ख़बरें विस्तार से
अन्य ख़बरें आगे पढ़ें
खबर को शेयर करने के लिए क्लिक करें
Tuesday, 20 March 2018
Monday, 19 March 2018
बाल बाल बच गये मास्टर जी, पाठक बस से हेलमेट ने रक्षा की
ग्रामीण मीडिया सेण्टर| मुलताई
www.graminmedia.com
मुलताई आज सुवह विरुल रोड चौराहे पर तेज गति से आती पाठक बस के सामने साईखेड़ा परीक्षा लेने जा रहे मास्टर जी मोटर साइकिल सहित गिर गये। चौराह पर खड़े नागरिको ने ग्रामीण मीडिया को बताया की , मासोद रोड से जैसे ही मोटर साइकिल चालक मुड़ा तो ग्राम विरुल से तेज गति से आ रही. पाठक बस के सामने गिर गया। मोटर साइकिल चालक हेलमेट नहीं लगता तो सिर पर गंभीर चोट आती,अगर मोटर साइकिल चालक ब्रेक नहीं लगता तो वह बस के सामने के चक्के में आ जाता स्थल पर ही राम नाम सत्य हो जाता।
मोटर साइकिल क्रमांक MP48 MG 2853 जो की भुवनसिंग कौशिक दुनावा के नाम से पंजीबद्ध है। स्थनीय नागरिको की मांग है की आये दिन यहां सड़क दुर्घटना होते है। ये मार्ग सीधे फोरलाइन से जुड़ता है। बड़ी मात्रा में वाहनों का आना जाना लगा रहता है। सड़क मार्ग के दोनों ओर लोगो ने अतिक्रमण करके सड़क की चौड़ाई कम कर दी है। इसके अलावा बड़े वाहन सड़क की साइड पटरी पर दिन दिन भर पार्क रहते है। सड़क की साइड पटरी भी छतिग्रस्त है। स्थानीय शासन ध्यान दे। आज दोनों पार्टी का आपसी राजी नामा होने से पुलिस में रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई।
www.graminmedia.com
बस स्टैण्ड मुलताई के पीछे जुआ कुल 2,030 रुपये नगद एवं ताश के 52 पत्ते
ग्रामीण मीडिया सेण्टर
पुलिस से प्राप्त जानकारी अनुसार कुछ व्यक्ति बस स्टैण्ड मुलताई के पीछे ताश के 52 पत्तो पर रुपये पैसो का दाव लगा रहर थे। देखा तो 7 व्यक्ति बताये स्थान मुलताई बस स्टैण्ड के पीछे ताश के 52 पत्तो पर रुपये पैसो का दाव लगाकर हारजित का खेल जुआ खेलते दिखाई दिए। जिन्हे की मदद से घेराबंदी कर मौके पर पकडा जिनके नाम पता पूछने पर अपना अपना नाम 1. प्रकाश पिता गंफू सुरजूसे जाति ढीमर उम्र 23 वर्ष नि.पटेल वार्ड मुलताई ,2.भीम पिता खंड्या देशमुख जाति पवार उम्र 54 वर्ष नि.शास्त्री वार्ड मुलताई ,3.शेख जाहिद पिता शेख दिलावर उम्र 25 वर्ष नि.गांधी वार्ड मुलताई ,4.बबलू पिता रामकिशन गाडगे जाति मेहरा उम्र 40 वर्ष नि.भगतसिह वार्ड मुलताई ,5.लक्ष्मण पिता हिराजी पवार उम्र 52 वर्ष नि.अंम्बेडकर वार्ड मुलताई ,6. गन्नू पिता खंड्या देशमुख जाति पवार उम्र 50 वर्ष नि.शास्त्री वार्ड मुलताई ,7.मोहम्मद साबिर पिता मोहम्मद नजीर उम्र 42 वर्ष नि.महावीर वार्ड मुलताई का बताया जिनके पास एवं फड से कुल 2,030 रुपये नगद एवं ताश के 52 पत्ते मौके पर जप्त किये आरोपीयो का क्रत्य धारा 13 जुआ एक्ट का पाया जाने से मौके पर गिरफ्तार किया मौके पर जमानतदार पेश नही करने से गिरफ्तार शुदा आरोपीयो एवं जप्त शुदा माल एवं हमराह स्टाफ के थाना वापस आया जप्त शुदा माल सुपुर्द एचसीएम किया वापसी पश्चात मामला पंजीबध्द कर विवेचना में लिया जाता है ।
| www.graminmedia.com
पुलिस से प्राप्त जानकारी अनुसार कुछ व्यक्ति बस स्टैण्ड मुलताई के पीछे ताश के 52 पत्तो पर रुपये पैसो का दाव लगा रहर थे। देखा तो 7 व्यक्ति बताये स्थान मुलताई बस स्टैण्ड के पीछे ताश के 52 पत्तो पर रुपये पैसो का दाव लगाकर हारजित का खेल जुआ खेलते दिखाई दिए। जिन्हे की मदद से घेराबंदी कर मौके पर पकडा जिनके नाम पता पूछने पर अपना अपना नाम 1. प्रकाश पिता गंफू सुरजूसे जाति ढीमर उम्र 23 वर्ष नि.पटेल वार्ड मुलताई ,2.भीम पिता खंड्या देशमुख जाति पवार उम्र 54 वर्ष नि.शास्त्री वार्ड मुलताई ,3.शेख जाहिद पिता शेख दिलावर उम्र 25 वर्ष नि.गांधी वार्ड मुलताई ,4.बबलू पिता रामकिशन गाडगे जाति मेहरा उम्र 40 वर्ष नि.भगतसिह वार्ड मुलताई ,5.लक्ष्मण पिता हिराजी पवार उम्र 52 वर्ष नि.अंम्बेडकर वार्ड मुलताई ,6. गन्नू पिता खंड्या देशमुख जाति पवार उम्र 50 वर्ष नि.शास्त्री वार्ड मुलताई ,7.मोहम्मद साबिर पिता मोहम्मद नजीर उम्र 42 वर्ष नि.महावीर वार्ड मुलताई का बताया जिनके पास एवं फड से कुल 2,030 रुपये नगद एवं ताश के 52 पत्ते मौके पर जप्त किये आरोपीयो का क्रत्य धारा 13 जुआ एक्ट का पाया जाने से मौके पर गिरफ्तार किया मौके पर जमानतदार पेश नही करने से गिरफ्तार शुदा आरोपीयो एवं जप्त शुदा माल एवं हमराह स्टाफ के थाना वापस आया जप्त शुदा माल सुपुर्द एचसीएम किया वापसी पश्चात मामला पंजीबध्द कर विवेचना में लिया जाता है ।
| www.graminmedia.com
6 कैमरे लगाकर कार में दुकान संचालक युवती से कर रहा था छेड़छाड़
ग्रामीण मीडिया सेण्टर|
बैतूल जिला मुख्यालय पुलिस ने सोमवार को मजनू अभियान में स्कूल-कॉलेजों के आसपास कार्रवाई की। इस दौरान जेएच कॉलेज के सामने संदिग्ध हालात में एक कार की जांच की। इसमें एक अधेड़ व्यक्ति और दबाव बनाकर लाई गई युवती मिले। कार जिस झोंपड़ी के पास खड़ी थी वहां 6 सीसीटीवी लगे मिले। आखिरकार युवती की शिकायत पर पुलिस ने अधेड़ व्यक्ति पर छेड़छाड़, धमकी देने, आर्म्स एक्ट और रास्ता रोकने का मामला दर्ज किया। महिला सेल प्रभारी प्रीति तिवारी सोमवार को शहर के स्कूल और कॉलेजों के सामने से गश्त कर रही थीं। उसी समय जेएच कॉलेज के सामने से निकले समय उनकी निगाह ताप्ती क्लब के परिसर में कोने में संदिग्ध हालात में खड़ी कार के पास जाकर जायजा लिया तो कार के भीतर कई आपत्तिजनक सामग्री के साथ अधेड़ व्यक्ति और युवती मिले। युवती ने बताया वह फोटोकॉपी करवाने आई थी। उसी समय आरोपी जुबेर हुसैन उसे हाथ पकड़कर फोटो कॉपी दुकान के पीछे ले गया। यहां कार में बिठाकर उसे जबरन अश्लील वीडियो दिखाने लगा। विरोध किया तो बोला यहां सब सीसीटीवी में रिकार्ड हो रहा है। इसी दौरान पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने जब कार की तलाशी ली तो एक कंडोम पैकेट, एक बका, एक शराब बोतल और एक मोबाइल मिला।
जांच में मिल सकती हैं अश्लील रिकार्डिंग
युवती ने शिकायत की है कि कार में बैठाकर आरोपी उससे छेड़छाड़ कर रहा था, जब उसने विरोध किया तो वह उसे यहां सीसीटीवी लगे होने और रिकार्डिंग होने की धमकी दे रहा था।
आरोपी जुबेर हुसैन झांसा देकर ले गया था पीछे युवती की शिकायत थी कि आरोपी उसे फोटोकॉपी दुकान के पीछे ले गया। यहां एक पेड़ के बेर गिराकर उसे खिलाए और फिर कार में बिठा लिया। इसके बाद वह उसके साथ छेड़छाड़ कर रहा था। कैमरे लगे होने की धमकी के कारण वह चिल्लाई नहीं इसी बीच पुलिस आ गई।
इनका कहना
इनका कहना
जेएच कॉलेज के सामने एक कार संदिग्ध हालात में खड़ी थी। इसमें आपत्तिजनक सामान और अधेड़ व्यक्ति के साथ युवती मिली। युवती की शिकायत पर आरोपी जुबेर हसन पर जान से मारने की धमकी देने, छेड़छाड़ करने, रास्ता रोकने और आर्म्स एक्ट का मामला दर्ज किया है। घनश्याम मालवीय, एडीशनल एसपी, बैतूल
www.graminmedia.com
मुलताई में युवक को आत्म हत्या के लिए प्रताडि़त करने वाले 3 दोस्तों पर मामला दर्ज
ग्रामीण मीडिया सेण्टर| मुलताई
नगर के बहूचर्चित सायकल स्टोर व्यवसायी जितेश साहू आत्म हत्या प्रकरण में मर्ग जांच उपरान्त पुलिस ने मृतक द्वारा लिखे गए सुसाइड नोट्स के आधार पर मृतक को आत्म हत्या के लिए प्रताडि़त करने वाले उसके मौकापरस्त 3 दोस्तों पर सोमवार को धारा 306, 34 के तहत मामला दर्ज किया है। पाठकों को ज्ञात हो की विवेकानंद वार्ड निवासी सायकल स्टोर संचालक जितेश साहू द्वारा 27 फरवरी की रात घर में ही फांसी का फंदा बनाकर आत्म हत्या कर ली थी। लगभग 10 दिन बाद मृतक की अलमारी से 3 सुसाइड नोट बरामद हुए थे। जिसके बाद परिजनों व विहिप बजरंगदल कार्यकर्ताओं द्वारा आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही करने हेतु रैली निकालकर एसडीओपी कार्यालय में ज्ञापन सौंपा था। जिसके पुलिस के द्वारा मर्ग जांच व मृतक के परिजनों के बयान दर्ज किए थे, तथा सोमवार को थाना प्रभारी एसके अंधवान की ओर से आरोपी फारूख पिता फिरोज खान मुलताई, वाजीद पिता अजीज चौहान मुलताई, प्रेम पिता अशोक गोस्वामी मुलताई के खिलाफ धारा 306, 34 भादवी के तहत अपराध दर्ज किया गया।
क्या था मामला
क्या था मामला
फव्वारा चौक पर साइकिल स्टोर संचालित करने वाले विवेकानंद वार्ड निवासी जितेश साहू ने 27 फरवरी की रात अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। रविवार को मृतक जितेश की पत्नी दीपिका उर्फ जयश्री कमरे में रखी अलमारी की सफाई करने गई थी। सफाई के दौरान दीपिका को पति के लिखे तीन पत्र मिले। तीनों पत्रों में रुपयों के लेनदेन और तीन लोगों के नाम लिखे हैं। मृतक जितेश साहू के परिजनों ने इस संबंध में एसडीओपी अनिल कुमार शुक्ला को जानकारी दी। पुलिस ने तीनों पत्र जब्त कर लिए हैं। एसडीओपी ने बताया प्रकरण की जांच कर रहे एएसआई करणसिंह को पत्र जब्त कर विधिसंगत कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
फारूख के नाम से मिले पत्र में उल्लेख किया है मैंने बुरे समय में आपकी मदद की थी। निवेदन है मेरे नाम से जो पैसे आप को दिलाए हैं कम से कम वह तो दे दो। ब्याज का पैसा तो मैं दे चुका हूं। भविष्य में कोई भी किसी की मदद नहीं करेगा। आपने मेरे पैर पड़े थे न। आप मुझे फंसाकर खुद अपने कर्ज से मुक्त हो गए। रुपए लेना है 27 हजार।
दूसरा पत्र
आप मतलबी निकले, मैने गहने गिरवी रखकर तुमको रुपए दिए थे
दूसरा पत्र
आप मतलबी निकले, मैने गहने गिरवी रखकर तुमको रुपए दिए थे
प्रेम के नाम से मिले पत्र में लिखा है भाई आपने हमारे भरोसे की कीमत नहीं की। मेरे 1.25 लाख नहीं दे रहे। आज हम जो करने जा रहे हैं इसके लिए आप स्वयं जिम्मेदार हो। मैंने गहने गिरवी रख आपको पैसे दिए। आपके आंसू देखकर दया आ गई थी। 3 साल बाद भी आप पैसे नहीं दे रहे हो, इसलिए यह कदम उठाना पड़ रहा है। मेरे मरने के बाद यह पैसा मेरे घर वालों को दे देना। पुलिस प्रशासन से निवेदन है इस बात पर थोड़ा समय निकालकर मेरे बच्चों के लिए ऐसा कुछ करें कि आप पर सारी दुनिया गर्व करे।
वाजिद चौहान के नाम से मिले पत्र में उल्लेख किया है, भाई आपके ऊपर भरोसा करना भूल हो गई। मैं आपके जैसा .... नहीं बन सकता। आपने दोस्ती करके दगा किया है। आपको रुपए दिलाए, आज तक उसका ब्याज भरते आ रहा हूं। कम से कम अल्लाह को मानता होगा तो मेरे बाद ही सही कम से कम 3, 80, 000 रुपए तू मेरे घर पर दे देना। इससे ज्यादा का ब्याज मैं भर चुका हूं। इसको तो जेल में डाल देना, जमानत भी नहीं होने देना, इस बात का ध्यान रखना पुलिस से निवेदन करता हूं।
www.graminmedia.com
बैतूल में रेलकर्मी की पत्थर से सिर कुचलकर हत्या
ग्रामीण मीडिया सेण्टर|बैतूल
बैतूल के गंज थाना इलाके के रेलवे क्वार्टर में एक रेलकर्मी की सर कुचली लाश मिली है। लाश युवक कमलेश पवार की बताई जा रही है जो रेलवे के आईओडब्ल्यू शाखा में कर्मचारी था। बताया जा रहा है कि मृतक के पत्नी और बच्चे कही बाहर गए हुए थे।मृतक ने कहीं नया घर बनाया है जिसके गृह प्रवेश की तैयारियां चल रही थी। आज सुबह छोटा बेटा घर पहुचा तो उसने मौके पर पिता की लाश देखी । बताया जा रहा है कि मृतक के पास मसाला पीसने का सील बट्टा पड़ा हुआ है।जिससे आशंका जताई जा रही है कि किसी ने उसी पत्थर से वार कर कमलेश की हत्या की है। सूचना मिलने के बाद गंज पुलिस मौके पर पहुचकर जांच कर रही है। घटना का और विस्तृत विवरण अभी आना बाकी है।
www.graminmedia.com
बेटे ने पिता को उतारा मौत के घाट, शराबी पिता रोज बेरहमी से पिटता था माँ को
ग्रामीण मीडिया सेण्टर| बैतूल ।। हेमंत पवार ।।
रविवार की रात शराब के नशे में एक बेटे ने ही अपने पिता के सिर पर पत्थर से कुचलकर उसकी हत्या कर दी।घटना गंज थाना क्षेत्र के रेलवे कॉलोनी इलाके की है आरोपी बेटे ने पिता के थप्पड़ मारने पर पिता की हत्या कर दी । वही आरोपी बेटे की माँ और दूसरा बीटा इस मामले में कुछ भी नही पता होने की बात कह रहे है । पुलिस ने मृतक के बड़े बेटे के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी को अपनी हिरासत में ले लिया है ।
पुलिस के मुताबिक शराबी पिता आये दिन शराब पीकर घर मे झगड़ा करता रहता था और आरोपी हँसहराज की माँ को शराब नशे में हर दी मारा करता था । बार-बार समझाने पर जब पिता नही माना और हर दिन की तरह झगड़ा करने लग गया जब झगड़ा बढ़ गया और पिता ने गुस्से में बेटे को थप्पड़ मार दिया बेटे ने भी अपनी सहन शीलता को छोड़कर पिता के सर पर पास में रखे मसाला पीसने वाले सील बट्टे के पत्थर से तब तक वार किया जबतक उसकी वह मर नही गया ।
रेलवे की एडीईएन शाखा में प्यून के पद पर पदस्थ कमलेश पवार शराब का आदि था रोजाना शराब पीकर घर आना और परिजनों के साथ गाली गलौच कर माँ सहित घरवालो से मारपीट करने और उन्हें घर से भगा देने की धमकी देता था ।
शव मिलने की सूचना के बाद मौके पर पहंची पुलिस ने जब छानबीन कर मृतक के परिजनों से पूछताछ की तो बड़े बेटे हँसहराज ने पिता की हत्या करने की बात कहते हुए अपना जुर्म कबुल कर लिया
। आरोपी बेटे की माने तो मृतक पिता कमलेश रात को नशे में धुत होकर घर पहुचा था घर पहुचते बिना बात के झगड़ा करने लग गए और उन्होंने मुझे थप्पड़ मार दिया । मुझे गुस्सा आया और मैन भी पास मे रखा मशाला पीसने का पत्थर उनके सर पर मार दिया ।
मृतक के छोटे बेटे मोनू और पत्नी किरण की माने तो उन्हें इस हत्या के बारे में कुछ नही पता है । जिस समय ये सब हुआ वे लोग घर पर नही थे साथ ही वे ये भी बतला रहे है की मृतक हमेसा शराब के नशे में रहता था । सुबह से ही शराब पीने निकल जाता था और जब घर आता था तो लड़ाई झगडा कर उन्हें घर से बाहर कर देता था ।
-सुबह रेलवे विभाग में चपरासी के पद पर कार्य करने वाले कमलेश पवार का शव रेलवे क्वाटर में मिलने की सूचना मिली थी । मौके पर अधिकारियों के साथ पुलिस टीम मौके पर पहुची शव को देखने पर ये मामला हत्या का मामला हुआ । मौके पर मृतक की पत्नी किरण और दो बेटे मोनू और हंसराज से पूछताछ करने पर पता चला की घटना के समय मृतक की पत्नी और छोटा बेटा घर पर नही थे ।
शराब के नशे में झगड़ा कर रहा था उसने तीन दिन पहले घर मे आग भी लगा दी थी रात 10 बहे जब मृतक का बड़ा बेटा हंसराज घर पहुचा तो मृतक ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी । आवेश में आकर बेटे हंसराज ने मशाला पीसने के सील के बट्टे से अपने पिता के सर पर तीन चार वार कर दिए जिससे मृतक का सिर पूरी तरह कुचल गया घटना के समय दोनों शराब के नशे में थे आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है ।
- घनश्याम मालवीय,
Addl एसपी, बैतूल
www.graminmedia.com
Subscribe to:
Posts (Atom)
















