ख़बरें विस्तार से

अन्य ख़बरें आगे पढ़ें
ग्रामीण मीडिया में दे विज्ञापन और ग्रामीण क्षेत्रों सहित जिले में करें अपने व्यापार का प्रचार बैतूल जिले के सबसे बड़े हिंदी न्यूज़ पोर्टल- ग्रामीण मीडिया सेंटर में आप सभी का स्वागत है।

खबर को शेयर करने के लिए क्लिक करें

Sunday, 25 February 2018

शादी में जा रहे युवकों की बाइक को ट्रक ने मारी टक्कर, 5 घायल

ग्रामीण मीडिया सेण्टर|मुलताई 

नेशनल हाईवे पर खंबारा टोल   प्लाजा के पास दो बाइक को ट्रक   ने टक्कर मार दी। घटना में 5 युवक   घायल हो गए। घायलों में 3 की   हालत गंभीर है।   पांच युवक दो बाइक से ग्राम   कुंडई में शादी समारोह में शामिल   होने जा रहे थे। चंदोराखुर्द निवासी   नीतेश डहारे (23), राहुल पवार   (21), सुमित पवार (22),   करपा निवासी अक्षय (20) और   सातनेर निवासी अंशुल कुमार   (24) दो बाइक पर सवार होकर   शादी समारोह में जा रहे थे। दोपहर   डेढ़ बजे के दरमियान खंबारा टोल   प्लाजा के पास पीछे से तेज गति  से आ रहे ट्रक ने दोनों बाइक   को टक्कर मार दी। जिससे पांचों   युवा घायल हो गए। घटना के बाद   ड्राइवर ट्रक लेकर भाग गया। घटना   की सूचना मिलते ही एनएचएआई   की एंबुलेंस घटना स्थल पर पहुंची   और गंभीर घायल नीतेश, राहुल   और सुमित को उपचार के लिए   सरकारी अस्पताल पहुंचाया। जहां   डॉक्टर ने नीतेश के पैर, कमर,   राहुल के सिर, पैर और सुमित के   सिर और पैर में गंभीर चोट होने   से प्राथमिक उपचार के बाद जिला   अस्पताल रैफर कर दिया। परिजन   घायलों को उपचार के लिए नागपुर   लेकर गए हैं। अक्षय को सिर और   अंशुल को हाथ में चोट आई है।                        www.graminmedia.com

पाथाखेड़ा में चोरों का आतंक

ग्रामीण मीडिया सेण्टर| सारणी, पाथाखेड़ा

 दीपेश सोनी पिता रामकिशोर सोनी 28 वर्ष मानस क्वाटर एमक्यू 2471 जयप्रकाश नारायण वार्ड 35 निवासी शोभापुर कालोनी ने बताया कि मै शोभापुर कालोनी का निवासी हूं मेरे क्वाटर न. एम क्यू 2471 जयप्रकाश नारायण वार्ड 35 शोभापुर कालोनी पोस्ट पाथाखेडा मे स्थित है जिसमे रात मे चोरी हो गई मेरे परिवार के सभी लोग घर मे नही थे सामने का दरवाजा का ताला तोडकर किसी व्यक्ति द्वारा घर मे रखे कीमती जेवर सोने व चांदी के थे सभी चोरी हो गया है एवं पैसे जो अलमारी एवं पर्स मे रखे थे शादी के लिये सभी चोरी हो गया है व एक स्पायकर कंपनी का लेपटाप का बैग व अन्य सामान चोरी हो गया है । आवेेदक ने बताया कि कुुुल चोरी राशि लगभग 50000 है।
www.graminmedia.com

Saturday, 24 February 2018

हार्ट अटैक से बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रीदेवी का निधन, दुबई में ली अंतिम सांस

ग्रामीण मीडिया सेण्टर| 

मुंबई/नई दिल्ली. बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रीदेवी का दिल का दौरा पड़ने से दुबई में निधन हो गया।  54 साल की अदाकारा अपने पति बोनी कपूर और छोटी बेटी खुशी के साथ रविवार को दुबई में एक शादी में शरीक होने गई थीं। अचानक श्रीदेवी के निधन की खबर से बॉलीवुड जगत समेत उनके प्रशंसक स्तब्ध हैं।

- जानकारी के मुताबिक, श्रीदेवी के मुंबई स्थित घर पर नजदीकी लोगों का पहुंचना शुरू हो गया है, जहां वे उनकी बड़ी बेटी जाह्नवी कपूर को ढांढस बंधा रहे हैं।
- बताया जा रहा है कि फिल्म 'धड़क' के शूटिंग शेड्यूल की वजह से जाह्नवी फैमिली के साथ दुबई नहीं जा सकी थीं।  
- बीते रविवार को ही बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रीदेवी छोटी बेटी खुशी और पति बोनी कपूर के साथ मुंबई एयरपोर्ट पर देखी गई थीं।



ट्विटर पर देने लगे श्रद्धांजलि
- बॉलीवुड ने श्रीदेवी को श्रद्धांजलि देने का सिलसिला भी शुरू कर दिया है। एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा ने ट्वीट किया है, 'श्रीदेवी मैम के निधन की खबर सुनकर हैरान और परेशान हूं।'
- एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने ट्वीट किया है, 'मेरे पास शब्द नहीं हैं। श्रीदेवी को प्यार करने वाले हर शख्स के प्रति संवेदना। एक काला दिन। भगवान उनकी आत्मा शांति दें।'
- क्रिकेटर मोहम्मद कैफ का ट्वीट है, 'श्रीदेवी जी के निधन की खबर सुनकर चौंक गया। उनके परिवार और दोस्तों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं।'


'जूली' से किया था डेब्यू
-  13 अगस्त 1963 को तमिलनाडु में जन्मीं श्रीदेवी ने 1975 में आई फिल्म 'जूली' से डेब्यू किया था। इसमें वे चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर नजर आई थीं। 
- 1983 में आई फिल्म 'हिम्मतवाला' ने उन्हें रातोंरात स्टार बना दिया। इसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नही देखा। 

- बता दें कि श्रीदेवी ने आखिरी बार 'मॉम' फिल्म में काम किया, जो 7 जुलाई 2017 में हुई थीं।
-  इसके पहले वे 2012 में आई फिल्म 'इंग्लिश विंग्लिश' में नजर आई थीं। 


 

बोनी कपूर से शादी
- श्रीदेवी ने फिल्म प्रोड्यूसर बोनी कपूर से 1996 में शादी की थी। दोनों की लव स्टोरी फिल्म 'मि. इंडिया' (1987) की शूटिंग के दौरान से ही शुरू हुई थी। 
- श्रीदेवी ने अपने फैन्स और फिल्म इंडस्ट्री के लोगों को चौंकाते हुए प्रोड्यूसर बोनी कपूर के साथ शादी की थी। 
- श्रीदेवी ने 'सोलहवां सावन' (1978), 'हिम्मतवाला' (1983), 'मवाली' (1983), 'तोहफा' (1984), 'नगीना' (1986), 'घर संसार' (1986), 'आखिरी रास्ता' (1986), 'कर्मा' (1986), 'मि. इंडिया' (1987) सहित कई फिल्मों में काम किया।



www.graminmedia.com

बैतूल , अवैध शराब बंदी के लिए शासन और प्रशासन ने कड़ी कार्यवाही का लिया संकल्प

ग्रामीण मीडिया सेण्टर| www.graminmedia.com

मुलताई जिला आबकारी कार्यलय से प्रेस नोट से प्राप्त जानकारी के आधार पर अवैध शराब की बिक्री रोकने के लिए बैतूल जिले से शासन और प्रशासन ने समीक्षा बैठक का आयोजन किया।  जिसमे  बैतूल  विधायक हेमंत खंडेलवाल मुलताई विधायक चनशेखर देखमुख,चैतराम मानेकर महेंद्र सिंह , मंगलसिह धुर्वे जिला प्रशासन से शशांक मिश्रा कलेक्टर, डी.एन तैनीवार  पुलिस अधीक्षक,जामोद जिला आबकारी अधिकारी हाजिर थे ,
 उक्त बैठक में निर्णय लिया की जिले में अवैध शराब बेचने वालो की जानकारी प्राप्त करने और कार्यवाही विशेष कार्यदल का गठन कर अवैध रूप से शराब बेचने वालो पर कड़ी कार्यवाही की जाएगी। अन्य विभागों का सहयोग लिया जाएगा.
 इसी कड़ी में जिले में संचालित ढाबो, अनाधिकृत आहतों ,एवं शराब बिक्री केन्द्रो की सतत निगरानी के माध्यम से चिन्हित कर कार्यवाही होगी।  इस बारे समीक्षा बैठक लिए। 
ग्रामीण मीडिया ने पवित्र नगरी मुलताई में इस प्रेस नॉट के बाद स्थानीयस्तर पर खोज में पाया की मुलताई नगर में हालात खराब है। शासन से जो वार्डो में शराब बंद का राजपत्र में उल्लेख किया है।  उसको प्रमुख सचिव आबकारी ने अदल बदल करके ठेकेदार की सुविधाया अनुसार दुकान दे  रखी। देशी और विदेशी , हर मोहल्लो में आसानी से शराब उपलब्ध है।  वह भी मासिक और वार्षिक उधारी सुविधाओं के साथ।  नगर के हर प्रमुख मार्गो पर अधिकाँश ढाबो पर खाना नहीं खाने की आड़ में शराब मिलती है। ग्रामीण मिडिया ने सर्वे में पाया की सड़क दुर्घटनाओ में मरने वाले हर के पेट में शराब होती है।  जो इन्ही किसी डाबो से पीकर आते है।  गांव गांव में महिला संघठन पुलिस को सबूत के साथ नाम देती है , कुछ पर जान लेवा हमला तो किसी पर उलटा मुक़दामा। ग्रामीण मीडिया जो जानकारी दे रहा है।  ये क्षेत्र के बच्चे बच्चो को मालुम है। अब देखना है की अगली समीक्षा बैठक तक क्या सुधार होता है।  जय जय श्री राम 


मुलताई विधायक ने कालेज छात्राओं को दिए स्मार्ट फोन

ग्रामीण मीडिया सेण्टर| www.graminmedia.com

मुलताई शासकीय महाविद्यालय  में विभिन्न गतिविधिओ सम्पन्न हुई। जिसका पुरूस्कार वितरण कार्यक्रम में मुलताई विधायक चंदशेखर देशमुख जनभागेदारी समिति के सदस्यों की गरिमा उपस्थिति में छात्र / छात्रों को स्मार्ट फोन के अलावा पुरस्कार दिए।  माननीय विधायक जी ने अपने संदेश में स्वच्छता का संदेश दिया और परिसर के साथ साथ अपने अपने ग्रामो  स्वच्छता पर   काम करे। कालेज प्राचार्य वर्षा खुराना ने कालेज से संबधित गतिविधिओ पर सविस्तार जानकारी दी। 

Friday, 23 February 2018

हाईवे पर व्यक्ति को वाहन ने घसीटा, मौके पर मौत

ग्रामीण मीडिया सेण्टर|मुलताई
डेमो पिक्चर

घटना का विवरण देते हुए सोमिनाथ करड़े ने बताया कि मै ग्राम गुरु धानोरा पोस्ट शेंदूरवादा जिला औरंगाबाद (महा.) रहता हूँ । ड्रायवरी का काम करता हूँ । दिनांक 21.2.2018 को मै अपनी आयशर गाडी से और तुर्काबाद खराळी जिला औरगाबाद का शफीक अब्दुल पठान भी अलग आयशर गाडी से औरंगाबाद से सौफासेट डिलवरी करने बैतूल के लिये साथ मे निकले थे, कल दिनांक 22.2.2018 को हमने दोनो गाडी से सौफासेट डिलीवरी करने के बाद नागपूर के लिये निकले थे कि करीबन रात 11.30 बजे हमने अपनी अपनी गाडियां ग्राम भिलाई पेट्रोल पंप के पास अपनी साइड मे खडी कर हाइवे रोड क्रास कर ए वन ढाबा खाना खाने गये थे ,दोनो खाना खाकर वापस अपनी गाडियो के पास आ रहे थे तभी आगे चल रहे शफीक को नागपूर तरफ से आने वाले अज्ञात चार पहिया वाहन चालक द्वारा तेजी व लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुये लाया और साथी चालक शफीक अब्दुल पठान को टक्कर मार दी जिससे वह घसीटते हुये आगे चला गया जिससे उसके पुरे शरीर मे गंभीर चोटे आकर खून निकलने लगा एवं मौके पर ही उसकी म्रत्यु हो गयी । एवन ढाबा मालिक द्वारा डायल 100 को सूचना दी जिसके पहूचने पर मै डायल 100 से शफीक को मुलताई अस्पताल ले आये । 

 www.graminmedia.com

शर्मसार घटना, प्रसूता के मृत शरीर को कराई 160 किलोमीटर की कष्टकारी में यात्रा

ग्रामीण मीडिया सेण्टर|मुलताई

 www.graminmedia.com
ग्राम खल्ला से मोबाईल पर परिवार जनो  ने ग्रामीण मीडया को जानकारी में बताया की , मुलताई  शासकीय चिकित्सालय में इलाज के अभाव में अनुसूचित जाति वर्ग की श्रीमती  संगीता पति अजय झारखण्डे जाति मेहरा आयु 30 साल  को परिवार के लोग प्रसव हेतु मुलताई अस्पताल में  भर्ती किया. जहाँ उसने एक लाड़ली लक्ष्मी को जन्म दिया. महिला डाक्टर के अभाव में नर्सो ने प्रसव करवाया , इस दौरान महिला को रक्त स्त्राव अधिक होने से तत्काल उसे बैतूल जिला अस्पताल रैफर किया. रास्ते में उसकी हालत और अधिक खराब हो गई।  बैतूल शासकीय अस्पताल में ईलाज के दौरान मृत्यु हो गई। मृत्यु के बाद  बैतूल अस्पताल से अनुमति उपरान्त परिवारजन शव को 60  किलोमीटर की यात्रा करके मुलताई से 20 की  दूरी पर स्थित ग्राम खल्ला लेकर आये।  अंतिम संस्कार के पूर्व ग्राम में दुनावा थाने से सूचना  प्राप्त हुई कि, तत्काल मृतिका को शव परीक्षण (पोस्टर्मटम) बैतूल लेकर जाओ। अन्यथा तुम पर पुलिस केस हो जाएगा. मृतिका का पति ग्राम बाड़ेगांव में लम्बे समय से राजमिस्त्री का काम करके शौचालय निर्माण और   मजदूरी करके अपना जीवनयापन करते है।  इस आदेश का सम्मान करते हुए. 10 हजार रुपए में दो जीप करके ग्राम खल्ला से बैतूल पहुंचे। शाम होने के कारण शव को रात भर शव कक्ष में रखा और परिवार के 20 लोग बिना भोजन पानी के खुले आसमान में अस्पताल परिसर की गन्दगी और मछरो से परेशान रात काटकर के दूसरे दिन शव को 160 की कष्टकारी यात्रा करके दूसरे दिन अंतिम संस्कार किया। अपने पीछे दो बच्चे छोड़ करके कई सवाल छोड़ करके चली गई।
              उक्त घटना को अब एक पत्रकार की नजर और मानवता की दृष्टी से देखे ,
अंतर्राष्ट्रीय मिलेनियम डेवलपमेंट गोल टिकाऊ विकास लक्ष्यो भारत सरकार का एक महत्वपूर्ण लक्ष्य है सुरक्षित मातृत्व की स्थिति हासिल करना और मातृत्व मृत्यु के न्यूनत्तम स्तर पर लाना।  जिसके लिए जननी सुरक्षा कार्यक्रम के तहत हर गर्भवती महिला को बिना किसी शुल्क सामान्य या आपरेशन से प्रसव,दवा,जाँच,भोजन,रक्त,परिवहन,सुविधा, मुक्त रेफरल,प्रसव जटिलता की उचित व्यवस्था होती है।  जिसके लिए अरबो रूपये बजट है।  किसी भी हाल में मातृत्व मृत्यु न हो।
  हम इस घटना के आधार पर बैतूल जिले की समीकाक्षा करते है तो मावनता शर्मसार हो जाएगी। शासन स्तर से मुलताई अस्पताल में भोपाल से डाक्टर मेघा वर्मा की नियुक्ति हुई है। जो सेवा पानी बैतूल में दे रही है। सप्ताह में दो  दिन बुधवार और गुरूवार मुलताई पर बुधवार और गुरूवार भी नहीं आती है। इस प्रकार नर्सो से  भरोसे है ये मुलताई का अस्पताल जिसका परिणाम भुगता मृतक सगीता ने मरने के बाद शासन चाहता तो ये महिला डाक्टर विवाद के कारण जो शव परीक्षण होना था।  वो बैतूल से खल्ला आ करके कर सकती थी या मुलताई बैतूल तक जो परेशान किया इसकी उच्चस्तरी जाँच होनी चाहिए।  इसका बैतूल का अटैचमेंट की भी जांच और तत्काल मुलताई प्रभार दे।  इस प्रकार की कोई घटाना आगे न हो। परिवार को शासन ने मुआवजा देना चाहिए। साथ ही मुलताई से कितनी प्र्स्तुता को इलाज अभाव में बैतूल भेजा जाता है और मुलताई कम इलाज क्यों नहीं। शासन और प्रशासान ने गंभीरता से  सुधार करना चाहिए। 

ADD

add

खबर को शेयर करने के लिए क्लिक करें

बैतूल जिले के सबसे बड़े हिंदी न्यूज़ पोर्टल- ग्रामीण मीडिया सेंटर में आप सभी का स्वागत है,ग्रामीण मीडिया परिवार से जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद- राजेन्द्र भार्गव, स्वतंत्र पत्रकार, (9926407240) ग्रामीण मीडिया के नाम पर कोई फेसबुक पेज या एकाउंट बनाना बिना अनुमति के एक अपराध है। कृपया सतर्क रहें।

विज्ञापन

गाय के शुद्ध दूध हेतु संपर्क करें गाय के शुद्ध घी हेतु संपर्क करें

सूचना

आपकी राय या सुझाव देने के लिए नीचे लाल बॉक्स पर क्लिक करें मिलावट रहित गाय के घी और ताजे दूध के लिए संपर्क करें 9926407240

हमारे बारे में आपकी राय यहाँ क्लिक करके दें

हमारे बारे में आपकी राय यहाँ क्लिक करके दें
राय जरूर दें

ग्रामीण मीडिया से ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंचाएं अपना व्यापार, कम दामों में बड़ा प्रचार।

ग्रामीण मीडिया से ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंचाएं अपना व्यापार, कम दामों में बड़ा प्रचार।
विज्ञापन दरें डिस्काउंट के साथ Birthday/ सालगिरह ऐड। विस्तृत जानकारी के लिए ऊपर वाली इमेज को क्लिक करें