ख़बरें विस्तार से

अन्य ख़बरें आगे पढ़ें
ग्रामीण मीडिया में दे विज्ञापन और ग्रामीण क्षेत्रों सहित जिले में करें अपने व्यापार का प्रचार बैतूल जिले के सबसे बड़े हिंदी न्यूज़ पोर्टल- ग्रामीण मीडिया सेंटर में आप सभी का स्वागत है।

खबर को शेयर करने के लिए क्लिक करें

Friday, 9 February 2018

बैतूल से ग्रामीण क्षेत्रो की जाने बस टिकट की दरें

ग्रामीण मीडिया सेण्टर| बैतूल 
www.graminmedia.com

बैतूल RIO कार्य से प्राप्त जानकारी के अनुसार बैतूल जिला  मुख्यालय से अन्य ग्रामीण क्षेत्रो की बस किराय की जानकारी इस प्रकार से है।  विभाग में जो सूची चस्पा की है उसकी फोटो।  अधिक किराया वसूली पर शिकातय करे। ये सूची पर 22 अप्रैल 2015 से प्रभावी है।  ये फोटो आज 09 फरवरी 2018 की है।

पुलिसदल ने पकड़े रंगे हाथों जुआरी

ग्रामीण मीडिया सेण्टर| शाहपुर


शुक्रवार शाम 4 बजे शाहपुर थाना प्रभारी राजेंद्र धुर्वे के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सिलपटी ग्राम के जंगल मेंं ताश के पत्तों पर पैसों का दांव लगा रहे 4 जुआरियो को पकड़ने में सफलता प्राप्त की है।
उक्त संबंध में शाहपुर थाना प्रभारी राजेंद्र धुर्वे ने बताया कि शुक्रवार सिलपटी ग्राम के जंगलों में ताश के पत्तों पर जुआं की फड की सूचना मिलने पर पुलिस टीम द्वारा छापामार कार्रवाई की गई । पुलिस टीम ने चार जुआरियो को रंंगे हाथों गिरफ्तार कर आरोपियों के पास से ताश के 52 पत्ते एवं 2,500 रुपए जब्त किए हैं । वहीं जुआं खेल रहे अन्य आरोपी पुलिस टीम देखकर फरार हो गए ।


 पकड़े गए आरोपियों में दिनेश पुत्र मुन्नालाल उपराले निवासी मरदानपुर, अमर सिंह पुत्र मंगलू परते निवासी मरदानपुर, विनय पुत्र रिखीराम भाट निवासी डांडीवाड़ा, धर्मेंद्र पुत्र शंकरलाल चौरसिया निवासी निवासी शाहपुर शामिल हैं ।
जुआरियो को पकड़ने में थाना प्रभारी राजेंद्र धुर्वे के नेतृत्व में एएसआई अरुण यादव, अजय भाट सहित थाना स्टाफ शामिल था । सभी आरोपियों के विरुद्ध 13 जुआं एक्ट के तहत कार्रवाई की गई । 


गौरतलब हो कि शाहपुर थाना प्रभारी द्वारा जुआं एवं सट्टे के खिलाफ मुहिम चलाकर कार्रवाई की जा रही है् । जिससे सटोरियों एवं जुआरियो में हड़कंप मचा हुआ है । विगत एक माह में जुआरियो के खिलाफ यह चौथी बड़ी कार्रवाई सामने आई हैं । जनवरी माह में पुलिस विभाग द्वारा सट्टे एवं जुएं की खिलाफ कार्रवाई की गई है । पुलिस टीम ने प्राप्त शिकायत पर निशाना ग्राम में दबिश दी गई, जहां जुआं की फड चलने संबंधी कोई भी बात सामने नहीं आई है । थाना प्रभारी राजेंद्र धुर्वे ने बताया कि सट्टे एवं जुएं के खिलाफ पुलिस की मुहिम लगातार जारी रहेगी ।
 www.graminmedia.com

10 लाख रुपये का गबन करने वाले पंचायत सचिव को 5 साल की सजा

ग्रामीण मीडिया सेण्टर|मुलताई



तहसील क्षेत्र के प्रभात पट्टन विकास खंड के ग्राम पंचायत ताईखेड़ा के सचिव पुष्पराज देशमुख को प्रथम अपर जिला मजिस्ट्रेट श्री एम एस तोमर ने शासकीय योजनाओं की राशी का दुरुपयोग कर फर्जीवाड़ा करने का दोसी पाए जाने पर विभिन्न धाराओं में 5 साल के सश्रम कारावास की सजा से दण्डित किया। 

घटना के सम्बंध में सरकारी वकील भोजराज रघुवंशी ने बताया कि सचिव पुष्पराज व उपयंत्री सुधाकर के साथ मिलकर मनरेगा 12 वे वित्त, भवन निर्माण,ग्रेवल मार्ग ,नलजल योजना की कुल राशि 10 लाख 93 हजार 817 रुपए का गबन किया था। जनपद पंचायत प्रभात पट्टन सीईओ की शिकायत पर पुलिस ने धारा 406,409,420,467,468,120 बी के तहत दिनांक11/7/11को दोनों केखिलाफ ।मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश किया था।जिस पर 9फरवरी2018 को न्यायालय ने सजा सुनाई। 

न्यायाधीश श्री तोमर ने उपयंत्री सुधाकर को संदेह का लाभ देते हुए मामले में दोषमुक्त किया, जबकि सचिव पुष्पराज को धारा420 में 3 वर्ष के सश्रम करावास 3 हजार अर्थ दंड ,409 में 5 वर्ष सश्रम व 5हजार रुपए अर्थ दण्ड अर्थ दण्ड अदा नही कर ने पर 1साल के अतिरिक्त करावास की सजा सुनाई।
 www.graminmedia.com

बैतूल RTO कार्यलय में गंदगी का आलम

ग्रामीण मीडिया सेण्टर| बैतूल 
www.graminmedia.com





ग्रामीण मीडिया की टीम ने आज बैतूल  की स्वच्छता का सर्वे किया और निराशा  जनक परिणाम मिले।  जिले का सबसे व्यस्त  और सबसे अधिक राजस्व देने वाला कार्यलय है  RTO विभाग के कार्यलय के अंदर परिसर में और प्रवेश गेट पर याने की सभी स्थानों पर गंदगी ही गन्दगी नजर आती है।  शासन स्तर से जो आम जनता को पेय जल सुविधा है उसके नल पर हरे हरे रंग की काई जमी है।  एक आरओ का छोटा सा प्लांट लगा है उसकी भी हालत खराब है। कार्यलय की एकल खिड़की पर पान के पिक के दाग की पुताई है।  आप आज की फोटो देखे। एक तरफ स्वच्छता मिशन 2018  की टीम सर्वे पर आने वाली है , यहां देख कर लगा की जैसे यहां स्वच्छता का दूर दूर तक कोई वास्ता ही नहीं है।  जिले के जनप्रतिनिधिओ और अधिकारिओ ने इस पर कार्यवाही और सफाई दोनों करना चाहिए ,
इस के सामने बस स्टेण्ड के हाल भी ऐसे ही है

Thursday, 8 February 2018

जादू टोने के शक में बुजुर्ग की घर में बंद करके पिटाई की

ग्रामीण मीडिया सेण्टर| शाहपुर  

फरयादी पन्ना पिता सवाई यादव ने अपनी रिपोर्ट में बताया की 
मै ग्राम चिखली माल, शाहपुर घोड़ाडोंगरी में रहता हूँ बुजुर्ग होकर घर पर ही रहता हूँ कि आशाम करीब 7-8 बजे की बात है मैं और मेरी पत्नि सुगंति बाई अपने घर पर थे मेरी पत्नि सुगंति घर के पीछे खाना बना रही थी मैं सामने पलंग पर लेटा था कि तभी गाँव के विजय यादव , सुखदेव यादव , एवं एक अन्य व्यक्ति जिसे मैं नहीं पहचानता घर पर आये|  विजय बोला कि बुड्डे तू मेरे पिताजी पर जादू टोना करता है कहकर मेरे साथ तीनों हाथ मुक्के से मारपीट करने लगे और तीनों मुझे पकडकर विजय की कार में जबरदस्ती बिठाने लगे तभी आवाज सुनकर मेरी पत्नि सुगंति घर से बाहर आई और बोली मेरे पति को कहा लेकर जा रहे हो तो सुखदेव यादव ने मेरी पत्नि को धक्का दे दिया और मुझे गाडी में बिठाल लिया फिर विजय ने गाडी आगे बढा दी और मुझे उसके घर ले गया और फिर मेरे साथ उसके घर पर तीसरे आदमी ने जिसे मैं नही पहचानता उसने लकडी से मेरे सिर में मारा जिससे मेरे सिर में सूजन आ गई । फिर पीछे से मेरे लडके तुलसीराम यादव , रामभगत यादव व भतीजा रामकष्ण यादव , नन्हा यादव , विजय के घर पर आये और विजय से बोले कि हमारे पिताजी को क्यो लेकर आये हो उनको छोड दो तब विजय ने बोला की मेरे पिताजी जब तक ठीक नही हो जाते तब तक नहीं छोडेंगे तुमसे जो बने सो कर लो और मुझे उनके घर में बंद कर लिया । फिर वहाँ पर मेरे लडके तुलसीराम ,रामभगत , भतीजे रामकष्ण व नन्हा यादव पुलिस के साथ आये और मुझे थाना लेकर आये हैं . मारपीट में मुझे कान में चेहरे पर , कमर व पीठ पर चोट आयी है ।



 www.graminmedia.com

नौकरी की समझाइश देने पर बेटे ने पिता को लकड़ी से पीटा

ग्रामीण मीडिया सेण्टर|बोरदेही 

अपनी रिपोर्ट में घायल ने बताया की मै -
अमरु पिता ज्ञानसिग सिरसाम जाति गोण्ड उम्र 60 साल निवासी ग्राम टुरा बोरगाव थाना बोरदेही कि मै टुराबोरगाव रहता हुँ कास्तकारी करता हुँ मेरे पांच लडके है बडा लडका सुमरत मेरे साथ रहता है|  मै तथा मेरी घरवाली घर के सामने खाना खाकर बैठा थे कि मेरा लडका सुमरत गाव तरफ से आया तो मैने उसको बोला कि दिन भर फालतु घुमता है काम धन्धा नही करता|  इसी बात पर से लडके सुमरत ने मेरे को  गंदी गंदी गालिया देने लगा और वहां पर रखी बास की लकडी उठाकर मारा जो मेरे पेट पर लगी है| झगडे का बीच बचाव मेरी लडकी ईमरतीबाई रख्खो बाई,ने किया मेरा लडका सुमरत बोला कि आज तो बच गया दोबरा काम पर जाने का बोलेगा तो जान से खतम कर दुँगा मेरे पेट मे ज्यादा दर्द होने से मेरे लडके देवाजी ने ईलाज कराने डाक्टर शुक्ला के पास ले गया था| 
 www.graminmedia.com

राष्ट्रीय जनादेश के प्रेस फोटोग्राफर की पिटाई से पत्रकारों में रोष , मामला दर्ज

ग्रामीण मीडिया सेण्टर|बैतूल 


बैतूल जिले के एक निजी अख़बार राष्ट्रीय जनादेश के प्रेस फोटोग्राफर राजेश पिता लीलाधर मकोड़े ने बैतूल कोतवाली में मामला दर्ज करवाते हुए जानकारी में बताया की मै दुर्गावार्ङ मटन मार्केट बैतूल रहता हूं| मै राष्ट्रीय जनादेश में  फोटोग्राफर का काम करता हूं |  रात करीबन 8.00 बजे की बात है मै अपनी पत्नि अलका माकोङे के साथ अपने घर के सामने देवका पूजन कर रहा था कि मेरे घर के सामने का रहने वाला रवि अहिरवार एवं उसका लङका बापू अहिरवार आये ओर मुझे व मेरी पत्नि को गंदी गंदी  गालिया देकर जान से मारने की धमकी देकर|  मुझे हाथ मुंक्के से रवि अहिरवार ने मारपीट किया जिससे मुझे टुङ्ही एवं ओठ गले पर चोट आई|  झगङे का गवाह संतोषी बाई पवार गब्बर पवार है | रिपोर्ट पर अपराध धारा सदर का पंजीबध्द कर विवेचना मे लिया गया। 
इस घटना के बाद से पत्रकार समूह में आक्रोश है साथ ही मामले पर शीघ्र ही जाँच होने की बात समूह ने की है| 
                      www.graminmedia.com

ADD

add

खबर को शेयर करने के लिए क्लिक करें

बैतूल जिले के सबसे बड़े हिंदी न्यूज़ पोर्टल- ग्रामीण मीडिया सेंटर में आप सभी का स्वागत है,ग्रामीण मीडिया परिवार से जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद- राजेन्द्र भार्गव, स्वतंत्र पत्रकार, (9926407240) ग्रामीण मीडिया के नाम पर कोई फेसबुक पेज या एकाउंट बनाना बिना अनुमति के एक अपराध है। कृपया सतर्क रहें।

विज्ञापन

गाय के शुद्ध दूध हेतु संपर्क करें गाय के शुद्ध घी हेतु संपर्क करें

सूचना

आपकी राय या सुझाव देने के लिए नीचे लाल बॉक्स पर क्लिक करें मिलावट रहित गाय के घी और ताजे दूध के लिए संपर्क करें 9926407240

हमारे बारे में आपकी राय यहाँ क्लिक करके दें

हमारे बारे में आपकी राय यहाँ क्लिक करके दें
राय जरूर दें

ग्रामीण मीडिया से ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंचाएं अपना व्यापार, कम दामों में बड़ा प्रचार।

ग्रामीण मीडिया से ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंचाएं अपना व्यापार, कम दामों में बड़ा प्रचार।
विज्ञापन दरें डिस्काउंट के साथ Birthday/ सालगिरह ऐड। विस्तृत जानकारी के लिए ऊपर वाली इमेज को क्लिक करें