ख़बरें विस्तार से

अन्य ख़बरें आगे पढ़ें
ग्रामीण मीडिया में दे विज्ञापन और ग्रामीण क्षेत्रों सहित जिले में करें अपने व्यापार का प्रचार बैतूल जिले के सबसे बड़े हिंदी न्यूज़ पोर्टल- ग्रामीण मीडिया सेंटर में आप सभी का स्वागत है।

खबर को शेयर करने के लिए क्लिक करें

Sunday, 17 June 2018

2 की मौत, मोटर सायकिले आपस में भिड़ी

ग्रामीण मीडिया सेण्टर|
दो मोटर सायकिले आपस में भिड़ी, 2 की मौत





मुलताई

नगर से होकर खेड़ली बाजार की ओर जाने वाले मार्ग पर ग्राम कुजबा-खेड़ली बाजार के बीच मार्ग पर दो मोटर सायकिलो की आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। जिसमें दो युवकों की घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि चार अन्य घायल हो गए। जिनमें से तीन की हालत गंभीर बनी हुई है। घायलों को बोरदेही पुलिस वाहन से उपचार हेतु नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लाया गया। मिली जानकारी अनुसार राजू पिता गणपति फाटेकर चौथिया 35 वर्ष, श्रीराम पिता मंगर्या सांईखेड़ा, धनजी (राजेश) पिता सुखमन बचले 35 वर्ष मोटर सायकल से किसी रिश्तेदार के यहा मोरखा में देवकाम में शामिल होने शाम 4 बजे निकले थे। वहीं झब्बुलाल पिता फुंदन 36 वर्ष निवासी टेकापार, मोहनलाल पिता साहेबलाल उईके 32 वर्ष निवासी टेकापार व जिवतुलाल पिता नकलु धुर्वे मोटर सायकल से महुआ ढाना बारसे का निमंत्रण देने जा रहे थे। 

झब्बुलाल ने बताया कि मोटर सायकल जिवतु चला रहा था। खेड़ली बाजार व कुजबा के बीच मार्ग पर विपरित दिशा से आ रही मोटर सायकल से सीधी टक्कर हो गई। जिससे दो की घटना स्थल पर मौत हो गई। प्रत्येक्ष दर्शियों ने बताया कि टक्कर इतनी जोरदार थी की एक युवक के पेट में मोटर सायकल का हेंडल घुस गया,जिससे अत्यधिक खून बहने से उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई। मरने वालों में जिवतुलाल व धनजी (राजेश) शामिल है।

 www.graminmedia.com

तहसील कार्यालय में स्टांप वेंडर और महिला वकील के बीच हुआ विवाद

ग्रामीण मीडिया सेण्टर|मुलताई


मुलताई  तहसील कार्यालय में स्टांप वेंडर और महिला वकील के बीच जमकर विवाद हुआ। विवाद के चलते डॉयल 100 मौके पर पहुंच गई। महिला वकील की शिकायत पर स्टांप वेंडर के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज किया है। महिला वकील बाला ने बताया वह तहसील परिसर में बने टीन शेड में बैठी थी। इस दौरान राजू आया और बिना वजह विवाद कर जान से मारने की धमकी दी। 
 www.graminmedia.com

किसान-मजदूर का जीवन स्तर सुधारने कौशल विकास जरूरी

ग्रामीण मीडिया सेण्टर|

 www.graminmedia.com

मुलताई नगर के मध्य से गुजरने वाले मार्ग पर ट्रैफिक जाम होने से परेशान राहगीर।


ग्रामीण मीडिया सेण्टर ---- पवित्र नगर मुलताई में अतिक्रमण,सड़को पर दुकानों के विज्ञापन से बोर्ड नेताओं का इनको खुला समर्थन और अधिकारीओ की लापरवाही के कारण आम आदमी को काफी परेशानी का समाना करना पड़ता है। ताप्ती सरोवर पर तो एक एक दूकान दार ने पूरी की पूरी किराना दूकान परिक्रमा मार्ग में है। अमीरी और गरीबी का भावनात्मकता  से जोड़ करके लाग चांदी काट रहे है। आम आदमी को पैदल  चलने की जगह तक नहीं है। बद से बदतर हाल है। 

नगर के मध्य से गुजरने वाले प्रमुख मार्ग पर ट्रैफिक व्यवस्था सुधरने का नाम नहीं ले रही है। सड़क पर वाहन खड़े करने वाले ड्राइवरों के खिलाफ पुलिस जुर्माना की कार्रवाई कर रही है। इसके बाद भी बीच सड़क पर वाहनों को खड़ा किया जा रहा है। जिससे बार-बार ट्रैफिक जाम हो रहा है। बीच सड़क पर वाहनों के खड़े रहने से राहगीरों को भी परेशानी हो रही है। 

नगर के मध्य से गुजरने वाले मार्ग पर जय स्तंभ, फव्वारा चौक और मस्जिद के सामने बार-बार ट्रैफिक जाम होता है। इसकी मुख्य वजह इस स्थल पर सड़क के दोनों ओर दुकानों के सामने दोपहिया वाहन खड़े रहना है। इसके साथ इस स्थान पर बस ड्राइवर भी बस खड़ी कर सवारी बैठाने लगते हैं। जिससे अन्य वाहनों को निकलने के लिए जगह नहीं रहती। इस स्थिति में मार्ग पर दोनों ओर वाहनों की कतार लग जाती है। पिछले दिनों बीच सड़क पर वाहन खड़े करने वालों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई की थी। इसके बाद भी स्थिति जस की तस है। 
 
 www.graminmedia.com

Saturday, 16 June 2018

सब्सिडी का बीज लेने लगी किसानों की कतारें

ग्रामीण मीडिया सेण्टर|

आठनेर| पहली बारिश के बाद मृग नक्षत्र में किसान अपने खेतों की बुआई करने के लिए तैयारियां शुरू कर दी है। शनिवार को आठनेर के कृषि विभाग कार्यालय में सब्सिडी का बीज लेने के लिए किसानों की भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह से किसानों ने कृषि विभाग कार्यालय में पहुंचकर नंबर लगाना शुरू कर दिया। लंबी कतार में लगे किसानों को घंटों इंतजार के बाद बीज मिला। कृषि विभाग के कार्यालय में 5 एकड़ ऋण पुस्तिका लॉकर 30 किलो सोयाबीन, मक्का, ज्वार का बीज उपलब्ध कराया जा रहा है। ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारियों की हड़ताल से किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सब्सिडी का बीज लेने किसान सुबह 8 बजे से लाइन में खड़े रहकर इंतजार करते रहे। सुबह 8 बजे से खड़े किसानों का नंबर शाम 6 बजे लगा। 


 www.graminmedia.com

Friday, 15 June 2018

बेरियर नाके पर तीन गुमठियों के टूटे ताले, 2 से सामग्री और रुपए ले गए चोर

ग्रामीण मीडिया सेण्टर
 मुलताई मे

नगर में चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही है। चोर सूने मकानों के साथ अब छोटी-छोटी दुकानों को भी अपना निशाना बना रहे हैं। गुरुवार रात चोरों ने पुराने बेरियर नाके के पास तीन गुमठियों के ताले तोड़े। लगातार हो रही चोरी से लोगों में पुलिस के प्रति रोष है। इसके साथ रात में होने वाली पुलिस गश्त पर भी सवाल उठने लगे हैं। पुराने बेरियर के पास नगर पालिका के हॉकर्स जोन में रवि पिपले की महाकाल ब्रेड सेंटर के नाम से गुमठी है। चोरों ने रात में गुमठी का ताला तोड़कर ब्रेड, बिस्किट, गुटखा-पाउच, बीड़ी, सिगरेट के बंडल सहित 9 हजार रुपए की सामग्री और एक हजार रुपए नकद चोरी कर ले गए। 
चोरों ने समीप ही बाबा पठान की अंडे की दुकान का भी ताला तोड़कर दानपेटी उठाकर ले गए। वहीं चोरों ने प्रकाश प्रजापति के पान ठेले के भी दो ताले तोड़े। पान ठेले में सेंटर लॉक लगा होने से चोर चोरी करने में सफल नहीं हो सके। सुबह दुकानदार पहुंचे तो ताले टूटे हुए मिले। दुकानदारों ने पुलिस को सूचना दी तो पुलिस मौके पर पहुंची। गौरतलब है कि इसके पहले रेलवे स्टेशन रोड पर मोबाइल रिपेयरिंग दुकान का भी चोरों ने ताला तोड़कर मोबाइल चोरी कर ले गए थे। इन चोर की हरकत सीसीटीवी के फुटेज में भी कैद हुई है। इसके बाद भी पुलिस अब तक चोर को पकड़ने में सफल नहीं हुई है। 

 www.graminmedia.com

मुलताई, खेती को लाभ का रोजगार बनाना है, हेमंत विजयराव देशमुख

ग्रामीण मीडिया सेण्टर|  


मुलताई 15 जून, शुक्रवार को मध्यप्रदेश राज्य कौशल विकास एवं रोजगार निर्माण बोर्ड के अध्यक्ष हेमंत देशमुख ने मुलताई स्थित में  मुख़्यमंत्री खेत तीर्थ एवं ग्रामीण मीडिया सेंटर का भृमण किया। 
   संचालक राजेंद्र भार्गव ने जानकारी में बताया कि, जिस प्रकार से औघोगिक क्षेत्र में कौशल विकास की अपार संभावना है। ठीक वैसे ही कृषि में भी कौशल विकास को जोड़ा जाए तो ग्राम में हर  हाथ को काम और किसान और मजदूरों दोनों का जीवन स्तर में सुधार होगा। श्री हेमंत देशमुख ने कहा की, मैं इस बात को ही समझने आया हू। शीघ्र ही सरकार इस दिशा में भी काम करने  वाली है।
   खेत के भृमण में पशु पालन, हाइड्रोपोनिक विधि से चारा उत्पादन, जल प्रबंधन,खेती का बहीखाता आदि को पूरी  गंभीरता से समझा। प्रदेश सरकार कृषि के क्षेत्र में काम करना चाहती है। करीब दो घंटे जानकारी ली। ग्रामीण के वे नियमित पाठक है। उनकी मंशा है की हर व्यक्ति का कौशल विकास उनका जीवन स्तर में सुधार हो. प्रदेश में कोई बेरोजगार न हो।  महिला किसान और महिला,पुरुष कृषि मजदूरों को भी जोड़ा जाएगा। 

 www.graminmedia.com

ADD

add

खबर को शेयर करने के लिए क्लिक करें

बैतूल जिले के सबसे बड़े हिंदी न्यूज़ पोर्टल- ग्रामीण मीडिया सेंटर में आप सभी का स्वागत है,ग्रामीण मीडिया परिवार से जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद- राजेन्द्र भार्गव, स्वतंत्र पत्रकार, (9926407240) ग्रामीण मीडिया के नाम पर कोई फेसबुक पेज या एकाउंट बनाना बिना अनुमति के एक अपराध है। कृपया सतर्क रहें।

विज्ञापन

गाय के शुद्ध दूध हेतु संपर्क करें गाय के शुद्ध घी हेतु संपर्क करें

सूचना

आपकी राय या सुझाव देने के लिए नीचे लाल बॉक्स पर क्लिक करें मिलावट रहित गाय के घी और ताजे दूध के लिए संपर्क करें 9926407240

हमारे बारे में आपकी राय यहाँ क्लिक करके दें

हमारे बारे में आपकी राय यहाँ क्लिक करके दें
राय जरूर दें

ग्रामीण मीडिया से ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंचाएं अपना व्यापार, कम दामों में बड़ा प्रचार।

ग्रामीण मीडिया से ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंचाएं अपना व्यापार, कम दामों में बड़ा प्रचार।
विज्ञापन दरें डिस्काउंट के साथ Birthday/ सालगिरह ऐड। विस्तृत जानकारी के लिए ऊपर वाली इमेज को क्लिक करें