ख़बरें विस्तार से

अन्य ख़बरें आगे पढ़ें
ग्रामीण मीडिया में दे विज्ञापन और ग्रामीण क्षेत्रों सहित जिले में करें अपने व्यापार का प्रचार बैतूल जिले के सबसे बड़े हिंदी न्यूज़ पोर्टल- ग्रामीण मीडिया सेंटर में आप सभी का स्वागत है।

खबर को शेयर करने के लिए क्लिक करें

Thursday, 12 July 2018

सेवानिवृत्त व्याख्याता के पेट में धारदार हथियार से तीन वार कर की थी हत्या, शक बड़े बेटे पर

ग्रामीण मीडिया संवाददाता
सेवानिवृत्त व्याख्याता के पेट में धारदार हथियार से तीन वार कर की थी हत्या, शक बड़े बेटे पर 

मुलताई  तिलक वार्ड निवासी सेवानिवृत्त व्याख्याता आरके वर्मा की हत्या कर शव को दीवान के अंदर छिपा दिया था। गुरुवार को एफएसएल धर्मवीर कपूर और टीआई आरएस चौहान की उपस्थिति में शव को दीवान से बाहर निकाला। शव पूरी तरह से सड़ चुका था। शार्ट पीएम रिपोर्ट में धारदार हथियार से पेट पर तीन वार होने से हत्या होने की पुष्टि हुई है। पूछताछ में आरके वर्मा के परिजनों ने बड़े पुत्र आनंद पर संदेह व्यक्त किया है। जिससे हत्या की शंका बड़े बेटे आनंद के ऊपर आकर अटक गई है। पुलिस मामले को लेकर पत्नी, बड़े बेटे आनंद और छोटे बेटे अतुल से पूछताछ कर रही है। टीआई आरएस चौहान ने बताया परिजनों ने आनंद पर संदेह व्यक्त किया है। विस्तृत पीएम रिपोर्ट आने की बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया है। 
छोटे बेटे ने दी मुखाग्नि 
आरके वर्मा का अंतिम संस्कार गुरुवार दोपहर में नगर के मोक्षधाम में किया। छोटे बेटे अतुल ने मुखाग्नि दी। गौरतलब है स्व. वर्मा ने नगर के हायर सेकंडरी स्कूल में कई वर्षों तक रसायन शास्त्र के व्याख्याता के रूप में सेवाएं दीं। जिसके चलते वह आमजन में वर्मा सर के नाम से लोकप्रिय थे। 
इसलिए आनंद वर्मा पर है संदेह 
आरके वर्मा का निवास तिलक वार्ड में केनरा बैंक के सामने वाली गली में हैं। पत्नी आशा बाई और छोटा बेटा अतुल मकान के भूतल पर रहते थे। आरके वर्मा और बड़ा बेटा आनंद मकान की पहली मंजिल पर बने कमरे में रहते थे। आनंद और आरके वर्मा के बीच अक्सर विवाद होता था। आरके वर्मा और आनंद 7 जुलाई को अचानक नदारद हो गए थे। दोनों तीन दिन तक वापस नहीं लौटे तो छोटे बेटे अतुल ने थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। 10 जुलाई को आनंद वापस आया और 11 जुलाई को पिता का शव कमरे में दीवान के अंदर मिला। 
हत्या कर साफ किए खून के दाग 
आरके वर्मा की हत्या बेरहमी से की। पेट पर धारदार हथियार से वार किया। जिससे पेट की नसें बाहर आ गईं थीं। हत्या करने के बाद हत्यारे ने पेट पर कपड़ा बांधा और चार बाय छह के दीवान के अंदर शव को डाल दिया। इसके बाद दीवान पर बिस्तर बिछा दिया। इस दौरान फर्श पर बिखरा खून भी हत्यारे ने पोंछ दिया। आरके वर्मा की स्कूटी भी नदारद है। 

 www.graminmedia.com

जय माँ ताप्ती आप सभी सादर आमंत्रित है। माँ के इस पुनीत कार्य में

ग्रामीण मीडिया संवाददाता



 www.graminmedia.com

ग्राम बानूर में किया प्रस्फुटन समिति ने वृक्षारोपण

ग्रामीण मीडिया संवाददाता


ग्रामीण मीडिया बानूर के संवाददाता सुभाष  पवार के मार्ग दर्शन में ग्राम विकास प्रफूटन समिति ने बड़ी संख्या में आम के पौधों का वृक्षारोपण किया। साथ ही संकल्प लिया की इनकी सुरक्षा ,निदाई  गुड़ाई, गर्मिओ में पानी की व्यवस्था करे बड़े करेंगे। प्रति वर्ष इनका जन्म दिवस मनाएँगे। मुलताई विकास खंड के प्रत्येक ग्राम में ग्रामीण मीडिया के संवाददाता इस अभियान को सफल बनायगे। 

 www.graminmedia.com

पाठकों के लिए सूचना, जरूर पढ़ें

ग्रामीण मीडिया suchna


हमारे YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें और पाएं बैतूल जिले से जुड़ी हर बड़ी न्यूज का वीडियो अपडेट ।
अभी इस लिंक पर क्लिक करें और youtube खुलने के बाद आपको "Subscribe" का रेड आइकॉन दिखेगा जिसे क्लिक करके आप हमसे जुड़ जाएंगे।
पास ही दिए बैल आइकॉन को दबाने से आपको तुरंत हमारे वीडियो भी मिलते रहेंगे।



Note 





 www.graminmedia.com

एसडीओपी मुलताई को पत्थर मारा आख पर आई गंभीर चोट, सुमित हत्याकांड मे पुलिस अधीक्षक ने एस आई टी का किया गठन ,

ग्रामीण मीडिया संवाददाता आठनेर

,



पुलिस ने किया लाठीचार्ज 

शाराब की दुकान आग के हवाले 
  



कलेक्टर-एसपी को सौंपा ज्ञापन




आठनेर-सुमित लहरपुरे का अपहरण कर हत्या करने के मामले में गुरुवार के दिन आठनेर नगर सुबह से दोपहर तक बंद रखकर विरोध प्रदर्शन किया गया  बुधवार रात से नगर में तनाव का माहौल था सुमित के परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है इधर इस मामले पर उचित कार्रवाई नहीं करने पर एसपी ने आठनेर टीआई सिद्धार्थ प्रियदर्शन को लाइन अटैच कर दिया है हत्या के विरोध में नगर की सैकड़ों महिलाएं भी उतरी और जमकर नारेबाजी करते हुए पूरे नगर में सुमित के हत्यारों को फांसी देने की मांग की है । मृतक सुमित का दोपहर 12: 30 बजे पोस्टमार्टम कर मोक्ष धाम में अंत्येष्टि की गई जिसमें नगर के सैकड़ों लोग शामिल हुए ।

नगर की दो शराब दुकानों को उग्र भीड़ ने आग लगाईं 

नगर में संचालित दो शराब दुकानों को उग्र भीड़ ने आग लगा दी जिस पर पुलिस ने बस स्टैंड पर लाठीचार्ज किया जिससे अफरा तफरी का माहौल दैखा गया । कलेक्टर-एसपी ने कानून व्यवस्था बनाने के लिए नगर की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया । महिलाओं ने नगर में संचालित दोनों शराब दुकानों को बंद करने की मांग एसपी कलेक्टर से की । 


मुलताई एसडीओपी चोटील 

सुरक्षा व्यवस्था की कमान संभालने के लिए ज़िले भर से पुलिस बल तैनात किया गया था । इसी दौरान उपद्रवियों ने मुलताई एसडीओपी अनिल शुक्ला को पत्थर मारा जिससे एसडीओपी अनिल शुक्ला को आंख के पास गहरी चोट आई है । 

 सुमित मर्डर केस में पुलिस अधीक्षक ने एस आई टी का गठन किया 

सुमित मर्डर केस में जिला पुलिस अधीक्षक ने एसआईटी टीम का गठन किया है मामले की जांच के लिए भैंसदेही एसडीओपी प्रेम नारायण सिंह ठाकुर बैतूल कोतवाली टीआई राजेश साहू को जांच टीम में शामिल किया है।  ।






पुलिस छावनी बना आठनेर नगर 

लापता युवक की हत्या करने के मामले में बुधवार रात से नगर में तनाव का माहौल रहा जो गुरुवार की सुबह से और ज्यादा तेज हो कर विरोध प्रदर्शन में हजारों लोग शामिल हुए जिसमें महिलाएं बच्चे भी शामिल हूए गुरुवार सुबह से ही देखते ही देखते विरोध की चिंगारी ऐसे भड़के की समूचा आठनेर नगर पुलिस छावनी में तब्दील होगा लगभग 40 से अधिक पुलिसकर्मी सुरक्षा व्यवस्था में तैनात हुए लेकिन विरोध प्रदर्शन करने वाले प्रदर्शनकारियों पर पुलिस ने ज्यादा शक्ति नहीं दिखाई पुलिसकर्मियों से प्रदर्शनकारियों की झूमाझटकी भी हुई लेकिन मामला शांत कर लिया गया है आठनेर में विरोध को देखते हुए एसपी ने बैतूल एवं अन्य आसपास के थाना प्रभारियों को आठनेर बुलाया था दो वज्र वाहन भी आया था आंसू गैस छोड़ने के लिए उपकरण मंगाए गए थे लेकिन उसकी आवश्यकता नहीं पड़ी ।



सड़कों पर टायर जलाकर रास्ता रोका 

गुरुवार सुबह से नगर में प्रमुख मार्गों पर टायर जलाकर रास्ता रोका गया यात्री बसों को भी नगर में प्रवेश नहीं करने दिया गया जिससे सरकारी कर्मचारी भी अपने ऑफिस नहीं जा पाए नगर के सभी स्कूलों को बंद रखा गया साथ में सेंट्रल बैंक स्टेट बैंक सहकारिता बैंक एवं अन्य शासकीय कार्यालय भी बंद रखे गए । 

महिलाओं ने पुलिसकर्मियों पर फेकी चुड़ी 

सुमित के हत्या मामले में नगर में तनाव बरकरार है विरोध प्रदर्शन कर रही महिलाओं ने पुलिसकर्मियों के ऊपर चुड़ी फेंकी इधर मामला उग्र होता देख महिला पुलिस कांस्टेबल भी बुलाया गया है ।

 www.graminmedia.com

किसानो की प्रमुख खेतो में आने और जाने वाला रास्ता समस्या सरकार ध्यान दे

ग्रामीण मीडिया संवाददाता
ग्राम करचगांव के बड़ी संख्या में किसानो ने अनुविभागीय अधिकारी राजेश शाह को एक लिखित शिकायत में बताया की एक किसान ने सरकारी रास्ते को बंद कर दिया , कई  किसान खेत तक आना जाना बंद हो गया है।  कुछ 5 से 7 किलोमीटर का फेरा लगा करके जाना आना कर रहे है। एक दर्जन किसान इस के कारण खेत बो नहीं पाए है। मुलताई नहीं पुरे प्रदेश में हजारो किसानो की यही हालत है। आधे से अधिक लड़ाई का मुख्य कारण रास्ते है। मुख्य सड़क मार्ग टच किसानो को कोई दिक्क्त नहीं होती है।  70 प्रतिशत ग्रामो में पहुंच विहीन खेत होते जा रहे है। भाई बटवारो में नक्शा कटिंग में जमीने बट जाती है। रकबा कम न हो और सरकार की जमीनों पर अतिक्रमण के कारण ये हालत है। सरकार इस के लिए कोई स्थाई व्यवस्था करे की कौन सा खाते दर खेत में कहाँ से सुविधाय जनक तरिके से आना जाना करेगा। रिकार्ड और नक्शे में सुधार हो। देखे विडिओ 
 www.graminmedia.com

खबर का असर, आज जिला शिक्षा अधिकारी ने मुतलाई उत्कृष्ट शाला में दस्तक





ग्रामीण मीडिया  ने कल समाचार लगाया था, विधायक के एक निर्णय के कारण 1650 विघार्थीओ का परेशान और भविष्य खतरे में. जिसके के परिणाम स्वरूप  आज जिला शिक्षा अधिकरी बी एम् बिसौरिया ने उत्कृष्ट स्कूल पहुंच करके जायजा लिया। ग्रामीण मिडिया से चर्चा में बताया की, मुलताई विधायक चंद्रशेखर देशमुख,  जिला कलेक्टर ने इस समस्या के स्थाई हल के लिए जिले से टीम भेजी है. उत्कृष्ट स्कूल मुलताई, माध्यमिक शाला और स्कूल की जो भी समस्या है उनको प्रथमिकता से हल करे। आज उन्होंने बस स्टेण्ड मुलताई का निरीक्षण किया।कमरे   मरम्मत पानी   शौचालय ग्राउंड समतलीकरण, 9 वी में जो विधार्थी फेल हुए है। उनकी बैठक व्यवस्था। ग्रामीण मिडिया को आश्वासन दिया की सात दिन में सारे व्यवस्था में सुधार हो जाएगा। उन्होंने बोला की मुलताई विधायक स्वयं इस इसकी मोनेटरिंग करेंगे। इस समाचार के साथ अधिकारी से चर्चा का विडिओ देखे। ग्रामीण मीडया का ये प्रयास है की, सरकारी शिक्षा में सुधार हो। मुलताई का विकास हो। किसी को नीचा या अपमानित करना हमारा काम नहीं है। बच्चे का भविष्य अच्छा हो। शिक्षा माफियाओ का अंत हो। 

 www.graminmedia.com

ADD

add

खबर को शेयर करने के लिए क्लिक करें

बैतूल जिले के सबसे बड़े हिंदी न्यूज़ पोर्टल- ग्रामीण मीडिया सेंटर में आप सभी का स्वागत है,ग्रामीण मीडिया परिवार से जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद- राजेन्द्र भार्गव, स्वतंत्र पत्रकार, (9926407240) ग्रामीण मीडिया के नाम पर कोई फेसबुक पेज या एकाउंट बनाना बिना अनुमति के एक अपराध है। कृपया सतर्क रहें।

विज्ञापन

गाय के शुद्ध दूध हेतु संपर्क करें गाय के शुद्ध घी हेतु संपर्क करें

सूचना

आपकी राय या सुझाव देने के लिए नीचे लाल बॉक्स पर क्लिक करें मिलावट रहित गाय के घी और ताजे दूध के लिए संपर्क करें 9926407240

हमारे बारे में आपकी राय यहाँ क्लिक करके दें

हमारे बारे में आपकी राय यहाँ क्लिक करके दें
राय जरूर दें

ग्रामीण मीडिया से ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंचाएं अपना व्यापार, कम दामों में बड़ा प्रचार।

ग्रामीण मीडिया से ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंचाएं अपना व्यापार, कम दामों में बड़ा प्रचार।
विज्ञापन दरें डिस्काउंट के साथ Birthday/ सालगिरह ऐड। विस्तृत जानकारी के लिए ऊपर वाली इमेज को क्लिक करें