ख़बरें विस्तार से

अन्य ख़बरें आगे पढ़ें
ग्रामीण मीडिया में दे विज्ञापन और ग्रामीण क्षेत्रों सहित जिले में करें अपने व्यापार का प्रचार बैतूल जिले के सबसे बड़े हिंदी न्यूज़ पोर्टल- ग्रामीण मीडिया सेंटर में आप सभी का स्वागत है।

खबर को शेयर करने के लिए क्लिक करें

Monday, 11 June 2018

नशे में धुत शिक्षक ने अस्पताल के वार्ड में स्वयं को किया बंद



मुलताई| ग्राम चंदोरा निवासी शिक्षक सतीश देशमुख  रविवार रात में ग्राम परमंडल के जोड़ के पास सड़क  किनारे पड़ा हुआ था। लोगों ने शिक्षक को नशे में पड़ा  देखा तो इसकी सूचना 108 एंबुलेंस को दी। एंबुलेंस  मौके पर पहुंची और शिक्षक को सरकारी अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल पहुंचने के बाद एंबुलेंस के डॉ.  कृष्णा धोटे ने शिक्षक को नीचे उतारने का प्रयास किया  लेकिन वह नहीं उतरा और एंबुलेंस के अंदर ही सो  गया। आधे घंटे बाद शिक्षक उठा और अस्पताल के  इमरजेंसी वार्ड में पहुंच गया। वार्ड में जाने के बाद  शिक्षक ने अंदर से दरवाजा बंद कर दिया। अस्पताल के कर्मचारियों ने शिक्षक को आवाज देकर दरवाजा  खोलने के लिए कहा लेकिन उसने दरवाजा नहीं खोला।  देर तक दरवाजा नहीं खोलने पर डॉ. पल्लव अमृतफले  ने इसकी सूचना डॉयल 100 को दी। सूचना पर डॉयल 100 और पुलिसकर्मी अस्पताल पहुंचे और शिक्षक को  दरवाजा खोलने के लिए आवाज लगाई। जब शिक्षक  ने दरवाजा नहीं खोला तो दरवाजा तोड़कर शिक्षक को  बाहर निकाला। इसके बाद डॉ. पल्लव ने शिक्षक की  एमएलसी कर कार्रवाई के लिए पुलिस को पत्र लिखा।

छात्रा ने लगाई फांसी

ग्रामीण मीडिया सेण्टर| 

 माता-पिता ने डांटा तो   छात्र ने लगाई फांसी  बैतूल| चोपना थाने के झोली गावं में   छठवीं में फेल होने पर माता-पिता ने   डांटा तो छात्र ने फासी ी लगा ली। छात्र   को फंदे पर लटका देख परिजन उसे   घोड़ाडोंगरी अस्पताल लेकर पहुंचे।   उसकी हालत को देखते हुए जिला  अस्पताल रैफर कर दिया। अस्पताल   लाते समय रास्ते में उसकी मौत हो   गई। पुलिस के अनुसार देव सरकार   (11) 6वीं में फेल हो गया था। इस  पर माता-पिता उसे अक्सर डांटते रहते   थे। जिससे नाराज होकर उसने रविवार   देर शाम घर में फासं ी लगा ली। छात्र   का शव सोमवार को पीएम कराकर   परिजनों को सौंप दिया। चोपना पुलिस  मर्गकायम कर जाचं कर रही है।     www.graminmedia.com

माँ ताप्ती ट्रस्ट में अधिक से अधिक दान करे सीधे बैंक खाते में

ग्रामीण मीडिया सेण्टर| 

जय माँ ताप्ती, माँ तापी मदिर ट्रस्ट में आप कही से भी सीधे ताप्ती ट्रस्ट के  खाते में दान कर सकते है। ये एक शासकीय ट्रस्ट है। पूरी दुनिया में माँ ताप्ती के भक्त है। इस श्री क्षेत्र के विकास के लिए धन भी एक महत्व पूर्ण है। हमारा प्रयास है की, यात्रीयो को अधिक से अधिक सुविधा मिले। आपके सहयोग की अपेक्षा। 
 www.graminmedia.com

भजन संध्या में झूम करके नाचे भाजपा की रेखा शिवहरे और पूर्व विधायक सुखदेव पांसे

ग्रामीण मीडिया सेण्टर|

मुलताई में रविवार को अरिहंत लॉन में निक्की मिश्रा द्वारा आयोजित भजन संध्या में श्री विनोद जी अग्रवाल ने सुमुधर आवाज में संगीतमय भक्ति गीतों की प्रस्तुति दी। इस अवसर पर बड़ी संख्या में भक्तगढ़ो ने आनंद लिया।  मुलताई नगर पालिका की उपाध्यक्ष रेखा शिवहरे ने बहुत ही सुन्दर नृत्य की  प्रस्तुति दी। जिसमे उन्होंने कृष्ष्ण भगवान के माता की भूमिका में दिखाई दी।   वही पूर्व विधायक सुखदेव पांसे भी अनपे आप को रोक नहीं पाए और उन्होंने भी सामूहिक नृत्य  किया। कुल मिला करके सभी लोगो ने भजन संध्या का भरपूर आनंद लिया। 





 www.graminmedia.com

Sunday, 10 June 2018

विधायक ने सीएमएचओ से पूछा कहां है डिजिटल एक्सरे मशीन, नहीं है तो मंत्री से पूछूंगा


विधायक चंद्रशेखर देशमुख रविवार दोपहर में सरकारी अस्पताल पहुंचे। जहां उन्होंने मरीजों से चर्चा कर सुविधाओं के संबंध में जानकारी ली। इस दौरान एक मरीज ने विधायक को बताया अस्पताल में डिजिटल एक्सरे मशीन नहीं होने से परेशानी होती है। इस पर विधायक देशमुख ने तत्काल सीएमएचओ को फोन लगाया। विधायक ने कहा स्वास्थ्य मंत्री ने अस्पताल में डिजिटल मशीन देने की घोषणा की थी वह मशीन कहां है। मशीन आने में किसी प्रकार की परेशानी हो तो जानकारी दो। इस संबंध में विधानसभा में मंत्री जी से सवाल पूछ लेता हूं। इसके बाद विधायक ने सीएमएचओ को अस्पताल में नई एंबुलेंस उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। इसके बाद विधायक ने बीएमओ डॉ. उदय तोमर से असंगठित मजदूरों के परिवारों को योजनाओं का लाभ मिल रहा है या नहीं इसकी जानकारी ली। बीएमओ ने बताया हितग्राही पंजीयन कार्ड और समग्र आईडी की जानकारी नहीं दे रहे हैं। 
ग्रामीण मीडिया सेण्टर| प्रदशे में सरकार भाजपा की और मुलताई में विधायक जी भी भाजपा के फिर विधायक जी मंत्री से विधान सभा में पूछने का ये बात समझ से परे है और इस बात का स्पष्टीकरण सीएमएचओ को देना की अब मै विधान सभा में,,,,,,, वे चाहे तो सीधे सीधे मोबाइल पर भी पूछ सकते है। ये काम तो हकीकत में विपक्ष के विधायक का होता है।  आप तो सत्ता में श्रीमान। 
 www.graminmedia.com

ताप्ती ट्रस्ट को जमीन देने का विरोध रविदास समाज लेगा दस्तावेज

ग्रामीण मीडिया सेण्टर

सारनी- मुलताई में संत रविदास समाज की जमीन को किथित रूप से ताप्ती ट्रस्ट को दिए जाने का विरोध शुरू हो गया है। रविवार को कालीमाई स्थित संत रविदास प्रांगण में आयोजित बैठक में निर्णय लिया गया इसके दस्तावेज इकट्‌ठे किए जाएंगे। कालीमाई में हुई बैठक में जिले भर में इसे लेकर जागरुकता अभियान चलाया जाएगा। रविदास मंदिर मुलताई की जमीन को ताप्ती ट्रस्ट को सौंपे जाने के विरोध में ही इस बैठक मंे चर्चा की गई। जिन सदस्यों ने इसे उक्त ट्रस्ट को सौंपा है उन्होंने उसकी सदस्यता भी ले ली। जबकि समाज को इसकी जानकारी तक नहीं दी गई। समाज अध्यक्ष फत्तूलाल मोहबे, कृष्णा बिंझाड़े ने बताया समाज के लोगों ने एक स्वर में निर्णय लिया किसी भी शर्त पर ताप्ती ट्रस्ट को मंदिर नहीं सौंपा जाएगा।पदाधिकारियों सदस्यों द्वारा यह भी निर्णय लिया गया मंदिर ट्रस्ट को सौंपे जाने संबंधी आवेदन एवं आवेदन के साथ संलग्न दस्तावेज की छाया प्रति मांगे जाने की कार्यवाही हेतु अध्यक्ष, सचिव कार्रवाई करेंगे। 
| www.graminmedia.com

मुलताई , पुलिया मे गिरी ट्रेक्टर ट्राली मजदूर की मौत 2 गंभीर. लाइव वीडियो

ग्रामीण मीडिया सेण्टर| मुलताई 



वीडियो

ग्राम हेटी से सर्रा जाने वाले मार्ग पर दहाड नदी की पुलिया मे ट्रेक्टर ट्राली गिरने से एक मजदूर की मौत हो गई। वही 5 मजदूर घायल हो गए।

बोरदेही थाने के ग्राम कांनडाना से ट्रेक्टर ट्राली मे ईंट भरकर 6 लोग ग्राम जौलखेडा जा रहे थे। मार्ग पर दहाड नदी की पुलिया पर ट्रेक्टर ट्राली अनियन्त्रित होकर 20 फीट नीचे गिर गई। दुर्घटना मे रोहित सिरसाम की मौत हो गईं। 5 मजदूर घायल हो गए। जिसमे से 2 मजदूर की हालत गंभीर है।

 www.graminmedia.com

ADD

add

खबर को शेयर करने के लिए क्लिक करें

बैतूल जिले के सबसे बड़े हिंदी न्यूज़ पोर्टल- ग्रामीण मीडिया सेंटर में आप सभी का स्वागत है,ग्रामीण मीडिया परिवार से जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद- राजेन्द्र भार्गव, स्वतंत्र पत्रकार, (9926407240) ग्रामीण मीडिया के नाम पर कोई फेसबुक पेज या एकाउंट बनाना बिना अनुमति के एक अपराध है। कृपया सतर्क रहें।

विज्ञापन

गाय के शुद्ध दूध हेतु संपर्क करें गाय के शुद्ध घी हेतु संपर्क करें

सूचना

आपकी राय या सुझाव देने के लिए नीचे लाल बॉक्स पर क्लिक करें मिलावट रहित गाय के घी और ताजे दूध के लिए संपर्क करें 9926407240

हमारे बारे में आपकी राय यहाँ क्लिक करके दें

हमारे बारे में आपकी राय यहाँ क्लिक करके दें
राय जरूर दें

ग्रामीण मीडिया से ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंचाएं अपना व्यापार, कम दामों में बड़ा प्रचार।

ग्रामीण मीडिया से ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंचाएं अपना व्यापार, कम दामों में बड़ा प्रचार।
विज्ञापन दरें डिस्काउंट के साथ Birthday/ सालगिरह ऐड। विस्तृत जानकारी के लिए ऊपर वाली इमेज को क्लिक करें