ख़बरें विस्तार से

अन्य ख़बरें आगे पढ़ें
ग्रामीण मीडिया में दे विज्ञापन और ग्रामीण क्षेत्रों सहित जिले में करें अपने व्यापार का प्रचार बैतूल जिले के सबसे बड़े हिंदी न्यूज़ पोर्टल- ग्रामीण मीडिया सेंटर में आप सभी का स्वागत है।

खबर को शेयर करने के लिए क्लिक करें

Tuesday, 6 March 2018

8 साल के मासूम को छोड़ मां ने लगाई फांसी

ग्रामीण मीडिया सेण्टर| बैतूल

शहर के गौठाना  क्षेत्र में आठ  साल के बेटे की  मां ने सोमवार  रात को घर में  फांसी लगाकर  आत्महत्या कर  ली। मंगलवार  सुबह बेटा मां को जगाने पहुंचा तो मां  का शव फंदे पर लटका मिला। घर  की लाइट बंद कर मोबाइल के टार्च  की रोशनी में महिला ने कपड़े सूखाने  की रस्सी को चाकू से काटकर फंदा  बनाया और लटक गई। महिला  के आत्महत्या करने के कारणों  का खुलासा नहीं हुआ है, लेकिन  मोबाइल में सिम नहीं होने पर संदेह  जताया जा रहा है। पुलिस मोबाइल की काल डिटेल निकालने में जुटी है।  गौठाना की संगीता चढ़ोकार  का विवाह 10 साल पहले आठनेर  ब्लॉक के धामोरी निवासी हरिराम  चढ़ोकार से हुआ था। हरिराम खेती  कर परिवार का भरण पोषण करते  थे। पांच साल पहले हरिराम की  सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी।  उसके बाद से संगीता बेटे पप्पू के  साथ मायके (गौठाना) में रहती  थी। नीचे भाई व माता-पिता तथा  ऊपर एक कमरे में संगीता बेटे के  साथ रहती थी। संगीता ज्वेलर्स की  दुकान में काम करती थी। सोमवार  शाम को परिवार के सभी लोगों  ने एक साथ भोजन किया। उसके  बाद बेटे को नीचे छोड़कर वह  ऊपर चली गई। सुबह जब बेटा  उसे बुलाने ऊपर गया तो दरवाजा  अंदर से बंद था। उसने खिड़की  से झांककर देखा तो मां फंदे पर  लटकी मिली। इसकी सूचना अपने  मामा व नाना-नानी को दी। सूचना  पर पहुंची पुलिस ने महिला का  शव फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम  करवाया।  मृतिका के भाई राजू गीद ने  बताया बहन के साथ हमारा कोई  विवाद नहीं था। हमने उसे रहने के  लिए ऊपर बना कमरा दे दिया था।  त्योहार के दिन हम लोग एक साथ  खाना खाते हैं। सोमवार रात को भी  भोजन के बाद संगीता ऊपर अपने  कमरे में चली गई। बेटा पप्पू पढ़ाई  करते हुए नीचे ही सो गया। सुबह  पप्पू के चिल्लाने की आवाज पर हम  गए तो सीढ़ी का दरवाजा भी बंद  था। उसे खोलकर कमरे का दरवाजा  खोला तो संगीता का शव फंदे पर  लटका मिला। संगीता के कमरे का  लाइट बंद था, लेकिन मोबाइल का  टार्च जल रहा था।
 www.graminmedia.com

युवती ने लगा ली थी फांसी, पुलिस ने दरवाजा तोड़कर बचाई जान

ग्रामीण मीडिया सेण्टर| बैतूल


युवती ने लगा ली थी फांसी, पुलिस ने दरवाजा  तोड़कर बचाई जान बैतूल| शहर के ग्रीन सिटी में मंगलवार शाम एक युवती ने फांसी लगाकर  आत्महत्या करने का प्रयास किया। युवती जैसे ही घर का दरवाजा बंद कर  फांसी लगाने लगी मोहल्ले के युवकों ने पेट्रोलिंग कर रही पुलिस को इसकी जानकारी दी। सूचना मिलते ही गंज थाना प्रभारी संतोष पंद्, आरक्षक राकेश, रे रमेश टेकाम, अंकित मीना मौके पर पहुंचे। दरवाजा तोड़कर कमरे में पहुंचे  तो युवती फंदे पर लटक रही थी। थाना प्रभारी ने युवती को फंदे से उतारकर  जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा  रही है। थाना प्रभारी संतोष पंद् ने बताया पेट् रे रोलिंग के दौरान ग्रीन सिटी में एक  19 वर्षीय युवती के फांसी लगाने की सूचना मिली। दरवाजा तोड़कर युवती को  फंदे से उतारा। जिला अस्पताल में युवती का इलाज चल रहा है।
 www.graminmedia.com

महिला कर रही थी ब्लैकमेल, इस कारण मैं कर रहा हूं आत्महत्या

ग्रामीण मीडिया सेण्टर| बैतूल

स्टेनो की आत्महत्या का मामला, सुसाइड नोट मिला

जिला व सत्र न्यायाधीश के स्टेनो  ने एक महिला के द्वारा वीडियाे  बनाकर ब्लैकमेलिंग करने से  परेशान होकर खुदकुशी की थी।  यह खुलासा मंगलवार को मिले  सुसाइड नोट के बाद हुआ है।  स्टेनो ने एक महिला पर प्रताड़ना  का आरोप लगाया है। मोती वार्ड निवासी देवेंद्र सिंह पिता इमरतसिंह  नगदे (रघुवंशी) ने एक मार्च को  फांसी लगा ली थी।  स्टेनो ने अपने आॅफिस में  सुसाइड नोट टाइप कर पिता के  बिस्तर के नीचे रखा था। जिसे  मंगलवार को पिता ने पुलिस को  सौंपा। पुलिस हैंडराइटिंग एक्सपर्ट  से साइन का मिलान करवाएगी।  पुलिस ने बताया सुसाइड नोट में  अर्चना नाम की महिला पर प्रताड़ना  का आरोप लगाया है। उस महिला  पर जबरन संबंध बनाने की बात भी  लिखी है। महिला वीडियो बनाकर  ब्लैकमेल कर रही थी। इस कारण  परेशान थे। देवेंद्र ने महिला पर  खर्च किए रुपयों का हिसाब बनाकर  एक सूची साथ रखी थी। देवेंद्र के  हिसाब में महिला पर 1 लाख, 84  हजार रुपए खर्च पाया गया है।  

इनका कहना
स्टेनो देवेंद्र नगदे के आत्महत्या मामले में सुसाइड नोट मिला  है। इसमें एक महिला पर प्रताड़ना  कर आरोप लगाया है। सुसाइड नोट  मृतक के पिता ने दिया है। हैंडराइटिंग  एक्सपर्ट से मृतक की साइन का  मिलान किया जाएगा। 
डीपी जाटव, एसआई कोतवाली

 www.graminmedia.com

13 दिन से लापता युवक की हत्या कर शव सैप्टिक टैंक में फेंका

ग्रामीण मीडिया सेण्टर|शाहपुर


 होशंगाबाद जिले  के डांडीवाड़ा ग्राम से 13 दिन  से लापता संगीत  भुसारे की हत्या का खुलासा  मंगलवार को  हुआ। पुलिस ने बताया उसकी हत्या आरोपी की पत्नी से अवैध संबंध होने की आशंका में हुई है। मंगलवार  को शाहपुर पुलिस ने कोयलबुड्डी  ग्राम के एक सैप्टिक टैंक से शव  बरामद किया है। मृतक 21 फरवरी से लापता था,  जिसकी गुमशुदगी परिजनों ने शाहपुर  थाने में 3 दिन पूर्व दर्ज कराई थी। तब  से पुलिस संगीत भुसारे की तलाश में  लगी थी। मामले में सोमवार को  पुलिस ने कुछ संदेही लोगों को  पूछताछ के लिए बुलाया था। टीआई  राजेंद्र धुर्वे ने बताया कोयलबुड्डी  कछार निवासी रविशंकर नारके  (28) को 21 तारीख को संगीत  भुसारे के साथ देखा था। इसी  आधार पर पुलिस की पूछताछ में  आरोपी ने संगीत की हत्या करना  बताया। आरोपी ने बताया मृतक की  हत्या उसने अपनी पत्नी से अवैध संबंध होने के शक को लेकर की है।  आरोपी की पत्नी और मृतक दोनों  एक ही गांव डांडीवाड़ा नयापुरा के  रहने वाले हैं। आरोपी के दो बच्चे भी हैं। आरोपी मृतक को अपने  साथ उस रात कोयलबुड्डी ले गया  और रात को सिर पर पाना मारकर  उसकी हत्या कर शव घर के पास  बने सैप्टिक टैंक में डाल दिया।  पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर  मंगलवार को शव को सैप्टिक टैंक  से बरामद किया है। www.graminmedia.com

राजपूत समाज का स्वागत योग्य कदम खर्चीली शादी से तोबा

ग्रामीण मीडिया सेण्टर|मुलताई बाडेगांव

ग्राम बाड़ेगांव से लाखनसिंह सिसोदिया की रिपोर्ट में बताया की बैतूल जिले की मुलताई तहसील के  ग्राम बाड़ेगाव में जिले के 82 गांव के राजपूत बंधू पहुचे ओर जिला स्तरीय राजपूत समाज सामूहिक विवाह सम्मेलन आने वाली अक्षय तृतीया 18 अप्रैल को बाड़ेगाव में तय हुआ।  ग्रामीण मीडिया इस नई पहल का स्वागत करता है। साथ ही इस प्रकार के सामूहिक विवाह का अन्य समाज भी अनुसरण करे। इसके अलवा शासन स्तर की जन कल्याण कारी  योजनाओ का भी लाभ ले। जैसे मुख्य मंत्री  कन्या दान योजना जिसमे राज्य सरकार द्वारा जरूरत मंद निराक्षित निर्धन परिवारों की कन्या की शादी पर आर्थिक सहायता पहुंचाता है।  कुल 25 हजार की ये सहायता राशि होती है।  इसके अलावा समाज ने इस प्रकार के पुनीत कामो के समय कार्यक्रम में सावर्जनिक से घोषणा करनी चाहिए की इस अवसर पर कोई भी नागरिक शराब का सेवन नहीं करेगा। 
कुछ असामाजिक तत्व इस अवसर पर भी सक्रीय रहते है। बैतूल जिले में ग्राम बाड़ेगांव हर सामाजिक गतिविधिओ में अपनी विशेष पहचान बना रहा है ,ग्राम विकास,सामाजिक बदलाव के इस पुनीत काम में ग्रामीण मीडिया आपके हर सुख और दुःख में साथ है। 
 www.graminmedia.com

Monday, 5 March 2018

ओला पीड़ित किसान ध्यान दे , ग्राम पंचायत में चस्पा सूची का अलोकन करे

ग्रामीण मीडिया मुलताई , राजेंद्र भार्गव

शासनस्तर से नियमानुसार किसानो की सुविधा के लिए हाल में ही विशेष ग्राम सभा का आयोजन करके बिना किसी परेशानी के उचित मुआवजा राशि पीड़ित किसानो को प्राप्त हो. इसका सार्थक प्रयास किया।उसके बाद भी कुछ  व्यहावारिक  दिक्क़ते आ रही है।  इसी कड़ी में आज  मुलताई विकास खंड के ग्राम पंचायत पिपरिया के बड़ी संख्या में किसान आज तहसील कार्यालय पहुंच करके SDM मुलताई को जानकारी में बताया की , विधायक मुलताई , जिलाधीश बैतूल, पुलिस अधीक्षक बैतूल ने ग्राम पिपरिया का ओलावृष्ट्री के बाद दौरा किया थी। नजरी तौर पर फसल अवलोकन उपरान्त कहा था क इस ग्राम की  100  प्रतिशत फसले  नुकसानी हुई  है।  किसानों  ने बताया की,बड़ी मुश्किल से हमे ग्राम सभा के बाद सर्वे की प्रथम सूचना की सूची मिले और पाया की उसमे बहुत अधिक त्रुटि है।  जैसे कि, जिन किसानो ने गेहू लगाया है।  उसमे चना लिखा है।  बड़ी जोत रकबे में फसल लगी है उसका रकबा कम लिखा है।सविस्तार अनुविभागीय अधिकारी राजेश शाह को बताया।  उन्होंने सभी की बात को सुनी  और आगे के लिए कानूनी सलाह देते हुए कहा की वे ग्राम पंचायत में सचिव को लिखित आपत्ति दर्ज करवाए। उन्होंने आपत्ति का फार्म भी उपलब्ध करवाया।  जानकारी दी की आपके ग्राम में इस दावे आपत्ति के लिए ग्राम पंचायत स्तर पर एक समिति है। जिसमे सरपंच,सचिव,पटवारी ,ग्राम कोटवार ,कृषि विभाग से कर्मचारी, कृषक मित्र ग्राम के पांच पंच  है।  जो प्रत्येक दावे आपत्ति पर विचार करके खेत खेत जाकर रिपोर्ट तैयार करके अंतिम प्रकाशन हेतु तहसीलदार को भेजेंगे।  इसके बाद मुआवजा तय होगा।  आप सभी  किसान भाईओ से निवेदन है की, अपनी अपनी पंचायत में जाकर प्रभावित फसलों की सूची का अवलोकन करे। गलती या त्रुटि पर आपत्ति फर्म लेकर  जमा करे।बाद में परेशान न हो। 
  नोट - ग्रामीण मीडिया सभी किसान भाईओ से अपील करता है की, इस काम में सही जानकारी ही दे।  सर्वे में जांच दल और समिती की पूरी सहायता करे।  अशिक्षित किसानो को आपत्ति लिखने में मदद करे।  किसी से भी अभद्र व्यहवार न  करे। शराब पी करके पंचायत भवन में न जाए।  अन्यथा शासकीय कार्य में बाधा और धारा 151 में दंडात्मक कार्यवाही भी हो सकती है।  काम का क्रय क्षेत्र काफी बड़ा है।  समय अधिक न लगे इस लिए एक दूसरे की मदद करे।  ग्रामीण मीडिया के पास प्रथम सूची की एक प्रति उपलब्ध है।  साथ ही दावे का फर्म। जो आपको ग्राम स्तर पर पंचयात में भी है। 
 www.graminmedia.com


JCB मशीन सहित चालक को जिंदा जलाया, मुलताई की घटना

ग्रामीण मीडिया सेण्टर| मुलताई


मुलताई नागपुर रोड पर जश्न लान से कुछ दुरी पर JCB मशीन सहित चालक को भी जिन्दा जलाने का मामला सामने आया है| जानकारी अनुसार शाम लगभग 4 :55  पर JCB चालक बबलू पिता  रामकिशन निवासी पाबळ JCB से खुदाई कर रहा था तभी कुछ लोगों ने मिलकर JCB पर पेट्रोल चिढ़कर आग लगा दी जिसमे ड्राइवर भी उपस्तिथ था| आग पर काबू नगरपालिका की फायर ब्रिगेट द्वारा पाया गया| ड्राइवर का शरीर डॉक्टर अनुसार २२% जल चूका है | JCB मशीन उमेश साहू के नाम से RTO में दर्ज है | इस घटना को अंजाम किन लोगों ने दिया इसका खुलासा  पुलिस FIR के बाद ही हो सकेगा| खबर लिखने तक पुलिस के पास मामला जा चूका है शेष जानकारी विस्तृत रूप से अगली खबर में प्राप्त करें| 
ग्रामीण मीडिया को प्राप्त जानकारी अनुसार यह जमीन विवादित है तथा शांति बाई, गणेश, रमा बाई, तथा रमेश के सयुंक्त नाम से दर्ज है | 
ग्रामीण मीडिया के लिए विजय सावरकर तथा रवि पाटिल के ये रिपोर्ट| 

VIDEO यंहा देखें 



विस्तृत खबर 

ग्राम कामथ में जमीन के विवाद में एक पक्ष ने दुसरे पक्ष की जेसीबी मशीन और आपरेटर पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। आग से आपरेटर का कमर के नीचे का हिस्सा जल गया वहीं मशीन का केबिन जलकर खाक हो गया।
ग्राम कामथ निवासी उमेश पिता इमरत साहू ने बताया सोमवार को मां शांति बाई के नाम से दर्ज जमीन पर मेढ बंदी के लिए जेसीबी मशीन से नाली खुदाई का कार्य कर रहा था। इस दौरान पुलिस थाने से सूचना मिली कि तुम दूसरे किसान की जमीन में जेसीबी मशीन से खुदाई कर रहे हो। अपनी जमीन के दस्तावेज लेकर थाने पहुंचा। कुछ देर बाद मोबाइल पर सूरज प्रजापति ने सूचना दी कि जेसीबी मशीन और ऑपरेटर बबलू पर दो लोगों ने पेट्रोल डालकर आग लगा दी। उमेश मौके पर पहुंचा तो मशीन में आग लगी थी। ऑपरेटर बबलू मशीन के पास नीचे पड़ा था। उमेश ने परिजनों की सहायत से ऑपरेटर को मशीन के पास से हटाकर अस्पताल पहुंचाया। सूचना पर फायर बिग्रेड मौके पर पहुंची और आग बुझाई। घायल ऑपरेटर बबलू नागले निवासी पाबल और उसका साथी सूरज प्रजापति ने एएसआई बीएस पटेल को बताया तोताराम के साथ दो लोग आए उहोंने मशीन बंद कराकर मशीन और ऑपरेटर पर पेट्रोल डाला और आग लगा दी। ऑपरेटर बबलू का अस्पताल में इलाज जारी था। एएसआई बीएस पटेल ने बताया आग लगाने वाले तोताराम साहू सहित अन्य के विरूद्व केस दर्ज किया है।


घायल ड्राइवर 


                      www.graminmedia.com

ADD

add

खबर को शेयर करने के लिए क्लिक करें

बैतूल जिले के सबसे बड़े हिंदी न्यूज़ पोर्टल- ग्रामीण मीडिया सेंटर में आप सभी का स्वागत है,ग्रामीण मीडिया परिवार से जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद- राजेन्द्र भार्गव, स्वतंत्र पत्रकार, (9926407240) ग्रामीण मीडिया के नाम पर कोई फेसबुक पेज या एकाउंट बनाना बिना अनुमति के एक अपराध है। कृपया सतर्क रहें।

विज्ञापन

गाय के शुद्ध दूध हेतु संपर्क करें गाय के शुद्ध घी हेतु संपर्क करें

सूचना

आपकी राय या सुझाव देने के लिए नीचे लाल बॉक्स पर क्लिक करें मिलावट रहित गाय के घी और ताजे दूध के लिए संपर्क करें 9926407240

हमारे बारे में आपकी राय यहाँ क्लिक करके दें

हमारे बारे में आपकी राय यहाँ क्लिक करके दें
राय जरूर दें

ग्रामीण मीडिया से ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंचाएं अपना व्यापार, कम दामों में बड़ा प्रचार।

ग्रामीण मीडिया से ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंचाएं अपना व्यापार, कम दामों में बड़ा प्रचार।
विज्ञापन दरें डिस्काउंट के साथ Birthday/ सालगिरह ऐड। विस्तृत जानकारी के लिए ऊपर वाली इमेज को क्लिक करें