ख़बरें विस्तार से

अन्य ख़बरें आगे पढ़ें
ग्रामीण मीडिया में दे विज्ञापन और ग्रामीण क्षेत्रों सहित जिले में करें अपने व्यापार का प्रचार बैतूल जिले के सबसे बड़े हिंदी न्यूज़ पोर्टल- ग्रामीण मीडिया सेंटर में आप सभी का स्वागत है।

खबर को शेयर करने के लिए क्लिक करें

Thursday, 31 May 2018

महिला को बंदी बनाकर युवक ने किया दुष्कर्म

ग्रामीण मीडिया सेण्टर|मुलताई 


बोरदेही थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला के साथ दुष्कर्म करने वाले युवक के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज किया है। 23 वर्षीय महिला ने पुलिस को बताया राहुल सातनकर ने उसे 21 मार्च को बंदी बनाकर अपने साथ आमला ले गया। जहां पर उसने जान से मारने की धमकी देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद आमला से उसे पीथमपुर ले गया, वहां भी वह दुष्कर्म करता रहा। किसी तरह वह राहुल के चंगुल से निकलकर अपने गांव पहुंची। पुलिस ने राहुल के खिलाफ दुष्कर्म कर जान से मारने की धमकी देने का केस दर्ज किया है                      www.graminmedia.com

पवित्र नगरी में ये और इसके जैसे कितने है, क्या हुआ इसे जाने

ग्रामीण मीडिया सेण्टर|

ग्रामीण मीडिया सेण्टर| मुलताई






आज सुबह 5.30 बजे विरूल रोड एक्सीटेंड घोषित चौक पर एक व्यक्ति शराब के नशे में पड़ा दिखाई दिया। उसकी हालत देख प्रथम द्रष्ट्रा वह मृत  दिखाई दे रहा था।  मुँह पर मक्खी थी। आजू बाजू के राहगीरो ने आवाज लगाईं तो मालूम हुआ की ये जीवित है।  सबसे पहले पान ठेले वाले ने पहचाना यार इससे तो मेरे पैसे लेना है। आवाज दी तो उसको भी राहत मिली यार ये तो जिन्दा है।  वही दूसरी तरफ मुलताई नगर में नगरपालिका अध्यक्ष की उपस्थिति में  गायत्री परिवार ने रैली निकाल करके आम जनता को नशे के दुष्परिणामों से अवगत करवाया।  हालत ये है की नगर के लगभग ढाबों पर खुले आम कच्ची,पक्की,कुत्ता मार,देशी एवं अंग्रेजी हर वेरायटी की शराब उपलब्ध है।  कही भी किसी भी गली,चोहराहे सड़क किनारे इस प्रकार के नशे में मद होश या बेहोश युवा खासकर मजदूर मिल जाते है। ग्रामीण मीडिया में इनकी सुरक्षा और स्वास्थ की मांग की थी।  ये भी भारतदेश के नागरिक है। ये सबसे अधिक टेक्स देते है।  पांच रुपए की ठेके की शराब ये अस्सी रुपए में नगद ले रहे है।  शराब की गुणवत्ता भी ठीक नहीं है।  पुलिस के प्रकरणो में सबसे अधिक अपराध शराब के दर्ज है। सप्लायर पर भी प्रकरण दर्ज करे गिरावट आएगी। नगर और ग्राम की एक जैसे हालात है। गौर तलब हो की कुछ दिनों पूर्व नगर से होकर गुजरने वाले फोरलेन मार्ग पर ट्रिट 47 ढाबा के पास बिरूल चौराहे पर सोमवार रात 8:30 बजे टूरिस्ट कार व मोटर सायकल की भिड़ंत में मोटर सायकल सवार भाकपा नेता की घटना स्थल पर दर्दनाक मौत हो गई।फोटो में वह स्थान भी दिखाई दे रहा है। अगर ये व्यक्ति इस सड़क मार्ग पर होता तो आप अंदाज लगा ले। 

 www.graminmedia.com
 www.graminmedia.com

मुलताई नगर और ग्रामीण क्षेत्र नशा मुक्ति अभियान चलाया

ग्रामीण मीडिया सेण्टर|मुलताई हथनापुर वयगांव
तम्बाकू


मुतलाई नगर में प्रातः काल गायत्री परिवार में रैली निकाल करके नशा मुक्ति की रैली निकाल निकाली। इसमें नगर पालिका अध्यक्ष हेमंत शर्मा के साथ गायत्री परिवार साधक भाई,बहने और बच्चे थे। नशा मुक्ति के सदेश और गीतों से संदेश दिय।



ग्राम हतनापुर में सरपंच कोमल परिहार ने स्कूल के बच्चो के और ग्रामीण महिलाओ की उपस्थिति में नशा मुक्ति पर गोष्ठी की और बच्चो ने रैली निकाली


वयगांव 
बाल संस्कार केंद्र वायगाव मे गायत्री परिवार द्वारा  विश्व तम्बाकू  दिवस पर नशा मुक्ति अभियान  हेतु  बच्चो द्वारा रैली निकाली गई  जिसमे समस्त ग्रामवासी उपस्थित हुए  । बाल संस्कार केंद्र शिक्षक दुर्गेश भोयरे ने बताया कि नशा करने वाले युवा पीढ़ी को याद दिलाने  एवं  समाज मे फैली कुरितियो को  बन्द करने के उद्देश्य से  रैली निकाली गई  ।


 www.graminmedia.com

ग्राम बाड़ेगांव से युवा बलवीर सिंह पहुंचे राष्ट्रीस्तर की राजनीती में

ग्रामीण मीडिया सेण्टर|

मुलताई क्षेत्र के छोटे से गांव से निकलकर युवा बलवीर सिंह राजपूत जनता दल बिहार के मुख्य मंत्री माननीय नितीश कुमार जी के साथ दिखाई देते है। ग्रामीण मीडिया से चर्चा में बताया की आज वे मध्यप्रदेश संगठन के संबध में बांसवाड़ा सर्किट हाउस में मुलाक़ात की।  आगमी विधान सभा में प्रदेश में भी क्या संभावना हो सकती है पर चर्चा की। 
 www.graminmedia.com

कही पानी की बून्द बून्द को मोहताज तो कही पानी की बर्बादी

ग्रामीण मीडिया सेण्टर|




लम्बे संघर्ष के बाद पानी मिला इस आदिवासी ग्राम मालोलखापा में लापरवाही के कारण नलकूप से सीधे पानी जमीन में जा रहा है।  कही पानी की बून्द बून्द को मोहताज तो कही पानी की बर्बादी 
 www.graminmedia.com

दो ट्रको की आपसी भिड़ंत में 1 की मौत 2 गंभीर, 3 घंटे से रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

ग्रामीण मीडिया सेण्टर| शाहपुर


शाम 4 बजे नेशनल हाइवे 69 के भाटिया कुंआ के समीप पुलिया पर दो ट्रको की आमने सामने की भिंडत मे 1 की मौत हो गई वंही 2 लोग गंभीर रूप से घायल हो गये उक्त सबंध मे शाहपुर थाने के एएसआई अरूण यादव ने बताया की गुरुवार शाम 4 बजे थाना क्षेत्र के भाटिया कुंआ के समीप पुलिया पर दो ट्रको की जोरदार भिड़ंत हो गई जिससे आकोला से भिंड तुअर दाल  लेकर जा रहे ट्रक ड्रायवर की मौके पर ही मौत हो गई वंही उक्त दुर्घटना मे मृतक ड्रायवर का शव ट्रक मे ही फस गया था  जिसे निकालने के प्रयास जारी थे ।
इस दौरान हाइवे का यातायात बाधित हो गया एएसआई अरूण यादव ने बताया की मृतक ड्रायवर के शव को निकालने के प्रयास किये जा रहे बैतूल से क्रेन भी बुलाई गई हैं इस दौरान स्थानीय स्तर पर ग्रामीणों एवं वाहन की मदद लेकर ट्रक मे फसे शव को निकालने का प्रयास किया जा रहा हैं छोटे वाहनों को निकाला जा रहा है अन्य घायलों को उपचार के लिये जिला अस्पताल भिजवाया गया शाम सात बजे तक शव को निकालने का प्रयास जारी था ।
 www.graminmedia.com

अंतेष्टि सहायता राशि से हितग्राही को राहत ग्राम दुनावा

ग्रामीण मीडिया सेण्टर
ग्राम पंचायत दुनावा में शासन की जन कल्याण कारी योजना के पात्र हिग्राहीओ को घर घर जाकर सहायता राशि का वितरण हो रहा है। ग्राम पंचायत की सक्रियता से आम आदमी की परशानी कम हुई है।
| www.graminmedia.com 

ADD

add

खबर को शेयर करने के लिए क्लिक करें

बैतूल जिले के सबसे बड़े हिंदी न्यूज़ पोर्टल- ग्रामीण मीडिया सेंटर में आप सभी का स्वागत है,ग्रामीण मीडिया परिवार से जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद- राजेन्द्र भार्गव, स्वतंत्र पत्रकार, (9926407240) ग्रामीण मीडिया के नाम पर कोई फेसबुक पेज या एकाउंट बनाना बिना अनुमति के एक अपराध है। कृपया सतर्क रहें।

विज्ञापन

गाय के शुद्ध दूध हेतु संपर्क करें गाय के शुद्ध घी हेतु संपर्क करें

सूचना

आपकी राय या सुझाव देने के लिए नीचे लाल बॉक्स पर क्लिक करें मिलावट रहित गाय के घी और ताजे दूध के लिए संपर्क करें 9926407240

हमारे बारे में आपकी राय यहाँ क्लिक करके दें

हमारे बारे में आपकी राय यहाँ क्लिक करके दें
राय जरूर दें

ग्रामीण मीडिया से ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंचाएं अपना व्यापार, कम दामों में बड़ा प्रचार।

ग्रामीण मीडिया से ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंचाएं अपना व्यापार, कम दामों में बड़ा प्रचार।
विज्ञापन दरें डिस्काउंट के साथ Birthday/ सालगिरह ऐड। विस्तृत जानकारी के लिए ऊपर वाली इमेज को क्लिक करें