ख़बरें विस्तार से

अन्य ख़बरें आगे पढ़ें
ग्रामीण मीडिया में दे विज्ञापन और ग्रामीण क्षेत्रों सहित जिले में करें अपने व्यापार का प्रचार बैतूल जिले के सबसे बड़े हिंदी न्यूज़ पोर्टल- ग्रामीण मीडिया सेंटर में आप सभी का स्वागत है।

खबर को शेयर करने के लिए क्लिक करें

Sunday, 28 January 2018

युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष ने छात्रा को छेड़ा

ग्रामीण मीडिया सेण्टर| 

शाहपुर—  भारतीय जनता युवा मोर्चा के बिजादेही मंडल अध्यक्ष  पर एक स्कूली छात्रा से छेड़छाड़ का गंभीर आरोप सामने आया है। मोर्चा नेता के खिलाफ इस मामले में एक अन्य युवा के साथ पुलिस प्रकरण भी दर्ज कर लिया गया है। जिसके बाद यह युवा नेता फरार हो गया है जबकि मोर्चे के नेता इस मामले मे कार्रवाई का भरोसा जता रहे है। 
गौरतलब है कि  बीजादेही थाना क्षेंत्र के पाडंरा सेल ग्राम में एक नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है उक्त संबंध में बीजादेही थाना प्रभारी चंन्द्र मोहन मर्सकोले ने बताया कि पाडंरा सेल निवासी नाबालिग स्कूली छात्रा अपने घर के समीप ही गाय भगाने जंगल की ओर गयी थी इस दौरान ग्राम के ही नीलेश यादव पिता अमरदास यादव एवं राजेश शेलूकर ने छात्रा के साथ छेड़छाड़ की ।वहीं छात्रा ने अपने परिजनों को घटना की जानकारी दी जिस पर परिजनों द्वारा छात्रा के साथ बीजादेही थाने पहुंचकर दोनों आरोपियों के विरुद्ध मामला दर्ज कराया।  दोनों आरोपियों के विरुद्ध धारा 354,पास्को एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है वहीं घटना 21जनवरी की बताई जा रही है वहीं सूत्रों द्वारा आरोपी युवक नीलेश यादव पिता अमरदास यादव बीजेपी के बीजादेही मंडल के युवा मोर्चा का मंडल अध्यक्ष बताया जा रहा है वहीं आरोपी युवक नीलेश यादव पुलिस गिरफ्त से बाहर है।वहीं एक आरोपी की गिरफ्तारी हो चुकी है। नाबालिक छात्रा से छेड़छाड़ में सामने आने पर राजनीतिक गलियारों में भूचाल मच गया है हालांकि इस संबंध में पार्टी के पदाधिकारी चप्पी साधे हुए हैं। वहीं इस मामले में जिला अध्यक्ष भवानी गावंडे का कहना है कि मामला उनके व भाजपा जिला अध्यक्ष जी के संज्ञान में आया है। नीलेश कुछ दिन पहले आया था उसने शिकायत के बारे में बताया था ।यह भी बताया था कि इस संदर्भ में गांव में पंचायत भी हो चुकी है। श्री गवांडे ने कहा कि नीलेश के संदर्भ में मामला सही पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी।


 www.graminmedia.com


अब बिना ड्रायविंग लाइसेंस और हेलमेट के शालाओं में प्रवेश नहीं मिलेगा

ग्रामीण मीडिया सेण्टर|बैतूल


बिना ड्रायविंग लाइसेंस और हेलमेट के शालाओं में प्रवेश न दिया जाये
आयुक्त लोक शिक्षण ने जिला शिक्षा अधिकारियों को अपने जिले में शासकीय एवं अशासकीय शालाओं में अध्ययनरत 16 से 18 वर्ष के विद्यार्थियों को दो-पहिया वाहन लाने पर बिना ड्रायविंग लाइसेंस और हेलमेट के प्रवेश न देने की व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए कहा है।
परिवहन विभाग के 16 से 18 वर्ष के अध्ययनरत विद्यार्थियों को दो-पहिया वाहन स्कूटी (60 सी.सी.) चलाने के लिए ड्रायविंग लाइसेंस की आवश्यकता नहीं है। निर्देश में कहा गया है कि स्कूटी वाहन (60 सी.सी.) को छोड़कर अन्य दो-पहिया वाहनों से विद्यार्थी शालाओं में आते हैं, तो उनको ड्रायविंग लाइसेंस के साथ ही शिक्षण संस्थाओं में प्रवेश दिया जाये। आयुक्त ने विद्यार्थियों को स्कूलों में होने वाली दैनिक प्रार्थना-सभा में भी यातायात नियमों के संबंध में निरन्तर जागरूक किये जाने के भी निर्देश दिये हैं।
                              www.graminmedia.com

बडोरा ब्रिज पर डम्फर ने बाइक पर सवार तीन लोगों को मारी टक्कर, 1 गंभीर घायल

ग्रामीण मीडिया सेण्टर| बैतूल 


बडोरा ब्रिज पर शाम 8 बजे के आस पास बाइक सवारों को एक डम्फर ने टक्कर मार दी । इस घटना में एक बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हुआ है जिसका इलाज जिला अस्पताल चल रहा है । बताया जा रहा है कि एक बाइक पर तीन लोग सवार थे मिली जानकारी के मुताबिक ये लोग अपने खेत या संभवतः बाजार  से वापस बडोरा जा रहे थे कि तभी बैतूल बाजार की तरफ से आ रहे डम्फर ने इन तीनो को टक्कर मार दी । डम्फर क्रमांक mp 48 h 0952 ने तीनों लोगो की बाइक को टक्कर मारी है जिसमे एक गंभीर घायल है । घायल का नाम सद्दू लाल उम्र 50 वर्ष पुरानी बस्ती बडोरा का रहने वाला बताया जा रहा है । राहत की बात है कि कोई जन हानि की सूचना अभी तक प्राप्त नही हुई है । 
                             www.graminmedia.com

Saturday, 27 January 2018

मुलताई में धूम धाम से मनाया गणतंत्र दिवस

ग्रामीण मीडिया सेण्टर| www.graminmedia.com



मुलताई में प्रति  वर्षा अनुसार इस साल भी धूम धाम से गणतंत्र दिवस मनाया गया।  गांधी चौक में गांधीजी की प्रतिमा को फूल माला और राष्ट्री ध्वज पहरा कर।  हाई स्कूल मैदान में परेड़ और संस्कृति कार्यक्रम,विभागों की झांकीया पुरूस्कार वितरण हुआ।  जनपद अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री संदेश वाचन किया।  स्थानीय विधायक चंदशेखर देशमुख, नगर पालिका अध्यक्ष, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व राजेश शाह अन्य अधिकारी, सभी स्कूलों के बालक बालिका अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थीत थे।  स्वच्छता  अभियान में गांधी जी का चश्मे में बच्चो ने ड्रील करके स्वच्छता का संदेश दिया. मुलताई बनेगा नम्बर ONE नारे लगे। साथ ही वर्ष भर अच्छा काम करने वाले कर्मचारियों को समानित भी किया गया।जिसमें जनपद के सुभाष भी सम्मनित हुए।

धूम धाम से मुलताई में होगी , राजा भोज की राजा भोज जयंती समारोह

ग्रामीण मीडिया सेण्टर| www.graminmedia.com

 ऐतिहासिक शोभायात्रा के साथ मुलताई नगर मे पहली बार मनायी जाएगी #राजा_भोज_जयंती ।।
आगामी 29 जनवरी दिन सोमवार को मुलताई नगर मे पवार समाज के गौरव #राजा_भोजजी की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनायी जायेगी ।।
कार्यक्रम :- शोभायात्रा का शुभारंभ मासोद नाका दुर्गा मंदिर प्रांगण मुलताई से ।।
समय :- सुबह 10 बजे ।।
समापन:- अरिहंत लान बैतुल रोड मुलताई ।।

आयोजक :- पवार राजा भोज जयंती समारोह आयोजन समिति मुलताई ।।

करण सिंह देशमुख ( आशीष पवांर ) प्रचार प्रमुख, पवार राजा भोज जयंती समारोह आयोजन समिति मुलताई ।।


मुलताई भाजपा के बाद कांग्रेस ने भी रेल रोको आंदोलन का समर्थन दिया

ग्रामीण मीडिया सेण्टर| www.graminmedia.com

मुलताई पूर्व विधायक सुखदेव पांसे ने भी वर्तमान विधायक चंद्रशेखर देशमुख की तर्ज पर आकर आज जनांदोलन मंच को समर्थन दिया।  इस अवसर पर बड़ी संख्या में कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्त्ता साथ में थे।  रेल रोको आन्दोलन को सही बता कहा की मुलताई की जनता से साथ हर स्तर पर भेद भाव हो रहा है। कांग्रेस पार्टी के सभी पदाधिकारिओं ने अपने अपने विचार रखे।  6 फरवरी के मुलताई बंद को पूरा पूरा समर्थन की बात भी कही। जनहित के हर मुद्दे पर कांग्रेस पार्टी जनता के साथ है। 

अब होगा, तहसील कार्यलय में पटवारीओ को पहचाना आसान

ग्रामीण मीडिया सेण्टर| www.graminmedia.com

मुलताई के पटवारीओ ने बनाया अपना ड्रेस कोड अब पटवारिओ को आसानी से  किसान पहचान लगे.  26  जनवरी को हाई  स्कूल मैदान की परेड में आकर्षण का केंद थे, मुलताई तहसील के पटवारी गण।  

ADD

add

खबर को शेयर करने के लिए क्लिक करें

बैतूल जिले के सबसे बड़े हिंदी न्यूज़ पोर्टल- ग्रामीण मीडिया सेंटर में आप सभी का स्वागत है,ग्रामीण मीडिया परिवार से जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद- राजेन्द्र भार्गव, स्वतंत्र पत्रकार, (9926407240) ग्रामीण मीडिया के नाम पर कोई फेसबुक पेज या एकाउंट बनाना बिना अनुमति के एक अपराध है। कृपया सतर्क रहें।

विज्ञापन

गाय के शुद्ध दूध हेतु संपर्क करें गाय के शुद्ध घी हेतु संपर्क करें

सूचना

आपकी राय या सुझाव देने के लिए नीचे लाल बॉक्स पर क्लिक करें मिलावट रहित गाय के घी और ताजे दूध के लिए संपर्क करें 9926407240

हमारे बारे में आपकी राय यहाँ क्लिक करके दें

हमारे बारे में आपकी राय यहाँ क्लिक करके दें
राय जरूर दें

ग्रामीण मीडिया से ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंचाएं अपना व्यापार, कम दामों में बड़ा प्रचार।

ग्रामीण मीडिया से ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंचाएं अपना व्यापार, कम दामों में बड़ा प्रचार।
विज्ञापन दरें डिस्काउंट के साथ Birthday/ सालगिरह ऐड। विस्तृत जानकारी के लिए ऊपर वाली इमेज को क्लिक करें