ख़बरें विस्तार से

अन्य ख़बरें आगे पढ़ें
ग्रामीण मीडिया में दे विज्ञापन और ग्रामीण क्षेत्रों सहित जिले में करें अपने व्यापार का प्रचार बैतूल जिले के सबसे बड़े हिंदी न्यूज़ पोर्टल- ग्रामीण मीडिया सेंटर में आप सभी का स्वागत है।

खबर को शेयर करने के लिए क्लिक करें

Saturday, 21 April 2018

लू से सावधानी क्या करे और क्या न करे

ग्रामीण मीडिया सेण्टर|

 www.graminmedia.com 

देहदान कर दी थी, अंतिम संस्कार किया आटे के शव का

ग्रामीण मीडिया सेण्टर|


बैतूल में समाजसेवियों के अलावा डॉक्टर्स भी अंगदान और देहदान की पहल कर रहे हैं। अब तक 40 डॉक्टर्स ने अपने अंगदान करने की घोषणा की है। जबकि 11 लोग देहदान का फार्म भर चुके हैं। रेडक्राॅस सोसाइटी चेयरमैन डॉ. अरुण जयसिंगपुरे ने बतायापहले अंग दान, देहदान करने में लोग कतराते थे, लेकिन मोटीवेट करने से लोग अब सार्वजनिक व धार्मिक कार्यक्रमों के मंच से ही इसकी घोषणा करने लगे हैं। यह एक अच्छी पहल है। निश्चित ही इससे दूसरे लोगों को जिंदगी मिलेगी। ऐसा लगता है पहल- प्रयास रंग ला रहे हैं। 

शहर के बडोरा में जब एक अर्थों निकली तो उसमें किसी पार्थिव शरीर की बजाय आटे का पुतला था, लेकिन गाजे-बाजे के साथ निकली इस अंतिम यात्रा में शामिल लोगों की आंखों में किसी अपने के बिछुड़ने का गम जरूर था। यह यात्रा कोई जादू-टोना नहीं, बल्कि देहदान की मिसाल बने सूरतलाल सरले की अंतिम यात्रा थी। बडोरा निवासी सूरतलाल सरले ने 88 साल की उम्र में शुक्रवार सुबह 8 बजे अंतिम सांस ली। इसके बाद भाई ॠषिराम सरले, नारायण सरले , पुत्र लिलाधर और हरिशंकर सरले आदि ने विधि-विधान से उनकी अंतिम यात्रा की तैयारी की। भोपाल के एम्स अस्पताल को सूचना दी। कलेक्टर शशांक मिश्र के निर्देश पर जिला अस्पताल के सिविल सर्जन डा. अशोक बारंगे, डा.एके भट्ट, डाॅ. अरुण जयसिंहपुरे आदि पहुंचे। उनके घर से गांव के बाहर तक पार्थिव शरीर शववाहन में लाया गया। जबकि उसके पीछे परंपरा अनुसार बांस की बनी सीढ़ी पर आटे के पुतले को रखा गया था। गांव के बाहर शववाहन भोपाल के लिए रवाना हो गया। इधर अंतिम यात्रा माचना मोक्षधाम पहुंची। यहां परंपरागत तरीके से पुतले का अंतिम संस्कार किया। सूरतलाल सरले ने 4 साल पहले, 4 दिसंबर 2014 को भोपाल के एम्स अस्पताल में देहदान के लिए पंजीयन कराया था। हम सरले परिवार के आभारी हैं, जिन्होंने सुदूर गांव में रहते हुए अपने बुजुर्ग की अंतिम इच्छा को पूरा करने का साहस दिखाया। मेडिकल का अध्ययन कर रहे बच्चों के लिए इस तरह की बाॅडी की आवश्यकता रहती है। जो देहदान से ही पूरी हो सकती है। डाॅ. चंद्रशेखर, एम्स, एनाटोमी विभाग, भोपाल।


 www.graminmedia.com

जिले की एक और बेटी ने जिले का प्रदेश में परचम लहराया

ग्रामीण मीडिया सेण्टर| सारणी





सारनी| शासकीय कन्या मिडिल स्कूल सारनी की कक्षा आठवीं की छात्रा सुधा बारस्कर पिता हेमराज बारस्कर ने राष्ट्रीय मीन्स कम मेरिट स्पर्धा में स्कूल में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। मध्य प्रदेश में सुधा की 176वीं रैंक है। केजी वन से आठवीं तक हर वर्ष प्रथम स्थान पर रहने वाली सुधा बारस्कर ने परीक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त कर क्षेत्र का नाम राेशन किया। सुधा बारस्कर राष्ट्रीय मीन्स कम मेरिट परीक्षा और मध्यप्रदेश हिंदी ओलंपिक आर्ट प्रतियोगिता मे भी प्रथम रहीं। सुधा की उपलब्धि पर नानी सया बाई खंडाग्रे, मामा मनोहर खंडाग्रे, अनिल खंडाग्रे स्कूल के शिक्षकों और परिजनों ने खुशी जताई है। 
 www.graminmedia.com

पटाखों से शादी के टेंट में आग लगने से मची भगदड़, सब कुछ खाक video live

ग्रामीण मीडिया सेण्टर|

पटाखों से शादी के टेंट में आग लगने से मची भगदड़, सब कुछ खाक 



video


मुलताई


कल दुनावा के एक लॉन में विवाह समारोह में बारातियों ने पटाखे फोड़े । जलते हुए पटाखे लॉन से लगे खेत तक पहुंच गए। जिससे पूरा खलिहान जलकर खाक हो गया। आग पर समय पर काबू नहीं पाया जाता तो 20 से अधिक मवेशी और सामान भी आग की चपेट में आ जाता। घटना के बाद लॉन में भी अफरा-तफरी मच गई। 

मुलताई-छिंदवाड़ा रोड के दुनावा में  रोड पर हरिओम लान में दुनावा निवासी गोपाल सरोदे की पुत्री का विवाह हो रहा था। दोपहर लगभग 1 बजे बारातियों ने पटाखे फोड़े। जलते पटाखों से लिंबा कौशिक के खेत के खलिहान में आग लग गई। घटना में घास, भूसा, जलाऊ लकड़ी और खाद का ढेर जलकर राख हो गए। पास ही बंधे भैंस और बैल सहित लगभग 20 मवेशियों को ग्रामीणों की मदद से छोड़ा गया। दुनावा निवासी हरिशंकर साहू ने अपना पानी का टैंकर घटनास्थल पर पहुंचाया। इससे जल्दी आग पर काबू पाया जा सका। आग टेंट तक पहुंचने की आशंका को देखते हुए शादी में भी अफरा-तफरी मच गई। 

ग्रामीण धीरज साहू, किशोर कौशिक, हरिशंकर साहू, परसराम डोंगरे व ग्रामीणों ने 4 घंटे की मशक्कत के बाद काबू पाया। ग्राम सिपावा और बघोड़ा में भी आग से किसानों के खेत में रखा भूसा, कड़बा जल गया। सुबह बघोड़ा में किसान जितेंद्र देशमुख के खेत में बने मकान के पास रखे भूसे, कड़बे के ढेर में आग लग गई। आग से छह ट्राली भूसा, कड़बा जल गया। दोपहर में ग्राम सिपावा के किसान मंगल सिंह के खेत में आग लगने से भूसा जल गया। 

।। दतोरा में आग से 6 मवेशी झुलसे, कृषि उपकरण जलने से 90 हजार का नुकसान 

ग्राम दतोरा में बुधवार शाम किसान के खेत में बनी झोपड़ी में आग लगने से 6 मवेशी झुलस गए। दतोरा निवासी किसान तुलसीराम सोलंकी के खेत में लकड़ी और घास से झोपड़ी में अज्ञात कारण से आग लग गई। आग से झोपड़ी में बंधे 6 मवेशी झुलस गए। पड़ोसी किसानों ने झोपड़ी के पास रखे पानी से आग बुझाने का प्रयास किया और मवेशियों को बाहर निकाला। तुलसीराम ने बताया आग से भूसा, पीवीसी पाइप और कृषि उपकरण जल गए। आग से 90 हजार रुपए का नुकसान हुआ है। 




               www.graminmedia.com

Thursday, 19 April 2018

मुलताई NH पर दर्दनाक हादसे में एक और मौत

ग्रामीण मीडिया सेण्टर । मुलताई आमला



जिले में हाईवे पर एक्सीडेंट थमने के नाम ही नही ले रहे। लगभग प्रतिदिन कोई अप्रिय घटना घटित होती है।आज दिनांक19 अप्रैल को भी आमला पंखा के पास ग्राम छिंदी के राजेन्द्र रधुवंशी की सड़क दुर्घटना में सिर पर गंभीर चोट आने से घटना स्थल पर ही मौत होगई है। जानकारी अनुसार घटना लगभग 8,30 बजे की है । मृतक शादी में बैतुल जा रहे थे और दुर्घटना का शिकार हो गये। 
जानकारी अनुसार  राजेन्द्र सिंह (चरणलाल सिंवडें)  महान नाटक कलाकार भी थे और सारणी WcL में कार्य करते थे।

अधिक जानकारी अभी अप्राप्त है। विस्तृत जानकारी शीघ्र ही अपडेट की जावेगी।
| www.graminmedia.com

मुलताई के पास तेंदूए के कटे पंजों की पूजा करते पकड़ाए शिकारी

ग्रामीण मीडिया सेण्टर| मुलताई





उपरोक्त फोटो को देख साधारण आदमी भी अंदाज लगा सकता है की इस तेंदुए को पहले मारा गया बाद में पंजे काटे गए है। 
वन वृत्त बैतूल में वन्य प्राणियों के शिकार किए जाने की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही। ताजा मामले में दक्षिण वनमंडल की मुलताई-आठनेर परिक्षेत्र में तेंदुए का शिकार किए जाने की घटना सामने आई है। 
वन कर्मियों ने सूचना के आधार पर शिकारियों को रंगे हाथों गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है और इन शिकारियों से विभाग के बड़े अधिकारी पूछताछ कर रहे हैं। 
हालांकि इस मामले को लेकर अधिकारी पूछताछ करने के बाद ही घटना का खुलासा किए जाने की बात कर रहे हैं। प्राप्त जानकारी के मुताबिक मुलताई-आठनेर परिक्षेत्र के ग्राम झालमऊ और माझरी के बीच किसी देव स्थान पर शिकारियों द्वारा पूजा पाठ किए जाने की सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर जब बताए गए स्थान पर दबिश दी गई तो कुछ लोग तेंदुए के कटे हुए पंजों का पूजन करते नजर आए। वन कर्मियों को देखते ही अन्य शिकारी तो मौके से फरार हो गए लेकिन दो शिकारियों को वन कर्मियों ने दबोच लिया। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक दोनों शिकारी आठनेर क्षेत्र के रहने वाले बताए जा रहे हैं जिनमें एक शिकारी गोमजी ग्राम झालमऊ और दूसरा धनुष सिंह ग्राम माझरी का रहने वाला है। मुलताई परिक्षेत्र अधिकारी श्री जावरिया ने बताया कि कुछ शिकारी अक्षय तृतीया के अवसर पर तेंदुए के कटे हुए पंजों की पूजा करते हुए पकड़े गए हैं। जानकारी मिली है कि गड़ा हुआ धन निकालने के लालच में पंजों की पूजा इन शिकारियों द्वारा की जा रही थी। दोनों शिकारियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है कि इन्होंने तेंदुए का शिकार कब और कहां किया है। वहीं फरार आरोपियों की सरगर्मी से तलाश की जा रही है। श्री जावरिया के मुताबिक शाम तक पूरी घटना का खुलासा कर दिया जाएगा। 

www.graminmedia.com

Wednesday, 18 April 2018

मुलताई के पास वाहन दुर्घटना में दो की दर्दनाक मौत, वीडियो देखें

ग्रामीण मीडिया सेण्टर|मुलताई
अज्ञात वाहन की टक्कर से मोटर साईकिल सवार दो युवको की घटना स्थल पर दर्दनाक मौत







मुलताई
वीडियो



नगर से होकर छिंदवाड़ा की ओर जाने वाले मार्ग पर ग्राम सोनेगांव बस स्टैंड के पास सुबह 10 बजे लगभग मोटरसाइकिल पर सवार दो युवकों को अज्ञात पिकअप ने टक्कर मार दी। जिससे मोटरसाइकिल पर  सवार दोनो युवाओं की घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। मृतको के नाम का अभी खुलासा नही हो पाया है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस घटना स्थल पर पंहुचकर युवको के संबंध में जानकारी जुटाने में लगी है। समाचार लिखे जाने तक युवको के नाम की जानकारी नही लग पायी है।

                      www.graminmedia.com

ADD

add

खबर को शेयर करने के लिए क्लिक करें

बैतूल जिले के सबसे बड़े हिंदी न्यूज़ पोर्टल- ग्रामीण मीडिया सेंटर में आप सभी का स्वागत है,ग्रामीण मीडिया परिवार से जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद- राजेन्द्र भार्गव, स्वतंत्र पत्रकार, (9926407240) ग्रामीण मीडिया के नाम पर कोई फेसबुक पेज या एकाउंट बनाना बिना अनुमति के एक अपराध है। कृपया सतर्क रहें।

विज्ञापन

गाय के शुद्ध दूध हेतु संपर्क करें गाय के शुद्ध घी हेतु संपर्क करें

सूचना

आपकी राय या सुझाव देने के लिए नीचे लाल बॉक्स पर क्लिक करें मिलावट रहित गाय के घी और ताजे दूध के लिए संपर्क करें 9926407240

हमारे बारे में आपकी राय यहाँ क्लिक करके दें

हमारे बारे में आपकी राय यहाँ क्लिक करके दें
राय जरूर दें

ग्रामीण मीडिया से ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंचाएं अपना व्यापार, कम दामों में बड़ा प्रचार।

ग्रामीण मीडिया से ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंचाएं अपना व्यापार, कम दामों में बड़ा प्रचार।
विज्ञापन दरें डिस्काउंट के साथ Birthday/ सालगिरह ऐड। विस्तृत जानकारी के लिए ऊपर वाली इमेज को क्लिक करें