ख़बरें विस्तार से

अन्य ख़बरें आगे पढ़ें
ग्रामीण मीडिया में दे विज्ञापन और ग्रामीण क्षेत्रों सहित जिले में करें अपने व्यापार का प्रचार बैतूल जिले के सबसे बड़े हिंदी न्यूज़ पोर्टल- ग्रामीण मीडिया सेंटर में आप सभी का स्वागत है।

खबर को शेयर करने के लिए क्लिक करें

Sunday, 8 April 2018

मुख्यमंत्री शिवराज ने दी आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को बड़ी सौगात.

ग्रामीण मीडिया सेण्टर| 


चुनावी साल में ..


भोपाल।।

चुनावी साल में मुख्यमंत्री शिवराज ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को बड़ी सौगात दी है। मुख्यमंत्री ने उनकी मांगे पूरी कर दी है। अब से आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को 10 हजार और सहायिका को 5 हजार रुपए मानदेय दिया जाएगा। 62 वर्ष में सेवानिवृत्ति पर 1 लाख रुपए और 75 हजार रुपए दिए जाएंगे।

इस मौके पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा कि बहने सब सहन कर लेती हैं लेकिन अपने भैया की बुराई नहीं सह पाती हैं। जो काम करवाने सरकार के लिये कोई नहीं मिलता वो काम सरकार आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओ से करवाती है। महिला सशक्तिकरण मेरे जीवन का मिशन है। माँ बेटी की आँखों में आँसू न रहे। उनके चेहरे पर खुशी रहे और इसका जिम्मा अगर सबसे निचले में है तो वो आंगनवादी कार्यकर्ताओ पर है। 

उन्होंने कहा कि आंगवाड़ी कार्यकर्ताओं को बेवजह हटाने के मामलों में रोक लगाने के लिए व्यवस्था की जा रही है। बिना जांच किए अबसे कोई भी किसी को हटा नहीं सकेगा।मैं यह नहीं चलने दूंगा। डरा डरा कर जान लेते हैं।उन्होने कहा कि अब यात्रा पर भी कार्यकर्ताओं को सरकार की तरफ से भत्ता दिया जाएगा। अच्छा काम करने वाली कार्यकर्ताओ को दीनदयाल प्रोतसाहन पुरस्कार से सम्मानित किया जायेगा।वही सीएम ने कहा कि रिटायरमेंट के उम्र 60 से 62 होगी। रिटायरमेंट के समय 1 लाख मिलेंगे।  मृत्यु पर 2 लाख परिवार को दिए जाएंगे। 

गौरतलब है कि प्रदेश में वर्तमान में 84465 आंगनबाड़ी और 12670 मिनी आंगनबाड़ी समेत कुल 97135 केंद्र हैं। आंगनबाड़ी केंद्रों में एक कार्यकर्ता व एक सहायिका हैं जबकि मिनी आंगनबाड़ी में सिर्फ कार्यकर्ता काम कर रही हैं। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को अभी पांच हजार और सहायिकाओं को 2500 रुपए मानदेय मिलता है। वहीं मिनी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय 3250 रुपए प्रतिमाह है।


।। सीएम ने दी ये सौगाते ।।

-आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को 10 हजार और सहायिका को 5 हजार रुपए मानदेय दिया जाएगा।

- 62 वर्ष में सेवानिवृत्ति पर क्रमशः 1 लाख रुपए और 75 हजार रुपए दिए जाएंगे।

-आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाओं के आकस्मिक मृत्यु होने पर परिवार की बेटी को नियुक्ति में 10 % की छूट दी जायेगी।

-आंगवाड़ी कार्यकर्ताओं को बेवजह हटाने के मामलों में रोक लगाने के लिए व्यवस्था की जा रही है।

-बिना जांच किए अबसे कोई भी किसी को हटा नहीं सकेगा।

-दुर्घटना में मृत्यु की दशा में आंगनवाड़ी कार्यकर्त्ताओं या सहायिका के परिजनों को 2 लाख रुपए की आर्थिक सहायता दी जाएगी।

-कई वर्षों से आंगनवाड़ी में कार्यरत अनुभवी आंगनवाड़ी सहायिकाएँ यदि योग्यता रखती हैं तो उन्हें आंगवाड़ी कार्यकर्ता चयन में वरीयता दी जाएगी।

- आंगनवाड़ी कार्यकर्ता को यात्रा भत्ता भी दिया जाएगा।

-सेवा में चयन के लिए आंगनवाड़ी कार्यकर्ता व सहायिका को प्राथमिकता दी जाएगी।

-अच्छा काम करने वाली बहनों को  दीनदयाल सम्मान दिया जायेगा।

-आंगनवाड़ी बहनों की रिटायरमेंट की उम्र 62 वर्ष होगी।




 www.graminmedia.com

अज्ञात ने तोड़ दी नंदी प्रतिमा, पुलिस ने रातों- रात नई बुलाई

ग्रामीण मीडिया सेण्टर| 



 मुलताई| प्रभातपट्टन गांव की सीमा पर  स्थित शिव मंदिर में नंदी की प्रतिमा  शुक्रवार रात अज्ञात तत्वों ने तोड़ दी।  मंदिर में भोलेनाथ, नंदी और शिवलिंग  स्थापित हैं। मंदिर के पास से गुजर रहे  लोगों ने प्रतिमा टूटी देखी। युवाओं ने  इसकी फोटो वाट्स एप, फेस बुक  पर वायरल कर दी। टूटी प्रतिमा देख  ग्रामीण नाराज हो गए। सूचना मिलने  पर एसडीओपी अनिल कुमार शुक्ला,  एसडीएम राजेश शाह, टीआई आरएस  चौहान रात में ही गांव पहुंच गए।  अधिकारियों ने गांव के पूर्व सरपंच  सुभाष देशमुख सहित अन्य गणमान्य ग्रामीणों से चर्चा कर युवाओं को  समझाने का प्रयास किया। माहौल न  बिगड़े इसलिए पुलिस और प्रशासन ने  रात में ही नंदी की नई प्रतिमा बुलाकर  शनिवार सुबह पंडित राजू से स्थापित  करवा दी। 

 प्रभातपट्टन गांव की सीमा पर स्थित शिव  मंदिर में नंदी की प्रतिमा को शुक्रवार रात अज्ञात तत्वों ने तोड़ दिया। मंदिर के पास से  गुजर रहे लोगों ने प्रतिमा टूटी देखी। युवाओं  ने इसकी फोटो वाट्स एप, फेस बुक पर वायरल कर दी। प्रतिमा की गर्दन टूटी देख  ग्रामीण आक्रोशित हो गए। प्रभातपट्टन में  मुख्य मार्ग से कुछ ही दूरी पर शिव मंदिर में  भोलेनाथ, नंदी और शिवलिंग स्थापित हैं। ग्रामीणों का आक्रोश देख सहायता  केंद्र प्रभारी एएसआई जीपी रम्हारिया ने  इसकी सूचना एसडीओपी अनिल कुमार शुक्ला, एसडीएम राजेश शाह, टीआई  आरएस चौहान को दी। सूचना पर सभी  अधिकारी रात में ही गांव पहुंच गए। शनिवार को अधिकारियों ने गांव में शांति समिति की बैठक लेकर सभी को समझाइश दी।  एसडीएम, एसडीओपी, टीआई ने ग्रामीणों  से चर्चा की। अधिकारियों ने गांव के पूर्व सरपंच सुभाष देशमुख सहित अन्य गणमान्य ग्रामीणों से चर्चा कर युवाओं को समझाने का  प्रयास किया। एसडीओपी शुक्ला ने प्रतिमा  तोड़ने वालों का पता लगाकर कार्रवाई करने  का आश्वासन दिया। इसके बाद युवाओं  का गस्सा ु शांत हुआ। एसडीओपी शुक्ला ने बताया अज्ञात के खिलाफ धारा 295 के  तहत केस दर्जकिया है। 

 www.graminmedia.com

अच्छी जिद- सोनाघाटी की पहाड़ी को हरा-भरा करने आज 600 लोग खोदेंगे 1 हजार खंतियां

ग्रामीण मीडिया सेण्टर|


रविवार सुबह 6 से 8.30 बजे तक लोग श्रमदान किया। इस अवसर पर जनअभियान परिषद के उपाध्यक्ष मोहन नागर के मार्गदर्शन में जिले के दस विकास खंड के लगभग सभी ग्रामो से बड़ी संख्या में BSW के छात्र और मेंटर ने जल संरक्षण पर प्रशिक्षण लिया। बैतूल  विधायक हेमंत खण्डेवाल, बैतूल, श्री मुकेश खंडेलवाल बैतूल SDM तहसीलदार  जनअभियान परिषद की प्रिया चौधरी  मुलताई से  मुरारी अग्रवाल राजेंद्र भार्गव जिले के अनेको समाजसेवी हाजिर थे।    प्रथम चरण में खोदी थी 300 खंती, 80 प्रतिशत जीवित हैं पौधे 30 एकड़ की पहाड़ी में 10 साल में खोदेंगे 3 हजार खंतियां . भवानी प्रसाद मिश्र ने जिस पहाड़ी पर बैठकर सतपुड़ा के घने जंगल ऊंघते अनमने जंगल... कविता की रचना की थी। सोनाघाटी की उसी पहाड़ी को हरा-भरा करने के लिए एक साल पहले शुरू हुआ अभियान इस बार भी होगा। रविवार को पहाड़ी पर 600 लोग श्रमदान कर एक हजार खंतियां खोदेंगे। इन खंतियों में हरियाली अमावस्या को खंतियों में बारिश का जल संचय कर पौधरोपण किया जाएगा। 

भारत-भारती आवासीय विद्यालय के सचिव मोहन नागर ने बताया गंगावतरण अभियान के तहत सोनाघाटी की बंजर हो चुकी पहाड़ी को हरियाली की चादर ओढ़ाने के लिए गत 7 मई 17 को अभियान शुरू किया था। प्रथम चरण में 300 खंतियां खोदी थीं। इसमें लगाए गए पौधे फिलहाल 80 प्रतिशत जीवित हैं। उन्होंने बताया शनिवार को श्रमदानियों को बारिश का जल रोकने का प्रशिक्षण दिया।






Saturday, 7 April 2018

मुलताई के पास मधुमक्खी के हमले से पेड़ पर ही हो गई ग्रामीण की मौत

ग्रामीण मीडिया सेण्टर| मुलताई 

 जमदेही गांव में अपने समधी के घर मेहमानी  पर आया ग्रामीण मधुमक्खी का छत्ता तोड़ने खेत पर गया  था। इस दौरान मधुमक्खी के हमले से उसकी मौत हो गई।  पनारा गांव निवासी छीतरू पिता अमरलाल सलामे (45)  एक दिन पहले ही अपने समधी सुमरलाल के घर मेहमानी  करने आए थे।  इस दौरान छीतरू को सतीश मरकाम के खेत में  लगे आम के पेड़ पर मधुमक्खी का छत्ता दिखाई दिया।  छत्ते से शहद निकालने के लिए रात में छीतरू रस्सी,  बाल्टी सहित अन्य सामग्री लेकर सतीश के खेत में  पहुंचा। पुलिस ने बताया मधुमक्खी का छत्त तोड़ते समय  मधुमक्खी ने छीतरू पर हमला कर दिया। जिससे उसकी  पेड़ पर ही मौत हो गई। सुबह सतीश मरकाम खेत पर  पहुंचा तो पेड़ पर शव दिखाई दिया। सतीश ने इसकी  सूचना ग्रामीणों को दी। सूचना पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे  और म़ृतक की पहचान छीतरू के रूप में की। बोरदेही  थाना प्रभारी संदीप परतेती ने बताया सूचना पर पुलिस  मौके पर पहुंची और छीतरू का शव पेड़ से नीचे उतारा।  छीतरू के शरीर पर मधुमक्खी के डंक के निशान हैं।  सूचना पर मर्ग कायम किया है। www.graminmedia.com

Friday, 6 April 2018

मानवता की मिसाल है ये दोनों चिकित्स्क

ग्रामीण मीडिया सेण्टर|


  जहाँ हर ओर एक ही  शब्द सुनाई देता है  कि,  क्या बताऊ यार उस डॉक्टर ने तो लूट डाला और ईलाज भी सही नहीं किया। वही  दुसरी तरफ मानवता कि , मिशाल है ये दोनों डॉक्टर मुलताई में पदस्थ रहे डॉ रजनीश  शर्मा और  अरविन्द वर्मा बैतूल जिले  में आदिवासी गांव टापरवानी की सोनल बेटी के जन्म से टेढ़े दाएं पैर के ऑपरेशन के लिए 4 लाख रुपए की जरूरत थी। पिता रूपेश तीन साल तक परेशान रहा। लेकिन सेहरा के बीएमओ और उनके मित्र, इंदौर के बरोड़ हॉस्पिटल के डॉक्टर अरविंद वर्मा रूपेश और उसकी 4 साल की पुत्री सोनल के लिए भगवान बनकर सामने आए। उन्होंने शुक्रवार को सोनल का ऑपरेशन मुफ्त में कर दिया। आदिवासी गांव टापरवानी की सोनल अब न सिर्फ चल सकेगी, बल्कि दौड़ भी सकेगी। 
मप्र में सिर्फ इंदौर में होती है इलिजारो तकनीक की सर्जरी: सयोडो अर्थोसिस ऑफ टिबिया की बीमारी से टेढ़ा हुआ सोनल का दाएं पैर की इलिजारो तकनीक से तीन सर्जरी की गई। इसमें चार लाख रुपए का खर्च आना था। बीएमओ डॉ. रजनीश शर्मा ने बताया मप्र में सिर्फ इंदौर में इलिजारो तकनीक की सर्जरी होती है। सर्जरी करने वाले बरोड़ हॉस्पिटल के सर्जन डॉ. अरविंद वर्मा अंतर्राष्ट्रीय स्तर के आर्थो सर्जन हैं। जिन्होंने हॉस्पिटल में बच्ची को एक महीने न केवल मुफ्त एडमिट रखवाया, बल्कि फरवरी में दो और मार्च महीने में एक सर्जरी बिल्कुल मुफ्त की। बच्ची का ऑपरेशन न केवल क्रिटिकल था, बल्कि उसकी उम्र कम होने से पैर के सांचे की भी दिक्कत थी। 
डॉक्टर ने बताया अक्सर बड़ों के पैरों के आकार के सांचे होते हैं लेकिन विशेष प्रयासों ने सर्जरी को आसान बना दिया। 



 www.graminmedia.com

प्रभु भक्ति के बिना जीवन अधूरा है: अतुलेशानंद

ग्रामीण मीडिया सेण्टर|

जौलखेड़ा में चल रहे लक्ष्मीनारायण महायज्ञ में प्रभु श्रीराम की भक्ति की कथा सुनाई प्रभु भक्ति से कष्टों का नाश होता है। प्रभु भक्ति के बिना जीवन अधूरा है। यज्ञ में उपस्थित होने से ही भव जाल से मुक्ति मिल जाती है। मनुष्य ने हर पल सेवा कार्य करते रहना चाहिए। यह बात ग्राम जौलखेड़ा में चल रहे लक्ष्मीनारायण महायज्ञ में प्रवचन के दौरान विश्व संत परम संघ उपाध्यक्ष चित्रकूट पीठाधीश्वर अतुलेशानंद महाराज ने कही। 
उन्होंने रामायण पर केंद्रित अपने प्रवचन में प्रभु श्रीराम की भक्ति, मर्यादा के संबंध में जानकारी दी। यज्ञ की महिमा, वामन अवतार और राजा बली के दान की कथा सुनाई। इसके पहले कथावाचक कुमारी सोनम मिश्रा ने भारतीय संस्कृति का महत्व बताया। उन्होंने कहा भारतीय संस्कृति से हम सभी की पहचान है। संस्कृति पर हो रहे हमलों के प्रति सभी को सचेत रहने की समझाइश दी। उन्होंने कहा युवा भारतीय संस्कृति को भूलते जा रहे हैं। अब युवाओं को संस्कृति की रक्षा के लिए आगे आने की जरूरत है। उन्होंने कहा बचपन से ही बच्चों को संस्कृति से अवगत कराना चाहिए। भक्ति का महत्व बताते हुए कहा प्रभु भक्ति करने से सभी मनोकामनाएं पूरी होती है। हर पल प्रभु के नाम का स्मरण करते रहना चाहिए। ग्रामीणों ने बताया 9 दिवसीय लक्ष्मीनारायण महायज्ञ अनुष्ठान में यज्ञाचार्य मुकुंद मुनि पंडित रामाधार द्विवेदी के मार्गदर्शन में रोज सुबह 6 से दोपहर 1 बजे तक यज्ञ आहुति और संस्कृत पाठ हो रहा है। दोपहर 2 से 5 और रात 8 से 11 बजे तक प्रवचन हो रहे हैं।  www.graminmedia.com

किसान सम्मान यात्रा का स्वागत कर ग्रामीण बता रहे समस्या

ग्रामीण मीडिया सेण्टर|

मुलताई। सिपावा में सम्मान यात्रा ने पहुंचकर किसानों का किया सम्मान। सिपावा गांव पहुंची किसान सम्मान यात्रा, योजनाओं की जानकारी दी किसान सम्मान यात्रा गांवों में पहुंचकर किसानों का सम्मान कर रही है। यात्रा के गांव में पहुंचते ही ग्रामीण भी यात्रा में शामिल सदस्यों का स्वागत कर रहे हैं। स्वागत के बाद ग्रामीण गांव की विभिन्न समस्याएं बताकर समाधान करने की मांग कर रहे हैं। शुक्रवार को किसान सम्मान यात्रा दुनावा मंडल के सिपावा गांव पहुंची। यात्रा में शामिल जगदीश पीएल पवार, भाजपा मंडल अध्यक्ष सुनील कास्लेकर, श्रीचंद कास्लेकर ने किसानों का सम्मान कर प्रदेश सरकार की योजनाओं की जानकारी दी। पात्र ग्रामीणों को योजना का लाभ लेने की समझाइश दी। इसके बाद यात्रा ग्राम जाम, बरखेड़, डहुआ, हतनापुर पहुंची। हतनापुर में ग्रामीणों ने गांव की सीमा पर यात्रा का स्वागत किया। ग्रामीण जयराम गाडरे, कैलाश परिहार, प्रकाश परिहार ने यात्रा में शामिल सदस्यों को बताया ग्राम पंचायत में शामिल ग्राम डहरगांव में पानी की समस्या है। जिसका निदान किया जाना चाहिए। इसके साथ ग्रामीणों ने डहरगांव में डेम निर्माण की भी मांग रखी। ग्रामीणों की समस्या का समाधान करने का आश्वासन दिया। यहां से यात्रा पारड़सिंगा पहुंची, जहां रात्रि विश्राम हुआ। 
 www.graminmedia.com

ADD

add

खबर को शेयर करने के लिए क्लिक करें

बैतूल जिले के सबसे बड़े हिंदी न्यूज़ पोर्टल- ग्रामीण मीडिया सेंटर में आप सभी का स्वागत है,ग्रामीण मीडिया परिवार से जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद- राजेन्द्र भार्गव, स्वतंत्र पत्रकार, (9926407240) ग्रामीण मीडिया के नाम पर कोई फेसबुक पेज या एकाउंट बनाना बिना अनुमति के एक अपराध है। कृपया सतर्क रहें।

विज्ञापन

गाय के शुद्ध दूध हेतु संपर्क करें गाय के शुद्ध घी हेतु संपर्क करें

सूचना

आपकी राय या सुझाव देने के लिए नीचे लाल बॉक्स पर क्लिक करें मिलावट रहित गाय के घी और ताजे दूध के लिए संपर्क करें 9926407240

हमारे बारे में आपकी राय यहाँ क्लिक करके दें

हमारे बारे में आपकी राय यहाँ क्लिक करके दें
राय जरूर दें

ग्रामीण मीडिया से ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंचाएं अपना व्यापार, कम दामों में बड़ा प्रचार।

ग्रामीण मीडिया से ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंचाएं अपना व्यापार, कम दामों में बड़ा प्रचार।
विज्ञापन दरें डिस्काउंट के साथ Birthday/ सालगिरह ऐड। विस्तृत जानकारी के लिए ऊपर वाली इमेज को क्लिक करें