ख़बरें विस्तार से

अन्य ख़बरें आगे पढ़ें
ग्रामीण मीडिया में दे विज्ञापन और ग्रामीण क्षेत्रों सहित जिले में करें अपने व्यापार का प्रचार बैतूल जिले के सबसे बड़े हिंदी न्यूज़ पोर्टल- ग्रामीण मीडिया सेंटर में आप सभी का स्वागत है।

खबर को शेयर करने के लिए क्लिक करें

Tuesday, 27 March 2018

रामलीला मे ताडका वध के साथ हुआ धनुष यग्य का मंचन

ग्रामीण मीडिया सेण्टर| वायगाव





प्रभात पटटन के वायगाव मे चल रही  रामलीला मे  सोमवार रात्रि  रामलीला मंडल द्वारा ताडका वध के साथ  धनुष  यग्य का मंचन किया गया । सीता स्वयंवर मे बडे बडे राजाओ द्वारा धनुष तोड़ने का प्रयास किया गया ।  और मंचन के साथ बीच-बीच मे  हास्य कलाकारो द्वारा नाटक का मंचन किया गया | मंडल के सभी कलाकारो द्वारा प्रतिदिन  भव्य  मंचन किया जा रहा है और लोगो मे उत्साह की लहर उमड रही है |  रामलीला मंडल के दुर्गेश भोयरे ने बताया कि कार्यक्रम देखने के लिए मासोद  सिरडी पोहर साईखेडा हिवरखेड  सहित विभिन्न गाव के लोग शामिल हो रहे है और आज रात्रि मंच पर सीता विवाह के साथ  परशुराम संवाद का मंचन खेला जाएगा जिससे भगवान राम  लक्ष्मण भरत शत्रुघ्न का विवाह समारोह सम्पन्न होगा । उक्त कार्यक्रम मे बाबूराव झपटे ने राजा दशरथ  और  दुर्गेश भोयरे ने  ताडका राक्षसी का  व हिमांशु धोटे ने राम  प्रशांत मायवाड ने लक्ष्मण का कलिराम साहु द्वारा  राजा जनक का किरदार  निभाया   गया ।

 www.graminmedia.com

बिसनूर मे अन्त्योदय मेला का आयोजन

ग्रामीण मीडिया सेण्टर | मुलताई, ग्राम शिरडी बिसनूर 
(Baburao khatarkar ,Kisor Mehra)



आज 27 मार्च को गाम बिसनूर मे अन्त्योदय मेला  का आयोजन किया गया| जिसमे बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्तिथ रहे|  मेले में उपस्थित जिन भी लोगों को जो समस्या थी उन्होंने  ने अपनी अपनी समस्या बताई। साथ ही हितग्राहियों को साईकिले भी बाटी गई। कार्यक्रम में जनपद पंचायत से  सी ई ओ , सभापति  तुलसीदास पटेल और आसपास की गाम पंचायते , सभी विभाग के कमॆचारी उपस्तिथ थे। 

 www.graminmedia.com

ट्रक ने दो कारों को मारी टक्कर, हाईवे की घटना

ग्रामीण मीडिया सेण्टर|मुलताई 

आज 27 मार्च को मुलताई से बैतूल जा रही कार को ट्रक ने टक्कर मार दी| घटना मुलताई से कुछ दुरी पर नगरकोट की है| प्राप्त जानकारी अनुसार मुलताई से बेतुल की और जा रही कार जो की अरुण यादव की है मुलताई  आई टी आई से बेतुल जा रही थी और एक कार जो की नगर कोट पर साइड से खड़ी थी जिसका   एक टायर पंचर  हो गया था जो की कार चालक पंचर बना रहा था| इसी दौरान  साइड से एक ट्रक आया और टक्कर मार दी जिससे की दोनों कार दुर्घटना ग्रस्त हो गई| घटना में कार चालक को मामूली चोट आयी और एक बड़ा हादसा टला 
 www.graminmedia.com| 

Monday, 26 March 2018

भाई को बल्लम मारने वाले 2 भाइयों को एक साल की जेल

ग्रामीण मीडिया सेण्टर|

भाई का सेप्टिक टैंक तोड़कर उसके साथ मारपीट करने वाले दो सगे भाइयों को न्यायालय ने दोषी पाते हुए 1 साल के कारावास की सजा सुनाई। मीडिया सेल प्रभारी अमित राय ने बताया 8 नवंबर 2016 को श्यामसुंदर और पप्पू ने अपने सगे भाई संतू पिता बंधुआ का इंदिरा कॉलोनी घोड़ाडोंगरी में स्थित सेप्टिक टैंक को तोड़ दिया था। पीड़ित संतू ने विरोध जताया तो आरोपी श्यामसुंदर और पप्पू ने संतू के साथ मारपीट कर दी। जिससे उसे कोहनी में चोटें आ गई थी। पुलिस ने आरोपी श्यामसुंदर और पप्पू के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी। मामला न्यायालय में चल रहा था। न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी पंकज कुमार ने इस मामले में दोनों आरोपी श्यामसुंदर और पप्पू को 1 साल कारावास और 500 रुपए अर्थदंड की सजा सुनाई। प्रकरण में अभियोजन का संचालन वरिष्ठ सहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारी अमित कुमार राय ने किया। 
खेत में मिट्टी जाने पर, मारपीट करने वाले आरोपी को 1 साल कारावास 
बैतूल|मारपीट के एक आरोपी को न्यायालय ने दोषी पाते हुए 1 वर्ष के कारावास की सजा सुनाई। मीडिया सेल प्रभारी अमित राय ने बताया 10 जून 2011 में सोनतलाई में मारपीट की वारदात हुई थी। सोनतलाई निवासी धर्मराज के खेत में ग्राम पंचायत की ओर से मेढ़ पर काम करवाया जा रहा थ। जिसकी मिट्टी आरोपी अजाबराव के खेत में चली गई। इसी बात पर अजाबराव ने पीड़ित धर्मराज के साथ मारपीट कर दी। इससे धर्मराज को हाथ फ्रैक्चर हो गया। शिकायत पर आमला पुलिस ने आरोपी अजाबराव के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी। मामला न्यायालय में चल रहा था। न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी मीना शाह ने इस मामले में आरोपी अजाबराव को सजा सुनाई। आरोपी को धारा 325 के तहत 1 वर्ष कारावास और 500 रुपए अर्थदंड से दंडित किया। प्रकरण में अभियोजन का संचालन सहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारी जगदीश परते ने किया। 

 www.graminmedia.com

मुलताई के नए टीआई होंगे, रामस्नेही चौहान

ग्रामीण मीडिया सेण्टर|

जिले के आधा दर्जन थानों में पुलिस अधीक्षक ने फेरबदल करते हुए तीन टीआई की पदस्थापना समेत प्रभारियों की तैनाती के आदेश जारी किए हैं। सबसे चौंकाने वाला बदलाव गंज थाने में किया गया है। यहां पदस्थ टीआई संतोष पंद्रे को हटाकर शाहपुर की कमान सौंपी गई लेकिन गंज थाने में किसी टीआई की पदस्थापना न करते हुए कोतवाली टीआई को प्रभार दे दिया गया है। पुलिस अधीक्षक ने सोमवार को जिले में स्थानांतरित होकर आए निरीक्षक रामस्नेही चौहान को मुलताई टीआई और निरीक्षक सिद्घार्थ प्रियदर्शन को आठनेर टीआई बनाया गया है। इसके अलावा झल्लार थाना प्रभारी उपनिरीक्षक जीएस राजपूत को पाथाखे$डा चौकी प्रभारी, चोपना थाना प्रभारी उपनिरीक्षक नेपालसिंह को झल्लार थाना प्रभारी, पाथाखे$डा चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक नितिन पाल को रानीपुर थाने की कमान सौंपने के साथ ही उपनिरीक्षक हिमलेन्द्र पटेल को चोपना थाना प्रभारी पदस्थ किया गया है। एसपी ने रक्षित केन्द्र में पदस्थ आरक्षक मनोज पाल को मोहदा थाने में पदस्थ करने का आदेश जारी किया है। उल्लेखनीय है कि शाहपुर, आठनेर और मुलताई टीआई के स्थानांतरण पूर्व में ही हो चुके थे लेकिन उन्हें रिलीव नहीं किया गया 

 www.graminmedia.com  

व्यापारी को आत्महत्या के लिए प्रेरित करने वालों की नहीं हुई गिरफ्तारी, लोगों ने तहसील में दिया धरना

ग्रामीण मीडिया सेण्टर|

2 अप्रैल को नगर बंद की दी चेतावनी बबलू साहू, हेमंत माथनकर, गणेश साहू, राम साहू, सुमित दियावार, दिनेश कालभोर सहित अन्य नगरवासियों ने कहा फारूख, प्रेम और वाजिद चौहान की जल्द गिरफ्तारी नहीं हुई तो 2 अप्रैल को नगर बंद किया जाएगा। 
विवेकानंद वार्ड निवासी साइकिल स्टोर संचालक जितेश साहू के आत्महत्या के मामले में पुलिस ने तीन युवकों के खिलाफ आत्महत्या के लिए प्रेरित करने का केस दर्ज किया है। लेकिन 8 दिन बाद भी अभी तक पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार नहीं किया है। सोमवार को नगरवासियों ने तीनों की गिरफ्तारी की मांग करते हुए फव्वारा चौक से पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए थाने पहुंचे। जहां टीआई एसके अंधवान से आत्महत्या के लिए प्रेरित करने वाले फारूख, प्रेम और वाजिद चौहान को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की। इसके बाद नारेबाजी करते हुए तहसील कार्यालय पहुंचे। जहां नायब तहसीलदार आशिक अली को आवेदन दिया। एसडीएम राजेश शाह से चर्चा करने उनके कक्ष के पास पहुंचे। एसडीएम कक्ष से बाहर नहीं आए तो नगरवासी उनके खिलाफ नारेबाजी करते हुए तहसील के गेट पर धरना देकर बैठ गए। आधे घंटे बाद एसडीएम नगरवासियों के पास पहुंचे। उन्होंने बताया वह इस मामले को लेकर सरकारी वकील और एसडीओपी से चर्चा कर रहे थे। इस कारण वह कक्ष में बैठे थे। 
जितेश साहू ने 27 फरवरी को आत्महत्या कर ली थी। जितेश की अलमारी में से तीन पत्र मिले। जिसमें फारूख, प्रेम और वाजिद चौहान द्वारा रुपए वापस नहीं करने से तंग आकर आत्महत्या करने की बात लिखी थी। इस आधार पर पुलिस ने 19 मार्च को तीनों के खिलाफ केस दर्ज किया। इसके बाद भी पुलिस तीनों को गिरफ्तार नहीं कर रही। 
मुलताई। तहसील कार्यालय के सामने धरना देकर की नारेबाजी करते लोग। 
2 अप्रैल को नगर बंद की दी चेतावनी बबलू साहू, हेमंत माथनकर, गणेश साहू, राम साहू, सुमित दियावार, दिनेश कालभोर सहित अन्य नगरवासियों ने कहा फारूख, प्रेम और वाजिद चौहान की जल्द गिरफ्तारी नहीं हुई तो 2 अप्रैल को नगर बंद किया जाएगा। 
 www.graminmedia.com

प्रदेश में असंगठित श्रमिकों का पंजीयन अभियान

ग्रामीण मीडिया सेण्टर|भोपाल, जनसंपर्क बैतूल

*1.असंगठित श्रमिकों का पंजीयन अभियान *
 दिनांक 01 से 10 अप्रैल तक समस्त ज़िलों में असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों का विशेष अभियान चलाकर पंजीयन किया जाएगा ।

 *2. *असंगठित श्रमिक कौन* :-* 
      कृषि मजदूर, घरों में काम करने वाले, फेरी लगाने वाले दुग्ध श्रमिक, मछली पालन श्रमिक, पत्थर तोड़ने वाले, पक्की ईंट बनाने वाले, बाज़ारों में दुकान पर काम करने वाले, गोदामों में काम करने वाले, परिवहन, हथकरघा, पावरलूम, रंगाई-छपाई, सिलाई, अगरबत्ती बनाने वाले, चमड़े में वस्तुयें और जूते बनाने वाले, ऑटो रिक्शा चालक, आटा, तेल, दाल तथा चावल मिलों में काम करने वाले, लकड़ी का काम करने वाले, बर्तन बनाने वाले, कारीगर, लुहार, बढ़ई तथा माचिस एवं आतिशबाज़ी उद्योग में लगे श्रमिक ।

 *3. *हितलाभ* :-* 
      गर्भवती श्रमिक को महिलाओं पोषण आहार 4 हज़ार रुपये, प्रसव पर 12 हज़ार 500, मुखिया श्रमिक की मृत्यु पर 2 लाख से 4 लाख सहायता, अंतिम संस्कार के लिए 5 हज़ार सहायता, गंभीर बीमारी पर ईलाज, हर श्रमिक को मकान हेतु सहायता, श्रमिकों के बच्चों को पहली कक्षा से उच्च शिक्षा हेतु सहायता, प्रतियोगी परीक्षाओं हेतु कोचिंग, स्वयं का रोजगार हेतु प्रशिक्षण और बैंक ऋण, श्रमिकों हेतु स्वरोजगार प्रशिक्षण ।
         साइकिल-रिक्शा चलाने वाले को ई-रिक्शा और हाथ ठेला चलाने वाले को ई-लोडर का मालिक बनाने की पहल । 5 प्रतिशत ब्याज अनुदान के साथ 30 हज़ार की सब्सिडी दी जाएगी, शहरों में छोटे-मोटे काम करने वालों को साईकिल के लिए 4 हज़ार रुपये की सहायता, असंगठित श्रमिक परिवारों को बिजली कनेक्शन उनसे 200 रुपये मासिक फ्लैट रेट पर बिजली, तेंदुपत्ता तोड़ने, महुआ के फूल एवं चिरोंजी बीनने वाली श्रमिक बहनों को चरण पादुका योजना के तहत जूते-चप्पल और प्यास बुझाने के लिए ठंडे पानी की कुप्पी आदि ।

 *4. *पंजीयन हेतु पात्रता*:-* 
      1.  18 से 60 वर्ष तक कि आयु हो । 
     2. असंगठित श्रमिक श्रेणी में कार्यरत हो ।
    3. आयकर दाता ना हो ।
    4. 2 हेक्टेयर से ज्यादा कृषि भूमि न हो ।

 *5. पंजीयन हेतु दस्तावेज़*:-
       1.निर्धारित प्रारूप में आवेदन सह घोषणा पत्र ।
       2. समग्र आई. डी. क्रमांक ।
       3. पासपोर्ट साइज फ़ोटो ।
       4. राशन कार्ड 
       5.बैंक पासबुक की           फोटोकॉपी 
      6.आधार कार्ड की फोटोकॉपी 
      7.पंजीयन दिनांक से 5 वर्ष तक वैध ।
       8. पंजीयन निशुल्क ।

 *6. पंजीयन शिविर :-*
        1.ग्रामीण क्षेत्र:- ग्राम पंचायत स्तर पर ।
        2. शहरी क्षेत्र:- झोन/वार्ड स्तर पर ।

 *7. पंजीयन/हितलाभ हेतु नोडल       विभाग :-*
      1.ग्रामीण क्षेत्र:-पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग ।
     2.शहरी क्षेत्र:- नगरीय प्रशाशन एवं विकास विभाग ।

*असंगठित क्षेत्र में कार्य कर रहे सभी श्रमिक बंधुओं से अनुरोध है कि वे अपना पंजीयन अवश्य करायें और सरकार की योजनाओं  का भरपूर लाभ उठायें*
                      www.graminmedia.com

ADD

add

खबर को शेयर करने के लिए क्लिक करें

बैतूल जिले के सबसे बड़े हिंदी न्यूज़ पोर्टल- ग्रामीण मीडिया सेंटर में आप सभी का स्वागत है,ग्रामीण मीडिया परिवार से जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद- राजेन्द्र भार्गव, स्वतंत्र पत्रकार, (9926407240) ग्रामीण मीडिया के नाम पर कोई फेसबुक पेज या एकाउंट बनाना बिना अनुमति के एक अपराध है। कृपया सतर्क रहें।

विज्ञापन

गाय के शुद्ध दूध हेतु संपर्क करें गाय के शुद्ध घी हेतु संपर्क करें

सूचना

आपकी राय या सुझाव देने के लिए नीचे लाल बॉक्स पर क्लिक करें मिलावट रहित गाय के घी और ताजे दूध के लिए संपर्क करें 9926407240

हमारे बारे में आपकी राय यहाँ क्लिक करके दें

हमारे बारे में आपकी राय यहाँ क्लिक करके दें
राय जरूर दें

ग्रामीण मीडिया से ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंचाएं अपना व्यापार, कम दामों में बड़ा प्रचार।

ग्रामीण मीडिया से ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंचाएं अपना व्यापार, कम दामों में बड़ा प्रचार।
विज्ञापन दरें डिस्काउंट के साथ Birthday/ सालगिरह ऐड। विस्तृत जानकारी के लिए ऊपर वाली इमेज को क्लिक करें