ख़बरें विस्तार से

अन्य ख़बरें आगे पढ़ें
ग्रामीण मीडिया में दे विज्ञापन और ग्रामीण क्षेत्रों सहित जिले में करें अपने व्यापार का प्रचार बैतूल जिले के सबसे बड़े हिंदी न्यूज़ पोर्टल- ग्रामीण मीडिया सेंटर में आप सभी का स्वागत है।

खबर को शेयर करने के लिए क्लिक करें

Tuesday, 19 June 2018

बैतूल जिला 3 बड़े हादसे, 18 घायल , ३ गंभीर

ग्रामीण मीडिया सेण्टर|बैतूल जिला 
3 बड़े हादसे, 18 घायल , ३ गंभीर 

फोरलेन पर इनोवा की टक्कर से बोलेरो पलटी 7 घायल, नागपुर रैफर





बैतूल 
शहर के समीप सोनाघाटी फोरलेन पर सोमवार रात अज्ञात इनोवा चालक ने बोलेरो को टक्कर मार दी। इससे बोलेरो ने चार पलटी खाई। घटना में बोलेरो में सवार 7 लोग घायल हो गए। घायलों को 108 ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। 108 के योगेश पवार ने बताया अज्ञात इनोवा ने शाहपुर से नागपुर जा रही बोलेरो को टक्कर मार दी। 
बोलेरो 4 पलटी खाकर पलट गई। हादसे में 7 लोग गंभीर घायल हो गए। घायल अली कुरैशी पिता नूर मोहम्मद (45), अब्दुल वासिद पिता अली मोहम्मद कुरैशी (14), मोहम्मद उजेफहा पिता अली कुरैशी (19), उफहरा अहमन पिता अली मोहम्मद (20), राजदा खातून पति अली कुरैशी (40), नैम्मुन निशा पिता नूर मोहम्मद कुरैशी (33), मोहम्मद हुसैन (52) निवासी नागपुर को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से सभी घायलों को नागपुर रैफर कर दिया। 


खेड़ी के पास टवेरा 
पलटी, 5 घायल 

खेड़ी सांवलीगढ़ के पास मंगलवार सुबह 7.30 बजे एक टवेरा अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में एक मरीज सहित 5 लोग घायल हाे गए। हरदा जिले के रहटगांव के रहने वाले लाेग नागपुर से सरस्वती पति राजेश गौर का इलाज करवाकर लौट रहे थे। खेड़ी के पास टवेरा पलट गई। घटना में आयुष पिता रमेश गौर (23), आशा पति राजेश गौर (47), अनुराग पिता ओमप्रकाश गौर (29) घायल हो गए। हादसे में 4 लोग टवेरा में फंस गए। जिन्हें 108 और ग्रामीणों की सहायता से बाहर निकाला। हालांकि किसी को भी गंभीर चोट नहीं आई। प्राथमिक उपचार के बाद हरदा रवाना हो गए। 


140 की रफ्तार से दौड़ रही कार खड़े ट्रक में घुसी


नेशनल हाईवे पर ग्राम भिलाई के बस स्टॉप के पास खड़े ट्रक में 140 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से दौड़ रही कार पीछे से घुस गई। घटना में कार में सवार छह लोग घायल हो गए। जिसमें से 3 की हालत गंभीर है। 
नेशनल हाईवे के किनारे ग्राम भिलाई के बस स्टॉप के पास ट्रक क्रमांक आरजे 52 जीए 3576 खड़ा था। इस दौरान नागपुर की ओर से आ रही ऑल्टो कार क्रमांक एमएच 32 वाय 1067 अनियंत्रित होने से ट्रक की पीछे के हिस्से में घुस गई। इस दौरान कार की गति 140 किमी प्रतिघंटे से अधिक थी। टक्कर के बाद कार के स्पीड मीटर का काटा 140 की गति पर आकर रुक गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार का सामने का हिस्सा ट्रक के पिछले पहिए तक घुस गया। कार का ड्राइवर हिमालय पिता भानुदास (30), हितेश पिता हुकुमचंद (35), अमित पिता अजित जैन (30), विजेता पति हितेश (33), वंश पिता हितेश (06), काव्य पिता हितेश (04) सभी निवासी वर्धा कार में फंस गए। घटना की सूचना 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची। ईएमटी महेश झलिये और देवेंद्र पंवार ने ग्रामीणों की मदद से सीट के बीच में फंसे घायलों को बाहर निकाला। सभी घायलों को उपचार के लिए सरकारी अस्पताल पहुंचाया। हिमालय, हितेश और अमित को सिर, हाथ, पैर में गंभीर चोट आने से प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रैफर किया। विजेता, वंश और काव्य को हल्की चोटें आई है। 
मुलताई। खड़े ट्रक में घुसी कार।। दुर्घटना के बाद कांटा 140 पर आकर रुका।


 www.graminmedia.com

Monday, 18 June 2018

बीज के लिए कृषि कार्यालय के सामने किसानों ने किया हंगामा

ग्रामीण मीडिया सेण्टर|

मुलताई सोमवार को फिर हुए किसान परेशान बीज के लिए 


कृषि विभाग कार्यालय से किसानों को निशुल्क मक्का बीज दिया जा रहा है। सोमवार को बीज लेने सुबह से ही किसान पहुंच गए थे। कार्यालय खुलने के पहले ही किसानों की लंबी कतार लग गई थी। सुबह 11 बजे तक 400 से अधिक किसान पहुंच गए थे। 
कार्यालय खुलने के बाद भी बीज का वितरण शुरू नहीं हुआ तो किसानों ने गेट के सामने ही धूप में बैठकर हंगामा करना शुरू कर दिया। इसे बाद बीज का वितरण शुरू हुअा और धक्का मुक्की शुरू हो गई। पारड़सिंगा के किसान बंटी देशमुख, नरसिंग देशमुख, दुनावा के साहेबलाल कौशिक आदि ने बताया पिछले एक सप्ताह से बीज के लिए आ रहे हैं, लेकिन बीज नहीं मिल रहा है। 
विभाग ने पीने के पानी की भी व्यवस्था नहीं की है। वरिष्ठ कृषि विस्तार अधिकारी एसएल आहके ने बताया स्टाफ की कमी से बीज वितरण में परेशानी हो रही है। 5 हेक्टेयर तक के किसानों को दस किलो मक्का बीज निशुल्क दिया जा रहा है। शाम 4 बजे तक 162 किसानों को मक्का बीज बांटा। 
मुलताई। कृषि कार्यालय के सामने बीज मिलने के इंतजार में बैठे किसान हंगामा करते हुए। 
 www.graminmedia.com

गांव में पानी की शुद्धता की जांच करेंगे सरपंच-सचिव

ग्रामीण मीडिया सेण्टर|
मुलताई  गांव में पानी की शुद्धता की जांच करेंगे सरपंच-सचिव
गांव में पानी की शुद्धता की जांच के लिए सोमवार को पीएचई विभाग ने सरपंच-सचिव को प्रशिक्षण दिया। सरपंच- सचिव को पानी की जांच के लिए फील्ड टेस्ट कीट दिए। फील्ड टेस्ट के माध्यम से पानी की जांच करना सिखाया। 

मिली जानकारी के अनुसार प्रशिक्षण शिविर में 30 ग्राम पंचायतों के सरपंच-सचिव उपस्थित थे। जिला प्रयोगशाला बैतूल से आए छत्रपाल सिंह ने सरपंच-सचिवों को बताया बारिश के दौरान जलस्रोतों में मौजूद जल के दूषित होने की स्थिति में जल की शुद्धता की जांच करना आवश्यक है। जांच के दौरान पानी दूषित होना पाया जाता है तो इसकी सप्लाई रोक दें और तत्काल इसकी जानकारी पीएचई को दें। जिससे दूषित पानी से होने वाली बीमारियों की रोकथाम हो सके। 
बताया जा रहा है कि उन्होंने पानी के क्लोरिन टेस्ट, कठोरता टेस्ट, क्लोराइड टेस्ट, आयरन टेस्ट, नाइट्रेट टेस्ट और फ्लोराइड टेस्ट की जांच के बारे में विस्तार से जानकारी दी। पीएचई की उपयंत्री ज्योति सरेयाम, पीएचई की ब्लॉक स्तरीय प्रयोगशाला में पदस्थ रितु ठाकरे ने भी जल परीक्षण के बारे में बताया। सरपंच-सचिवों ने गांव में स्थित जलस्रोतों के पानी की जांच करने के बाद ही सप्लाई करने की बात कही।
 
30 पंचायतों के सरपंच-सचिव शिविर में हुए शामिल 
जनपद पंचायत के सभाकक्ष में फील्ड टेस्ट कीट बांटे 

 www.graminmedia.com

मां ताप्ती के प्राचीन कुंडों का होगा कायाकल्प, राख कुंड पर बनेगा शेड

ग्रामीण मीडिया सेण्टर|



मां ताप्ती के सात कुंड देखरेख के अभाव में क्षतिग्रस्त हो रहे हैं। कुंडों में लगे प्राचीन पत्थर धसने के साथ इनमें दरारे आने लगी है। प्राचीन राख कुंड कच्चे मकान में स्थित है। मकान की दीवारें और छप्पर जर्जर हो गया है। सोमवार को नगर पालिका अध्यक्ष हेमंत शर्मा, सभापति मनीष शर्मा, पार्षद निशा भारती, सहायक यंत्री आरसी गव्हाड़े और उपयंत्री अभिनव चतुर्वेदी ने कुंडों की स्थिति का जायजा लिया। 
पार्षद निशा भारती ने बताया राख कुंड को व्यवस्थित करना आवश्यक है। कई बार प्राचीन कुंडों की मरम्मत की मांग की जा चुकी है। राख कुंड का पौराणिक महत्व है। इसके ऊपर बना छप्पर और दीवार कमजोर हो चुकी है। पुण्य कुंड और पाप कुंड पर रेलिंग होना आवश्यक है। नपाध्यक्ष ने राख कुंड के ऊपर आकर्षक शेड बनाने के निर्देश सहायक यंत्री आरसी गव्हाड़े को दिए। सभापति मनीष शर्मा ने कुंडों के लगे पत्थरों के बीच आई दरारें भरने के साथ कुंडों के महत्व और नाम के बोर्ड लगाने को कहा। सहायक यंत्री ने बताया कुंडों पर सुरक्षा की दृष्टि से लोहे की रेलिंग लगाई जाएगी। वर्तमान में ताप्ती सरोवर के घाटों आई दरारों को भरा जा रहा है। इसके बाद कुंडों के पत्थरों की बीच आई दरारों को भरा जाएगा। पार्षद निशा भारती ने बताया जिस स्थान पर वर्तमान में राख कुंड है वहां हजारों वर्षों पूर्व ऋषि मुनियों ने तपस्या की थी। 
मुलताई। नपाध्यक्ष ताप्ती के प्राचीन कुंड का निरीक्षण कर रेलिंग लगाने के निर्देश देते हुए। 

 www.graminmedia.com

ट्रक में लगी आग, बड़ा हादसा टला live वीडियो

ग्रामीण मीडिया सेण्टर ।


ग्राम रायआमला के पास विधुत विभाग से सब स्टेशन के पास रात्रि 11.45 बजे आठनेर मुलताई मार्ग पर वाहन क्रमांक MP09 HF6234 ओवर लोड के कारण 11 KV आष्टा DIF से टकराने से चालु लाईन ट्रीप हुई और उसके तार क्षतीग्रस्त हो गए। इस के कारण ट्रक के टायरों में आग लग गई। इस ट्रक में पूरा कबाड़ा भरा है। आग के कारण ट्रक के टायर जम जम से फूटे। आगे जानकारी मिली की इसी ट्रक ने पहले मासोद ग्राम में भी कई सर्विस लाइन और 11 kv लाइन को क्षतिग्रस्त करके आया था।  राय आमला में आग लग जाने के कारण ये भागने में सफल नहीं हुआ। ग्रामीण मीडिया के पास देर रात के जलते हुए ट्रक का विडिओ और वाहन की फोटो है। रात को घटना स्थल पर 100 नम्बर का वाहन मासोद चौकी से पुलिस और मुलताई नगरपालिका की फायर ब्रगेड ने मदद से आग पर काबू पाया गया। ग्रामीणों का कहना था की अगर समय आग पर काबू नहीं पाते तो बचा कुचा ट्रक भी जल जाता और डीजल टेंक में आग लगती तो कोई बड़ा हादसा हो सकता था। जानकार सूत्रों ने बताया की वाहन मुलताई के किसी कबाड़ी का है। कबाड़ा काफी उचाई तक था।  इसलिए ये घटना हुई। मासोद चौकी ने प्रकरण दर्ज करना चाहिए। शासकीय सम्पति को नुकसान का प्रकरण दर्ज होना चाहिए।  

 www.graminmedia.com

Sunday, 17 June 2018

माचना को सदानीरा बनाने बढ़े हाथ, जेसीबी से भी कर रहे सफाई

ग्रामीण मीडिया सेण्टर    शाहपुर। मचना नदी में चल रहा टापू को हटाने का काम।



माचना नदी को सदानीरा बनाए रखने के लिए अब लोग आगे-आने लगे हैं। वे श्रमदान व जेसीबी मशीन से माचना के बीच बने टापू को हटा रहे हैं। इससे न केवल कटाव कम होगा, बल्कि बाढ़ का खतरा कम हो जाएगा। घोड़ाडोंगरी विधायक मंगलसिंह और एसडीएम एसके भंडारी के समक्ष नागरिकों ने बारिश में इस टापू से होने वाले नुकसान की बात रखी थी। इस पर रविवार से जन सहयोग से इस टापू को मशीन से काटकर हटाने की मुहिम शुरू हो गई। 


माचना में आई बाढ़ों से आमढाना से परेवी तक 4 किलोमीटर में दोनों किनारों की 100-100 मीटर भूमि कट गई। सीढ़ी घाट के सामने बने टापू की ऊंचाई पुल के बराबर होने से बारिश में प्रवाह क्षेत्र बाधित होकर किनारों को काटता है। इससे नदी किनारे के बहुत से हिस्से में पानी भर जाता है। इससे नागरिकों को परेशानी और नुकसान उठाना पड़ता है। वहीं प्रशासन को प्रभावितों का राहत देना पड़ता था। 

पुल के लेवल तक पहुंचा, सीढ़ी घाट के सामने का हिस्सा 
माचना में आई बाढ़ों से आमढाना से परेवी तक 4 किलोमीटर में दोनों किनारों की 100-100 मीटर भूमि कट गई। सीढ़ी घाट के सामने बने टापू की ऊंचाई पुल के बराबर होने से बारिश में प्रवाह क्षेत्र बाधित होकर किनारों को काटता है। इससे नदी किनारे के बहुत से हिस्से में पानी भर जाता है। इससे नागरिकों को परेशानी और नुकसान उठाना पड़ता है। वहीं प्रशासन को प्रभावितों का राहत देना पड़ता था। 
यह होगा फायदा 
माचना का प्रवाह क्षेत्र व्यवस्थित होने से किनारों का कटाव रुकेगा। नदी में पक्के घाट के सामने भराव खत्म होने से जल उपलब्धता बढ़ेगी। नदी में घाट पर जल उपलब्धता से निस्तार सुविधा रहेगी। जल स्रोतों में रिचार्जिंग होती रहेगी। प्रवाह सीधा होने से बारिश में पुल पर दबाव कम होगा। इससे ग्रामीणों को फायदा होगा।

| www.graminmedia.com

बैतूल जल, जंगल और जमीन को बचाने में लगे है मोहन नगर और साथी

ग्रामीण मीडिया सेण्टर|


फोरलेन निर्माण में बंजर हो चुकी सोनाघाटी की पहाड़ी को हरा-भरा करने के लिए 2017 से गंगावतरण अभियान चल रहा है। इस अभियान के बारहवें चरण में एक हजार खंतियां खोदी जा चुकी हैं। इन खंतियों में पौधरोपण भी किया जा रहा है। 
21 जून को पहाड़ी पर 250 श्रमदानी पहले खंतियां खोदेंगे, उसके बाद 200 फीट ऊंची पहाड़ी पर बैठकर योग करके लोगों को पर्यावरण का संदेश देंगे। गंगावतरण अभियान के संयोजक मोहन नागर ने बताया विश्व योग दिवस पर सोनाघाटी पर सुबह सबसे पहले श्रमदान कर खंतियां खोदी जाएंगी। इसके बाद पहाड़ी की सबसे ऊंची चोटी पर योगाभ्यास कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया जाएगा। योग दिवस पर सोनाघाटी की पहाड़ी पर करीब 200 से 250 श्रमदानी श्रमदान कर एक घंटे तक योग करेंगे। उन्होंने बताया रेडियो पर आने वाले संदेश के आधार पर योगाभ्यास किया जाएगा। 
शहर से सटी सोनाघाटी को हरी-भरी करने तथा वर्षा जल संग्रहण के उद्देश्य से किए जा रहे गंगावतरण अभियान का रविवार को बारहवां चरण पूर्ण हुआ। इस चरण में 58 श्रमदानियों ने पानी के लिए पसीना बहाकर 21 खंतियां खोदीं। सुबह 6 से 8.30 बजे तक चले श्रमदान में बैतूल सहित सोनाघाटी, कढ़ाई, लापाझिरी, जामठी, पाढर के श्रमदानियों ने श्रमदान किया। 

 www.graminmedia.com

ADD

add

खबर को शेयर करने के लिए क्लिक करें

बैतूल जिले के सबसे बड़े हिंदी न्यूज़ पोर्टल- ग्रामीण मीडिया सेंटर में आप सभी का स्वागत है,ग्रामीण मीडिया परिवार से जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद- राजेन्द्र भार्गव, स्वतंत्र पत्रकार, (9926407240) ग्रामीण मीडिया के नाम पर कोई फेसबुक पेज या एकाउंट बनाना बिना अनुमति के एक अपराध है। कृपया सतर्क रहें।

विज्ञापन

गाय के शुद्ध दूध हेतु संपर्क करें गाय के शुद्ध घी हेतु संपर्क करें

सूचना

आपकी राय या सुझाव देने के लिए नीचे लाल बॉक्स पर क्लिक करें मिलावट रहित गाय के घी और ताजे दूध के लिए संपर्क करें 9926407240

हमारे बारे में आपकी राय यहाँ क्लिक करके दें

हमारे बारे में आपकी राय यहाँ क्लिक करके दें
राय जरूर दें

ग्रामीण मीडिया से ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंचाएं अपना व्यापार, कम दामों में बड़ा प्रचार।

ग्रामीण मीडिया से ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंचाएं अपना व्यापार, कम दामों में बड़ा प्रचार।
विज्ञापन दरें डिस्काउंट के साथ Birthday/ सालगिरह ऐड। विस्तृत जानकारी के लिए ऊपर वाली इमेज को क्लिक करें