ख़बरें विस्तार से

अन्य ख़बरें आगे पढ़ें
ग्रामीण मीडिया में दे विज्ञापन और ग्रामीण क्षेत्रों सहित जिले में करें अपने व्यापार का प्रचार बैतूल जिले के सबसे बड़े हिंदी न्यूज़ पोर्टल- ग्रामीण मीडिया सेंटर में आप सभी का स्वागत है।

खबर को शेयर करने के लिए क्लिक करें

Monday, 2 April 2018

दुकानों के साथ विधायक का कार्यलय भी जबरन बंद करवाया ,जिले भर की स्तिथि एक साथ पढ़े


पढ़ें जिले भर में किस जगह क्या रहा माहौल एक स्थान पर 




वीडियो 

मुलताई का आलम 
अनुसूचित जाति एवं जन जाति समन्वय समिति मुलताई ने भारत बंद का समर्थन करते हुए। अनुविभागीय अधिकारी राजस्व के माध्यम से   अनुसूचित जाति और जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम को निष्प्रभाव बनाने के लिए सुप्रीम कोर्ट के ताजा निर्णय एवं संवैधानिक आरक्षण पर संस्थानिक कुठाराधात  करने के विरोध में 2 अप्रैल बेरियल नाके पर आम सभा उपरान्त रैली निकाली। रैली के दौरान अधिकांश दुकाने खुली हुई थी। इस अवसर पर अनुसूचित जाति एवं जन जाति समन्वय समिति मुलताई के सदस्यों ने निवेदन के बाद भी जब दूकानदारों ने दुकाने बंद नहीं की तो जबरन दुकाने बंद करवाई की जिसके कारण  कई स्थानों पर  तीखी नोक झोक भी हुई। नागपुर नाके पर भाजपा कार्यलय में संचालित  दुकानों से साथ विधायक कार्यलय को भी बंद करवा दिया। मोके पर पुलिस बल भी तैनात था। इस बारदात की पुलिस ने पूरी विडिओ ग्राफी भी की है। जम कर क नारे बाजी की  मनुवादी विचार धारा को जम करके कोसा यहां तक की इनके कोई भी धार्मिक कार्यक्रमों में शामिल न हो। कई स्थानों पर शांति व्यवस्था भंग होने के आसार नजर आ रहे थे। कुल मिला करके ये बंद नगर में शांति पूर्ण तरिके से निपटा। मुलताई क्षेत्र में ये पहला अवसर दिखाई दिया।  जिसमे तनाव के हालत दिखाई दिए। सामान्य रूप से मुलताई क्षेत्र में सब में भाई चारा है। सामाजिक रूप से इस पर ध्यान देना होगा। कुछ शरारती तत्व इस प्रकार के अवसरों का लाभ उठाते है। प्रशासनिक व्यवस्था उत्तम थी। मुलताई में दुकानों के साथ विधायक का कार्यलय भी जबरन बंद करवाया| 



घोड़ाडोंगरी

घोड़ाडोंगरी में पुलिस से पिटे प्रदर्शनकारी,हल्का लाठीचार्ज,टी आई से धक्कामुक्की


घोड़ाडोंगरी में आज पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर जमकर लाठिया भांजी। बस स्टैंड पर चक्काजाम कर रहे प्रदर्शनकारी जब सड़क से अलग नही हुए औऱ उन्होंने जबरन बन्द कराने का प्रयास किया तो पुलिसकर्मियों ने आपा खो दिया।बताया जा रहा है कि आंदोलन कर रहे कुछ युवकों ने टी आई को धक्का दे दिया था।जिससे पुलिस कर्मी भड़क गए। इस दौरान वे गालिया देते हुए प्रदर्शनकरियो पर लाठियां लेकर दौड़ पड़े।कई लोगो को इस दौरान जमकर पीटा गया।

इधर आज दलित संगठनों के बंद का मिलाजुला असर देखने को मिला। यहां संगठनों ने हर जगह बड़ी रैलियां निकाली और दुकानों ,प्रतिष्ठानों को बंद कराने का प्रयास किया। कई जगह दुकानदारों से उनकी झड़प हुई तो कुछ स्थानों पर पुलिस को डंडे फटकारने पड़े। घोड़ाडोंगरी में जहां पुलिस ने बंद करा रहे प्रदर्शन कारियो को डंडो से हड़काकर भगाया तो वही आमला में व्यपारियो ने बंद कराने वाले प्रदर्शनकरियो के खिलाफ जबरदस्ती बन्द कराने का मामला दर्ज कराया है। बैतूल में भी आंदोलनकारियों ने गंज,कोठीबाजार इलाको में जबरन बंद कराया इस दौरान पुलिस की मौजूदगी में कई जगह दुकानदारों से उनकी बहस भी हुई। पट्टन में आंदोलनकारियों ने चक्काजाम और पथराव किया जिससे वाहनों के शीशे टूट गए।जबकि बैतूल में सड़कों पर टायर जलाकर रास्ता रोकने का प्रयास किया गया। इधर आमला में कल व्यपारियो ने आज की गई जबरदस्ती और जबरन बन्द कराने पर पुलिस के उदासीन रवैये के खिलाफ बन्द का आव्हान किया गया है।

आमला 


आमला।सुप्रीम कोर्ट द्वारा एससी एस टी एक्ट में किये संशोधन के खिलाफ दलित संगठनों के पूरे देश मे बुलाए बन्द को जब स्थानीय व्यापारियों ने सिरे से खारिज कर दिया तो शहर में दलित संगठनों ने इस पर खूब बवाल काटा ,जिस पर दलित संगठनों और व्यापारियों के बीच तीखी बहस झड़पें भी हुई ,सगठनों द्वारा जबरन बाजार बंद कराने की हुई कोशिश की जाती रही और पुलिस देखकर भी तमाशबीन बनी रही तो नाराज व्यापारियों ने अज्ञात लोगो के खिलाफ मामला दर्ज करा दिया तथा मंगलवार को आमला बन्द की अपील की गई।

एस सी एस टी में सुप्रीम कोर्ट द्वारा किये गए बदलाव के स्वरूप दलित संगठनों के 1 अप्रैल को देशव्यापी बन्द जब स्थानीय व्यापारियों ने सिरे से नकार दिया तो नाराज संगठनों ने सुबह लगभग 11 बजे एक रैली शक्ल में आकर जबरन व्यापारियों के प्रतिष्ठन बन्द कराए ,व्यापारियों का आरोप है,की रैली में कई लोग डंडे और लाठियां लेकर चल रहे थे,व्यापारियों का आरोप है,लोग आंदोलन के नाम पर गुंडागर्दी करते रहे और पुलिस तमाशबीन बनी रही ।जब मामला पूरी तरह नियंत्रण के बाहर हो गया तो,नगर व्यापारियों थाना पहुँचे और अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया साथ ही लोगो की गुंडागर्दी पर पुलिस के तलाशबीन बने रहने पर विरोध स्वरूप व्यापारियों ने मंगलवार बन्द का आहवान किया गया ।


व्यापारियों ने कहा फेल हुआ
*प्रशासन,पुलिस ने किया इंकार:*-आंदोलन बन्द और प्रदर्शन के बीच जब प्रदर्शनकारियो और व्यपारियो के बीच झड़पें हो रही थी ,बताया गया है ,हुजूम की शक्ल में आए लोग आंदोलन के नाम पर गुंडागर्दी करते रहे औऱ पुलिस तमाशबीन बनी रही ।व्यापारी हेमंत गुगनानी, जयंत सोनी,किशोर गुगनानी, विजय भवसार,आदि कई व्यापारियों ने बताया की पूरे मामले की जानकारी पुलिस को थी,किंतु पुलिस जानबूझकर अनदेखी करती रही ,व्यापारी तो सिर्फ न्यायालय के आदेश का ही सम्मान कर रहे है।नाराज व्यापारियों ने मंगलवार 3 अप्रैल को आमला बंद रखने का निर्णय लिया है।इस मामले में थाना प्रभारी सन्तोष चौहान ने बताया कि ऐसा कुछ नही है,की पुलिस सक्रिय नही थी,व्यापारियों की शिकायत पर हमने भारतीय अधिनियम 1860 की धारा 504 के तहत अज्ञात के तहत अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।वही शहर में संगठनों के नाम पर व्यापारियों से हुई गुंडागर्दी के मामले में जब हमने  स्थानीय तहसीलदार दिनेश सावले से बात की तो उन्होने बताया कि प्रशासन कही फेल नही हुआ है,पूरे मामले पर हम जानकारी ले रहे है।बताया गया है,पूरे आंदोलन का नेतृत्व पूर्व नपा अध्यक्ष और कांग्रेस नेता मनोज मालवे कर रहे थे।
बैतूल 


भारत बंद के प्रदर्शनकारियो ने आज 108 एम्बुलेंस के मीडिया प्रभारी योगेश पवार की कार से तोड़ फोड़ हुई है । घटना प्रभात पट्टन से लौटते वक्त 3 बजे के आस पास हुई है । मिली जानकारी अनुसार श्री पवार अस्पताल से सर्वे कर लौट रहे थे कि तभी हुड़दंगियों ने कि हॉस्पिटल कार पर पत्थर बाजी कर डाली जिसमे कार का कांच फुट गया है । प्रभात पट्टन जोड़ पर भीम सेना ने चक्का जाम कर गाड़ियों पर पथराव एवं लाठी बरसाना शुरू कर दिया । हालांकि मीडिया प्रभारी योगेश पवार को कही चोट नही पहुची है केवल गाड़ियों के साथ तोड़ा फोड़ी की गई । बताया जा रहा है कि हुड़दंगियों ने इतनी गुंडागर्दी कर जान से मारने के लिए दौड़ पड़े । माहौल देख श्री पवार को गाड़ी लेकर भागना पड़ा ।

नोट 
खबर का उद्देश्य किसी भी धर्म या जाती का विरोध करना नहीं सिर्फ जनता का सुचना पहुँचाना है|  



| www.graminmedia.com

Sunday, 1 April 2018

मुलताई थाना प्रभारी (टी आई ) का सी सी टी कैमरे से नगर सुरक्षा का अभिनव प्रयोग सफल

ग्रामीण मीडिया सेण्टर| 



मुलताई नगर पालिका के द्धारा नगर सुरक्षा के लिए नगरपालिका निघी से बस स्टेण्ड,रेलवे स्टेशन, ताप्ती परिक्रमा दुर्गा मठ,फव्बारा चौक,आरती घाट जयस्तंभ चौक,नागपुर नाका  और अभी अन्य स्थानों पर प्रस्तावित है। वर्तमान में 28 कैमरे 24 घंटे नगर की हर गतिविधिओ पर नजर रखते है। इसका मुख्य डिस्पले थाना प्रभारी के कक्ष में है। जहाँ कुल 28 स्थानों की जानकारी लगातार देखी जा सकती है और 1 माह के सम्पूर्ण रिकार्ड इस में जमा (सेव) हो जाते है। किसी भी दिन का कभी की भी घटना पुरानी दिनाँक और समय पर जा करके देखी जा सकती है।  रिकार्ड को आजीवन सुरक्षित भी रखा जाता है। ये सारी जानकारी थानाप्रभारी कक्ष में होने से खुर्द बुर्द नहीं हो सकती है। इस डिस्प्ले टीवी से कक्ष के अंदर बैठ करके नगर की हर रोड पर बारीकी से नजर रख रहे नव नियुक्त थाना प्रभारी आर एस चौहान। जिसके चलते उन्होंने बताया की गांधी चौक में गांधी प्रतिमा के सामने और बस स्टेण्ड और फब्बारा चौक से वाहन पार्किंग पर अंकुश लगा है।  आगे तेज गति से दौड़ते वाहनों को फोटो आधारित सबूत से चालन कार्यवाही की योजना की जानकारी दी। थाना प्रभारी ने ग्रामीण मीडिया से चर्चा में बताया की किसी भी प्रकार की गलत गातिविधि पर पूरा अंकुश लगेगा। हमारे थाने से हर लिखा पडी आगे से ऑनलाइन होगी। हस्तलिखित काम कम से कम होंगे। वे स्वयं ही अपने कक्ष से इन सीसीटी कैमरों की सहायता से काम कर रहे है। मुलताई नगर में शांति व्यवस्था कायम रखना उनकी पहली प्राथमिकता है। सब के साथ एक सामान व्यहवार होगा। गुंडा गर्दी और महिलाओ का अपमान सहन नहीं होगा। पुरे नगर का साथ लगा। 

 www.graminmedia.com

2 अप्रैल को मुलताई बंद,रैली और आम सभा अनुसूचित जाति एवं जन जाति समन्वय समिति

ग्रामीण मीडिया सेण्टर|

एक अप्रैल को अनुसूचित जाति एवं जन जाति समन्वय समिति मुलताई ने भारत बंद का समर्थन करते हुए। अनुविभागीय अधिकारी राजस्व को मुलताई बंद,रैली और नागपुर नाके पर आम सभा की सूचना दी। अपने आवेदन में समिती के सदस्यों ने जानकारी में बताया कि , अनुसूचित जाति और जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम को निष्प्रभाव बनाने के लिए सुप्रीम कोर्ट के ताजा निर्णय एवं संवैधानिक आरक्षण पर संस्थानिक कुठाराधात  करने के विरोध में 2 अप्रैल को मुलताई बंद,रैली और आम सभा होगी। ध्वनि विस्तारक यंत्र और स्थल की अनुमति दे। जिसकी सूचना नियमानुसार मुलताई थाने को भी समिति के सदस्यों ने दी है। 

 www.graminmedia.com

देश की राजनीती का केन्द्र है गौ माता भाषण से नहीं राशन से होगा इनका विकास

ग्रामीण मीडिया सेण्टर
 मुलताई , ग्रामीण मीडिया, ग्रामीण पत्रकारिता और जैविक खेती पर काम कार्य कर रहा है। ग्राम में संवैधानिक समझ बढ़ेगी तो ग्राम का विकास होगा  और ग्राम की आर्थिक उन्नति होगी ।इसके लिए गाय और जैविक खेती ही एक मात्र विकल्प है।  कुछ  इन दोनों विषय पर   नेताओ के लच्छेदार  भावनात्मक भाषण में उलझ रहे है। मेरा इन नीतिगत फसले लेने वाले जनप्रिनिधिओ से निवेदन है कि , पशुपालन,खाद्य प्रसंकरण ,का व्यवहारिक जानकारी दे। खेती को लाभ का रोजगार बनाने की दिशा में काम हो। इसके लिए हर किसान को प्रायोगिक ज्ञान लेना आवश्यक है।  जिसके लिए कड़ी मेहनत और लगातार प्रयास की आवश्यकता होती है। इसी कड़ी में ग्रामीण मीडिया सतत काम कर रहा है। 
| www.graminmedia.com

Saturday, 31 March 2018

धर्मनिरपेक्षता का उदाहरण है, पवित्रनगरी मुलताई

ग्रामीण मीडिया सेण्टर|

 माँ ताप्ती की उद्गम स्थली पवित्रनगरी में हर त्यौहार और पर्व हर धर्म सम्प्रदाय मिल जुल करके मानते है।  जिसका ताजा उदाहरण हनुमान जयंती पर बस स्टेण्ड पर ग्रामीण मीडिया को दिखाई दिया। हनुमान जयन्ती पर भंडारा प्रसादी को परोसते हुए,  हाजी शम्मी खान जो एक सामजिक कार्यकर्त्ता भी है। गायत्री परिवार से प्रकाशित  अखंड ज्योति पत्रिका के वे लम्बे समय से पाठक भी है। अस्पताल परिसर के बगीचे में शम्मी खान और हाजी इक़बाल चौहान ने एक एक झूला भी दान दिया। जो आज भी इस परिसर में है। 

 www.graminmedia.com

धूमधाम से मनाई हनुमान जयंती जगह-जगह हुआ प्रसादी का वितरण

ग्रामीण मीडिया सेण्टर| 




मुलताई।। रवि पाटिल ।।


 पुण्य सलीला मां ताप्ती नगरी में पवनसुत हनुमान की जयंती धूमधाम से मनाई गई। बजरंग दल द्वारा नगर के फव्वारा चौक में 3 दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। शुक्रवार रात्री हनुमान चालिसा पाठ के उपरान्त रंग बिरंगी आतिशबाजी का आयोजन किया गया था। वहीं शनिवार को बजरंग दल द्वारा शाम 6 बजे विशाल शोभा यात्रा निकाली गई। 

शोभा यात्रा में बड़ी संख्या में बजरंग दल व हिन्दू संगठनों के पदाधिकारी व नागरिक शामिल हुए। स्थानीय फव्वारा चौक से निकाली गई शोभा यात्रा में सजे धजे घोड़ो की झांकी, आटो संघ द्वारा निकाली गई आटो रैली सहित अन्य झांकियां शोभा यात्रा में आकर्षण का केन्द्र रही। हनुमान जयंती कार्यक्रम में बजरंग के प्रांत सहसंयोजक सुशिल सुडोले, विभाग संगठन मंत्री दयाल प्रजापति, विभाग सहसंयोजक कृष्णकांत गावंडे, पूनम साहू, ऋषि साहू, गगन साहू सहित बड़ी संख्या में बजरंग दल के कार्यकर्ता शामिल हुए। 


।। हनुमान मंदिरों में पूजन हेतु लगा रहा भक्तों का ताता ।।

हनुमान जयंती के अवसर पर नगर में स्थित सभी हनुमान मंदिरों में सुबह से ही पूजन हेतु भक्तों का ताता लगा रहा। नगर के ताप्ती वार्ड में स्थित बड़े हनुमान मंदिर, रेल्वे स्टेशन मार्ग पर स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर, ताप्ती तट पर स्थित बालरूपि हनुमान मंदिर सहित अन्य मंदिरों में दिन भर श्रद्धालुओं का ताता लगा रहा। 
जगह-जगह हुआ प्रसादी का वितरण
हनुमान जयंती के अवसर पर श्रद्धालुओं द्वारा जगह-जगह प्रसादी का वितरण किया गया। 

ताप्ती तट पर गजानन मंदिर, बजरंग अखाड़ा, जिला सहकारी बैंक के पास तथा बस स्टेण्ड पर टैक्सी युनियन द्वारा प्रसादी का वितरण किया गया। टैक्सी युनियन के बब्बल सेवतकर ने बताया कि 300 लीटर दही की लस्सी बनाकर श्रद्धालुओं को प्रसादी स्वरूप वितरण किया गया।
 www.graminmedia.com

मुलताई सराफा व्यापारी पर महिला से मारपीट का प्रकरण दर्ज

ग्रामीण मीडिया सेण्टर|मुलताई 

ग्राम चौथिया निवासी विमलाबाई पति स्वर्गीय शंकरलाल मानकर  उम्र 60 साल ने मुलताई निवासी सुखदेव सोनी शास्त्री वार्ड की मुलताई थाने में FIR की जिसके अनुसार मुलताई पुलिस ने सराफा व्यापारी सुखदेव सोनी पर महिला से मारपीट का प्रकरण दर्ज करके भा द सं 1860  के प्रवाधानो के तहत धारा 294,323 एवं 506 में प्रकरण पजीबद्ध करके विवेचना में लिया। पीड़िता में अपनी रिपोर्ट में पुलिस को जानकारी में सविस्तार बताया की ,मै ग्राम चौथिया मे रहती हूँ घरेलू काम करती हूँ मेरा खेत शेरगड के सिवाने मे है । खेत पर ही रहती हूँ । परिवार के साथ रहती हूँ आज दिनांक 28.3.18 को दोपहर 121 बजे की बात है सुखदेव सोनी खेत मे पहूचा जहा पर मै भैसे चरा रही थी बोला तेरा लडका राकेश कहा की गालिया दी मिल नही रहा है । तेरे लडके एवं पुरे परिवार को देख लूँगा निपटा दूँगा । मेरा कोई कुछ नही बिगड सकता । मैने गाली देने से मना किया तो मुक्का थप्पड से मारपीट किया जिससे मेरे बाये गाल और पीठ में हाथ मे रखे डंडे से मुझे मारा जिससे मेरे दाहिने हाथ के कलाई में चोट लगकर सूजन आ गई है । जाते जाते जान से मारने की पुरे परिवार को धमकी दिया । हमारी जमीन उसके जमीन से लगी है । कहता है जमीन मुझे बेच दो इस कारण परेशान औऱ लडाई झगडा मारपीट कर रहा है । झगडा होते कारु पिता मानिकराव ,सुनिता पवार ने देखा सुना बीच बचाव किया है । मुझे दोनो ने अपने घर पहूचाया घटना का हाल मैने मेरे लडके राकेश और बहू विमला बाई को बताकर थाने रिपोर्ट करने मेरे लडके राकेश के साथ आई हूँ । रिपोर्ट करती हूँ कार्यवाही की जावे ।
 उक्त प्रकरण में मुलताई निवासी  सुखदेव सोनी ने ग्रामीण मीडिया को जानकारी में बताया की मेरी ये झूठी रिपोर्ट है।  मेरा इस महिला से कोई विवाद नहीं हुआ है। इनके एक रिश्तेदार की जमीन मैंने खरीदी है। हमारी एक दूसरे की शिकवा शिकायत होती रहती है।  जिस समय ये घटना की रिपोर्ट का समय बताया मैं अपने घर पर था। उसके मेरे पास प्रमाण है। मेरे द्धारा अनुविभागीय पुलिस को सारी जानकारी मैने पता किया तो जानकारी मै आया की ये मोटर साईकिल से गिरी है। 
 www.graminmedia.com

ADD

add

खबर को शेयर करने के लिए क्लिक करें

बैतूल जिले के सबसे बड़े हिंदी न्यूज़ पोर्टल- ग्रामीण मीडिया सेंटर में आप सभी का स्वागत है,ग्रामीण मीडिया परिवार से जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद- राजेन्द्र भार्गव, स्वतंत्र पत्रकार, (9926407240) ग्रामीण मीडिया के नाम पर कोई फेसबुक पेज या एकाउंट बनाना बिना अनुमति के एक अपराध है। कृपया सतर्क रहें।

विज्ञापन

गाय के शुद्ध दूध हेतु संपर्क करें गाय के शुद्ध घी हेतु संपर्क करें

सूचना

आपकी राय या सुझाव देने के लिए नीचे लाल बॉक्स पर क्लिक करें मिलावट रहित गाय के घी और ताजे दूध के लिए संपर्क करें 9926407240

हमारे बारे में आपकी राय यहाँ क्लिक करके दें

हमारे बारे में आपकी राय यहाँ क्लिक करके दें
राय जरूर दें

ग्रामीण मीडिया से ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंचाएं अपना व्यापार, कम दामों में बड़ा प्रचार।

ग्रामीण मीडिया से ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंचाएं अपना व्यापार, कम दामों में बड़ा प्रचार।
विज्ञापन दरें डिस्काउंट के साथ Birthday/ सालगिरह ऐड। विस्तृत जानकारी के लिए ऊपर वाली इमेज को क्लिक करें