ख़बरें विस्तार से

अन्य ख़बरें आगे पढ़ें
ग्रामीण मीडिया में दे विज्ञापन और ग्रामीण क्षेत्रों सहित जिले में करें अपने व्यापार का प्रचार बैतूल जिले के सबसे बड़े हिंदी न्यूज़ पोर्टल- ग्रामीण मीडिया सेंटर में आप सभी का स्वागत है।

खबर को शेयर करने के लिए क्लिक करें

Monday, 7 May 2018

एनएच पर फिर बड़ा हादसा

ग्रामीण मीडिया सेण्टर| शाहपुर 


एनएच 69 पर मगरडोह बस स्टाॅप के पास सोमवार को शाम 4 बजे बैतूल से भोपाल की तरफ जा रही स्कार्पियो टायर फटने से अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। तेज रफ्तार स्कार्पियो पेड़ उखाड़कर दूर तक घीसटते हुए ले गई। हादसे में स्कार्पियो में सवार 6 लोगों को चोट आई है। जिनमें डालचंद ठाकुर, मनीष यादव,नीतेश,संजीव मालवीय, सुशील मालवीय, कृष्णकुमार मालवीय घायल शामिल हैं। ग्रामीणों ने वाहन से निकालकर घायलों को पाढर अस्पताल पहुंचाया। पाढुर्ना से भोपाल की तरफ जा रही स्कार्पियो मगरडोह पुलिया के पहले वाली टर्निंग पर टायर फटने से अनियंत्रित हो गई। स्कार्पियों ने पहले एक बाइक सवार काे टक्कर मारी और फिर पुलिस के बोर्ड अाैर पेड़ से जा टकराई। पेड़ उखड़ गया। एक किराना दुकान का शाेकेस का भी टूट गया।

www.graminmedia.com

Saturday, 5 May 2018

मुलताई कुएं की निर्माणाधीन मुंडेर की तराई कर रहे किसान को लगा करंट, मौत

ग्रामीण मीडिया सेण्टर| मुलताई

प्रभातपट्टन ब्लॉक के ग्राम काजली में बिजली करंट की चपेट में आने से किसान की मौत हो गई। मिश्रीलाल नरवरे (55) के खेत में कुएं की मुंडेर का निर्माण किया जा रहा है। सुबह मिश्रीलाल नरवरे निर्माणाधीन मुंडेर की तराई करने के लिए गया। तराई करने के लिए उसने मोटर पंप शुरू किया। इस दौरान मोटर पंप के कटे तार के संपर्क में आ गया। करंट लगने से मिश्रीलाल जमीन पर गिर गया। कुछ दूरी पर खेत में काम कर रहे मिश्रीलाल के पुत्र रामकिशोर ने पिता को जमीन पर पड़ा देखा तो वह दौड़कर पहुंचा। पिता को अस्पताल ले जा रहे थे, इसी दौरान रास्ते में ही मिश्रीलाल की मौत हो गई। रामकिशोर ने मासोद पुलिस चौकी पहुंचकर घटना की जानकारी दी। पुलिस ने मर्ग कायम किया है। 


 www.graminmedia.com

अपहरण या हत्या,घर के पीछे बने शौचालय में जाने निकली 'किरण' नहीं मिली, मिले सिर्फ खून के धब्बे

ग्रामीण मीडिया सेण्टर|





 www.graminmedia.com

मुलताई ,सात माह की गर्भवती स्टाफ नर्स की मौत, मां ने डॉ. दामाद पर लगाया पेट पर मारकर जान लेने का आरोप,

ग्रामीण मीडिया सेण्टर| मुलताई 


सरकारी अस्पताल में पदस्थ स्टाफ नर्स अरुंधती चौहान की संदिग्ध मौत हो गई। नर्स सात माह की गर्भवती थी। मृतिका की मां ने दामाद पर दहेज के लिए मारपीट कर जान लेने का आरोप लगाया है। इस संबंध में अरुंधती के माता-पिता ने थाने में शिकायत की है। मुलताई के सरकारी अस्पताल में पदस्थ स्टाफ नर्स अरुंधती चौहान को शुक्रवार रात पति डॉ. रंजीत चौहान उपचार के लिए नागपुर लेकर गए थे। जहां शनिवार सुबह 7 बजे उसकी मौत हो गई। 
बैतूल निवासी बिजली कंपनी में कार्यरत मृतिका के पिता भागवत सिंह सिसौदिया और मां अनुसया सिसौदिया ने दामाद डॉ. रंजीत पर दहेज के लिए मारपीट करने का आरोप लगाया है। मां ने बताया अरुंधती का विवाह 24 अप्रैल 2012 को ग्राम मोही निवासी डॉ. रंजीत सिंह चौहान से हुआ था। विवाह के बाद रंजीत दहेज में कार की मांग करते हुए उनके और उनकी पुत्री के साथ विवाद कर प्रताड़ित करता था। शनिवार रात 9 बजे बेटी का मोबाइल पर काॅल आया और बताया वह मर रही है। पति रंजीत ने उसके पेट पर लात मार दी है। जिससे उसे असहनीय दर्द हो रहा है। अरुंधती को उपचार के लिए रंजित बैतूल के निजी अस्पताल ले गया और जहां से नागपुर ले गया। अरुंधती की मौत होने के बाद भी दामाद ने उन्हें जानकारी नहीं दी। वहीं डॉ. रंजीत चौहान ने बताया रात में पत्नी का ब्लडप्रेशर हाई हो गया था। जिसे उपचार के लिए बैतूल के निजी अस्पताल ले गया। जहां हालत बिगड़ने पर उसे नागपुर के अस्पताल ले गया। जहां उपचार के दौरान मौत हो गई। 

सील किया मकान 
अरुंधती का पति डॉ. रंजीत मुलताई में निजी क्लीनिक संचालित करता है। सास-ससुर के दामाद डाॅ. रंजीत पर आरोप लगाने के बाद पुलिस ने उसके मुलताई में स्थित मकान और ग्राम मोही के मकान के कमरे को सील किया है। एसआई एआर खान ने बताया नागपुर में अरुंधती की मौत हुई है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। 
रात 8 बजे तक की ड्यूटी, सुबह 7 बजे हुई मौत 
अरुंधती ने शुक्रवार को दोपहर 2 से रात 8 बजे तक ड्यूटी की। इस दौरान अरुंधती पूरी तरह से स्वस्थ थी। सुबह 7 बजे नागपुर के निजी अस्पताल में अरुंधती की मौत हो गई। बीएमओ डॉ. प्रशांत सेन ने बताया ड्यूटी खत्म होने बाद अरुंधती अपने घर चली गई थी। अरुंधती ने किसी भी प्रकार की बीमारी के संबंध में कभी कोई जानकारी नहीं दी थी। 
शव के आते ही परिजनों ने किया हंगामा 
अरुंधती के परिजन मुलताई के सरकारी अस्पताल परिसर में बेटी के शव आने का इंतजार कर रहे थे। शाम 6 बजे शव लेकर पति डॉ. रंजीत पहुंचा। इसके बाद परिजन का आक्रोश फूट पड़ा और अरुंधती के माता-पिता ने दामाद पर अपनी बेटी की जान लेने का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। अन्य लोगों की समझाइश के बाद शव को अंतिम संस्कार के लिए ग्राम मोही ले गए।



 www.graminmedia.com

जीप दुर्घटना में मुलताई के वाहन चालक की मौत

ग्रामीण मीडिया सेण्टर|



Registration No : MP48C4257
Owner Sr No : 1Registration Date : 01-01-2015
Owner's Name : MOH. AKRAM ANSARIIssue Date : 08-01-2015
Father's/Husband's Name : AKHTAR JMA ANSARIYear Of Manufacture : 01-10-2014
Permanent Address : PATEL WARD THE MULTAICity : BETUL
Temporary Address : PATEL WARD THE MULTAICard Serial No. : 5000447357
Registration Type : NEW
Registration No : MP48C4257
Owner Sr No : 1Registration Date : 01-01-2015
Owner's Name : MOH. AKRAM ANSARIIssue Date : 08-01-2015
Father's/Husband's Name : AKHTAR JMA ANSARIYear Of Manufacture : 01-10-2014
Permanent Address : PATEL WARD THE MULTAICity : BETUL
Temporary Address : PATEL WARD THE MULTAICard Serial No. : 5000447357
Registration Type : NEW

साईंखेड़ा थाने के परतापुर के पास फोरलेन पर शनिवार शाम को टायर फटने से स्कार्पियो अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में एक किराना व्यापारी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 3 अन्य व्यापारी गंभीर घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती किया। थाना प्रभारी केआर सिलाले ने बताया परतापुर के पास फोरलेन पर मुलताई से बैतूल आ रही स्कार्पियो का सामने का टायर फट गया। टायर फटने से स्कार्पियो पांच पलटी खाकर हाईवे के किनारे खंती में जा गिरी। हादसे में मोहम्मद असलम पिता मोहम्मद अख्तर अंसारी (32) निवासी मुलताई की मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना में मोहम्मद अब्दुल्ला पिता मोहम्मद आतूब (50), मोहम्मद कयूम पिता मोहम्मद हुसैन (45), मोहम्मद आमिद पिता मोहम्मद सईद (48) निवासी मुलताई गंभीर घायल हो गए। मृतक का जिला अस्पताल में पीएम कराकर परिजनों को सौंप दिया।
 www.graminmedia.com

Friday, 4 May 2018

चौथिया से अपहृत नाबालिग इटारसी में मिली

ग्रामीण मीडिया सेण्टर| 



मुलताई


 तहसील क्षेत्र के ग्राम चौथिया से बीते 2 मई को दोपहर 2:30 बजे अचानक लापता हुई दो नाबालिग बालिकाओं में से एक बालिका इटारसी में मिली। नाबालिग बालिका ने बताया कि 2 मई को वह अपनी सहेली के घर गई थी। सहेली द्वारा फोटो कापी करने चलने का कहकर उसके साथ निकली। कुछ दूर जाने पर उसकी सहेली का दोस्त मोटर सायकल लेकर मिला। जिस पर दोनों सवार हो गई, जिसके बाद वह 9:30 बजे रात्री लगभग इटारसी पहुंचे, जहा सहेली के दोस्त अनुराग धुर्वे के चाचा के घर इटारसी से 5 किलोमीटर अंदर गए जहा उसके चाचा के घर रहे। 

अगले दिन 3 मई को मोटर सायकल से इटारसी गए जहा सहेली के दोस्त अनुराग के नंबर से ग्राम चौथिया में रूपेश को फोन पर उसके फोन पर उसके इटारसी होने की जानकारी भाईयों को देने का कहा। जिसके बाद अपहृत नाबालिग को लेने इटारसी गए जहा से उसे लेकर मुलताई थाना पहुंचे। एसआई प्रशांत शर्मा ने बताया कि एक नाबालिग बालिका को दस्तयाब कर परिजनों को सौंपा। वहीं दूसरी नाबालिग की तलाश जारी है।

 www.graminmedia.com

शोक संदेश पत्रकार अनिल सोनी को मातृ शोक

ग्रामीण मीडिया सेण्टर|MULTAI



शोक संदेश अत्यंत दुःख के साथ आपको जानकारी दे रहा हूँ कि, समाज वादी पार्टी के जिला अध्यक्ष, सामजसेवी, पत्रकार, अधिवक्ता अनिल सोनी की माता जी एवं श्री परशराम सोनी की धर्मपत्नी कृष्णा सोनी गुरुसाहब वार्ड मुलताई का देहांत आज गुरूवार को पंडाग्रे नर्सिंग होम बैतूल में हो गया है। वे लम्बे समय से बीमार चल रही थी। कल दिनाक ५ मई शनिवार को मुलताई के मुक्ति धाम में अंतिम संस्कार होगा। ग्रामीण मीडिया परिवार की ओर से श्रद्धांजली ॐ शांति ॐ 


 www.graminmedia.com

ADD

add

खबर को शेयर करने के लिए क्लिक करें

बैतूल जिले के सबसे बड़े हिंदी न्यूज़ पोर्टल- ग्रामीण मीडिया सेंटर में आप सभी का स्वागत है,ग्रामीण मीडिया परिवार से जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद- राजेन्द्र भार्गव, स्वतंत्र पत्रकार, (9926407240) ग्रामीण मीडिया के नाम पर कोई फेसबुक पेज या एकाउंट बनाना बिना अनुमति के एक अपराध है। कृपया सतर्क रहें।

विज्ञापन

गाय के शुद्ध दूध हेतु संपर्क करें गाय के शुद्ध घी हेतु संपर्क करें

सूचना

आपकी राय या सुझाव देने के लिए नीचे लाल बॉक्स पर क्लिक करें मिलावट रहित गाय के घी और ताजे दूध के लिए संपर्क करें 9926407240

हमारे बारे में आपकी राय यहाँ क्लिक करके दें

हमारे बारे में आपकी राय यहाँ क्लिक करके दें
राय जरूर दें

ग्रामीण मीडिया से ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंचाएं अपना व्यापार, कम दामों में बड़ा प्रचार।

ग्रामीण मीडिया से ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंचाएं अपना व्यापार, कम दामों में बड़ा प्रचार।
विज्ञापन दरें डिस्काउंट के साथ Birthday/ सालगिरह ऐड। विस्तृत जानकारी के लिए ऊपर वाली इमेज को क्लिक करें