ख़बरें विस्तार से

अन्य ख़बरें आगे पढ़ें
ग्रामीण मीडिया में दे विज्ञापन और ग्रामीण क्षेत्रों सहित जिले में करें अपने व्यापार का प्रचार बैतूल जिले के सबसे बड़े हिंदी न्यूज़ पोर्टल- ग्रामीण मीडिया सेंटर में आप सभी का स्वागत है।

खबर को शेयर करने के लिए क्लिक करें

Saturday, 10 March 2018

जिले में ट्रेन हादसे में दो लोगों की मौत

ग्रामीण मीडिया सेण्टर| बैतूल /आमला 

पहला मामला 

शनिवार को शाम लालावाड़ी रेलवे स्टेशन पर छिंदवाड़ा जाने वाली आमला -छिंदवाड़ा पैसेंजर से ट्रेन की चपेट में आने एक युवक की मौत हो गई है। आमला जीआरपी से मिली जानकारी के मुताबिक छिंदवाड़ा जाने वाली पैसेंजर से चलती ट्रेन में चढ़ने से युवक रोहित पिता मेहबू कुंमरे 20 वर्ष की मौत हो गई है। लालावाड़ी स्टेशन पर छिंदवाड़ा -आमला पैसेंजर करीब 1 घण्टे रेलवे स्टेशन पर खड़ी रही। जिससे यात्री परेशान होते रहे। मिली जानकारी के मुताबिक मृतक आमला थाना क्षेत्र के छावल गांव रहना बताया जा रहा है। लालावाड़ी से नवेगांव जा रहा था युवक ,पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है।


दूसरा मामला 

आमला रेलवे स्टेशन के पास  एक अज्ञात व्यक्ति की ट्रेन से कटी लाश मिली है।  माना जा रहा है कि व्यक्ति ने  ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या की है।  व्यक्ति की लाश सुबह से कमीनी पुलिया के पास पड़ी हुई है। मिली जानकारी के मुताबिक सुबह एक अज्ञात व्यक्ति ने शराब के नशे में धुत होकर छलांग लगाकर कर ली आत्महत्या,वही घटना स्थल के पास मृतक ने बाइक छोड़कर छलांग लगाई है ,वही ट्रेक पर  काम करने वाले ने  रेल कर्मी ने जब रेलवे अधिकारी को सूचना दी थी वह सुबह 8 बजे करीब थी   और पुलिस बल घटना स्थल नही पहुँचा।वही इस मामले में पुलिस जांच कर रही है। मौके पर मिली बाइक पर दिशानी Dishani लिखा हुआ है। फिलहाल मृतक की शिनाख्त नही हुई है।


www.graminmedia.com

Friday, 9 March 2018

फसल क्षति का अनुदान किया दोगुना क्लिक करें और पढ़े खबर

ग्रामीण मीडिया सेण्टर|राजेन्द्र भार्गव

 : सिंचित के लिए 30 हजार व वर्षा आधारित फसल पर मिलेंगे 16 हजार



फरवरी-2018 में ओलावृष्टि से 50 प्रतिशत से अधिक फसल क्षति पर अनुदान की घोषणा कर दी है। राज्य सरकार ने ओला-वृष्टि से कृषकों को हुई फसल नुकसानी के लिए तथा भविष्य में दी जाने वाली सहायता के संबंध में राजस्व पुस्तक परिपत्र खंड 6-4 के अंतर्गत दी जाने वाली सहायता राशि तथा मानदंड में संशोधन किए गए हैं। ओलावृष्टि से 50 प्रतिशत से अधिक फसल क्षति पर सिंचित फसल के लिये 30 हजार रुपए तथा वर्षा आधारित फसल के लिए 16 हजार रुपए प्रति हेक्टेयर के मान से अनुदान सहायता राशि दी जाएगी। अभी यह राशि क्रमश: 15 हजार और 8 हजार रुपए है। मध्यप्रदेश में पिछले दिनों हुई ओलावृष्टि से प्रभावित गांवों की संख्या 984 हो गई है। मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने ओलावृष्टि से हुए नुकसान की समीक्षा बैठक की, जिसमें प्रभावित गांवों का नया आंकड़ा पेश किया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि फसल के नुकसान का आकलन शीघ्र कर किसानों को जल्द राहत पहुंचाई जाएगी, इसके बाद राजस्व अमला और कृषि विभाग के अफसर खेतों में पहुंचकर सर्वे कार्य शुरू कर दिया है, जल्द ही रिपोर्ट कंपाइल कर सरकार को सौंपी जाएगी। 
तना मिलेगा प्रति हेक्टेयर अनुदान 

छोटे किसान : 25 से 33% फसल खराब होने पर 
 5000 : वर्षा आधारित फसल 
 9000 : सिंचित फसल 
 9000 : बारहमासी (छह महीने से कम अवधि में क्षतिग्रस्त होने पर) 
 15000 : बारहमासी (छह महीने से अधिक अवधि में क्षतिग्रस्त होने पर) 
 18000 : सब्जी, मसाले और ईसबगोल 
छोटे किसान : 33 से 50% फसल खराब होने पर 
 8000 : वर्षा आधारित 
 15000 : सिंचित फसल 
 18000 : बारहमासी (छह महीने से कम अवधि में क्षतिग्रस्त होने पर) 
 20000 : बारहमासी (छह महीने से अधिक अवधि में क्षतिग्रस्त होने पर) 
 26000 सब्जी, मसाले और ईसबगोल 
 6000 : सेरीकल्चर (एरी, शहतूत और टसर) 
 7500 : मूंगा 
छोटे किसान : 50 % से अधिक फसल क्षति पर 
 16000 : वर्षा आधारित 
 30000 : सिंचित फसल 
 30000 : बारहमासी 
 30000 : बारहमासी (छह महीने से अधिक अवधि में क्षतिग्रस्त होने पर) 
 30000 : सब्जी, मसाले और ईसबगोल 
 12000 : सेरीकल्चर (एरी, शहतूत और टसर) 
 15000 : मूंगा 
बड़े किसान : 25 से 33% फसल खराब होने पर 
 4500 : वर्षा आधारित फसल 
 6500 : सिंचित फसल 
 6500 : बारहमासी (छह महीने से कम अवधि में क्षतिग्रस्त होने पर) 
 12000 : बारहमासी (छह महीने से अधिक अवधि में क्षतिग्रस्त होने पर) 
 14000 : सब्जी, मसाले और ईसबगोल 
बड़े किसान : 50 प्रतिशत से अधिक फसल क्षति पर 
 13500 : वर्षा आधारित फसल 
 27000 : सिंचित फसल 
 30000 : बारहमासी (छह महीने से कम अवधि में क्षतिग्रस्त होने पर) 
 30000 : बारहमासी (छह महीने से अधिक अवधि में क्षतिग्रस्त होने पर) 
 30000 : सब्जी, मसाले और ईसबगोल 

 www.graminmedia.com

भव्य आयुर्वेदिक रोगदान निदान शिविर कल

ग्रामीण मीडिया सेण्टर|मुलताई




                      www.graminmedia.com

अवैध शराब बेचते महिला पकड़ाई

ग्रामीण मीडिया सेण्टर| चोपन ,बैतूल 

जिले में शराब के अवैध व्यापार का आलम अब ये है कि यहां प्रतिदिन लगभग सभी थानों में अवैध शराब के आरोपी पुलिस द्वारा पकड़े जाते है। इसमें ना सिर्फ पुरुष लिप्त है बल्कि महिलाये भी अवैध शराब के कारोबार  में पीछे नही है।
प्राप्त सूचना अनुसार सुनिया बाई पति प्रेमलाल मवासे उम्र 35 वर्ष नि.पुत्तीढाना, चोपना बैतुल,  ग्राम के प्रेमलाल की चक्की के पीछे एक प्लास्टिक की थैली मे 15 क्वाटर 180 एम.एल. देशी मदिरा प्लेन के किमती 750 रु के बेचने की गरज से अपने पास मे रखी थी । जब पुलिस द्वारा शराब अपने कब्जे मे रखने और बेचने के सबंध मे कागजात पुछा तो नही होना बताया । आरोपिया का क्रत्य धारा 34 ए आबकारी एक्ट का पाया जाने से उपस्थित साक्षी गणो के समक्ष शराब जप्त कर आरोपिया को धारा 41 (क) द.प्र.स.की नोटिस तामील कराई गई, बाद, नोटिस तामील के रूकसत किया गया ।

www.graminmedia.com

Thursday, 8 March 2018

महिला को बेरहमी पीटा, पेट में मारी लात

ग्रामीण मीडिया सेण्टर| आमला, बोरदेही 


फरियादी ललिता पति माधो धुर्वे 45 साल नि.( आमढाना ) मदनी बारछी थाना बोरदेही ने बताया की  मै उक्त पते पर रहती हूँ । मेहनत मजदूरी करती हूँ  करीबन 12.00 बजे ग्राम मदनी मे अपनी मम्मी के घर गई थी । घर पर मेरी मम्मी भुजला कुमरे पिता प्रेमलाल कुमरे व अन्य लोग थे मेरा भाई प्रकाश कुमरे पिता प्रेमलाल कुमरे उम्र 35 साल नि.मदनी का घर मे झगडा विवाद कर रहा था तो मैने उसे समझाया कि तू मम्मी पापा से झगडा विवाद क्यो करता है । तो इसी बात को लेकर मेरा भाई प्रकाश कुमरे मुझे  गंदी गंदी गालियाँ देने लगा बोला तू यहाँ क्यो आई मैने गालियाँ देने से मना किया तो प्रकाश ने मुझे एकदम से मेरे पेट पर लात मार दी तथा थप्पड मुक्का से मारपीट करने लगा तो मेरे मम्मी पापा तथा उपस्थित मेरे चाचा की लडकियो ने मुझे बचाया तथा बीचबचाव किया तथा घटना देखी सुनी है तो मेरा भाई प्रकाश बोला अगर तू दोबारा मेरे घर आई तो तुझे जान से खतम कर दूँगा । मारपीट मे मुझे पेट मे चोंट लगने से काफी दर्द हो रहा है । फिर मै आटो किराये से लेकर उसमे बैठकर थाना रिपोर्ट करने आई हूँ । रिपोर्ट करती हूँ कार्यवाही की जावे । रिपोर्ट पर अपराध धारा सदर का कायम कर विवेचना मे लिया गया ।


 www.graminmedia.com

मोटरसाइकल चालक में बकरियों को कुचला

ग्रामीण मीडिया सेण्टर|मुलताई 
डेमो पिक्चर 

बंडूजी पिता कृष्णराव ठाकरे ने जानकारी में बताया की मै सोनोली रोड राजीव गांधी वार्ड मुलताई रहता हूँ बकरी चराता हूँ ।  10.00 बजे दिन मे घर से अपनी 14 बकरा बकरी लेकर चराने गया था शाम करीबन 06.00 बजे खेत से बकरा बकरीयो को घर के लेकर आ रहा था कि हाईवे सोनोली रोड बकरा बकरीयो के साथ रोड पार कर रहा था कि बैतूल तरफ से एक मोटर सायकल क्र.एमपी 48 एमजे 0166
(रूपलाल पाटिल निवासी पाथाखेड़ा  ) डिस्कवर पर दो व्यक्ति जिसे तेजी से चलाकर लाया और मेरी बकरीयो को टक्कर मार दि मार जिससे 4 बकरा बकरी चोट लगने से मौके पर ही मर गयी एवं 3 बकरा बकरी चोट आयी है मोटर सायकल वाले से नाम पूछा तो उसने अपना सुभाष नि.आमला का बताया । शेष बकरा बकरीयो को घर ले गया । घटना भददू देशमुख एवं अनिल सोनी ने देखी है । ।
www.graminmedia.com

शराब के नशे में छात्रों और ढाबा मालिक में मारपीट

ग्रामीण मीडिया सेण्टर| मुलताई 


मुलताई के ड्रीमलैंड सिटी के समीप स्तिथ ढाबे पर होली वाले दिन शराब के नशे में धुत कुछ छात्रों और ढाबा मालिक के बीच मारपीट होगी जिसमे दोनों पक्षों द्वारा थाने में सुचना दर्ज करवाई| 

ढाबा मालिक योगेश पिता सुभाष हारोड़े वलनी निवासी के  अनुसार -

मै ग्राम वलनी रहता हूँ NH 47 ड्रीम लेण्ड सिटी के पीछे लक्ष्मी होटल के नाम से होटल चलाता हूँ  होली की वजह से मैने 03 बजे के करीब होटल बंद कर दी थी मै और मेरा कर्मचारी दशरथ बनखेडे होटल के अन्दर ही थे जहाँ मै रहता हूँ शाम करीबन 04 बजे के आसपास मुलताई से कुछ लोग होटल के सामने पानी की टंकी पर आये और शराब पीने लगे , कुछ ने पानी की टंकी मे चप्पलें डुबाने लगे , कुछ लोग जग मे रंग घोलकर खेलने लगे जिसे मैने मना किया लेकिन नही माने ,योगेश एवं प्रवीण उईके ने अपनी मोटरसायकल मे फँसी स्टील के राड निकाली मुझे सिर व हाथ मे मारा मै चिल्लाया तो दशरथ ने बीच बचाव किया तो उसे योगेश और पंकज ने जमीन पर पटककर प्रवीण , पंकज से राड लेकर योगेश ने सिर व पंकज ने पीठ पर मारा , चीख पुकार की आवाज सुनकर दूसरे ढाबे के अर्जुन हारोडे और उसका भाई रवि आये तब तक मारने वाले का साथी उमेश बागडे भी आ गया जिन्होने गंदी गंदी गालियाँ देते हुए बोले  तुम लोग हमे दारू पीने से मना करोगे तो तुम्हे निपटा देंगे इसी बीच दो ट्रक रुके जिन्हे देखकर ये सभी अपनी दो बाईकों से भाग निकले ।

छात्रों का कहना 

छात्र पंकज पिता अशोक बोबडे, अम्बेडकर वार्ड निवासी ने बताया की मै अम्बेडकर वार्ड रहता हूँ BCOM FINAL YEAR का छात्र हूँ । आज होली का त्योहार था । मै अपने साथियों उमेश , राजेश , योगेश , प्रवीण के साथ अपनी दो बाईकों मे ड्रीम लेण्ड सिटी इन्ज्वाय के लिये गये थे । हम सभी ने शराब पी रखी थी वापसी पर लक्ष्मी होटल पानी पीने गये थे हमारे किसी साथी द्वारा दुकान के साने रखे पानी के टांके मे चप्पल फेंक दी इसी बात पर से वाद विवाद होने लगा हमने कई बार माफी मांगी लेकिन योगेश हारोडे मानने को तैयार न होकर पलंग पर पटिये से मुझे तथा उसके कर्मचारी दशरथ ने प्रवीण को सिर मे मारा साथियों ने बीच बचाव किया घटना आने जाने वालों ने देखी है 



www.graminmedia.com

ADD

add

खबर को शेयर करने के लिए क्लिक करें

बैतूल जिले के सबसे बड़े हिंदी न्यूज़ पोर्टल- ग्रामीण मीडिया सेंटर में आप सभी का स्वागत है,ग्रामीण मीडिया परिवार से जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद- राजेन्द्र भार्गव, स्वतंत्र पत्रकार, (9926407240) ग्रामीण मीडिया के नाम पर कोई फेसबुक पेज या एकाउंट बनाना बिना अनुमति के एक अपराध है। कृपया सतर्क रहें।

विज्ञापन

गाय के शुद्ध दूध हेतु संपर्क करें गाय के शुद्ध घी हेतु संपर्क करें

सूचना

आपकी राय या सुझाव देने के लिए नीचे लाल बॉक्स पर क्लिक करें मिलावट रहित गाय के घी और ताजे दूध के लिए संपर्क करें 9926407240

हमारे बारे में आपकी राय यहाँ क्लिक करके दें

हमारे बारे में आपकी राय यहाँ क्लिक करके दें
राय जरूर दें

ग्रामीण मीडिया से ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंचाएं अपना व्यापार, कम दामों में बड़ा प्रचार।

ग्रामीण मीडिया से ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंचाएं अपना व्यापार, कम दामों में बड़ा प्रचार।
विज्ञापन दरें डिस्काउंट के साथ Birthday/ सालगिरह ऐड। विस्तृत जानकारी के लिए ऊपर वाली इमेज को क्लिक करें