ख़बरें विस्तार से

अन्य ख़बरें आगे पढ़ें
ग्रामीण मीडिया में दे विज्ञापन और ग्रामीण क्षेत्रों सहित जिले में करें अपने व्यापार का प्रचार बैतूल जिले के सबसे बड़े हिंदी न्यूज़ पोर्टल- ग्रामीण मीडिया सेंटर में आप सभी का स्वागत है।

खबर को शेयर करने के लिए क्लिक करें

Tuesday, 16 January 2018

सट्टे के केस में दो मुर्गों की होगी कोर्ट में पेशी

ग्रामीण मीडिया सेण्टर| आठनेर 


कोर्ट में होगी दो मार्गो की पेशी जी हां यह बात सोलह आने सच है।  बैतूल जिले में जल्द ही दो मुर्गो की कोर्ट में पेशी होने वाली है। आप सोच रहे होंगे भला इन दो मार्गो ने ऐसा क्या जुर्म कर लिया है की पुलिस इनको कोर्ट में पेश करने की तैयारी कर रही है। इन दो मार्गो का जुर्म केवल इतना था की इनके मालिकों के कहने पर बेचारे दोनों मुर्गों हार-जीत की लड़ाई लड़ रहे थे और वहा मौजूद लोग इन दोनों की हार-जीत पर दांव लगाकर मोटी रकम कमा रहे थे। दाव लगाने का कार्यक्रम अपने सबब पर था की इसी दौरान पुलिस ने मौके पर छापामार कार्यवाही कर दी, दाव लगाने वाले तो उलटे पैर भाग खड़े हुए लेकिन बेचारे दोनों मुर्गे पुलिस के हत्थे चढ़ गए जो अभी पुलिस थाने में जेल की हवा खा रहे है । 
 
 
मामला है बैतूल जिले के आठनेर थाना क्षेत्र के ग्राम खैरी का है जहां अवैध रूप से चलाए जा रहे मुर्गा बाजार के जरिए रुपयों-पैसों का दाव लगाने के अड्डे पर पुलिस ने छापामार कार्रवाई की और मौके से एक आरोपी सहित दो मुर्गे भी जब्त किए। मौके से पुलिस ने 9 बाइक जब्त भी की है। 


पूरे मामले को लेकर आठनेर थाना प्रभारी प्रवीण कुमरे ने बताया कि 14 जनवरी दिन रविवार को आठनेर पुलिस ने सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र के ग्राम खैरी के मुर्गा बाजार पर छापा मारा, जहाँ मुर्गों की लड़ाई पर लोग हार-जीत के दांव लगा रहे थे। इस स्थान पर पुलिस जैसे ही पहुंची, तमाम लोग तो भाग खड़े हुए, लेकिन पुलिस के हाथ मौके पर खड़ी आरोपियों की 9 बाइक, 2 मुर्गे और एक आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ गया। 


पुलिस ने बाईक, मुर्गे और आरोपी को थाने लाकर आरोपी व्यक्ति और अन्य लोगों पर सट्टा जुआ एक्ट का मामला दर्ज कर बाइक और मुर्गों की जब्ती दर्शादी। जब जब्ती हो गई तो स्वाभाविक रूप से जब्तशुदा माल न्यायालय के आदेश के बगैर नहीं छूट सकते। ऐसे में मुर्गों की फजीहत होना भी तय था, लेकिन पुलिस ने मुर्गों को अपनी अभिरक्षा में रखकर उनके दाने-पानी का भी इंतजाम किया।
 

फिलहाल बाइक चालकों और मुर्गों के मालिकों की तलाश पुलिस कर रही है। यदि ये सब पुलिस को मिल जाए तो मुर्गों के साथ बाइक मालिकों को भी न्यायालय में पेश किया जाएगा। इस रोचक मामले में थाना प्रभारी प्रवीण कुमरे ने बताया कि अधिकांश बाइक मालिक तो मिल गए है। जैसे ही मुर्गों के मालिका का पता चलेगा, दोनों मुर्गों को भी न्यायालय में पेश किया जाएगा।
www.graminmedia.com

Monday, 15 January 2018

आज मोरखा से जिले में करेगी प्रवेश

ग्रामीण मीडिया सेण्टर| www.graminmedia.com
 एकात्म यात्रा का होगा भव्य स्वागत
मां नर्मदा के तट पर भारतीय अस्मिता और राष्ट्रीय चेतना के आधार स्तंभ, सांस्कृतिक एकता और मानव मात्र में एकात्मता के उद्घोषक तथा अद्वेतवाद के अजेय योद्धा आदि शंकराचार्य ने दिव्य ज्ञान प्राप्त किया। प्रदेश सरकार द्वारा ओंकारेश्वर में आदि शंकराचार्य की प्रतिमा की स्थापना के लिए धातु संग्रहण एवं उनके अद्वेत वेदांत दर्शन के प्रति जनजागरण अभियान संचालित करने के उद्देश्य से एकात्म यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। यह यात्रा 16 जनवरी को आमला विकासखण्ड के मोरखा से जिले में प्रवेश करेगी एवं 17-18 जनवरी को विभिन्न स्थानों से गुजरते हुए 19 जनवरी को हरदा जिले के लिए प्रस्थान करेगी। यात्रा में सभी धर्मों की भागीदारी की जाएगी एवं जिले के समूचे जनमानस के सहयोग से यात्रा को भव्यता प्रदान की जाएगी।

विभिन्न स्थानों पर होगा यात्रा का भव्य स्वागत
-------------------------------
कलेक्टर श्री शशांक मिश्र ने बताया कि जिले में इस यात्रा को व्यापकता एवं भव्यता प्रदान करने के लिए सभी धर्म के लोग एवं आमजन की भरपूर सहभागिता की जाएगी। मोरखा से प्रवेश करते ही समस्त धर्मों के धर्म गुरुओं द्वारा इस यात्रा का भव्य स्वागत किया जाएगा। इसके साथ ही यात्रा के प्रमुख पड़ावों पर स्वागत की भव्य तैयारियां की जाएगी। सभी प्रमुख पड़ावों पर सभी धर्मों के धर्मगुरू एवं समाज प्रमुख मौजूद रहेंगे, जो सुविधा अनुसार यात्रा के साथ भी चलेंगे। पड़ाव स्थलों पर धर्म गुरुओं का सम्मान भी किया जाएगा।

यात्रा के दौरान सभी धार्मिक स्थलों को सुसज्जित किया जाएगा। धार्मिक स्थलों एवं यात्रा के प्रमुख मार्गों को रंगोली से भी सजाया जाएगा। समस्त धार्मिक स्थलों के सामने यात्रा संबंधित बैनर भी लगाए जाएंगे। 
नगरीय क्षेत्रों से अनाज का संग्रहण होगा एवं दीपक दिए जाएंगे
यात्रा को भव्यता प्रदान करने के लिए जिले के नगरीय क्षेत्रों में नगरीय निकायों द्वारा यात्रा के पूर्व सभी घरों में दो-दो दीपक प्रदान किए जाएंगे, जो यात्रा के दौरान प्रज्जवलित होंगे। इसके साथ ही प्रत्येक घर से एक-एक कटोरी अनाज भी प्राप्त किया गया है, जो यात्रा के दौरान होने वाले समरसता भोज में उपयोग किया जाएगा।

कन्याओं एवं वृद्धजनों का होगा सम्मान
यात्रा के दौरान पड़ाव स्थलों पर कन्या पूजन एवं वृद्ध जनों का सम्मान कार्यक्रम भी आयोजित किया जाएगा।

धातु संग्रहण
ओंकारेंश्वर में आदि शंकराचार्य की मूर्ति निर्माण हेतु धातु संग्रहण के लिए विभिन्न स्थानों से कलश संग्रहित किए जाएंगे। इन कलश पात्रों में 100-100 ग्राम मिट्टी भी संकलित होगी।

यह यात्रा 16 जनवरी को दोपहर 12 बजे आमला विकासखण्ड के ग्राम मोरखा से जिले में प्रवेश करेगी। यात्रा का मोरखा एवं मुलताई में जनसंवाद होगा। रात्रि विश्राम मुलताई में किया जाएगा। 17 जनवरी को प्रात: 8 बजे मुलताई से यात्रा प्रस्थान करेगी। यह यात्रा प्रात: 8.15 बजे परमंडल, 8.30 बजे मोही, 8.45 बजे ससुन्द्रा, 9 बजे पंखा एवं 9.15 बजे बैतूलबाजार पहुंचेगी। इसके पश्चात् पूर्वान्ह 11.30 यह यात्रा बडोरा पहुंचेगी, यहां से 11.40 बजे अंडरब्रिज होते हुए 11.45 बजे विजय भवन, 11.50 बजे विश्वकर्मा मंदिर, 11.55 बजे गुरूद्वारा, दोपहर 12 बजे रैनबसेरा चौक से होते हुए दोपहर 12.05 बजे अंबेडकर चौक पहुंचने के पश्चात् दोपहर 12.15 बजे लाल बहादुर शास्त्री स्टेडियम पहुंचेगी। दोपहर एक बजे प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान यात्रा में शामिल होंगे एवं संबोधित करेंगे। यात्रा का रात्रि विश्राम बैतूल में होगा। 


उक्त एकात्म यात्रा में आदि शंकराचार्यजी की प्रतिमा निर्माण हेतु धातु संकलन के कार्य हेतु ग्राम की मिट्टी एवं धातु पात्र में (लोहा, पीतल, तांबा, कांसा) जनसंवाद स्थल पर ले जाए जाने हेतु प्रत्येक ग्राम पंचायत से प्रतिनिधि नामांकित किए जाएंगे।
इन ग्रामों की होगी सहभागिता
यात्रा के दौरान विकासखण्ड आमला के ग्राम कुजबा, डुढरिया, बांगा, तरोड़ाबुजुर्ग, खेड़लीबाजार, विकासखण्ड मुलताई के ग्राम चंदोरा, बाडग़ांव, परमंडल, सांडिया, कामथ, बरई, विकासखण्ड बैतूल के लोहारिया, बयावाड़ी, बारव्ही, गुड़ी, सोहागपुर, सांईंखंडारा, जावरा, मरामझिरी, खेड़ला, दनोरा, जामठी, भारतभारती, कन्हारा, कुम्हली, रोंढा, हिवरखेड़, खेड़ीसांवलीगढ़, विकासखण्ड चिचोली के ग्राम जोगली, खापा, निवारी, कोंढर, चूडिय़ा, गोंडूमंडई, नसीराबाद, बोरी एवं सिंगरईखापा से प्रमुख रूप से सहभागिता की जाएगी।

पति से विवाद होने पर जहरीले पदार्थ का किया सेवन

ग्रामीण मीडिया सेण्टर|बैतूल


बैतूल। कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम डोकिया पाढर की एक विवाहिता ने पति से विवाद होने पर जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार संतरी धुर्वे (25) का बच्चों को लेकर पति से विवाद हो गया था। इस पर संतरी ने गुस्से में आकर जहर खा लिया। परिजन उसे तत्काल जिला अस्पताल लाए। यहां महिला का इलाज चल रहा है।        www.graminmedia.com

सदाप्रसन्न घाट में पलटा ट्रक

ग्रामीण मीडिया सेण्टर| मुलताई

मुलताई। सदाप्रसन्न घाट में सोमवार की सुबह एक ट्रक पलट गया। ट्रक में परचून भरा हुआ था, तेज गति होने से मोड़ पर ट्रक अनियंत्रित हो गया, जिससे वह पलट गया। हालाकि मार्ग अवरूद्घ नहीं हुआ, लेकिन ट्रक में सवार ड्रायवर एवं क्लीनिर को चोटे आई है।
www.graminmedia.com

Sunday, 14 January 2018

स्टेशन मास्टर की सास ने लगाई फांसी

ग्रामीण मीडिया सेण्टर| बैतूल


स्टेशन मास्टर की सास ने लगाई फांसी

बीमारी से परेशान स्टेशन मास्टर की सास ने लगाई फांसी 
मगरडोह में स्टेशन मास्टर हैं कमलकिशोर पाल 
  
गंज थाने के हमलापुर में बीमारी से परेशान स्टेशन मास्टर की सास ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजन वृद्धा को फंदे से उतारकर जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। 
थाना प्रभारी संतोष पंद्रे ने बताया हमलापुर में दुर्गा मंदिर के पास कौशल्याबाई हरने 67 वर्ष ने रात में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वृद्धा अपनी बेटी और दामाद के साथ रहती थी। वृद्धा का दामाद कमलकिशोर पाल रेलवे में मगरडोह में रेलवे स्टेशन मास्टर है। रात में वह ड्यूटी के लिए मगरडोह गया था। घर में कमलकिशोर की पत्नी और दो बच्चे थे। रात 12 से 2 बजे के बीच वृद्धा ने बाथरूम में ओढ़नी से फांसी लगा ली। पाल ने बताया वह बीमारी के कारण रातभर सो नहीं पाती थीं। रात में वह मगरडोह ड्यूटी गया था। रात 2.30 बजे मेरी बेटी का कॉल आया नानी ने बाथरूम में फांसी लगा ली। इसके बाद में घर आया तो परिजन अस्पताल ले गए थे। मेरी सास पैर की बीमारी से परेशान थी। 
 www.graminmedia.com

बेर तोड़ रहे बच्चों को शिक्षक की पत्नी ने पीटा

ग्रामीण मीडिया सेण्टर|


बेर तोड़ रहे बच्चों को शिक्षक की पत्नी ने पीटा 
बैतूल| टेलीफोन कॉलोनी महिला ज्योति मालवी ने शिक्षक की पत्नी पर बच्चों की पिटाई करने का आरोप लगाया। ज्योति ने मामले की शिकायत गंज थाने में की। ज्योति मालवी ने बताया बेर तोड़ रहे बच्चों को शिक्षक की पत्नी ने पीट दिया। जब मैं बच्चों को बचाने के लिए गई तो उसने मुझसे भी पीट दिया। 100 डायल को झगड़े की सूचना दी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
 www.graminmedia.com

बड़ा खुलासा, पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की थी पति की हत्या

ग्रामीण मीडिया सेण्टर|मुलताई

मुलताई पुलिस ने 24 घंटे में ही अंधे कत्ल का खुलासा कर दिया है । दुनावा से सटे ग्राम मयावाडी के नाले में युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई थी । 10 जनवरी को ग्राम मयावाडी के सरपंच पुनाजी पवार की सूचना पर मुलताई पुलिस को सड़ा गला शव मिला था। पुलिस ने शव के पास मिले आधार कार्ड, वोटर कार्ड, फोटो के आधार पर मृतक की पहचान बैतूलबाजार थाने के ग्राम आरुल निवासी करण सिरसाम उम्र 21 साल के रूप में हुई थी । मर्ग कायम कर पुलिस ने करण के माता-पिता दोस्तों से पूछताछ के आधार पर पुलिस हत्यारों तक पहुची। करण की हत्या किसी और ने नही बल्कि उसकी पत्नी और प्रेमी ने  मिलकर की थी।


पुलिस के मुताबिक 1 साल पहले करण सिरसाम निवासी आरुल बैतूल बाजार का राधा सिरसाम 22 वर्ष निवासी आमडोह से आपसी सहमति से विवाह हुआ था । दोनो बैतूल में किराये के मकान में साथ मे रहते थे । उनके मकान के पास ही जयदेव भी रहता था, इसी बीच जयदेव और राधा के बीच प्रेम प्रसंग हो गया । प्रेम प्रसंग के चलते राधा अपने पति करण को छोड़कर अपने प्रेमी के साथ मंडीदीप चली गई । एक माह पूर्व मृतक करण और जयदेव के बीच राधा को लेकर विवाद भी हुआ था । पुलिस ने बताया कि इस विवाद के बाद राधा और उसके प्रेमी ने करण को रास्ते से हटाने का प्लान बनाया । 


3 जनवरी को राधा ने करण से बोला कि वह उससे मिलना चाहती है में बैतूल आ रही हु।
बैतूल पहुचकर राधा ने अपने पति करण को बहला फुसलाकर दुनावा के करीबी गांव मयावाड़ी ले गई । जहां पर पहले से ही जयदेव मौजूद था । रात मे खेत मे तीनों ने शराब पी और पत्थर से करण के सिर वार कर दिया । किसी तरह करण वहां से भागने लगा लेकिन पत्नी राधा और उसके प्रेमी जयदेव ने पीछा कर करण को बंधी के पास पकड़ लिया और उसके सिर पर पत्थर से वार कर हत्या कर डाली । घटना के बाद दोनों ने मृतक का शव पास के नाले में फेंक कर भाग निकले । पुलिस ने जयदेव और राधा को करन की हत्या करने के आरोप मे गिरफ्तार कर लिया है । दोनो के खिलाफ पुलिस ने धारा 302,201 के तहत मामला दर्ज कर लिया है । 


इस अंधेकत्ल के खुलासे में मुलताई थाना प्रभारी एस के अंधवान, उनि ए आर खान, उनि संदीप परतेती सहित पुलिस स्टाफ ने मुख्य भूमिका निभाई ।
                              www.graminmedia.com

ADD

add

खबर को शेयर करने के लिए क्लिक करें

बैतूल जिले के सबसे बड़े हिंदी न्यूज़ पोर्टल- ग्रामीण मीडिया सेंटर में आप सभी का स्वागत है,ग्रामीण मीडिया परिवार से जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद- राजेन्द्र भार्गव, स्वतंत्र पत्रकार, (9926407240) ग्रामीण मीडिया के नाम पर कोई फेसबुक पेज या एकाउंट बनाना बिना अनुमति के एक अपराध है। कृपया सतर्क रहें।

विज्ञापन

गाय के शुद्ध दूध हेतु संपर्क करें गाय के शुद्ध घी हेतु संपर्क करें

सूचना

आपकी राय या सुझाव देने के लिए नीचे लाल बॉक्स पर क्लिक करें मिलावट रहित गाय के घी और ताजे दूध के लिए संपर्क करें 9926407240

हमारे बारे में आपकी राय यहाँ क्लिक करके दें

हमारे बारे में आपकी राय यहाँ क्लिक करके दें
राय जरूर दें

ग्रामीण मीडिया से ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंचाएं अपना व्यापार, कम दामों में बड़ा प्रचार।

ग्रामीण मीडिया से ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंचाएं अपना व्यापार, कम दामों में बड़ा प्रचार।
विज्ञापन दरें डिस्काउंट के साथ Birthday/ सालगिरह ऐड। विस्तृत जानकारी के लिए ऊपर वाली इमेज को क्लिक करें