चंद्रकांत साहू ने जानकारी में बताया की, मुलताई निवासी जितेश साहू आत्महत्या के विरोध में आरोपिओ की गिरफ़्तारी को लेकर विगत दिनों नगरवासीओ द्धारा प्रशासन को एक चैतावनी ज्ञापन सौपा था। जिसमे आरोपी की गिरफ़्तारी के लिए निवेदन किया था। समय अवधि में कार्यवाही न होने की दशा में 2 अप्रैल को मुलताई बंद की बात कही थी। इस प्रकरण में पुलिस का सहयोग को देख कर। मुलताई बंद स्थिगित कर दिया। इस प्रकार से आम जनता को सूचित किया जाता है की अब सामान्य दिनों की भाति दुकाने खुली रहेगी।
राज्य सरकार के विभिन्न विभागों में 89 हजार से अधिक पदों पर नियुक्तियों के लिये इस वर्ष के अगले माहों में भर्तियाँ की जायेंगी।
विभागों से प्राप्त जानकारी के अनुसार राजस्व विभाग में 9500 पटवारियों, 400 नायब तहसीलदार और 100 अन्य पद सहित कुल 10 हजार पदों पर भर्ती की जायेगी। स्कूल शिक्षा विभाग में 60 हजार शिक्षकों के रिक्त पदों पर भर्ती की जायेगी। स्वास्थ्य विभाग में 3500 पदों पर भर्ती होना है। इनमें 1300 चिकित्सक, 700 पैरामेडिकल स्टॉफ, 1053 स्टॉफ नर्स और शहरी क्षेत्र में 500 एएनएम की भर्ती होगी।
पुलिस में 8 हजार पदों पर भर्ती के अलावा होमगार्ड में रिक्त 4 हजार पदों पर भर्ती होगी। महिला-बाल विकास विभाग में 3300 आँगनवाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका और 700 पर्यवेक्षक सहित कुल 4 हजार पदों पर भर्ती होगी।
|सोनेगांव के युवक ने एसपी से की शिकायतमुलताई केंद्रीय विद्यालय में नौकरी लगाने के नाम पर दुनावा के एक स्कूल संचालक एवं उसके साथी पर रुपए लेने का आरोप लगाकर सोनेगांव के युवक ने शुक्रवार को एसपी डीआर तेनीवार से शिकायत की। शिकायतकर्ता चंद्रशेखर विश्वकर्मा ने बताया दुनावा के एक निजी स्कूल के संचालक महेंद्र क्षीरसागर ने भोपाल निवासी राजू देशमुख के साथ मिलकर केंद्रीय विद्यालय मुलताई में नौकरी का प्रलोभन देते हुए 2016 से अभी तक उससे तीन किस्तों में तीन लाख रुपए वसूले, लेकिन नौकरी नहीं लगवाई। महेंद्र तथा राजू देशमुख ने नौकरी लगाने के एवज में पांच लाख रुपए की मांग की थी। जिसमें 3 लाख रुपए नौकरी से पहले तथा 2 लाख रुपए नौकरी देने के बाद देने की बात कही थी, लेकिन 3 लाख देने के बावजूद महेंद्र ने नौकरी नहीं लगवाई। अब रुपए वापस करने से महेंद्र बहानेबाजी कर रहा है। एसपी से शिकायत कर युवक ने आरोपी पर कार्रवाई की मांग की।
मेरे माध्यम से चंद्रशेखर विश्वकर्मा ने राजू देशमुख को केवि में नौकरी लगाने के लिए तीन लाख रुपए तीन किस्तों में दिए थे। राजू रुपए लेकर फरार हो गया है। राजू भोपाल में रहता है और अपने को मंत्री का करीबी बताता है। महेंद्र क्षीरसागर, स्कूल संचालक
ग्राम देवडोगरी से किसान मोहन नरवरे ने जानकारी में बताया की उसकी पांच एकड़ की गेहू की खराई में आग लग जाने से करीब 1 लाख 20 हजार की फसल और बाजू में रखे पीवीसी पाईप जल करके ख़ाक हो गए। ये किसान मूलता निवासी देवडोगरी का है जो की मुलताई थाने के अंतर्गत आता है। लेकिन खेत गारवहा जो थाना क्षेत्र आठनेर में आता है। इसकी रिपोर्ट किसान ने थाना आठनेर में की है। आग लगने का कारण अज्ञात बताया। बाजू वाले किसान ने मोबाइल पर सूचना दी। किसान ने इस बारे में मुलताई विधायक चंद्रशेखर देशमुख को भी जानकारी दी। उनके माध्यम से उसको राहत राशि मिल सके। किसान को ये नहीं मालूम की उसको इस आग जनी में कैसे सरकार राहत देगी वे आर्थिक संकट में है। मदद की गुहार ग्रामीण मीडिया के माध्यम से लगाई है। पटवारी को भी जानकारी दी है। आरबीसी के अनुसार पटवारी ने तत्काल राहत राशि देना चाहिय।
माँ ताप्ती को जलापूर्ति करवाने नाले पर इन दिनों अतिक्रमण करने का मामला जनता के सामने उजागर हुआ ऐसे में जब इस अतिक्रमण को तोड़ने नगर पालिका का अमला पहुंचा तो एक अतिक्रमण कारी ने अतिक्रमण तो तोड़ने नहीं दिया बल्कि मुलताई के सभी नेताओं को और नगरपालिका अध्यक्ष को एक ही साँस में गन्दी गाली दे डाली साथ ही यह भी कह दिया की यंहा हमने हिजड़ों को चुनाव में चुन लिया है| मामला यही शांत नहीं हुआ नेताओं के बाद पत्रकारों को भी मामले में भुट्टे चोर कह डाला| अतिक्रमण कारी ने सम्पूर्ण प्रशासनिक अधिकारीयों पर रिश्वत मांगने का गंभीर आरोप भी लगाया है|
आपको बातें इस वीडियो में देखने को मिलती है|
मामले पर FIR दर्ज
माँ ताप्ती के जल आपूर्ति वाले मार्ग पर अतिक्रमण कारी पर मुलताई पुलिस ने देर से ही सही अपराध दर्ज किया। ग्रामीण मीडिया ने संवैधानिक नजर से इस प्रकरण की छानबीन की तो पाया की मुलताई पुलिस जो इस घटना की चश्मदीद गावह थी। उसके बाद भी जिन धाराओं में प्रकरण दर्ज होना था। आरोपी को रहात प्रदान की है। एक बार फिर मुलताई पुलिस से निवेदन है की ये प्रकरण गैर जमानती है। भारतीय दण्ड सहिता की धारा 353 जो की प्रथम दृष्ट्रा लगा ही चाहिए क्योकी हर बार मुख्य नगर पालिका अधिकारी ने म. प्र नगरपालिका अधिनियम की धारा 187 एवं 223 का नोटिस जारी किया है। मध्यप्रदेश भू राजस्व संहिता की धारा 248 , शासकीय जमीन पर कब्जा कर और पौराणिक महत्व का परिवर्तन करना पुलिस ने इस के साथ अनुविभागीय अधिकारी राजस्व न्यायालय में प्रस्तुत करना चाहिए साथ ही इसमें 107 ,116 ,151 सीआरपीसी में बंधक पत्र भर कर जमानत होती गौरतलब हो की अभी ये अतिक्रमण टूटा नहीं है। नगर पालिका का अमला दुबारा जायगा तो ये धारा काम ने आएगी। हाल में अरुण शर्मा के खिलाफ धारा 294 ,186 में प्रकरण पंजीबद हुआ है। इसमें CRPC 107,116,151 ,248 और भादावी 353 जोड़ी जाना चाहिए। आम नागरीको में इस बात को लेकर आक्रोश है। साथ ही जो मूल जल आपूर्ति करने वाला मार्ग है जिसका खसरा नम्बर 400 है। उसको भी इस व्यक्ति ने अनपे बंगले की बिना अनुमति की चार दीवाल में कैद करके सामने एक लोहे का गेट लगा रहा है। ये जो विवादित स्थल है ये तो मूल नाले का परिवर्तित रूप है जो की PWD विभाग की भूमि है। ओरिजनल तो परिसर के अंदर है। तसीलदार मुलताई की अदालत में प्रकरण चल रहा है। अनुविभागीय अधिकारी राजस्व को सविस्तार मालुम है। ताप्ती ट्रस्ट्र की बैठक में ये मामला उठा था। माँ ताप्ती को तो मुक्त करो माँ ताप्ती के भक्त।
मुलताई -आज दिन गुरूवार नव नियुक्त मुलताई थाना प्रभारी आर एस चौहान ने थाने में पत्रकार वार्ता ली उन्होंने बताया कि,चुनावी साल होने के कारण निर्वाचन आयोग के दिशानिर्देशों के अनुसार तीन साल जो भी अधिकारी पदस्थ है, उनको अन्य जिले में तबादला होता है। इसी प्रशासनिक फेर बदल में मुझे बैतूल जिला मिला और मुलताई थाना खाली था तो मेरी यहां पोस्टींग हुई। मैं खुद नसीब हू की मुझे माँ ताप्ती की सेवा करने का अवसर मिलेगा। इस कार्य में सब के सहयोग की अपेक्षा करता हू। इससे पूर्व इटारसी में पदस्थ था। कार्य प्रणाली के प्रश्न के उत्तर में बताया की वे शासन की मंशा अनुसार कार्य करते है। वे सामाजिक पुलिसिंग के आधार पर नगर के सबके सहयोग से कुछ नया इस धार्मिक नगरी में करना चाहते है। दो दिनों में फरार अपराधियों की जानकारी साथ ही नगर से जो लड़किया गायब हुई है उनकी खोज बीन पुराने पेन्डिग प्रकरणों पर काम किया। माँ ताप्ती सरोवर और नगर के प्रमुख मार्गो को नगरपालिका की मदद से आवागमन सुलभ करना। मन चलो और तेज गति के वाहनों पर कार्यवाही। बस स्टेण्ड,रेलवे स्टेशन और नगर के चारो ऒर की कालोनिओ में गस्त। अवैध शराब और जुआ, सट्टा पर पूर्ण प्रतिबंध की बात कही। इसके अलावा नगर में जो सीसीटी कैमरे लगे है। उनका डिस्पले उनके कक्ष में है. इसके माध्यम से चैम्बर के अंदर से निगरानी रख करके अपराध पर अंकुश लगेगा। तीसरी आँख स्टाफ (कैमरे) की मदद से काम होगा । नगर के हर नागरिक की मदद ली जाएगी। आम रास्ते से अतिक्रमण और वाहन पार्किग भी हटेगा। बहार से आये भक्तो के किसी प्रकार की परेशानी न हो। कोचिंग क्लास और तेज गति के वाहन दोनों पर नजर रहेगी। असामाजिक तत्वों को छोड़ा नहीं जाएगा समय रहते अपनी हरकत सुधारे सीधे अपराध दर्ज होगा।
ग्रामीण मीडिया सेण्टर ग्राम परमंडल में विगत दिनों अमर शहीद मनोज चौरे को श्रद्धांजली देने आये मुख्यमंत्री शिवराज सिंह जी ने ग्राम की पानी की और सिचाई की समस्या को स्थाई रूप से हल करने के लिए इस डेम की स्वीकृति प्रदान की थी। दिनाक 27 मार्च को मध्यप्रदेश जल संसाधन विभाग पत्र कमांक एफ /22 /7 /2017 -18 आदेश लधु सिचाई परियोजना परमंडल स्टोर टेंक बिना नहर(डेम) मुलताई की स्वीकृति मिल गई है। गौरलतब हो की राजनैतिक रूप से ग्राम परमंडल की पहचान पूर्व विधायक डॉ सुनीलम कर्म भूमि के नाम से है। वे इस ग्राम की मतदाता सूची में दर्ज है। ये अलग बात है की वे स्थाई रूप से यहां निवास नहीं करते है। मुलताई किसान आंदोलन का केन्द्र रहा है। वही मुख्यमंत्री हाउस से भी यहां से सीधे तार जुड़े है। किसान आंदोलन और किसानो की एकता के कारण इस ग्राम में 10 सालो तक कोई भी राजनैतिक पार्टी अपने पैर नहीं जमा पाया । इस जागरूकता के बाद भी इस ग्राम की ये भी एक विशेषता है की यहां की 90 प्रतिशत नागरिक बीपीएल (गरीबी रेखा ) में दर्ज है।सबसे अधिक सनिर्माण मजदूरी कार्ड भी यही है। विकास खंड में सबसे अधिक कपीलधारा कूप भी यही बनने है। इस डेम से यहां की कृषि में सुधार आएगा।