ख़बरें विस्तार से
अन्य ख़बरें आगे पढ़ें
ग्रामीण मीडिया सेण्टर|दुनावा
 |
| डेमो पिक्चर |
प्राप्त जानकारी अनुसार घायल ने बताया की मै धनराज पिता महादेव सिह रघुवंशी नि.सोनेगांव अपनी मो.सा.क्र. MP48ME3217 से अपने गांव सोनेगांव से दुनावा आ रहा था कि सोंडिया के पास, सामने से मो.सा. MP48BA 3079 के चालक तेजी व लापरवाही से चलाकर लाया और मुझे सामने से ठोस मार दी मेरे चेहरे पर दोनो हाथ ,दोनो पैरो मे गंभीर चोट लगी । मुझे तुरंत मुलताई अस्पताल मेरे साथी विजय खपरिये एवं कुवेरसिह लेकर गये वहा थोडा इलाज के बाद मुझे गंभीर चोट होने से उसी समय नागपुर चाणक्य अस्पताल लेकर गये | बाद मे पता चला कि मो.सा. MP48BA 3079 मेरे गांव का विजयसिह चला रहा था उसके पीछे तरोडा के संजय एवं मनोज बैठे थे ।
www.graminmedia.com
ग्रामीण मीडिया सेण्टर | मुलताई
प्राप्त जानकारी अनुसार कामथ रोड के पास गोलू उबनारे के ढाबे के पिछे कुछ व्यक्ति जूआ खेल रहे थे सुचना के बाद पुलिस नई घेरा बंदी कर 1. राजू पिता शंकर पवार जाति पवार उम्र 45 साल नि.गांधी वार्ड मुलताई ,2. नन्दनसिह पिता कलीराम बिंजाडे जाति चमार उम्र 40 साल नि. छिन्दी ,3. राहुल पिता गणपति मेहरा उम्र 29 साल नि.पटेल वार्ड मुलताई के फड एवं पास से 4875 रुपये ताश के 52 पत्ते समक्ष गवाहान जप्त हुए | आरोपीयो को गिरफ्तार किया गया अपराध पंजीबध्द कर विवेचना मे लिया गया ।
www.graminmedia.com
ग्रामीण मीडिया सेण्टर|चोपना, शांतिपुर

देवीराम यादव थाना चोपना की जानकारी अनुसार जरिये मोबाईल के सूचना प्राप्त हुई की ग्राम शान्तिपुर मे संजीत बाला के प्लाट मे अवैध रुप से नलकूप का उत्खनन किया जा रहा है । कि सूचना पर ग्राम शान्तिपुर पहुचा जहा पर संजीत बाला का प्लाट मे बोरिंग मशीन से अवैध रुप से नलकूप उत्खनन वाहन चालक एस.बालाकष्णन तथा कार्तिक द्वारा किया जा रहा था जो श्रीमान कलेक्टर महोदय जिला बैतूल के आदेश दिनांक 27.11.17 के नियम का उलघन करना पाया गया । अवैध उत्खनन को रुकवाया गया तथा वाहन क्र. KA 01/MK1156 तथा ट्रक क्र. KA01/MK1157 के चालक बालाकष्णन पिता आर.सुब्रामण्यम उम्र 33 वर्ष कार्तिक पिता नटराज उम्र 25 साल दोनो नि. वलाईमा देवी थाना आतूर जिला आतूर तमिलनाडू के द्वारा कलेक्टर महोदय के आदेश का उल्लघन करना पाया जाने से समक्ष गवाहन मधु यादव एवं धीरज यादव दोनो नि.सीताफल के समक्ष जप्त कर थाना लाया आरोपी गणो द्वारा अपराध धारा सदर का अपराध घटित करना पाया जाने से आरोपियो को धारा 41(क) द.प्र.स.का नोटिस तामील कराया गया । जप्त सुदा वाहनो को थाना प्रांगण मे सुरक्षित खडा कराया गया । आरोपियो के विरुद्ध अपराध कायम कर विवेचना मे लिया गया ।
www.graminmedia.com
ग्रामीण मीडिया सेण्टर|
मुलताई| नेशनल हाईवे पर ग्राम चैनपुर के पास चलती बाइक से महिला गिरकर घायल हो गई। नेहरू वार्ड निवासी सुखदेव इंगले पत्नी पुष्पा इंगले को बाइक से उपचार के लिए पांढुर्णा ले जा रहे थे। चैनपुर पुलिया के पास अचानक पुष्पा चलती बाइक से गिर गई। जिससे पुष्पा के सिर, हाथ और पैर में चोटें आईं हैं। प्राथमिक उपचार के लिए जिला अस्पताल रैफर किया। www.graminmedia.com
ग्रामीण मीडिया सेण्टर|बैतूल
बडोरा क्षेत्र में रविवार रात एक डंपर ने दो बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में एक बुजुर्ग की मौत हो गई। वहीं एक युवती गंभीर घायल हो गई। युवती का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। डंपर ने पहले शहर के बडोरा ब्रिज पर एक बाइक को टक्कर मारी। हादसे में बाइक सवार तीन लोग घायल हो गए। दो घायल मौके से फरार हो गए। वहीं एक गंभीर घायल वृद्ध सद्दू दल्लू (52) को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। बडोरा ब्रिज के बाइक को टक्कर मारने के बाद डंपर ने पेट्रोल पंप के पास एक और बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार करजगांव की युवती सविता पिता गुलाब घिडोंडे (20) घायल हो गईं। गंज थाना प्रभारी संतोष पंद्रे ने बताया डंपर चालक पर मामला दर्जडंपर जब्त कर लिया है। www.graminmedia.com
ग्रामीण मीडिया सेण्टर|बैतूल बैतूल
सेंदुरजना गांव की एक महिला ने सांईखेड़ा पुलिस पर हत्यारे को गिरफ्तार नहीं करने का आरोप लगाकर पति की मौत की निष्पक्ष एवं उच्च स्तरीय जांच करने की मांग को लेकर को नर्मदापुरम आईजी को ज्ञापन सौंपा। अरूणा पांसे ने बताया पति योगेश पांसे की मौत हादसा नहीं है, हत्या कर शव को कुएं में फेंका है। राजेश ने योगेश से रुपए भी उधार लिए थे। 10 दिसंबर की रात को राजेश ने योगेश को फोन कर घर बुलाया। उसके बाद से घर नहीं आया और 13 दिसंबर को राजेश के खेत के पास कुएं में योगेश का शव मिला था। राजेश बता रहा है कि दोनों खेत में सोए थे। रात 3 बजे योगेश उठाकर चला गया। जबकि इतनी ठंड में राजेश के खेत में सोने की कोई व्यवस्था नहीं है। इस कारण हमें राजेश पर शंक है। सांईखेड़ा थाना प्रभारी आरके सिलाले ने बताया पीएम रिपोर्ट में पानी में डूबने से योगेश की मौत होना आया है। www.graminmedia.com
ग्रामीण मीडिया सेण्टर|मुलताई
मुलताई| प्रभातपट्टन निवासी एक युवक ने आठ साल की बालिका को निर्वस्त्र कर अश्लील हरकत की। बालिका की मां ने रिपोर्ट पर पुलिस ने युवक के खिलाफ केस दर्जकिया। मासूम की मां ने बताया वह किराए के मकान में रहती है। 26 जनवरी को दोपहर में उसकी आठ साल की बेटी घर पर अकेली थी। इस दौरान गांव का संजय साहू आया और उसकी पुत्री का हाथ पकड़कर अपने घर ले गया। संजय ने पुत्री को बिस्तर पर लेटाया और उसके कपड़ उतार े दिए। अश्लील हरकत करने पर पुत्री रोने लगी। बालिका ने शाम को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने संजय के खिलाफ छड़छाड़ करने सहित पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्जकिया है। www.graminmedia.com