ख़बरें विस्तार से

अन्य ख़बरें आगे पढ़ें
ग्रामीण मीडिया में दे विज्ञापन और ग्रामीण क्षेत्रों सहित जिले में करें अपने व्यापार का प्रचार बैतूल जिले के सबसे बड़े हिंदी न्यूज़ पोर्टल- ग्रामीण मीडिया सेंटर में आप सभी का स्वागत है।

खबर को शेयर करने के लिए क्लिक करें

Saturday, 24 March 2018

मुलताई के ताप्ती घाट पर नहाने गए एक व्यक्ति की डूबने से मौत

ग्रामीण मीडिया सेण्टर| 
बैतूल निवासी की मुलताई ताप्ती में नहाने के दौरान डूबने से मौत


बैतूल/मुलताई 

मुलताई के ताप्ती घाट पर नहाने गए एक व्यक्ति की डूबने से मौत हो गई है । बताया  जा रहा है कि मृतक गणपति कलभोर ताप्ती में नहाने के लिए गए थे कि तभी उनकी डूबने से मौत हो गई । मृतक गणपति कलभोर आदिम जाति कल्याण विभाग बैतूल में बाबू के पद पर पदस्थ थे वे वर्तमान में चिचोली हायरहायर सेकेंडरी स्कूल  में सहायक ग्रेड-2 पर पदस्थ थे । मृतक बैतूल के ही रहने वाले है । अभी यह पता नही चल पाया है कि मृतक गणपति कलभोर मुलताई ताप्ती किस कारण से गये थे । पुलिस ने शव को ताप्ती तालाब से निकाल लिया है और उनका पोस्टमार्टम करवा रही है । 




 www.graminmedia.com

Friday, 23 March 2018

माँ ताप्ती के नाले पर अतिक्रमण करने वाला और प्रशासन आमने सामने

ग्रामीण मीडिया सेण्टर|मुलताई



मुलताई नगर की पहचान माँ ताप्ती से है।  इस सरोवर को जल आपूर्ति वाला जल मार्ग संकट है। ग्रामीण मीडिया ने नगर और जनहित में  इस साल 30 इंच बरसात के बाद भी सरोवर ओवर फॉलो नहीं हुआ तो कारण जाना और पाया की शासकीय रिकार्ड में जो नाला खसरा नम्बर 400 में दर्ज है।  वह अपने स्थान पर नहीं है। उसके स्थान पर रेल्वे स्टेशन मार्ग के सड़क पटरी से उसकी दिशा बदल दी गई और जो ओरिजनल नाला था उसको समतल कर अपने मूल स्थान से स्वरूप ही गायब कर दिया।  इसके बाद इन अतिक्रमण कारीओ ने इस जल आपूर्ति करने वाले मार्ग के समतल करके अनपे परिसर के बहार  गेट लगा करके ताले में बन कर दिया।  आम आदमी अगर आज बिना शासकीय रिकार्ड के देखे तो लगता है की ये इनकी निजी जमीन है।  इसके बाद इन लोगो ने मूल नाले को समतल करके पेट नहीं भरा तो जो नजूल और PWD की जमीन में मार्ग परिवर्तन किया था।  उस पर भी बिना अनुमति के सीमेंट कांक्रीट का स्लैब, अतिक्रमणकारी दस्ते में तैनात सफाई कर्मचारीओ को जातिगत शब्दों का प्रयोग, सरकारी अमले से गाली गलौच , आत्म हत्या की धमकी, माननीय नगर पालिका के निर्वाचित अध्यक्ष को अपमान जनक शब्दों का प्रयोग, ईमानदार कर्मचारीओ को रिश्वत खोर कहा  यहां तक की जो पत्रकार घटना स्थल पर समाचर कवरेज पर थे साथ ही वीडियो रिकॉडिंग कर रहे थे उनको भी अतिक्रमणकारी ने नहीं छोड़ा।  इस पूरी घटना जो लगभग 30 से 35 मिनिट चली उस में पुलिस बल भी तैनात था।  क्योकि नगरपालिका को पहले से अंदेशा था की ये व्यक्ति शासकीय कार्य में अवरोध खड़ा करेगा।  इसकी सुचना मुख्य नगर पालिका ने पूर्व से ही थाना मुलताई, अनुविभागीय अधिकारी मुलताई को दी थी. उसके बाद भी विवेकांनद वार्ड निवासी अरुण शर्मा ने सार्वजिक मार्ग पर गाली गलौच, जान से मारने की धमकी,शासकीय कार्य में बाँधा यहां तक की राशन का मिट्टी का तेल की व्यवस्था कर  के रखी थी।  इसने भी जेसीबी के ड्रायवर को भी डराया और वाहन पर दुबारा नहीं चढ़ने दिया , ग्रामीण मीडिया के पास इस घटना के विडिओ है। नगर में चर्चा है की अगर ये हकरत आदमी करता तो पुलिस मुलताई सावर्जनिक जुलिस निकाती कम से कम धारा १५१ गुंडा एक्ट में प्रकरण दर्ज करती। गौरतलब हो की ये व्यक्ति को मुलताई कोर्ट ने एक मारपीट प्रकरण में एक माह की सजा या 100 का जुर्माना की सजा सुनाई थी।  ये जुर्मान भर करे आया है। पीड़ित एक अनुसूचित जाति का राज मस्त्री था।  साथ ही इसके एक हजार रुपए के विसारपत्र में ताप्ती सरोवर के खसरा  नम्बर 400 की रजिस्ट्री का भी उल्लेख है। आज भी यह जल आपूर्ति करने वाले नाला इसके बिना अनुमति के संचालित लॉन के परिसर में लोहे के गेट में कैद है।  घासलेट का तेल के साथ तेजाब  (एसिड) की संभावना से भी इंकार नहीं किया जा सकता।  इस व्यक्ति का गिरवी का भी कारोबार है।  ये लोग बिना अनुमति के सोना और चांदी गलाई भी करते है।  गांधी चौक में भी इस व्यक्ति के द्वारा एक बिना अनुमति का शॉपिंग माल बनाना रखा है।  एक नहीं दो IAS अधिकार तत्कालीन अनुविभागीय राजस्व मुलताई श्री गणेश शंकर मिश्रा और श्री पंकज जैन ने स्थल निरीक्षण में पाया था की बिना अनुमति के व्याप्त अतिक्रमण किया है।  उनके जाने के बाद ये प्रकरण भी अनुविभागीय अधिकारी एवं नजूल अधिकारी की अदालत में फाइलों में दफ़न है। मेरा इस प्रकरण में माँ ताप्ती के भक्तो से निवेदन है की सामने आये माँ ताप्ती के इन दोनों जल आपूर्ति  मार्ग को बंद करने वालो से मुक्त करवाए।  शासन इस प्रकार से गुंडा गर्दी करने वालो को जेल की हवा खिलाय। प्रदेश के मुख्या शिवराज सिंह भी पुलिस को आदेशित कर चुके है।  गिरिबो का तो रोज जुलुस निकालते हो इनका भी नम्बर लगाए। हाल में ही तहसील दार मुलताई कोर्ट ने भी ताप्ती सरोवर के खसरा नम्बर 400 पर अतिक्रमण करने वालो को चिन्हित करके नोटिस जारी किये थे।  ये मामला ताप्ती मंदिर ट्रस्ट की पहली बैठक में उठा था।  इस अतिक्रमण कारी को भी अदालत से नोटिस थे।  अपने मूल दस्तावेज अभी तक नहीं दिय है। 
 www.graminmedia.com  

Thursday, 22 March 2018

इनकम टैक्स के सर्वे के बाद टीम ने सरेंडर के लिए निकाली 2. 62 करोड़ रुपए की राशि

ग्रामीण मीडिया सेण्टर|

 www.graminmedia.com

बैतूल जिले में (चिचोली) ग्रामीण इलाको में आयकर विभाग सक्रीय

ग्रामीण मीडिया सेण्टर

पांच प्रतिष्ठानों पर बुधवार को हुआ था सर्वे, फर्मों को जारी होंगे नोटिस इनकम टैक्स के सर्वे के बाद टीम ने सरेंडर के लिए निकाली 2. 62 करोड़ रुपए की राशि 
इनकम टैक्स ने बुधवार को जिले के पांच प्रतिष्ठानों पर सर्वे किया था। इस सर्वे में अलग-अलग प्रतिष्ठानों से अलग-अलग राशि सरेंडर करवाने के लिए निकाली गई है। इनकम टैक्स की यह सरेंडर राशि अब इन प्रतिष्ठानों के संचालकों को जमा करनी होगी। इसके लिए इनकम टैक्स ने जारी करने के लिए नोटिस बनाने शुरू कर दिए हैं। 

चिचोली के गल्ला कारोबारी मालवीय ट्रेडर्स से 1 करोड़ 20 लाख रुपए, सदर के शारदा मेडीकल स्टोर के रामप्रसाद बारपेटे से 46 लाख, राजकमल स्टोर्स गंज से 20 लाख रुपए की राशि। शिवशक्ति स्टील एंड वैभव एसोसिएट से 64 लाख रुपए की राशि सरेंडर करवाने के लिए निकाली गई है। अन्य संस्थानों से भी इनकम टैक्स की राशि निकालकर सरेंडर करवाई गई है। इस तरह सभी प्रतिष्ठानों से कुल 2 करोड़, 62 लाख, 54 हजार रुपए की राशि सरेंडर करवाई है। जिला इनकम टैक्स ऑफिसर एलएच टांडेकर ने बताया सभी प्रतिष्ठानों से इनकम टैक्स की 2 करोड़, 62 लाख, 54 हजार रुपए की राशि सरेंडर करने के लिए निकाली है। यह राशि जमा करवाने के लिए सभी प्रतिष्ठानों को नोटिस जारी किए जाएंगे। 

| www.graminmedia.com

वायगांव में 25 मार्च से रामलीला का मंचन होगा।

ग्रामीण मीडिया सेण्टर|

वायगांव में 25 मार्च से रामलीला का मंचन होगा। रामलीला मंडल के कलाकार लीला के मंचन को लेकर तैयारियां कर रहे हैं। ग्रामीण कलाकार रामजन्म, ताड़का वध, सीता हरण, लंका दहन, रावण वध और राम राज्य अभिषेक का मंचन करेंगे। मंडल के दुर्गेश भोयरे ने बताया गायत्री परिवार और राम मंदिर समिति के सहयोग से 4 अप्रैल तक रामलीला का मंचन होगा  
 www.graminmedia.com

12 घंटे में चार गांवों में लगी आग, जौलखेड़ा में मकान, नांदकुड़ी और सावंगी में जला खलिहान

ग्रामीण मीडिया सेण्टर|


क्षेत्र में लगातार आग की घटनाएं हो रहीं हैं। गुरुवार को 4 अलग-अलग गांवों में आग लगने की घटना से हजारों रुपए का नुकसान हुआ है। नगर पालिका की फायर ब्रिगेड ने पहुंचकर आग बुझाई। आग से जौलखेड़ा में एक किसान का मकान जलकर खाक हो गया। वहीं नांदकुड़ी और सावंगी में किसानों के खलिहान में रखी गेहूं की फसल और कृषि उपकरण जल गए। 
जौलखेड़ा निवासी मोहन देशमुख के खेत के मकान में अज्ञात कारणों से आग लग गई। आग से मकान जल गया। सूचना पर नपा की फायर ब्रिगेड ने पहुंचकर आग बुझाई। प्रभातपट्टन ब्लॉक के ग्राम सावंगी में किसान किशोरी सूर्यवंशी के खलिहान में आग लग गई। आग से गेहूं की फसल के साथ थ्रेसर भी जल गई। किशोरी ने बताया खलिहान में साढ़े तीन एकड़ में लगाई गेहूं की फसल काटकर रखी थी। आग से सब कुछ जलकर राख हो गया। ग्राम नांदकुड़ी में उदयराम खाकरे के खलिहान में आग लगने से गेहूं की फसल के साथ कृषि उपकरण जल गए। आगजनी से उदयराम को पचास हजार रुपए से अधिक का नुकसान हुआ है। खड़कवार में निखिल घाघरे के खेत में आग लगने से मवेशियों का चारा और कृषि उपकरण जल गए। 
मुलताई। आगजनी से खलिहान में रखा गेहूं जलकर खाक। 

 www.graminmedia.com

मुलताई बस स्टेण्ड पर धूमधाम से राम नवमी की तैयारी

ग्रामीण मीडिया सेण्टर

प्रति वर्षा अनुसार इस वर्ष भी 25 मार्च रविवार को दोपहर 3 बजे से विशाल शोभा यात्रा का आयोजन माँ दुर्गा हिन्दू संगठन के तत्वाधान में होगा।  इस अवसर पर मुलताई बस स्टेण्ड पर भगवान राम के बड़े बड़े होल्डिंग लगाए गए है। इस स्थान से एक विशाल यात्रा  निकल करके नगर के प्रभुख मार्गो पर भ्रमण करेगी।  सब से निवेदन है कि, इस शुभ अवसर का लाभ उठाए और अधिक से अधिक संख्या में शोभायात्रा में शामिल हो                    ।जय जय श्री राम। 



 www.graminmedia.com

ADD

add

खबर को शेयर करने के लिए क्लिक करें

बैतूल जिले के सबसे बड़े हिंदी न्यूज़ पोर्टल- ग्रामीण मीडिया सेंटर में आप सभी का स्वागत है,ग्रामीण मीडिया परिवार से जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद- राजेन्द्र भार्गव, स्वतंत्र पत्रकार, (9926407240) ग्रामीण मीडिया के नाम पर कोई फेसबुक पेज या एकाउंट बनाना बिना अनुमति के एक अपराध है। कृपया सतर्क रहें।

विज्ञापन

गाय के शुद्ध दूध हेतु संपर्क करें गाय के शुद्ध घी हेतु संपर्क करें

सूचना

आपकी राय या सुझाव देने के लिए नीचे लाल बॉक्स पर क्लिक करें मिलावट रहित गाय के घी और ताजे दूध के लिए संपर्क करें 9926407240

हमारे बारे में आपकी राय यहाँ क्लिक करके दें

हमारे बारे में आपकी राय यहाँ क्लिक करके दें
राय जरूर दें

ग्रामीण मीडिया से ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंचाएं अपना व्यापार, कम दामों में बड़ा प्रचार।

ग्रामीण मीडिया से ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंचाएं अपना व्यापार, कम दामों में बड़ा प्रचार।
विज्ञापन दरें डिस्काउंट के साथ Birthday/ सालगिरह ऐड। विस्तृत जानकारी के लिए ऊपर वाली इमेज को क्लिक करें