ख़बरें विस्तार से

अन्य ख़बरें आगे पढ़ें
ग्रामीण मीडिया में दे विज्ञापन और ग्रामीण क्षेत्रों सहित जिले में करें अपने व्यापार का प्रचार बैतूल जिले के सबसे बड़े हिंदी न्यूज़ पोर्टल- ग्रामीण मीडिया सेंटर में आप सभी का स्वागत है।

खबर को शेयर करने के लिए क्लिक करें

Monday, 30 April 2018

आरोपी पति बोला- हम बेगुनाह हैं हमें फंसाया है, दहेज का आरोप भी बेबुनियाद

ग्रामीण मीडिया सेण्टर|

सीए बहू की हत्या करने के आरोपी पति, सास और ससुर को भेजा जेल मृतिका के गर्भवती होने की संभावना, सैंपल जांच के लिए सागर भेजे 

कोठी बाजार के ज्वेलर्स व्यापारी की सीए बहू की हत्या के हाईप्रोफाइल मामले में पुलिस ने सोमवार को आरोपी पति, ससुर और सास को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज। 
आरोपी पति अनिरुद्ध तातेड़ ने कहा हमें फंसाया गया है। हम बेगुनाह हैं। ससुर राजेंद्र तातेड़ ने बताया पूरा परिवार अच्छे से रहता था। यह मानसिक अवसाद की स्थिति में होने वाली दुर्घटना है। हम पर जो आरोप लगाए जा रहे हैं, वह बेबुनियाद हैं। भावुक होकर दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाया जा सकता है। यह हमारे परिवार की अपूर्णनीय क्षति है। घटना से मैं बहुत दुखी हूं। 
उल्लेखनीय है ज्वेलर्स व्यापारी की बहू नेहा तातेड़ की शनिवार को संदिग्ध मौत हो गई थी। परिजनों ने पहले अटैक से मौत होना बताया, बाद में मायके पक्ष के लोगों को सुसाइड करने की जानकारी दी। रविवार को मायके पक्ष के लोगों के बैतूल पहुंचने पर पुलिस ने दिन भर परिजनों के बयान और सबूत जुटाए। तीन डॉक्टरों की टीम की पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने रविवार रात 9 बजे पति अनिरुद्ध तातेड़, ससुर राजेंद्र तातेड़ तथा सास रितू के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया। मायके पक्ष के लोगों ने नेहा का शव रायपुर ले गए, जहां सोमवार को उसकी अंत्येष्टि की। इधर दोपहर में पुलिस ने आरोपियों के बयान लेने के बाद मेडिकल कराया। इसके बाद न्यायालय में पेश किया, जहां से आरोपियों को जेल भेज दिया। 
साक्ष्यों के आधार पर जांच करेगी पुलिस आरोपियों ने अपने बयान में हत्या करना नहीं कबूला है। इससे अब पुलिस साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच करेगी। पुलिस ने पीएम रिपोर्ट के आधार पर आरोपियों पर हत्या का मामला दर्ज किया है। इससे पुलिस के सामने सबूत जुटाने की चुनौती है। पीएम रिपोर्ट में नेहा के गर्भवती होने की बात सामने आ रही है। डॉक्टरों के अनुसार मृतिका की बच्चादानी बढ़ी हुई थी। गर्भवती होने की संभावना को देखते हुए बच्चादानी के सैंपल जांच के लिए सागर भेजे हैं। 
आरोपियों को जेल भेजा तीनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है। बयान में आरोपियों ने अपने आप को बेगुनाह बताया है। सबूतों के आधार पर मामले की जांच की जाएगी। आनंद राय, एसडीओपी, बैतूल 
 www.graminmedia.com

ग्राम डहुआ में हुई, "जल संसद" जल ही जीवन है, इसको सहजे राजेंद्र भार्गव

ग्रामीण मीडिया सेण्टर|


मुलताई मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की मंशा और समय की मांग के अनुसार सम्पूर्ण मध्यप्रदेश में 313 विकास खंडो में 30 अप्रैल सोमवार को जल संसद का आयोजन हुआ।  इसी कड़ी में मुलताई विकास खंड के ग्राम डहुआ में रावणवाड़ी नदी पर ग्राम सरपंच श्रीमती सोनी धनलाल बिंझाडे उपसरपंच संध्या पवार,जनअभियान परिषद की ब्लाक समन्वयक जयप्रकाशी धुर्वे,मुख़्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास के छात्र और छात्रा , भिन्न भिन्न ग्राम की प्रस्फुटन समीति के पदाधिकारी बड़ी संख्या में ग्राम के नागरिको ने सबसे पहले रावणवाड़ी नदी की खुदाई,मेड़ बंधान के बाद साफ सफाई की बाद में पंचायत भवन के प्रांगण में भव्य जल संसद का आयोजन किया।  जिसमे वक्ताओं के साथ आम ग्रामीणों में भी सक्रियता से भाग लिया। मुख्यमंत्री जी का लाईव प्रसारण सुना।  उनके द्रवारा जल संचय पर संकल्प दिलाया और ग्रामीणों ने मन से दुहराया। 
उक्त आयोजन में प्रमुख वक्ता राजेंद्र भार्गव में पानी विषय पर जानकारी में बताया की पानी जैसी जीवन की अनिवार्य  माल और वस्तु बन करके  पाउच,बोतल में दूध से ज्यादा कीमत में बिक रहा है।  प्रबंधन अभाव में खेती में सबसे ज्यादा पेयजल का पानी बर्बाद हो रहा है। भमिगत जल स्तर इतना नीचे चला गया है की 1 हजार फीट के बोर भी खाली जा रहे है।  ये नलकूप के 1 हजार फीट के भूमि में हुए छेद तापमान बढ़ाएगे।  नीचे के पिघले हुए लावा की गर्मी भूमि की सतह पर आ रही है। भूमि गत कुओ का अस्तित्व समाप्त हो रहा है।  अब तो जागो। श्रमदान और भर्ष्ट्राचार रहित निर्माण से आज भी जन सहयोग से हालत सुधर सकते है।  माँ ताप्ती के उद्गमन में 500 रुपए में एक टैंकर पानी बिक रहा है।  सात दिनों में नल आ रहे है। आप अंदाज लगाए। इसलिए इस दिशा में काम होना चाहिए। नारायण पवार,राजेंद्र अमरुते,उमेश गाकर ने भी विचार रहे। 
 www.graminmedia.com

सड़क हादसे में कटनी विधायक की बेटी की मौत एक गम्भीर चार लोग घायल

ग्रामीण मीडिया सेंटर

होशंगाबाद, बुदनी शादी समारोह से लौटते वक्त केसला के पास शाहपुर में पदस्थ एसडीओ की गाड़ी का बीती देर रात एक डम्फर से टकरा गई । इस हादसे में एसडीओ भानु प्रताप बाथमा गंभीर रूप से घायल हो गए है जबकि उनकी पत्नी की मौत हो गयी है।हादसे में श्री बाथमा के दो बच्चे और वन मंडल कार्यालय का एक बाबू घायल हुए है।हादसा सुखतवा  के पास हुआ है। दुर्घटना में अन्य 4 लोग भी घायल हुए है।जिनका नर्मदा हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है  । करीब 12 .30 बजे हुए इस हादसे के बारे में बताया जा रहा है कि श्री बाथमा अपनी सरकारी गाड़ी से बुदनीं से शाहपुर लौट रहे थे। उनके साथ उनकी पत्नी श्रीमती आरती बच्चे आदित्य 14 और आर्यमान 7 साल भी साथ मे थे । वही वनमंडल कर्मचारी भाऊराव कोशे भी जीप में सवार थे। सुखतवा के पास डम्फर से हुई भिड़त में एसडीओ और उनकी पत्नी व अन्य चार गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें नर्मदा हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। श्री बाथमा की पत्नी श्रीमती आरती कटनी के विधायक मोती कश्यप की बेटी है। शाहपुर रेंजर ने बताया कि वे परिवार को लेकर होशंगाबाद की ओर गश्ती पर गए थे।

हादसे में घायल 3 लोगो को कटनी ले गए
घटना की जानकारी लगते ही  विधानसभा अध्यक्ष और प्रशासनिक अधिकारी भी पहुचे ओर घायलों के स्वास्थ के हाल जाने और अच्छे इलाज के लिए अस्पताल प्रबंधन निर्देशित किया । कटनी विधायक भी पहूंच गए थे

| www.graminmedia.com

बैतूल जिले के प्रधम देहदानी को श्रद्धांजलि देने पहुंचे नेता और प्रशासनिक अधिकारी

ग्रामीण मीडिया सेण्टर| 

 दंपत्ति समेत पांच लोगों ने किया देहदान
सांसद , विधायक, कलेक्टर, एसपी आदि सभी गणमान्यों के प्रेरक उद्बोधन के फलस्वरूप चार लोगों ने मौके पर ही देहदान की घोषणा की। इनमें एक दंपत्ति दीनदयाल पारधे और इमलाबाई पारधे निवासी भरकावाड़ी हैं और इसके अलावा मुलताई के प्रकाश कुमार अग्रवाल, आमला कनौजिया के हरिराम कापसे और बडोरा के डा कमलकिशोर सरले शामिल  हैं।
वैसे तो अंगदान ही अपने आप में एक बड़ा दान है लेकिन जब कोई पूरी देह का दान करता है तो वह महादान की श्रेणी में आता है। यह कहना था जिले के कलेक्टर शशांक मिश्र का। श्री मिश्र जिले के प्रथम देहदानी स्व सूरतलाल जी सरले को श्रद्धांजलि देने बडोरा उनके निवास पर पहुंचे थे। यहां इस श्रद्धांजलि सभा में कई लोगों ने देहदान की घोषणा की। 


 www.graminmedia.com

Sunday, 29 April 2018

बैतूल मर्डर मिस्ट्री, आत्महत्या बदली हत्या में, तीन गिरफ्तार

ग्रामीण मीडिया सेण्टर|बैतूल 



बैतूल में एक रसूखदार परिवार की बहू की संदिग्ध मौत आत्महत्या से मर्डर मिस्ट्री तक पहुच गयी हौ। यहां सीए नेहा तांतेड़ की मौत के मामले में पुलिस ने 24 घंटे की जद्दोजहद के बाद मृतिका के पति, सास और ससुर के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। बैतूल के बड़े सर्राफा व्यापारी राजू तांतेड़ भी इस मामले में गिरफ्तार है। खास बात यह है कि दोनों परिवार राजनैतिक रूप से भी बड़ा रसूख रखते है। एक मंत्री सुरेंद्र पटवा के करीबी है तो दूसरे लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन के osd के रिश्तेदार है। इस पूरी कड़ी ने इसे हाई प्रोफाइल बना दिया है। क्या है नेहा की मौत का राज आइए जानते है । इस खास पेशकश में।


तस्वीर में मुस्कुरा रही 28 साल की नेहा तांतेड़ सीए थी। पिछले साल 21 जनवरी 17 को रायपुर के पारख परिवार की इस सीए बेटी को बैतूल के सर्राफा व्यापारी अनिरुद्ध तांतेड़ के साथ ब्याह दिया गया था। तब से अब तक सब कुछ ठीक चल रहा था। लेकिन अचानक खबर आई की पढ़ी लिखी नेहा ने आत्महत्या कर ली। ससुराल वाले उसे एक निजी अस्पताल ले गए वहां से जिला अस्पताल जहा उसे मृत घोषित कर दिया गया। बताया गया कि नेहा ने डिप्रेशन में आकर मौत को गले लगा लिया। कल शनिवार करीब तीन बजे हुई इस घटना को जिसने सुना हतप्रभ रह गया। ससुराल वालों की माने तो अचानक गुस्से में आकर नेहा ने ये कदम उठा लिया। नवीन तांतेड़ ने मीडिया  बताया कि उनको लगता है कि सीए होने के कारण नेहा को बैतूल छोटी जगह लगती थी और उसे लगता था कि वह यहां आगे नही बढ़ सकती। बस ये ही वजह उसकी जान देने का कारण बन गया।


एक तरफ जहा पूरा तांतेड़ परिवार कल से आज तक इस मौत को आत्महत्या करार दे रहा था। वही नेहा के पिता, भाई और रिश्तेदार सुबह रायपुर से बैतूल आकर बेटी की मौत को संदिग्ध बताते हुए दोषियों को सबक सिखाने की तजवीज में जुट गए। सुबह तीन डॉक्टरों के पैनल से नेहा का पोस्टमार्टम करवाया गया। रायसेन जिले से फॉरेंसिक एक्सपर्ट को बुलवाकर मौका मुआयना करवाया गया। 

नेहा की हत्या का आशंका जता रहे पारख परिवार ने इस बीच अपने राजनैतिक संबंधों का भी इस्तेमाल किया और आखिर पूरे दिन की जद्दोजहद के बाद उन्होंने मीडिया से कहा कि उनकी बेटी की हत्या की साजिश की गई जिसमें पूरा तांतेड परिवार शामिल है। जबकि नेहा के भाई ने कहा कि जिन परिस्थितियों में नेहा की मौत हुई है। उससे उन्हें हत्या की आशंका है। ये आत्महत्या या प्राकृतिक मौत नही है।

इधर आज दिन भर पुलिस की जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट को लेकर पुलिस की गाड़ियां दौड़ते रही। आत्महत्या और हत्या के बीच उलझी इस मिस्ट्री में कई चौकाने वाले तथ्यों की जानकारी मिली है। 

- नेहा की दम घुटने से मौत हुई ।

-मौका ए वारदात के साक्ष्य मानव वध की तरफ इशारा कर रहे है। डॉक्टरों के पैनल ने इसे होमिसाइडल यानी मानव वध करार दिया है।

-जहाँ फांसी लगाई उस कमरे का दरवाजा बंद नही था खुला था।

-ससुराल वाले खाना खाने के बाद आत्महत्या करना बता रहे जबकि नेहा के पेट मे खाना नही निकला।

-नेहा के गले में रस्सियों के निशान दो जगह मिले ।

-आत्महत्या के लिए फांसी लगाने की जगह की ऊंचाई मृतिका से ज्यादा है।
बहरहाल इस मामले में पुलिस ने नेहा के पति अनिरुद्ध,ससुर राजेन्द्र तांतेड़,सास ऋतु के खिलाफ धारा 302,304 बी 201 और 34 के तहत हत्या का मामला दर्ज कर उन्हें हिरासत में ले लिया है। एएसपी श्री घनश्याम मालवीय के मुताबिक इन पर नेहा को दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप है। नेहा ने परिजनों को यह भी बताया था कि उसकी हत्या की जा सकती है।


पूरे दिन चली इस वारदात  की तपतिश  के बाद दर्ज हुए मामले के बाद यहां चर्चाओं का बाजार गर्म है जहां लड़की वालों के परिवार की रिश्तेदारी मप्र शासन के केबीनेट मंत्री सुरेन्द्र पटवा से है तो लड़के वालों के रिश्तेदार सुनील तातेड़ लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन के ओएसडी हैं। इसने इस मामले को हाई प्रोफाइल बना दिया है।तभी पुलिस पूरा दिन मीडिया से बचती रही यहां तक कि आरोपियों को मीडिया से छुपा कर रखा गया।
News source Khabaram Betul


 www.graminmedia.com

मुलताई, चाचा ने विक्लांग भतिजे को कुंए में धकेला

ग्रामीण मीडिया सेण्टर| मुलताई 
चाचा ने विक्लांग भतिजे को कुंए में धकेला 

         
मुलताई


तहसील क्षेत्र के ग्राम डहुआ में 40 वर्षीय विक्लांग युवक को चाचा द्वारा कुंए में धकेलने का मामला प्रकाश में आया है। घटना के संबंध में पीडि़त सनत पिता प्रेमलाल बारंगे उम्र 40 वर्ष निवासी डहुआ ने बताया कि शाम 5 बजे लगभग घर के पास से आने जाने की मार्ग पर गड्ढा खोदा जा रहा था। गड्ढा खोदने पर मना करने पर उसे उसी के चाचा ने धक्का मार दिया, जिससे वह पास ही स्थित सुखे निजी कुंए में गिर गया। जिससे उसके सिर में पिछे की ओर चोट आई। घायल सनत को परिजनों द्वारा गंभीर अवस्था में उपचार हेतु सरकारी अस्पताल लाया।


www.graminmedia.com

मुलताई पानी के टैंकर ने मोटर सवार को मारी टक्कर

ग्रामीण मीडिया सेण्टर|
 सुचना में घायल ने बताया की मै ग्राम बिछुआ थाना बोरदेही रहता हूँ खेती किसानी का काम करता हूँ कि आज दिनांक 25.04.18 के दोपहर लगभग 04 बजे मै अपनी मोटरसायकल क्र. MH 27 AH 6055 से मेरे साले निलेश उकडले के साथ शेरगढ से मुलताई की तरफ आ रहा था कि शारदा नगर मे टर्निंग पर एक अज्ञात ट्रेक्टर चालक जो ट्रेक्टर एवं पानी का टेंकर हरे रंग का टेंकर पर बोबडे लिखा था जिसने उसके ट्रेक्टर को बडी तेजी व लापरवाही पूर्वक चलाते हुए लाया एवं मेरी मोटरसायकल मे सामने से टक्कर मार दी जिससे मै तथा निलेश मोटरसायकल से गिर पडे । हम दोनों को शरीर मे चोंट लगी । मेरी मोटरसायकल एवं मेरा मोबाईल भी क्षतिग्रस्त हो गया । घटना होते आसपास के लोगों ने देखी है घटना की रिपोर्ट करने साले निलेश के साथ थाना आया हूँ रिपोर्ट करता हूँ कार्यवाही की जावे । मुलताई थाने में पहुंचा मामला पुलिस कर रही है जांच अनुसंधान में है प्रकरण। पानी का टेंकर हरे रंग का टेंकर पर बोबडे लिखा था.
 www.graminmedia.com

ADD

add

खबर को शेयर करने के लिए क्लिक करें

बैतूल जिले के सबसे बड़े हिंदी न्यूज़ पोर्टल- ग्रामीण मीडिया सेंटर में आप सभी का स्वागत है,ग्रामीण मीडिया परिवार से जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद- राजेन्द्र भार्गव, स्वतंत्र पत्रकार, (9926407240) ग्रामीण मीडिया के नाम पर कोई फेसबुक पेज या एकाउंट बनाना बिना अनुमति के एक अपराध है। कृपया सतर्क रहें।

विज्ञापन

गाय के शुद्ध दूध हेतु संपर्क करें गाय के शुद्ध घी हेतु संपर्क करें

सूचना

आपकी राय या सुझाव देने के लिए नीचे लाल बॉक्स पर क्लिक करें मिलावट रहित गाय के घी और ताजे दूध के लिए संपर्क करें 9926407240

हमारे बारे में आपकी राय यहाँ क्लिक करके दें

हमारे बारे में आपकी राय यहाँ क्लिक करके दें
राय जरूर दें

ग्रामीण मीडिया से ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंचाएं अपना व्यापार, कम दामों में बड़ा प्रचार।

ग्रामीण मीडिया से ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंचाएं अपना व्यापार, कम दामों में बड़ा प्रचार।
विज्ञापन दरें डिस्काउंट के साथ Birthday/ सालगिरह ऐड। विस्तृत जानकारी के लिए ऊपर वाली इमेज को क्लिक करें