www.graminmedia.com

तीन लाख रुपए मिलने के लालच में आईटीआई के छात्र ने गंवाए 12 हजार रुपए

ग्रामीण मीडिया सेण्टर| मुलताई 

मोबाइल पर लॉटरी खुलने का लालच देकर एटीएम नंबर पूछकर आए दिन लोग ठगी का शिकार हो रहे हैं। इसके बाद लोग जागरूक नहीं हो रहे हैं। जिससे आए दिन इस प्रकार घटनाएं हो रहीं हैं। हाल ही में आईटीआई का छात्र ठगी का शिकार हो गया। छात्र विजय ने बताया सोमवार को उसके मोबाइल पर कॉल आया। कॉल करने वाले ने कहा निजी मोबाइल कंपनी का 3 लाख रुपए का ऑफर उसके नाम से आया है। इनाम के तीन लाख पाने के लिए दिए जा रहे बैंक खाते में 12,600 रुपए जमा कर पंजीयन कराना होगा। विजय ने मोबाइल पर अज्ञात द्वारा दिए गए बैंक खाते में राशि जमा कर दी। राशि जमा करने के बाद उसे दोबारा कॉल आया। इस बार कॉल करने वाले ने कहा दिए हुए बैंक खाते में 24,400 रुपए जमा करने के बाद इनाम की राशि उसके खाते में जमा कर दी जाएगी। दोबारा राशि की डिमांड होने पर विजय को अपने साथ हुई ठगी का एहसास हुआ। विजय ने इसकी शिकायत थाने में करते हुए कार्रवाई की मांग की। 

www.graminmedia.com

चेन स्नेचिंग करने वाले पति-पत्नी को 5 साल की कैद

ग्रामीण मीडिया सेण्टर| बैतूल 



चेन स्नेचिंग के मामले में अदालत ने पति और पत्नी को 5 साल कारावास की सजा सुनाई। प्रथम अपर सत्र न्यायाधीश जयदीप सिंह ने 5 साल के कारावास के अलावा 1000-1000 रुपए के अर्थदंड की सजा से भी दंडित किया। 
शासन की ओर से जिला अभियोजन अधिकारी एमआर खान ने पैरवी की तथा वरिष्ठ सहायक जिला अभियोजन अधिकारी ओमप्रकाश सूर्यवंशी, अमित प्रताप सिंह तथा अमित जैन ने सहायता की। 22 नवंबर 2016 को हमलापुर चौक पर प्रार्थी गीता बाई अपने बेटे प्रवीण के स्कूल जा रही थी। इसी दौरान आरोपी शांतनु उपाध्याय और विनीता नीली बाइक से आए और गले से सोने का मंगलसूत्र छीनकर फरार हो गए थे। इस मामले में दोनों आरोपियों को न्यायालय ने सजा सुनाई। इस मामले की विवेचना एसआई महेश टांडेकर द्वारा की गई थी। उनके द्वारा की गई उत्कृष्ट विवेचना से आरोपियों को सजा मिली। 

www.graminmedia.com

नाबालिग से छेड़छाड़ करने वाले को 3 साल की कैद

ग्रामीण मीडिया सेण्टर| मुलताई 



बोरदेही थाना क्षेत्र के एक गांव में 13 साल की नाबालिग बालिका के साथ छेड़छाड़ करने वाले युवक को प्रथम अपर सत्र न्यायाधीश एमएस तोमर ने 3 साल के सश्रम कारावास की सजा सुनाई है। 
सरकारी वकील भोजराजसिंह के अनुसार 18 जुलाई 2015 को बालिका अपने बीमार भाई के साथ घर पर थी। इस दौरान पंजाब सरियार बालिका के घर पहुंचा। पंजाब ने बालिका से उसके भाई के स्वास्थ्य की जानकारी ली। इसके बाद बालिका घर के समीप बने कोठे (कमरे) में गई। बालिका के पीछे पंजाब भी पहुंच गया और छेड़छाड़ करने लगा। बालिका के चिल्लाने पर उसका भाई पहुंचा तो पंजाब भाग गया। 
घटना की सूचना पर बोरदेही पुलिस ने पंजाब के खिलाफ छेड़छाड़ करने सहित पास्को एक्ट की धारा के तहत केस दर्ज कर प्रकरण न्यायालय में प्रस्तुत किया। न्यायाधीश तोमर ने प्रकरण की सुनवाई उपरांत आरोपी पंजाब सरियाम को दोषी ठहराते हुए 3 साल के सश्रम कारावास और एक हजार रुपए अर्थदंड से दंडित किया। 


 www.graminmedia.com

चार बेटियां होने पर पति ने पत्नी पर चढ़ाई बैलगाड़ी

ग्रामीण मीडिया सेण्टर| बैतूल 

पीड़िता ने कलेक्टर से की शिकायत, ससुराल वाले भी करते हैं परेशान 



प्रदेश सरकार भले ही बेटियों को बेटों के समान अधिकार दिलाने का प्रयास कर रही है। लेकिन आज भी समाज में कुछ लोग बेटा और बेटी में अंतर करके उन्हें प्रताड़ित करते हैं। ऐसा ही मामला साईंखेड़ा थाने के जावरा गांव में सामने आया, जहां पत्नी को चार बेटियां होने पर पति लगातार प्रताड़ित कर रहा है। उसे चौथी बेटी होने पर पति ने मारपीट कर उसपर बैलगाड़ी चढ़ाई और कुएं में फेंकने का प्रयास किया। महिला ने मंगलवार को जनसुनवाई में पहुंचकर कलेक्टर शशांक मिश्र से शिकायत कर पति से गुजारा भत्ता दिलाने की मांग की। साईंखेड़ा थाने के जावरा गांव की इंदिरा ठाकरे 30 वर्ष ने बताया मेरी चार बेटियां हैं। बेटा नहीं होने के कारण पति शेषराव ठाकरे और ससुराल पक्ष के लोग प्रताड़ित करते हैं। पति शराब के नशे में रोजाना मारपीट करता है। चौथी बेटी होने पर पति ने मारपीट कर मेरे ऊपर बैलगाड़ी चढ़ाई, मुझे कुएं में फेंकने का प्रयास किया। जैसे-तैसे जान बचाई और अब अपने मायके गौंडीगौला में रह रही हूं। मेरी 11 साल, 9 साल, 7 साल और 5 साल की बेटियां हैं। तीन बेटियां मेरे पास हैं और एक पति के पास है। मायके पक्ष की भी आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। इस कारण मैं अपनी बच्चियों का पालन पोषण ठीक से नहीं कर पा रही हूं। कलेक्टर और एसपी से शिकायत कर बेटियों के पालन पोषण के लिए पति से गुजारा भत्ता दिलाने की मांग की है।

एसपी ने पति पर मामला दर्ज करने के दिए निर्देश

 मामले की शिकायत महिला ने एसपी डीआर तेनीवार से भी की। महिला की शिकायत सुनने के बाद एसपी ने साईंखेड़ा पुलिस को पति पर मामला दर्ज करने के निर्देश दिए। सांईखेड़ा थाना प्रभारी आरके सिलालेने बताया पति और पत्नी को थाने बुलाया है। यदि पत्नी मामला दर्ज करने के लिए कहेगी तो पति पर मामला दर्जकिया जाएगा। 

बेटियां नहीं कर पा रहीं पढ़ाई

 पीड़ित महिला ने बताया मेरी तीन बेटियां जावरा में पढ़ाई करती हैं। एक माह से बेटियां स्कूल नहीं जा पा रही हैं। इंदिरा ने बताया बेटियों को पिता से खतरा है। हम कहीं भी जाते हैं तो वह हमारा पीछा करता है। रास्ते में गाली गलौज कर मारपीट करता है। बच्चियों को स्कूल नहीं भेज रही हूं। 

पुलिस वाले बोलते हैं थाने मत आना 

पीड़िता ने बताया पति द्वारा मारपीट की शिकायत लेकर तीन बार साईंखेड़ा थाने गई। इसके बाद भी पुलिस ने उस पर कोई कार्रवाई नहीं की। पुलिस वाले कहते हैं अब थाने मत आना। कोई बात हो तो डायल 100 पर शिकायत करना।
                      www.graminmedia.com

Monday, 5 February 2018

किसान ने पोस्टमास्टर पर लगाया 50 हजार हड़पने का आरोप

ग्रामीण मीडिया सेण्टर| मुलताई 


किसान ने पोस्टमास्टर पर लगाया 50 हजार हड़पने का आरोप 

एसडीओपी से शिकायत कर की कार्रवाई की मांग 
 www.graminmedia.com


लेंदागोंदी के किसान ने चिखलीकलां में स्थित डाकघर शाखा के पोस्ट मास्टर पर 50 हजार रुपए हड़पने का आरोप लगाया है। इस संबंध में किसान ने एसडीओपी अनिल शुक्ला को शिकायत करते हुए कार्रवाई की मांग की। किसान गणपति मानमोड़े ने बताया 26 अक्टूबर 2015 को चिखलीकलां के पोस्ट मास्टर मुन्नालाल विश्वकर्मा को 50 हजार रुपए एफडी करने के लिए दिए थे। मुन्नालाल ने 50 हजार रुपए लेकर डाकघर बचत बैंक की दो रसीद दी थी। दोनों रसीदों पर पोस्टमास्टर ने न तो हस्ताक्षर किए और न ही सील लगाई थी। मुन्नालाल से हस्ताक्षर और सील लगी रसीद मांगी तो उसने टालमटोल कर दिया। इसके बाद उसने पोस्ट ऑफिस जाकर एफडी की जानकारी ली तो कोई जानकारी नहीं मिली। पोस्टमास्टर मुन्नालाल से संपर्क किया तो उसका कहना है अभी ड्यूटी पर नहीं हूं। ड्यूटी पर आने के बाद राशि वापस की जाएगी। गणपति ने बताया मुन्नालाल द्वारा पोस्ट ऑफिस के अन्य खातेदारों की राशि में भी हेराफेरी की है। खातेदारों ने इसकी शिकायत भी की लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। गणपति ने जांच कर एफडी के लिए दी गई राशि वापस दिलाने की मांग की। इस संबंध में मुन्नालाल से संपर्क करने का प्रयास किया लेकिन संपर्क नहीं हो पाया। एसडीओपी ने शिकायत की जांच करने की बात कही। 

आग से झुलसी युवती की मौत का मामला, दामाद और परिजनों पर दहेज मांगने आरोप

ग्रामीण मीडिया सेण्टर| बैतूलबाजार 


बैतूलबाजार थाने के सूरगांव में आग से झुलसी युवती  की मौत के मामले में माता-पिता ने होने वाले दामाद और उसके परिजनों पर दहेज मांगने का आरोप लगाकर थाना प्रभारी को आवदेन देकर कार्रवाई की मांग की। सूरगांव में 25 जनवरी को घर में युवती  ने केरोसिन डाल आग लगा ली थी। इसके बाद भोपाल में इलाज के दौरान युवती  की मौत हो गई। यशवतं बनकर, पूंजी बाई बनकर ने बताया मेरी बेटी दुर्गा (28) की शादी गांव के रवींद्र सातपुते से तय हुई थी। 5 मई को शादी की तारीख निकाली थी। लेकिन कुछ दिनों बाद रवींद्र के पिता कलीराम सातपुते ने लड़की के चाचा कलीराम से यह कहकर दहेज की मांग की उनका लड़के की अब सरकारी नौकरी लग गई है उसके रिश्तेदसूरी जगह से आ रहे हैं अब तुम्हें फोर व्हील गाड़ी और नकद दो लाख रुपए टीके में देना होगा। तब शादी होगी यह चाचा ने बड़े भाई को बताई थी। थाना प्रभारी ओपी यादव ने बताया सूरगांव के कुछ लोग आए थे, उन्होंने दर्गा ु की मौत का जिम्मेदार होने वाले दामाद और उसके परिजनों को बताया है भोपाल से डायरी आने के बाद जांच की जाएगी।

www.graminmedia.com

ADD

add

खबर को शेयर करने के लिए क्लिक करें

बैतूल जिले के सबसे बड़े हिंदी न्यूज़ पोर्टल- ग्रामीण मीडिया सेंटर में आप सभी का स्वागत है,ग्रामीण मीडिया परिवार से जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद- राजेन्द्र भार्गव, स्वतंत्र पत्रकार, (9926407240) ग्रामीण मीडिया के नाम पर कोई फेसबुक पेज या एकाउंट बनाना बिना अनुमति के एक अपराध है। कृपया सतर्क रहें।

विज्ञापन

गाय के शुद्ध दूध हेतु संपर्क करें गाय के शुद्ध घी हेतु संपर्क करें

सूचना

आपकी राय या सुझाव देने के लिए नीचे लाल बॉक्स पर क्लिक करें मिलावट रहित गाय के घी और ताजे दूध के लिए संपर्क करें 9926407240

हमारे बारे में आपकी राय यहाँ क्लिक करके दें

हमारे बारे में आपकी राय यहाँ क्लिक करके दें
राय जरूर दें

ग्रामीण मीडिया से ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंचाएं अपना व्यापार, कम दामों में बड़ा प्रचार।

ग्रामीण मीडिया से ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंचाएं अपना व्यापार, कम दामों में बड़ा प्रचार।
विज्ञापन दरें डिस्काउंट के साथ Birthday/ सालगिरह ऐड। विस्तृत जानकारी के लिए ऊपर वाली इमेज को क्लिक करें