ख़बरें विस्तार से

अन्य ख़बरें आगे पढ़ें
ग्रामीण मीडिया में दे विज्ञापन और ग्रामीण क्षेत्रों सहित जिले में करें अपने व्यापार का प्रचार बैतूल जिले के सबसे बड़े हिंदी न्यूज़ पोर्टल- ग्रामीण मीडिया सेंटर में आप सभी का स्वागत है।

खबर को शेयर करने के लिए क्लिक करें

Saturday, 14 July 2018

बैतूल पत्नी पीड़ित पति ने गुस्से में कहा तलाक तलाक,तलाक,तो ससुराल वालों ने खूब पीटा

ग्रामीण मीडिया संवाददाता बैतूल 

बैतूल ।पत्नी प्रताड़ित पति को गुस्से में तलाक तलाक तलाक कहना महंगा पड़ गया ।ससुराल पक्ष के लोगो ने घर मे घुस कर युवक की जमकर पिटाई करदी। गम्भीर हालत में युवक को अस्पताल में किया  भर्ती कराया गया है 
।युवक की शिकायत पर पुलिस जांच कर रही है ।मामला सारणी थाना क्षेत्र के पाथाखेड़ा चौकी का है ।
पत्नी की प्रताड़ना से तंग पाथाखेड़ा निवासी मोहम्मद शब्बीर के सब्र का बांध टूट गया और कल शाम उसने अपनी पत्नी ज़ैनब आरा को गुस्से में आकर तलाक तलाक तलाक कह दिया जिसका नतीजा यह हुआ कि ज़ैनब के घर वालो ने शब्बीर की जमकर घुनाई कर दी ।बेहोशो कि हालत में शब्बीर को घोड़ाडोंगरी अस्पातल में भर्ती कराया गया गया है ।डॉक्टरों के मुताबिक शब्बीर को बंदी चोटें आई है ।फिलहाल शब्बीर की रिपोर्ट पर पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही है ।
 शब्बीर के मुताबिक उसका निकाह 4 साल पहले ज़ैनब से हुआ था ।शादी के कुछ महीने बाद मां और बहन की तबियत खराब होने पर मैन जैनब को पाथाखेड़ा में घर पर छोड़ने की बात कही थी जिसपर ज़ैनब के घरवालों ने पंचायत बुलाई जिसमें मुझे पंचायत ने फैसला दिया था कि जहां शौहर रहेगा बीवी भी उसी के साथ रहेगी ।दरअसल शब्बीर मंडी दीप में एक प्राइवेट कम्पनी में काम करता है ।दोनों के परिवार पाथाखेड़ा में निवास करते है ।
मंडीदीप में कुछ दिन पहले शब्बीर ओर ज़ैनब का कुछ बात पर झगड़ा हुआ था ।झगड़े के बाद ज़ैनब ने अपने घर  वालो को फोन पर उकता सीधा बताया और उसी दिन से दोनों में खासी अनबन बढ़ गई ।घटना के दिन भी लगभग 4 बजे दोनों में काफी नोकझो हुई जिसमे गुस्से गुस्से में शब्बीर ने सबके सामने ज़ैनब को तलाक तलाक तलाक कह दिया ।शाम होते तक तो ज़ैनब के घरवालों ने शब्बीर की जमकर धुनाई कर दी ।

 www.graminmedia.com

बैतूल, भालू का जानलेवा हमला, भालू के सिर पर पत्थर मारने से बची जान...

ग्रामीण मीडिया संवाददाता | बैतूल 


जिले में बारिश का मौसम शुरू होते ही भालुओं का आतंक भी जंगलों के अंदरूनी इलाकों में शुरू हो गया है। अपने पर्यटन के लिए प्रसिद्ध कुकरू खामला भी इन दिनों भालुओं के आतंक के चलते चर्चाओं में है। ताजा घटनाक्रम में एक जंगल चौकीदार की ऊपर बीती शाम भालू ने हमला करके उसे घायल कर दिया। चौकीदार की बहादुरी से उसकी जान बची लेकिन अभी भी वह जिला अस्पताल में जिंदगी की लडाई लड़ रहा है। 

बैतूल जिला मुख्यालय से करीब 80 किलोमीटर दूर प्रसिद्ध पर्यटन स्थल कुकरू खामला के पास बोथिया गांव है। इसी बोथिया गांव में गोगाल प्लांटेशन बोथिया बीट के अंतर्गत आता है। इस प्लांटेशन के लिए ही वन विभाग में एक चौकीदार की नियुक्ति की है। रमेश कोगे नाम के 54 वर्षीय  चौकीदार दिन भर इस प्लांटेशन की चौकीदारी करते हैं। जिला अस्पताल में भर्ती रमेश कोगे के अनुसार वे कल शुक्रवार की शाम भी इस प्लांटेशन की चौकीदारी कर रहे थे। तभी उन्हें कुछ आवाज आई जब तक वह पलट कर देखते तब तक एक विशालकाय भालू ने उनके ऊपर हमला बोल दिया। 

पीठ और गले पर हमला बोलने के बाद भी उन्होंने हिम्मत नहीं आ रही और पास में पड़ा एक बड़ा सा पत्थर उठा कर भालू के सिर पर दे मारा। इसके चलते भालू वहां से भाग गया। उनकी चीख पुकार सुनकर आसपास मवेशी चरा   रहे लोग तुरंत वहां पहुंचे। इसके बाद वे बेहोश हो गए। परिजनों ने बताया कि घायल रमेश को उठाकर गांव लाया गया। तब तक रमेश के भतीजे मनोज मेहरा ने एंबुलेंस बुलाई और उन्हें भैंसदेही अस्पताल ले जाया गया। यहां पर प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल बैतूल रवाना कर दिया गया।

 मनोज मेहरा ने बताया कि वह एक प्राइवेट कंपनी में जॉब करते हैं । 2 दिन पहले ही वह अपने गांव बोथिया आए थे। यहां पर उनके चाचा के साथ यह घटना हो गई। उन्होंने बताया कि कल भैंसदेही अस्पताल में वहां के रेंजर देखने आए थे। जिला अस्पताल में आने के बाद वन विभाग के एक कर्मचारी श्री धुर्वे यहां आज सुबह आए थे । उन्हें यहां पर इलाज तो मिल रहा है लेकिन दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

।। चौकीदार की देखभाल कर रहे हैं : डीएफओ ।।

इस घटना के संबंध में दक्षिण वनमंडलाधिकारी संजीव झा ने बताया कि उन्हें कल शाम ही जानकारी मिल गई थी। तत्काल व्यवस्था कर चौकीदार को जिला अस्पताल लाया गया। यहां 6 नंबर वार्ड में भर्ती है और वन कर्मचारी इलाज करवा रहे हैं। कल प्रारंभिक चिकित्सा राशि भी दी गई थी।



 www.graminmedia.com

Friday, 13 July 2018

आठनेर लूट में 40, पथराव पर 16 व सिपाही से मारपीट के आरोप में 19 पर केस दर्ज

ग्रामीण मीडिया संवाददाता आठनेर 

 चार दिनों से लापता कॉलेज छात्र सुमित लहरपुरे का ताप्ती घाट में शव मिलने के बाद गुस्साए लोगों ने गुरुवार को शराब दुकान में आग लगाकर तोड़फोड़ कर पुलिस पर पथराव किया। पुलिस ने शराब दुकान में लूट करने पर 40, एसडीओपी पर पथराव में 16 तथा सिपाही के साथ मारपीट करने वाले 19 लोगों पर केस दर्ज किया है। वहीं आठ लोगों को गिरफ्तार कर भैंसदेही न्यायालय में पेश किया। मृतक सुमित के शरीर पर गहरे घाव होने पर पुलिस ने शार्ट पीएम रिपोर्ट के आधार पर हत्या का केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। शुक्रवार को नगर में शांति रही, लेकिन धारा 144 को नहीं हटाया। 
एसडीओपी पीएस ठाकुर ने बताया पुलिस अधिकारियों के साथ अभद्र व्यवहार शहर में तोड़फोड़, लूटपाट के मामले में आरोपियों पर कार्रवाई की जा रही है। अभी और भी कार्रवाई होगी। सुमित की हत्या के मामले में पुलिस ने बैटरी चोर गिरोह को पकड़ा है, लेकिन इसकी पुष्टि नहीं की है। सूत्रों के अनुसार गुरुवार रात को ही पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में लिया है, लेकिन इसका खुलासा नहीं किया है। जल्द ही पुलिस मामले का खुलासा करेगी। 
आठनेर में शराब दुकान में तोड़फोड़, लूट, एसडीओपी पर पथराव तथा सिपाही से मारपीट करने वालों के खिलाफ केस दर्ज किए हैं। लूट पर 40, एसडीओपी पर पथराव पर 16 तथा सिपाही से मारपीट करने वाले 19 पर केस दर्ज किया है। हत्या के मामले की जांच की जा रही है। डीआर तेनीवार, एसपी, बैतूल 
आठनेर में शराब दुकान में तोड़फोड़, लूट, एसडीओपी पर पथराव तथा सिपाही से मारपीट करने वालों के खिलाफ केस दर्ज किए हैं। लूट पर 40, एसडीओपी पर पथराव पर 16 तथा सिपाही से मारपीट करने वाले 19 पर केस दर्ज किया है। हत्या के मामले की जांच की जा रही है। डीआर तेनीवार, एसपी, बैतूल 

 www.graminmedia.com

सेवानिवृत्त व्याख्याता आरके वर्मा की हत्या का मामला: बड़े बेटे के खिलाफ केस दर्ज

ग्रामीण मीडिया संवाददाता
पिता ने बड़े बेटे को दवा खाने कहा, तो नाराज बेटे ने चाकू घोंपकर की थी हत्या 



मुलताई  तिलक वार्ड निवासी सेवानिवृत्त व्याख्याता आरके वर्मा का कातिल उनका बड़ा बेटा आनंद ही निकला। बार-बार दवा खाने का कहने से नाराज बेटे आनंद ने पेट में चाकू घोंपकर हत्या कर शव को कमरे में रखे दीवान में छिपा दिया था। आरके वर्मा के बड़े बेटे आनंद का कुछ महीनों से भोपाल के मनोचिकित्सक के पास उपचार चल रहा था। आनंद डॉक्टर द्वारा दी दवा का समय पर सेवन नहीं करता था। इस बात को लेकर पिता और पुत्र के बीच अक्सर कहा-सुनी होती थी। 
7 जुलाई की सुबह भी आरके वर्मा और आनंद के बीच इसी बात को लेकर विवाद हुआ। विवाद के दौरान आनंद ने गुस्से में पिता आरके वर्मा के पेट में चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिए। जिससे उनकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई। इसके बाद आनंद ने पेट से निकलते खून को रोकने के लिए कपड़ा बांधा और और शव को दीवान के अंदर डाल दिया। कमरे को व्यवस्थित कर दोपहर 2 बजे घर से स्कूटी लेकर चला गया। तीन दिनों तक आनंद लापता रहा। इस दौरान आरके वर्मा का भी कोई पता नहीं चला। 


घर  से निकलते समय छोटे भाई ने देखे थे खून की छींटे 
आनंद ने पिता की हत्या सुबह करीब 11 बजे की थी। इसके बाद कमरे के फर्श पर बिखरे खून और कपड़ों को साफ किया। डेढ़ से दो बजे के दरमियान आनंद कमरे से बाहर निकलकर जाने लगा। इस दौरान छोटे भाई अतुल ने उसे देखा। आनंद के मुंह और पैर पर खून लगा हुअा था। अतुल ने भाई से खून के संबंध में पूछा तो आनंद ने चोट लगने की बात कही। इसके बाद उसने खून पोंछ लिया और अतुल को ऊपर के कमरे में जाने से मना कर दिया। 
विदेश में नौकरी छोड़कर आया था आनंद 
पिता का हत्यारा आनंद पढ़ाई में अव्वल था। मेकेनिकल इंजीनियरिंग की डिग्री हासिल करने के बाद अमेरिका, कनाडा सहित अन्य देशों में कंपनियों में नौकरी कर चुका है। नौकरी के दौरान नशे की लत पड़ गई। जिसके चलते उसे नौकरी से हाथ धोना पड़ा। दो साल से वह पिता के पास मुलताई में रह रहा था। 


 www.graminmedia.com

नाबालिग को घर से भगा ले गया युवक, परिजन ने एसपी से की शिकायत

ग्रामीण मीडिया संवाददाता 

शाहपुर थाना क्षेत्र की एक नाबालिग को युवक घर से भगाकर ले गया। परिजनों ने थाने में युवक की नामजद शिकायत की, लेकिन शाहपुर पुलिस ने अज्ञात आरोपी पर मामला दर्ज किया। इसकी शिकायत नाबालिग के परिजनों ने गुरुवार को एसपी कार्यालय में ज्ञापन सौंपकर की। परिजनों ने बताया 3 जुलाई रात 9.30 बजे मेरी 17 वर्षीय पुत्री घर से बाहर शौच जाने का कहकर निकली थी। लेकिन वापस नहीं आई। पूरे गांव में उसकी तलाश करने पर वह नहीं मिली। ग्रामीणों से पूछताछ की तो उन्होंने बताया गांव के राहुल बेलवंशी ने नाबालिग को गाड़ी पर बैठाकर ले गया है। 4 जुलाई को थाने में आरोपी की नामजद शिकायत करने के बाद भी पुलिस ने अज्ञात युवक पर मामला दर्ज किया है। 


 www.graminmedia.com

Thursday, 12 July 2018

मुलताई.किराना दुकान की दीवार से ईंट निकालकर सामग्री व नगदी ले गए चोर

ग्रामीण मीडिया संवाददाता| मुलताई

 मासोद में बस स्टैंड स्थित किराना दुकान से अज्ञात चोर 60 हजार रुपए की सामग्री और 7 हजार रुपए चुरा ले गए। चोरों ने दुकान के पीछे की दीवार में गड्ढा कर ईंट निकालकर रास्ता बनाया था। गुरुवार सुबह दुकानदार ने दुकान खोली तो चोरी का पता चला। बस स्टैंड पर मुकेश माथनकर की किराना दुकान स्थित है। सुबह मुकेश ने दुकान खोली तो अंदर सामान अस्त-व्यस्त पड़ा था। पीछे की दीवार से रोशनी अंदर आ रही थी। जाकर देखा तो दीवार में बड़ा सा छेद दिखाई दिया। दुकान में रखी किराना सामग्री, इलेक्ट्राॅनिक कांटा और काउंटर में रखे 7 हजार रुपए नदारद थे। मुकेश माथनकर ने बताया चोर नकदी रुपए के साथ 60 हजार रुपए की सामग्री चुरा कर ले गए। मुकेश ने चोरी की सूचना मासोद पुलिस चौकी में दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और निरीक्षण किया


 www.graminmedia.com

छात्र की हत्या पर सुलगा आठनेर, दो शराब दुकानों में लगाई आग, पुलिस ने किया लाठी चार्ज, 144 लागू

ग्रामीण मीडिया संवाददाता


गुरुवार सुबह विरोध प्रदर्शन में हजारों लोग शामिल हुए। इसमें महिलाएं, बच्चे भी शामिल थे। उग्र भीड़ ने हिंसक प्रदर्शन करते हुए जगह-जगह टायर जलाकर पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। इसके बाद आठनेर पुलिस छावनी में तब्दील हो गया। करीब 40 से अधिक पुलिसकर्मी तैनात किए, लेकिन प्रदर्शनकारियों ने पुलिसकर्मियों से भी झूमाझटकी की। तनाव को देखते हुए एसपी ने बैतूल और अन्य आस-पास के थाना प्रभारियों को आठनेर बुला लिया। दो वज्र वाहन भी आए थे। आंसू गैस छोड़ने के उपकरण भी मंगाए थे, लेकिन उसकी आवश्यकता नहीं पड़ी। 

महिलाओं ने पुलिसकर्मियों पर फेंकी चूड़ियां: सुमित की हत्या को लेकर प्रदर्शन कर रहीं महिलाओं ने पुलिसकर्मियों के ऊपर चूड़ी फेंकी। महिलाओं को उग्र होता देख महिला पुलिस कर्मी को भी बुलाया गया। 
भारी बल रहा तैनात, कलेक्टर, एसपी पहुंचे, सैकड़ों महिलाएं प्रदर्शन में रहीं शामिल 


चार दिनों से लापता पटेल मोहल्ला निवासी बी.कॉम फाइनल के छात्र सुमित लहरपुरे (21) का शव ताप्ती घाट में मिलने से बुधवार रात से ही नगर में तनाव था। गुरुवार को पूरा नगर सुलग उठा। नागरिकों का आक्रोश सड़क पर नजर आया। सुबह से शाम तक दुकानें बंद रखकर विरोध प्रदर्शन किया। 

इस दौरान हिंसक घटनाएं भी हुईं। लोगों ने दो शराब दुकानों को आग के हवाले कर दिया, वहीं जगह-जगह टायर जलाकर प्रदर्शन किया। सुमित के परिजनों ने बैटरी चोर गिरोह पर हत्या की आशंका जताई है। समय पर पुलिस द्वारा उचित कार्रवाई नहीं करने पर विरोध में नगर की सैकड़ों महिलाएं भी उतरीं और जमकर नारेबाजी करते हुए हत्यारों को फांसी देने की मांग की। इस दौरान उग्र भीड़ ने पुलिस पर पथराव भी किया, जिससे मुलताई एसडीओपी अनिल शुक्ला घायल हो गए। पुलिस ने तनाव को देखते हुए नगर में धारा 144 लगा दी। 

आठनेर। पुलिस द्वारा समय पर कार्रवाई नहीं करने के विरोध में सैकड़ों महिला-पुरुष और बच्चे सड़क पर प्रदर्शन करते हुए। 

टायर जलाकर रास्ता रोका 
प्रदर्शनकारियों ने सुबह से नगर में प्रमुख मार्गों पर टायर जलाकर रास्ता रोका। यात्री बसों को नगर में प्रवेश नहीं करने दिया। इससे सरकारी कर्मचारी भी ऑफिस नहीं जा पाए। नगर के सभी स्कूलों को बंद रखा। सेंट्रल बैंक, स्टेट बैंक, सहकारिता बैंक एवं अन्य शासकीय कार्यालय भी बंद रखे। 
इकलौता पुत्र था सुमित 
नंदकिशोर तथा सुमन लहरपुरे का इकलौता पुत्र था सुमित। रविवार रात 10 बजे के बाद से वह गायब था। कॉलेज में पढ़ रहेे पुत्र की मौत से परिवार में गम है। घर में केवल छोटी बहन है। उसकी मौत से मां और बहन की तबीयत बिगड़ गई है। 
मुलताई एसडीओपी घायल 
सुरक्षा व्यवस्था संभालने जिले भर से पुलिस बल तैनात किया था। इसी दौरान उपद्रव करने वालों ने मुलताई एसडीओपी अनिल शुक्ला को पत्थर मार दिया। इससे एसडीओपी अनिल शुक्ला को आंख के पास गहरी चोट आई है। 


एसडीओपी मुलताई को पत्थर मारा, आंख पर आई गंभीर चोट, महिला पुलिस भी की तैनात 

बस स्टैंड पर लाठी चार्ज, मची अफरा-तफरी 
नगर में संचालित दो शराब दुकानों को भीड़ ने आग लगा दी। शहर से दूर शराब दुकानों में आगजनी और तोड़फोड़ के बाद पुलिस ने बस स्टैंड पर लाठीचार्ज किया। इससे अफरा-तफरी मच गई। कई बेकसूर लाठीचार्ज के चपेट में आ गए। कलेक्टर-एसपी ने कानून व्यवस्था बनाने के लिए नगर की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। महिलाओं ने नगर में संचालित दोनों शराब दुकानों को बंद करने की मांग एसपी, कलेक्टर से की। 
बैटरी चोर गिरोह पर शक 
सुमित स्वयं के ट्रक में सोया था। साइड वाले ट्रक की बैटरी चोरी हुई थी। चोरों ने सुमित जिस ट्रक में सोया था उसकी बैटरी भी चुराने का प्रयास किया था। तार खुले होने के कारण परिजनों का कहना है सुमित के गायब होने और हत्या में बैटरी चोर गिरोह के होने का हाथ है। 


विरोध के कारण सरकारी कर्मचारी नहीं जा सके ऑफिस, स्टेट, सेंट्रल व अन्य बैंक रहीं बंद 

चार दिन से लापता था सुमित 
बुधवार शाम 6 बजे ताप्ती घाट में मिला चार दिनों से लापता सुमित का शव। 
बुधवार रात 9 बजे शव को अस्पताल लाए। 
रात 11 बजे परिजनों व लोगों ने किया हंगामा, एसपी ने पहुंचकर दी समझाइश। 
गुरुवार सुबह बंद का आह्वान कर सड़क को ब्लाक किया। 
9 बजे पीएम के लिए शव को भिजवाया गया। 
11 बजे एसपी व कलेक्टर आठनेर आए, भारी फोर्स किया तैनात। 
12 बजे महिलाओं ने थाने का घेराव कर सुमित की मौत के मामले की जांच कर गिरफ्तारी की मांग रखी। 
दोपहर 1 बजे बैतूल रोड की शराब दुकान में की तोड़फोड़। इसके बाद हिड़ली रोड की शराब दुकान में भी तोड़फोड़ कर आग लगाई। 
मुलताई एसडीओपी को पत्थर लगने पर दोपहर डेढ़ बजे पुलिस ने किया लाठी चार्ज। 
दोपहर 2 बजे नगर में लगाई धारा 144, कलेक्टर व एसपी ने संभाला मोर्चा। 
मामला दर्ज कर रहे हैं 
आठनेर थाना प्रभारी सिद्धार्थ प्रियदर्शन को हटा दिया है। प्रदर्शन कर रहे लोगों पर हल्का बल प्रयोग किया था। धारा 144 लगाई है। तोड़फोड़ करने वाले पर मामला दर्ज किया जा रहा है। डीआर तेनीवार, एसपी, बैतू


ADD

add

खबर को शेयर करने के लिए क्लिक करें

बैतूल जिले के सबसे बड़े हिंदी न्यूज़ पोर्टल- ग्रामीण मीडिया सेंटर में आप सभी का स्वागत है,ग्रामीण मीडिया परिवार से जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद- राजेन्द्र भार्गव, स्वतंत्र पत्रकार, (9926407240) ग्रामीण मीडिया के नाम पर कोई फेसबुक पेज या एकाउंट बनाना बिना अनुमति के एक अपराध है। कृपया सतर्क रहें।

विज्ञापन

गाय के शुद्ध दूध हेतु संपर्क करें गाय के शुद्ध घी हेतु संपर्क करें

सूचना

आपकी राय या सुझाव देने के लिए नीचे लाल बॉक्स पर क्लिक करें मिलावट रहित गाय के घी और ताजे दूध के लिए संपर्क करें 9926407240

हमारे बारे में आपकी राय यहाँ क्लिक करके दें

हमारे बारे में आपकी राय यहाँ क्लिक करके दें
राय जरूर दें

ग्रामीण मीडिया से ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंचाएं अपना व्यापार, कम दामों में बड़ा प्रचार।

ग्रामीण मीडिया से ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंचाएं अपना व्यापार, कम दामों में बड़ा प्रचार।
विज्ञापन दरें डिस्काउंट के साथ Birthday/ सालगिरह ऐड। विस्तृत जानकारी के लिए ऊपर वाली इमेज को क्लिक करें