ख़बरें विस्तार से

अन्य ख़बरें आगे पढ़ें
ग्रामीण मीडिया में दे विज्ञापन और ग्रामीण क्षेत्रों सहित जिले में करें अपने व्यापार का प्रचार बैतूल जिले के सबसे बड़े हिंदी न्यूज़ पोर्टल- ग्रामीण मीडिया सेंटर में आप सभी का स्वागत है।

खबर को शेयर करने के लिए क्लिक करें

Monday, 21 May 2018

इस मुस्कुराने की वजह क्या है,,,मामला भाजापा नेत्री के अपमान का

ग्रामीण मीडिया सेण्टर|



 विगत दिनों एक सामाजिक कार्यक्रम में भाजपा पार्टी की महिला प्रकोष्ट की जिलाध्यक्ष श्रीमती  रेखा शिवहरे के साथ अभद्र व्यवहार की ग्रामीण मीडिया घोर निंदा करता है। जागरूक महिला से अपेक्षा करता है की , वे स्वयं एक अधिवक्ता है। इसके खिलाफ अपने संवैधानिक अधिकारों का प्रयोग करते हुए। घटना स्थल पुलिस  थाना क्षेत्र बैतूल में (Under section 154 Crp.c First Informeation Report) प्रथम सूचना प्रतिवेदन धारा १५४ दंड  संहिता प्रक्रिया  रिपोर्ट करना चाहिए।उक्त घटना जो की सोशल मीडिया, इलेक्ट्रानिक मीडिया और समाचार पत्रों में प्रकाशित भी हुई है।  हर नागरिक ने निंदा भी की है। हाल में ही मुलताई के विधायक देशमुख,जिला पंचायत सदस्य राजा पवार ने पालक मंत्री को इस आशय से ज्ञापन दिया की पुलिस कार्यवाही करे। जिसके समाचार स्थानीय समाचरो में फोटो सहित प्रकाशित हुए। इस में जो भी जनप्रतिनिधी की फोटो आई है।  वे सभी इस संवेदनशील मामले में मुस्कुरा रहे है।  उनकी दैहिक भाषा से प्रतीत होता है की गुस्से में नहीं शायद खुशी  है।  सभी को समझता है की खुशी में आम आदमी हॅसता है और सवेदनशील मामलों में गंभीर नजर आता है।  इसके अलावा विधायक जी जो स्वयं एक सवैधानिक पद पर है। उनको मालुम होना चाहिय की इसमें बिना FIR के पुलिस कुछ नहीं कर सकती है। उक्त घटना में अगर पुलिस चाहती तो घटना स्थल पर सब हाजिर थे। विडिओ रिकार्डिंग पुलिस के पास है।  तत्काल पुलित मालवीय और जो भी इस में शामिल है आज पुलिस हिरासत में रहते।  पीड़िता स्वयं अधिवक्ता है। इस प्रकरण  में आम नागरिक महिला सम्मान के नजरिय से देख रहे है। प्रदेश में भाजपा की सरकार है फिर इस प्रकरण में इतनी देर क्यों।  प्रमाण सब है। महिला के सम्मान को राजनैतिक मुद्दा न बना कर दंडात्मक कार्यवाही करे।  इस प्रकार की घटनाओ पर रोक लगे। 
 www.graminmedia.com

सुखदेव पांसे के खिलाफ आपत्ति जनक फेसबुक पोस्ट, ज्ञापन सौपा

ग्रामीण मीडिया सेण्टर





फेसबुक पर आपत्तिजनक पोस्ट डालने एवं अमर्यादित टिप्पणी करने को लेकर पूर्व विधायक एवं मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री सुखदेव पांसे ने सोमवार भाजपा के दो नेताओं के खिलाफ पुलिस अधीक्षक डीआर तेनीवार को शिकायत की है। शिकायत में श्री पांसे ने बताया कि वह दो बार बैतूल जिले की मासोद एवं मुलताई विधानसभा से निर्वाचित विधायक रहे हैं। क्षेत्र की जनता के प्रति उनका काफी सम्मान है। विगत दिनों कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन में पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ जी के साथ वह एक निजी कार्यक्रम में शामिल हुए थे। इस कार्यक्रम की फोटो में एक पार्टी विशेष के दो व्यक्ति लतेश पवार एवं सुजीत सूर्यवंशी ने छेड़छाड़ कर फेसबुक पर अपलोड कर उस पर भद्दे कमेंट किए गए हैं। इन युवकों के द्वारा किया गया यह कृत्य अत्यंत अमर्यादित, अशोभनीय एवं शर्मनाक है। श्री पांसे ने बताया कि इस पोस्ट के वायरल होते ही जिले भर से उनके समर्थकों एवं प्रदेश एवं देश के मित्रों के फोन उन्हें आने लगे हैं जिससे वह अत्यंत अपमानित एवं असहेज महसूस कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि उनकी छवि को धूमिल करने के लिए इन युवकों द्वारा साजिश करते हुए झूठी एवं अपमानजनक पोस्ट उनके खिलाफ सोशल मीडिया पर डाली गई है। इस पोस्ट को पढ़कर कुछ फेसबुक यूजर भद्दे कमेंट भी कर रहे है। श्री पांसे ने बताया कि जिस महिला की फोटो उनके साथ सोशल मीडिया पर पोस्ट की गई है, वह समाज की पढ़ी-लिखी सुशिक्षित, प्रतिष्ठित एवं हमारे आदिवासी समाज के तबके की महिला है। ऐसी आपत्तिजनक पोस्ट से उक्त महिला की शुचिता, अस्मिता एवं  निजता के अधिकारों का हनन है।  इस संबंध में श्री पांसे ने पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर अनावेदकों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर दांडिक कार्रवाई करने की मांग की है। श्री पांसे के साथ ज्ञापन सौंपने वालो में प्रमुख रूप से जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष समीर खान, पूर्व विधायक धरमु सिंह, पूर्व नपाध्यक्ष डॉ.राजेन्द्र देशमुख, एनएसयूआई के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष हेमंत वागद्रे, पूर्व जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष शांतिलाल तातेड़, जिला कांग्रेस प्रवक्ता हेमंत पगारिया, जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष अरूण गोठी, पूर्व नपाध्यक्ष धीरू शर्मा, जिला महामंत्री ब्रज पांडे, सोनू पाल, पूर्व युवा कांग्रेस अध्यक्ष राजेश गावंडे, नेता प्रतिपक्ष रजनीश सोनी, राजा सोनी, पंजाबराव कवड़कर, नरेश मोहरे, पार्षद विशाल धुर्वे, राजू गायकी, बंडू कुंभारे सहित अनेक कांग्रेसजन उपस्थित थे।

ग्रामीण मीडिया इस प्रकार की गतिविधियों की निंदा करता है साथ ही कारवाही की आशा करता है| 

| www.graminmedia.com

मकान में लगी आग, छह मवेशी झुलसे, एक की मौत

ग्रामीण मीडिया सेण्टर| 





मुलताई| प्रभात पट्टन के ग्राम शेरगढ़ के किसान के खेत में बने मकान में अज्ञात कारणों से आग लग गई। आग की चपेट में आने से एक मवेशी की मौत हो गई और छह मवेशी झुलस गए। कृषि उपकरण जलकर राख हो गए। किसान महादेव फाटे ने बताया मवेशियों को बांधने और कृषि उपकरण रखने के लिए खेत में मकान बनाया था। दोपहर में अचानक आग लग गई। आसपास खेतों में काम कर रहे किसानों की मदद से आग बुझाने का प्रयास किया गया लेकिन आग नहीं बुझी। सूचना पर फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाई। आग से एक गाय की मौत हो गई। छह मवेशी झुलस गए हैं। आगजनी में एक लाख रुपए का नुकसान हुआ है। 


 www.graminmedia.com

ताप्ती वार्ड की महिला ने प्रधान आरक्षक पर लगाया बेघर करने का आरोप

ग्रामीण मीडिया सेण्टर|

ताप्ती वार्ड निवासी एक महिला ने थाने में पदस्थ प्रधान आरक्षक पर रात में उसके घर पहुंचकर ताला लगाकर बेघर करने का आरोप लगाया है। इस संबंध में महिला ने रविवार को थाना प्रभारी को आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की। ताप्ती वार्ड निवासी दीपिका ने बताया रात में पति इंदल ने उसके साथ मारपीट की। जिसकी सूचना उसने डॉयल 100 को दी। इसके बाद वह स्वयं थाने पहुंची और पति के खिलाफ शिकायत की। शिकायत पर पुलिस ने पति इंदल को पुलिस थाना लेकर आई। कुछ देर बाद प्रधान आरक्षक संतोष पति इंदल को लेकर घर पहुंचा। प्रधान आरक्षक ने उसे घर से बाहर निकाल दिया और दरवाजे पर ताला लगा दिया। जिससे उसे रात में अपने बच्चे के साथ पड़ोसी के घर में गुजारना पड़ी। दीपिका ने बताया प्रधान आरक्षक की मौजूदगी में पति ने दोबारा शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी भी दी। सुबह वह दोबारा पति और प्रधान आरक्षक की शिकायत करने पहुंची। इस दौरान प्रधान आरक्षक शिकायत वापस लेने और समझौते के लिए दबाव बनाने लगा। इस संबंध में प्रधान आरक्षक संतोष का कहना है महिला द्वारा उन पर झूठे आरोप लगाए जा रहे हैं। महिला की शिकायत पर उसके पति के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। किसी के घर पर ताला लगाने का सवाल ही नहीं उठता है। टीआई आरएस चौहान ने कहा सुबह से कार्यक्रम को लेकर व्यस्त हूं। मामले की जांच की जाएगी। 


 www.graminmedia.com

Sunday, 20 May 2018

टक्कर, डंपर और बाइक की टक्कर, युवक घायल

ग्रामीण मीडिया सेण्टर। राय आमला



आज 20 मई को लगभग शाम 7,30 बजे राय आमला सबस्टेशन के पास  डम्पर और बाइक की भिड़ंत होगई जिसमे बाइक सवार  उमेश पिता गुलाबराव देशमुख निवासी आष्टा गंभीर रूप से घायल होगया। घायल के परिवारजन ने ग्रामीण मीडिया को जानकारी में बताया कि   ट्रक क्रमांक MP48H0986 का ड्राइवर गाड़ी लापरवाही से चला रहा था जिसने गाड़ी को टक्कर मारदी जिससे घायल को चोट आई और हाथ और पैर फ्रैक्चर होगये। खबर की विस्तृत जानकारी प्राप्त होने पर अवगत करवाया जायेगा। उपरोक्त जानकारी घायल के परिवार जान द्वारा बताई गई है।

Registration No : MP48H0986
Owner Sr No : 1 Registration Date : 11-05-2017
Owner's Name : TIRUPATI BUILD CON PRIVATE LIMITED Issue Date : 24-05-2017
Father's/Husband's Name :  Year Of Manufacture : 01-01-2017
Permanent Address : VILL-CHIKHLI
BETUL
 City : BETUL
Temporary Address : VILL-CHIKHLI
BETUL
 Card Serial No. : 7020021853

www.graminmedia.com

बोलेरो पलटी, चालक गंभीर रूप से हुआ घायल

ग्रामीण मीडिया सेण्टर| मुलताई ।। रवि पाटिल ।।






 तहसील क्षेत्र के ग्राम हेटिखापा के पास अनियंत्रित होकर बोलेरो पलट गई, जिससे चालक अशोक पिता शंकरलाल पवांर गंभीर रूप से घायल हो गया। मिली जानकारी अनुसार शाम 4:30 बजे अशोक पवांर बोलेरो वाहन से अपने गांव हेटिखापा जा रहा था। इस दौरान हेटिखापा के पूर्व बोलेरो अनियंत्रित होकर नाले के पास पलट गई जिससे अशोक को सिर एवं चेहरे सहित अन्य स्थानों पर गंभीर चोटे आई। दुर्घटना की जानकारी मिलते ही 108 एम्बुलेंस पर तैनात ईएमटी मनोज साबले पायलेट सुधाकर फाटे को साथ लेकर घटना स्थल पहुंचे और घायल को प्राथमिक उपचार हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लाया गया। जहा उसका प्राथमिक उपचार कर रेफर किया गया।

 www.graminmedia.com

मुलताई 8 वर्षीय मासूम को सांप ने डसा, उपचार के दौरान मौत

ग्रामीण मीडिया सेण्टर| 

थैली से कपड़े निकाल रहे 8 वर्षीय मासूम को सांप ने डसा, उपचार के दौरान मौत


मुलताई ।। रवि पाटिल ।।


नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में सर्पदंश का शिकार हुए मासूम को उपचार हेतु लाया गया। जहां उसकी हालत गंभीर होने पर उसे रेफर किया गया, किंतु उपचार के दौरान ही 8 वर्षीय मासूम ने दम तोड़ दिया। मासूम बालक को उपचार हेतु डायल 100 के माध्यम से लाया था। मिली जानकारी अनुसार बोरदेही थाना क्षेत्र के ग्राम घाटावाड़ी निवासी जेठू का पुत्र योगराज उम्र 8 वर्ष दोपहर 12:30 बजे शादी में शामिल होने जाने के लिए थैली से कपड़े निकालने गया था। इस दौरान थैली में बैठे जहरीले सांप ने दाहिने हाथ की हथेली पर कांट दिया। जिसे तत्काल डायल 100 के माध्यम से उपचार हेतु मुलताई अस्पताल लाया गया, जहा उसकी मौत हो गई। पुलिस ने सूचना पर अस्पताल पहुंचकर पंचनामा तैयार कर मर्ग कायम कर जांच में लिया है।

 www.graminmedia.com

ADD

add

खबर को शेयर करने के लिए क्लिक करें

बैतूल जिले के सबसे बड़े हिंदी न्यूज़ पोर्टल- ग्रामीण मीडिया सेंटर में आप सभी का स्वागत है,ग्रामीण मीडिया परिवार से जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद- राजेन्द्र भार्गव, स्वतंत्र पत्रकार, (9926407240) ग्रामीण मीडिया के नाम पर कोई फेसबुक पेज या एकाउंट बनाना बिना अनुमति के एक अपराध है। कृपया सतर्क रहें।

विज्ञापन

गाय के शुद्ध दूध हेतु संपर्क करें गाय के शुद्ध घी हेतु संपर्क करें

सूचना

आपकी राय या सुझाव देने के लिए नीचे लाल बॉक्स पर क्लिक करें मिलावट रहित गाय के घी और ताजे दूध के लिए संपर्क करें 9926407240

हमारे बारे में आपकी राय यहाँ क्लिक करके दें

हमारे बारे में आपकी राय यहाँ क्लिक करके दें
राय जरूर दें

ग्रामीण मीडिया से ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंचाएं अपना व्यापार, कम दामों में बड़ा प्रचार।

ग्रामीण मीडिया से ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंचाएं अपना व्यापार, कम दामों में बड़ा प्रचार।
विज्ञापन दरें डिस्काउंट के साथ Birthday/ सालगिरह ऐड। विस्तृत जानकारी के लिए ऊपर वाली इमेज को क्लिक करें