ख़बरें विस्तार से

अन्य ख़बरें आगे पढ़ें
ग्रामीण मीडिया में दे विज्ञापन और ग्रामीण क्षेत्रों सहित जिले में करें अपने व्यापार का प्रचार बैतूल जिले के सबसे बड़े हिंदी न्यूज़ पोर्टल- ग्रामीण मीडिया सेंटर में आप सभी का स्वागत है।

खबर को शेयर करने के लिए क्लिक करें

Wednesday, 11 July 2018

नवविवाहिता झुली फंदे पर दो माह पहले हुई थी शादी

ग्रामीण मीडिया संवाददाता चिचोली( सुरेंद्र बावने )

पुलिस थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम जोगली दस जुलाई को शाम आठ बजे के दरमियान  रेखा जोठे  ने घरेलू परेशानी के चलते फांसी लगाकर  अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली है पुलिस सब इंस्पेक्टर शैवंती परते ने बताया कि जोगली ग्राम के विककी जोठे  पत्नि है। 24  अप्रैल को दोनो की शादी रिती रिवाज से हुई थी। जिस वक्त महिला ने फांसी लगाई ।उस वक्त घर मे पति और ससुर नही थे ।गाव की पडोसी ने ही महिला को  उतारकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहा पर डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया । मृत घोषित होते ही पुलिस जोगली गाव पहुंच कर कमरे को सील कर दिया। सुबह  एसडीओपी निहित उपाध्याय सहित दलबल ने जोगली मे सभी रिश्तेदार तथा ग्रामीण जनो से पूछताछ की तथा घटनास्थल का मौका मुआयना किया । सुबह दस बजे युवती के पिता  रामेश्वर कुरेल  भाई अशोक बरसाने सिलवानी इटारसी ने पुलिस से तत्परता से जांच करने की गुजारिश की। पुलिस ने चिचोली मे पोस्टमार्टम नही कर जिला चिकित्सालय बैतूल मे पांच सदस्यीय डाक्टरो की टीम द्वारा  पोस्टमार्टम हेतू बैतूल भेजा । चिचोली पुलिस हत्या या आत्महत्या सभी पहलुओ से जांच कर रही है फिलहाल मर्ग कायम कर जांच विवेचना शुरू हो गई है। 

 www.graminmedia.com

यश पाठे आत्महत्या मामला : श्रुति को मिली जमानत, काम नहीं आया 50 से ज्यादा वकीलो का विरोध

ग्रामीण मीडिया संवाददाता

बैतूल 

यश पाठे आत्महत्या मामले की मुख्य आरोपी श्रुति शर्मा को जमानत मिल गई है वही एक और आरोपी आकाश सोनी को भी कोर्ट ने जमानत दे दी है। विशेष अदालत के न्यायाधीश अनिल गुप्ता ने आज देर शाम करीब 6 बजे दोनो को 25-25 हजार की जमानत पर रिहा करने के आदेश दिए।  इसके पहले इस मामले में आज जमानत का विरोध करने के लिए सरकारी वकील समेत पचास से अधिक वकीलों ने अदालत को मेमो सौपा था और इसमें लिखा गया था की श्रुति शर्मा को कोर्ट जमानत ना दे यदि इन्हें जमानत दी गई तो पढाई कर रहे छात्रो में गलत मेसेज जायेगा । लेकिन कोर्ट के सामने इतने वकीलों का विरोध भी काम नही आया।
वही श्रुति के साथ कल जेल गए शालीन उपाध्याय की तरफ से जमानत अर्जी नहीं लगाई गई थी शालीन अभी जेल में ही रहेगा ।

बचाव पक्ष के वकील प्रशांत गर्ग ने बताया की इस मामले में अदालत ने माना है की आत्महत्या रात में की गयी थी जबकि पुलिस ने मर्ग सुबह कायम किया । इस आधार पर अदालत ने इस तर्क को सही मानते हुए जमानत दे दी। बचाव पक्ष ने यह भी कहा कि आकाश 15 दिन से जेल में है और वो 12वी का छात्र है जबकि श्रुति को जेल भेजा गया है लेकिन दोनों के विरुद्ध आत्महत्या के लिए उकसाने या प्रेरित करने के कोई साक्ष्य नही मिले है बैतूल पुलिस के पास कोई पुख्ता सबूत नहीं है । धारा 306 के तहत पुलिस ने मामला बनाया है जो की बनता ही नहीं है । वही फरयादी पक्ष के वकील संजय शुक्ला ने मीडिया को बताया की कोर्ट के फैसले से हम हैरान है हमे मुख्य आरोपी श्रुति शर्मा को जमानत मिलने की उम्मीद नहीं थी लेकिन अब न्यायलय के आदेश के बाद हम आगे अपना पक्ष मजबूती से रखेंगे और यश पाठे को न्याय दिलवा कर रहेंगे ।

वही इस आदेश के बाद संभावना है कि श्रुति कल जेल से रिहा हो पाएगी चुकि आज अदालत का कामकाज खत्म हो गया है । कल जमानत भरने के बाद वे जेल से रिहा हो पाएंगे।

 www.graminmedia.com

चार दिनों से लापता युवक सुमित का शव ताप्ती घाट में मिला,हत्या की आशंका

ग्रामीण मीडिया संवाददाता

आठनेर। नगर के हनुमान मोहल्ले निवासी सुमित पिता नंदकिशोर लहरपुरे उम्र 21 वर्षीय  की अज्ञात आरोपियों ने हत्या कर ताप्ती घाट में लास्ट में की है जानकारी के अनुसार कोलगांव ताप्ती घाट में लाश मिलने से सनसनी फैली है  8 जुलाई को देर रात सुमित घर से बिना बताए कहीं चला गया था । जिसकी तलाश में पिता एवं परिजनों ने सुमित की तलाश की थी लेकिन 10 जुलाई  सुमित का पता नहीं लगा तो पिता नंदकिशोर लहरपुरे ने गुम इंसान की रिपोर्ट दर्ज कराई थी । बुधवार को सुमित की लाश मिलने की सुचना  शाम को दी जिसके बाद सुमीत के परिजन एवं रिश्तेदार घटना स्थल ताप्ती घाट पहुंचे हैं बैतूल से आठनेर वापस आ रहें आठनेर निवासी दिलीप राठौर ने बताया कि कोलगांगव ताप्ती घाट की मोड के जंगल में लाश देखी गई । 

8 जुलाई को लापता हुआ था सुमित 

सुमित लहरपुरे 8 जुलाई रविवार को देर रात घर से बिना सुचना के चला गया था जिसके बाद परिजन एवं पिता ने सुमित को खोजा पर दो दिन तक सुमित का पता नहीं चला फिर 9 तारीख को पिता नंदकिशोर लहरपुरे ने आठनेर थाना में शिकायत दर्ज कराई थी पुलिस ने गुम इंसान का प्रकरण दर्ज किया गया था पर पुलिस ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया था 

 परिजनों ने सुमित की तलाश में  दिन रात एक किया था 

सुमित के लापता होने के बाद पिता ने पुत्र के गुम होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी लेकिन पुलिस ने दो दिनों तक किसी भी प्रकार की कोई जांज टीम बनाकर युवक की खोज नहीं की परिवार रिश्तेदार दोस्तों ने सुमित की तलाश में दिन रात एक कर खोजने की कोशिश की लेकिन बुधवार शाम को सुमित की  अज्ञात आरोपियों ने हत्या कर लाश को ताप्ती घाट में झाड़ियों में फेंका था 

सुमित की हत्या बेटरी चोर गिरोह से जुड़े होने का शक 

सुमित की हत्या कर लाश को ताप्ती घाट कोलगाव के जंगल में मिली है परिजनों ने बताया कि सुमित रोज़ की तरह प्लाट पर बन रहे मकान की देख-रेख करने के लिए वाहन में सोया करता था 8 जुलाई की रात बेटरी चोर गिरोह को अपने वाहन की बेटरी चोरी करते पकड़ा था उसी रात से सुमित लापता हो गया था । परिजनों ने बेटरी चोर गिरोह पर हत्या करने का शक किया है हालांकि पुलिस मामले की जांच कर आरोपियों की तलाश कर रही है  

मामले की जांच करने एसडीओपी घटना स्थल पर रवाना 

सुमित का ताप्ती घाट में शव मिलने की सुचना पर भैंसदेही एसडीओपी प्रेम नारायण सिंह ठाकुर घटना स्थल के लिए रवाना हुए हैं । घटना स्थल से 
नगर के कैलाश आजाद गणेश लहरपुरे ने सुमित की लाश मिलने की पुष्टि की है इधर आठऩेर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर घटनास्थल पहुंचकर शव बरामद कर आठनेर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है ।  

इनका कहना है 

ताप्ती घाट में लाश मिलने की सुचना मिली है में एफ एस एल टीम भी बैतूल से रवाना हो गई है । 

प्रेम नारायण सिंह ठाकुर एसडीओपी भैंसदेही

 www.graminmedia.com

मुलताई, दिवान के अंदर संदिग्ध अवस्था मे मिला सेवानिवृत्त प्राचार्य का शव

ग्रामीण मीडिया संवाददाता

मुलताई। अम्बेडकर वार्ड में नगर के उत्कृष्ट विद्यालय के पूर्व प्रभारी प्राचार्य एवम ख्याति प्राप्त शिक्षक आर के वर्मा का शव उनके ही घर मे दिवान के अंदर संदिग्ध अवस्था मे मिला है। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मर्ग कायम किया है। शव की स्थिति देखकर फिलहाल हत्या की आशंका जताई जा रही है लेकिन एफएस एल टीम के मुलताई पहुंचने के बाद ही पूरे मामले का खुलासा हो पाएगा। बताया जा रहा है शिक्षक उनके पुत्र के साथ रहते थे।

 www.graminmedia.com  

बैतूल ट्रैन में लगी आग बड़ा हादसा टला

ग्रामीण मीडिया संवाददाता बैतूल

बैतूल।
रेलवे स्टेशन पर उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब चेन्नई जयपुर एक्सप्रेस ट्रेन में आग लग गई। बताया जा रहा है आग शॉर्ट सर्किट के चलते लगी। हालांकि आग पर तुरंत काबू पा लिया गया। अभी तक कोई हताहत की खबर नही है।इस घटना की जानकारी मिलते ही रेलवे के कई वरिष्ठ पदाधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी गई। वहीं इस घटना में किसी जान-माल का कोई नुकसान नहीं बताया जा रहा है। फिलहाल मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है।
जानकारी के अनुसार, घटना बैतूल के पास जंगल वाले इलाके में हुई है। आग ट्रेन के स्लीपर कोच S-10 में लगी थी।आग के चलते यात्रियों में अफरातफरी मच गई। लोग अपनी जान बचाकर इधर-उधर भागने लगे। हालांकि कुछ यात्रियोंं ने ट्रेन स्टाफ के साथ मिलकर आग पर काबू पाया और एक बड़ी घटना होते-होते बच गई। ट्रेन को यहीं कुछ देर के लिए रोक दिया गया। आगजनी की इस घटना की जानकारी तुरंत रेलवे प्रबंधन को दी गई। इमरजेंसी स्टाफ मौके पर पहुंचा और जांच की गई। इसके बाद ट्रेन को रवाना किया गया।वहीं इस घटना में किसी जान-माल का कोई नुकसान नहीं बताया जा रहा है। फिलहाल मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है 

 www.graminmedia.com

मुलताई विधायक का एक निर्णय, 1650 छात्रों का भविष्य अंधकार में, वीडियो देखें

ग्रामीण मीडिया संवाददाता
ग्रामीण मीडिया संवाददाता

विधायक के एक निर्णय के कारण 1650 विघार्थीओ का परेशान और भविष्य खतरे में 

मुलताई में शासन के मापदंडो के अनुसार उत्कृष्ट शाला अपनी नई उचाई को छू रही थी। पूरा एक परिसर जिसमे माध्यमिक और हायर के बच्चे जिनकी दोनों स्कूलों की छात्र  संख्या 1400 से 1600 के बीच है। जिसमे कक्षा 6 से 12 तक की कक्षा संचालिक होती थी। दिनांक 11 अप्रैल 2017 को मुलताई विधायक ने स्कूल जा करके बात रखी की, मुलताई में केन्द्रीय  विधालय खोलना है। आप कमरे की व्यवस्था करे । 15 अप्रैल 2017 बैठक 03 के प्रस्ताव क्रमांक 1 के अनुसार पालक शिक्षक संघ ने 09 कमरे पीछे के और 07 माध्यमिक के दे दिए और बाद में केंद्रीय विधालय में  200 छात्रों का प्रवेश हुआ और दोनों स्कूलों में बटवारा विधायक जी की हाजरी में हुआ।  1600 बच्चो के पास 16 कमरे और 1 बड़ा हाल आया। 

 विधायक ने कहा था, जल्दी नया भवन या दुसरी मंजिल पर इनको शिफ्ट कर देंगे। कमरे और नया भवन नहीं बना उलटा एक हाल में 6 वी  एवं 7 वी की  क्लास लग रही है। 9 वी से 12 तक के 1400 बच्चे 16 कमरों में एक में 90 से 100 कुछ बैठक करके तो कुछ खड़े खड़े पड़ रहे है। दुसरी तरफ 250 बच्चे 10 में 6 में ताला बंद है। इस शाला में आधे से अधिक लड़की है। विधायक जी के एक निर्णय से केन्द्री स्कूल तो आ गया कुछ अधिकारों और नेताओ के बच्चे को उच्च शिक्षा मिल रही है। वही 57 वर्ष पुराना स्कूल खुद के ही घर में कमरों और सुविधाओं को तरस रहा है। 
ये समाचार केंद्रीय विधालय के खिलाफ नहीं है। उत्कृष्ट शाला को  निष्कृट होने का समाचार है. शाला का है. 1600 विघार्थी के साथ जो भेद भाव हुआ। जो आज खड़े खड़े पड़ने को मजबूर है उस बात का समाचार है। विधायक जी  होश में आओ। केंद्र और राज्य के स्कूलों का भेद समाप्त करवाओ। गौर तलब हो की केंद्रीय स्कूल में फिर से रंग रोगन हुआ। लाखो रुपए लगे और आज भी पुरानी शाला में लाल फर्शी,जुडी ब्रेंच, 5 साल से पुताई न पंखे मकड़ी के जाले लगे है। इनमे नगर और ग्राम के सामान्य नगरीको के बच्चे पड़ रहे है। बाजू में वीआईपी।  नेता जी चुनाव सिर पर है अब तो सुधर जाओ। 

ADD

add

खबर को शेयर करने के लिए क्लिक करें

बैतूल जिले के सबसे बड़े हिंदी न्यूज़ पोर्टल- ग्रामीण मीडिया सेंटर में आप सभी का स्वागत है,ग्रामीण मीडिया परिवार से जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद- राजेन्द्र भार्गव, स्वतंत्र पत्रकार, (9926407240) ग्रामीण मीडिया के नाम पर कोई फेसबुक पेज या एकाउंट बनाना बिना अनुमति के एक अपराध है। कृपया सतर्क रहें।

विज्ञापन

गाय के शुद्ध दूध हेतु संपर्क करें गाय के शुद्ध घी हेतु संपर्क करें

सूचना

आपकी राय या सुझाव देने के लिए नीचे लाल बॉक्स पर क्लिक करें मिलावट रहित गाय के घी और ताजे दूध के लिए संपर्क करें 9926407240

हमारे बारे में आपकी राय यहाँ क्लिक करके दें

हमारे बारे में आपकी राय यहाँ क्लिक करके दें
राय जरूर दें

ग्रामीण मीडिया से ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंचाएं अपना व्यापार, कम दामों में बड़ा प्रचार।

ग्रामीण मीडिया से ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंचाएं अपना व्यापार, कम दामों में बड़ा प्रचार।
विज्ञापन दरें डिस्काउंट के साथ Birthday/ सालगिरह ऐड। विस्तृत जानकारी के लिए ऊपर वाली इमेज को क्लिक करें