ख़बरें विस्तार से

अन्य ख़बरें आगे पढ़ें
ग्रामीण मीडिया में दे विज्ञापन और ग्रामीण क्षेत्रों सहित जिले में करें अपने व्यापार का प्रचार बैतूल जिले के सबसे बड़े हिंदी न्यूज़ पोर्टल- ग्रामीण मीडिया सेंटर में आप सभी का स्वागत है।

खबर को शेयर करने के लिए क्लिक करें

Thursday, 14 June 2018

मुलताई में बीज के लिए परेशान किसानों ने कृषि विभाग के सामने किया हंगामा, 3 बजे से शुरू हुआ वितरण

ग्रामीण मीडिया सेण्टर
|

कृषि विभाग कार्यालय से किसानों को विभिन्न योजनाओं के तहत सोयाबीन, मक्का, धान, तुवर का बीज दिया जा रहा है। बीज लेने के लिए किसान सुबह से कृषि विभाग कार्यालय पहुंच रहे हैं। इसके बाद भी किसानों को समय पर बीज नहीं मिल रहा है। 

गुरुवार को भी किसान सुबह 9 बजे से बीज लेने कार्यालय पहुंच गए थे। कार्यालय खुलने के बाद किसानों ने बीज लेने के लिए बी वन की फोटोकॉपी जमा करना शुरू किया। 11.30 बजे तक बड़ी संख्या में किसान पहुंच गए। धक्का-मुक्की के बीच किसानों ने सोयाबीन के बीज के लिए दस्तावेज जमा किए। वहीं बुधवार को जिन किसानों दस्तावेज जमा किए थे वह भी पहुंच गए। बीज नहीं मिलने से किसानों ने कार्यालय के गेट के सामने ही हंगामा करना शुरू कर दिया। सूचना मिलने पर प्रभारी एसडीएम कुमार शानू देवडिया भी पहुंच गए। उन्होंने किसानों से चर्चा कर कृषि विभाग की बीएमटी दीप्ती अतुलकर से वितरण के संबंध में जानकारी ली। बीएमटी ने बताया कर्मचारी नहीं होने से बीज वितरण में परेशानी हो रही है। इस पर एसडीएम ने बीज के लिए आवश्यक दस्तावेज जमा कर उसकी जांच करने के बाद दोपहर तीन बजे से बीज वितरण करने के निर्देश
 इसलिए हो रही वितरण में परेशानी 
कृषि विभाग में अन्नपूर्णा, सूरजधारा सहित अन्य योजना के तहत किसानों को उपलब्ध कराने धान बीज 4800 क्विंटल पहुंचा है। नर्सरी तैयार करने के लिए प्रत्येक किसान को तीस किलो दिया जाना है। सोयाबीन के 8 किलो के 600 बैग आए हैं। प्रति किसान एक बैग दिया जाना है। जो अब तक 274 किसानों को बांटा जा चुका है। इसी प्रकार मक्का, तुवर का भी वितरण होना है। ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी और किसान मित्रों की हड़ताल से बीज वितरण में परेशानी हो रही है। 

 www.graminmedia.com

काजली गांव में कपिल धारा कूप धंसने से मजदूर की मौत

ग्रामीण मीडिया सेण्टर|


मुलताई प्रभातपट‌्टन ब्लॉक के काजली गांव में कपिल धारा कूप धंसने से एक मजदूर की मौत हो गई। किसान खुशीराम चौरे के खेत में कपिल धारा कूप का निर्माण किया जा रहा है। निर्माण कार्य में गांव का ही मजदूर मनोज उर्फ मन्या हरोड़े (48) मजदूरी करने गया हुआ था। मनोज कुएं की मुंडेर बांधने का काम कर रहा था। इस दौरान अचानक कुआं धंसक गया। जिससे मनोज कुएं में गिर गया और उसके सिर पर पत्थर और मिट्टी गिर गई। सिर पर गंभीर चोट आई। उसे बिसनूर के स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने मनोज को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मर्ग कायम किया है। 
 www.graminmedia.com

खेल गतिविधियों में प्रत्येक स्कूल की भागीदारी होना जरूरी : तिवारी

ग्रामीण मीडिया सेण्टर| 
मुलताई एक ओर शासन के स्पष्ट निति है , खेल का अधिकार और बच्चो का विकास। इस अधिनियम के तहत खेल का कलेंडर बनाया गया है। मुलताई नगर में संचलित प्राइवेट स्कूलों का सर्वे करे तो उच्चरत माध्यमिक के ये स्कूल बहुमंजिल आवासी मकानों में संचालित हो रहे है। इनके पास स्वयं का खेल मैदान तक नहीं है। जिसके कारण ये छात्र इस अधिनियम के प्रवधान होने के बाद भी खेल नहीं सकते है। कभी कभी स्कूल के सामने आम रास्ते और दोपहर की छुट्टी में किरकेट खेलते है जिससे की आम आदमी और वार्ड वालो को परेशानी होती है। 
 ग्राम बिसनूर के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में गुरुवार को खेल संबंधी बैठक सत्र 2018-19 का खेल कैलेंडर बनाया। प्राचार्य डीके तिवारी ने सभी स्कूलों के शिक्षकों को खेल कैलेंडर देते हुए स्कूलों में अनिवार्य रूप से खेल गतिविधियों को संचालित करने के निर्देश दिए। बीईओ वी वाघमारे ने कहा खेल गतिविधियों से ही छात्र-छात्राओं के अंदर छीपी प्रतिभा को सामने लाया जा सकता है। खेल शिक्षकों को प्रत्येक छात्र-छात्राओं को विभिन्न खेलों के लिए प्रेरित करना चाहिए। बैठक में एक्सीलेंस स्कूल प्रभातपट्टन, कन्या स्कूल प्रभातपट्टन, हिवरखेड़, गेहूं बारसा, वंडली, चिल्हाटी, ताईखेड़ा, मासोद, बिरुल बाजार, अमरावती घाट, रायआमला, आष्टा, बघोड़ा, नरखेड़, नांदकुडी, चिचंडा, घाटबिरोली और सिरडी के खेल शिक्षक उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन सावन डढोरे और दशरथ गावंडे ने किया। 
 www.graminmedia.com

मुलताई, छात्र ने की खुदखुशी


मुलताई के सेंदुरजना गांव का रहने वालाहै मृतक, ब्लैकमेल कर रुपए वसूलने सीनियर बना रहे थे दबाव, शिकायत वापस लेना चाहता था यश

लक्ष्मी नारायण मेडिकल  कॉलेज भोपाल  के छात्र ने रैगिंग और ब्लैकमेलिंग  से परेशान होकर बैतूल के चंद्रशेखर वार्ड स्थित अपनी  मौसी के बेटे के  घर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। छात्र ने उस समय फांसी लगाई,  जब वह घर में अकेला था। छात्र के  पिता प्रहलाद का आरोप है कि बेटे यश  (22) के साथ प्रथम वर्ष में रैगिंग  हुई  थी। इसकी शिकायत कॉलेज प्रबंधन  और एंटी रगिै ंग हेल्पलाइन में की थी।  वह शिकायत वापस लेना चाहता था,  लेकिन कॉलेज में एक मेडिकल और दूसरा इंजीनियरिंग छात्रों का गुट है।  इंजीनियरिंग गुट की एक छात्रा और चार छात्र उसे शिकायत वापस नहीं  लेने के लिए दबाव बना रहे थे और वीडियो बनाकर चोरी की शिकायत  के एवज में ब्लैकमेल कर रुपए मांग  रहे थे। इस कारण उसने यह कदम  उठाया। जबकि, कॉलेज प्रबंधन का कहना है छात्र ने 2016 में एडमिशन  लिया था और वह विभिन्न परीक्षाओं में  फेल होने के कारण पूर्व छात्र की श्णी रे में है। इसलिए उसके साथ रगिै ंग होने  का सवाल ही नहीं उठता। मुलताई ब्लॉक के सेंदुरजना गांव  का यश पिता प्रहलाद पाठे भोपाल के  एलएन मेडिकल कॉलेज में सेकंड ईयर का छात्र था। बुधवार रात चंद्रशेखर वार्ड में उसकी मौसी के बेटे विजय पवार के घर उसने आत्महत्या की।  बुधवार रात 12.30 बजे जब विजय घर लौटा तो दरवाजा नहीं खुलने पर मकान मालिक को जगाकर पीछे के  दरवाजे से अंदर गया तो छात्र फांसी  पर लटका मिला। उसने परिजनों एवं  कोतवाली पुलिस को सूचना दी। पुलिस  ने शव को फंदे से उतारकर कर जिला अस्पताल में पीएम करवाया।

मां को कॉल कर छात्रा ने मांगे थे 10 हजार रुपए 
मांसंगीता पाठेने बताया दो दिन पहलेभोपाल से यश की सीनियर छात्रा का कॉलआया  था, जोकह रही थी कि आपके बटे ेनेमेरेपर्स से10 हजार रुपए निकाल लिए हैं।उसने बैंकअकाउंट नंबर दिया औररुपए डालनेके लिएकहा। मंगलवारको फिर छात्रा का  कॉलआया, वह बोली अब तकरुपए नहीं डाले। मैंनेकहा बटे ी 15 हजार लेलोपर बटे े कोकुछ मत करना। यश से बात की तोउसने बताया छात्रा औरउसकेदोस्त शिकायत  वापस नहीं लेनेकोकह रहेथे, जब मैंनहीं माना तो मेरेसाथ मारपीट की।





।। इनका कहना ।।


-मेडिकल के छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। परिजनों ने कुछ लोगो पर उसे परेशान करने का आरोप लगया है । मामले की जांच की जा रही हैं। 

 -डीआर तैनीवर,
पुलिस अधीक्षक, बैतूल

Wednesday, 13 June 2018

3 ग्रामीणों ने शराब कंपनी की जीप पर किया पथराव, ड्राइवर सहित 3 को पीटा

ग्रामीण मीडिया सेण्टर| 

     मुलताई| पिपलढाना में तीन ग्रामीणों ने शराब   कंपनी की जीप पर पथराव कर कांच फोड़   दिए। ड्राइवर सहित जीप में सवार तीन लोगों के   साथ भी मारपीट की। मासोद निवासी बुद्धूसिंह   ठाकुर ने पुलिस को बताया वह मासोद में   शराब दुकान संचालित करने वाली कंपनी की   जीप चलाता है। मंगलवार रात वह जीप लेकर   इटावा जा रहा था। उसके साथ वासुदेव ठाकरे,   भैरव सिंह और सुशील भी थे। ग्राम पिपलढाना   में नामदेव आदिवासी की किराना दुकान पर   पाउच लेने के लिए रुके। इस दौरान नामदेव   ने आकर कहा तुम आबकारी वाले हो गांव में   कैसे आ गए और गाली देते हुए मारपीट शुरू   कर दी। जीप में सवार वासुदेव और भैरव   सिंह बीच बचाव करने आए तो वहां उपस्थित   श्रीराम इवने और कमलेश आदिवासी ने उनके   साथ भी लकड़ी से मारपीट की। इस दौरान  तीनों ने जीप पर पथराव कर कांच फोड़ दिए।   जिससे 15 हजार रुपए का नुकसान हुआ है।   पुलिस ने नामदेव, श्रीराम और कमलेश के   खिलाफ केस दर्जकिया ह     www.graminmedia.com

मुलताई किसान परेशान, किसानों की समस्या जरूर सुने, वीडियो

ग्रामीण मीडिया सेण्टर|मुलताई

ग्रामीण मीडिया से किसानो ने बातचीत में बताया वे बहुत परेशान है , वे सुबह से मक्का और सोयाबीन का बीज लेने गांव से मुलताई कृषि विभाग है।   शाम तक भी बीज  नहीं मिला  है।   इस परेशानी के पीछे कृषि विभाग के अधिकारी बोले सब हड़ताल पर है हम दो लोग माल उतारना स्टॉक में जमा और वितरण हम भी कैसे करे आप बताए। अगर हालत यही रहे तो बीज की काला बाजारी की सम्भाबना से इंकार नहीं किया जा सकता है। गौर तलब हो की खरीब मौसम की बोनी २५ जून तक होती है। किसी भी हालत में जो बोनी से  चूक जाता है। उस किसान का खेत खाली रह जाएगा तो आर्थिक हालत खराब हो जाती है। किसानो की आज की हालत देख सरकार ने आपात काल जैसी हालत है। किसानो की मदद करे।

 www.graminmedia.com

गोंडवाना एक्सप्रेस से गिरा युवक गंभीर, ऑटो एम्बुलेंस ने तत्काल पहुंचाया अस्पताल

ग्रामीण मीडिया सेण्टर| 


बैतूल। गौरी बालापुरे बरसाली रेलवे स्टेशन के पास एक युवक ट्रेन के गिरकर गंभीर रुप से घायल हो गया जिसे जीआरपी पुलिस ने उसी ट्रेन से बैतूल स्टेशन तक लाया जिसके बाद रेलवे स्टेशन से ऑटो एम्बुलेंस के माध्यम से युवक को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। युवक की हालत स्थित बताई जा रही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार सुबह गोंडवाना एक्सपे्रस से बरसाली स्टेशन के पास युवक गिरने से गंभीर रुप से घायल हो गया। जिसे ट्रेन से रेलवे स्टेशन बैतूल तक लाया गया। यहां आरपीएफ ने ऑटो एम्बुलेंस चालक भगवंतराव पंडागे्र की ऑटो से तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया। युवक की पहचान जिले के सांईखेड़ा थाने के ग्राम बडग़ांव निवासी रोशन विश्वकर्मा 30 वर्ष के रुप में की गई है। अस्पताल पुलिस चौकी से मिली जानकारी के अनुसार युवक की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है।
ऑटो चालक को किया पुरुस्कृत
ऑटो चालक भगवंतराव पंडागे ने सुबह 11.6 बजे बैतूल सांस्कृतिक सेवा समिति की अध्यक्ष गौरी पदम को सूचना दी कि गोंडवाना एक्सपे्रस से गिरने की वजह से घायल एक युवक को उनके द्वारा रेलवे स्टेशन पर कुछ लोगों एवं ऑटो चालकों की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया गया। श्री पंडाग्रे ने बताया कि जैसे ही ट्रेन से उतारकर घायल को स्टेशन से बाहर लाया गया और उनकी ऑटो में डाला गया उन्होंने तत्काल ऑटो अस्पताल की के लिए दौड़ाई, इस दौरान आरपीएफ जवान भी घायल के साथ अस्पताल पहुंचे। जहां घायल को भर्ती किया गया। ऑटो चालक भगवंतराव को समिति सचिव भारत पदम एवं समिति अध्यक्ष द्वारा रेलवे स्टेशन पहुंचकर सेवा शुल्क प्रदान किया गया। इधर गेंदा चौक से ऑटो चलाने वाले ऑटो एम्बुलेंस चालक द्वारा भी बाईक एवं ऑटो की भिंडत में घायल हुए बाईक सवार को दो दिन पहले जिला अस्पताल पहुंचाया। उन्हें भी सेवा शुल्क प्रदान किया गया। ऑटो एम्बुलेंस चालकों द्वारा योजना से जुड़कर घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाने से उन्हें तत्काल उपचार मिल रहा है। सेवा से जुडने के लिए सभी ऑटो चालकों का समिति ने आभार माना है।


 www.graminmedia.com

ADD

add

खबर को शेयर करने के लिए क्लिक करें

बैतूल जिले के सबसे बड़े हिंदी न्यूज़ पोर्टल- ग्रामीण मीडिया सेंटर में आप सभी का स्वागत है,ग्रामीण मीडिया परिवार से जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद- राजेन्द्र भार्गव, स्वतंत्र पत्रकार, (9926407240) ग्रामीण मीडिया के नाम पर कोई फेसबुक पेज या एकाउंट बनाना बिना अनुमति के एक अपराध है। कृपया सतर्क रहें।

विज्ञापन

गाय के शुद्ध दूध हेतु संपर्क करें गाय के शुद्ध घी हेतु संपर्क करें

सूचना

आपकी राय या सुझाव देने के लिए नीचे लाल बॉक्स पर क्लिक करें मिलावट रहित गाय के घी और ताजे दूध के लिए संपर्क करें 9926407240

हमारे बारे में आपकी राय यहाँ क्लिक करके दें

हमारे बारे में आपकी राय यहाँ क्लिक करके दें
राय जरूर दें

ग्रामीण मीडिया से ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंचाएं अपना व्यापार, कम दामों में बड़ा प्रचार।

ग्रामीण मीडिया से ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंचाएं अपना व्यापार, कम दामों में बड़ा प्रचार।
विज्ञापन दरें डिस्काउंट के साथ Birthday/ सालगिरह ऐड। विस्तृत जानकारी के लिए ऊपर वाली इमेज को क्लिक करें