ख़बरें विस्तार से
अन्य ख़बरें आगे पढ़ें
खबर को शेयर करने के लिए क्लिक करें
Monday, 16 July 2018
एकीकृत जॉच चौकी सुसंद्रा के कर्मचारी हड़ताल राजस्व की क्षति
ग्रामीण मीडिया संवाददाता
मुलताई बैतूल राष्ट्रीय राज मार्ग पर स्थित एकीकृत जांच चौकी के कर्मचारीओ का तीन माह से वेतन न मिलने के कारण आज सुबह से काम रोको आंदोलन चालू किया। जिसके परिणाम स्वरूप माल वाहक वाहन बिना वजन के आवगम कर रहे है। कर्मचारीओ की मांग है की उनको पिछले तीन माह से पगार नही दी गई। अपने शिकायत पत्र में जिला कलेक्टर से मांग की है। वे 7 हजार प्रति माह पर काम करते है। वेतन अभाव में उनकी और उनके परिवार का जीवन संकट में है। जिस कम्पनी के अंतर गत काम कर रहे है। वे टाल मटोल क़र रही है। मजबूरी में ये कदम उठाना पड़ा है।
www.graminmedia.comSunday, 15 July 2018
MULTAI लेपर्ड चैरिटेबल अस्पताल का शुभारंभ, VIDEO
ग्रामीण मीडिया संवाददाता
VIDEO
सरकार के साथ मिलकर समाज भी सेवा कार्य करें तो इसके उत्कृष्ट परिणाम सामने आएंगे। हम सभी को सेवा कार्य करते रहना चाहिए। यह बात रविवार को चेरिटेबल अस्पताल के शुभारंभ अवसर पर राजस्व एवं विज्ञान प्रौद्योगिक मंत्री उमाशंकर गुप्ता ने कही।
ग्राम परमंडल की सीमा में बने लेपर्ड चैरिटेबल अस्पताल का मंत्री उमाशंकर गुप्ता, विधायक चंद्रशेखर देशमुख, मप्र रोजगार निर्माण बोर्ड अध्यक्ष हेमंत विजयराव देशमुख, भाजपा जिलाध्यक्ष जितेंद्र कपूर, नपा उपाध्यक्ष रेखा शिवहरे ने किया। मप्र रोजगार निर्माण बोर्ड के अध्यक्ष हेमंत विजयराव देशमुख ने कहा क्षेत्र में अस्पताल का संचालन सराहनीय कार्य है। जिससे क्षेत्रवासियों को उपचार कराने में सुविधा मिलेगी। विधायक चंद्रशेखर देशमुख ने अस्पताल संचालन में हर संभव मदद का आश्वासन दिया। जितेंद्र कपूर और प्रमोद दुबे ने भी विचार रखे। अस्पताल की अध्यक्ष वर्षा गढ़ेकर ने अस्पताल की कार्यप्रणाली के संबंध में विस्तार से जानकारी दी।
उन्होंने मंत्री से ट्रामा सेंटर प्रारंभ करने में सहयोग देने की मांग की। कार्यक्रम का संचालन सुशील पौनीकर ने किया। इस अवसर पर जनपद उपाध्यक्ष सदाशिव गढ़ेकर, शेषराव नागले, मनीष खंडेलवाल, बीई ठाकरे, पवन गुजरे सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे। अस्पताल के शुभारंभ अवसर पर निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर लगाकर ग्रामीणों के स्वास्थ्य की जांच की।
www.graminmedia.com
मुलताई दोस्त की बहन का अपहरण कर 24 दिन तक करता रहा दुष्कर्म
ग्रामीण मीडिया संवाददाता मुलताई
दोस्त की बहन का अपहरण कर 24 दिन तक करता रहा दुष्कर्म |
| 7 जुलाई को परिजनों ने बालिका की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी |
अपने दोस्त की 16 वर्षीय बहन को बहला-फुसला कर अपहरण कर दुष्कर्म करने वाले युवक को पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर लिया है। बालिका 22 जून से लापता थी। एसआई मीतू पाल ने बताया थाना क्षेत्र के एक गांव की बालिका लापता हो गई थी।
परिजनों ने खोजबीन की लेकिन पता नहीं चला। 7 जुलाई को परिजनों ने बालिका की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज किया था। बालिका के परिजनों ने पुलिस को जानकारी दी ग्राम भेमड़ी (महाराष्ट्र) निवासी विशाल कुमरे का उनके घर पर आना-जाना था। बालिका के भाई से विशाल की दोस्ती थी।
परिजनों के संदेह व्यक्त करने पर शनिवार को पुलिस ने भेमड़ी में विशाल के घर पर दबिश दी तो बालिका घर पर मौजूद मिली। विशाल घर पर नहीं था। पुलिस ने बालिका को लाकर परिजनों के सुपुर्द किया और विशाल की खोजबीन शुरू कर दी। पुलिस को सूचना मिली विशाल गौनापुर में है। पुलिस ने विशाल को गौनापुर से गिरफ्तार किया। उसके खिलाफ अपहरण, दुष्कर्म सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है।
www.graminmedia.com
पिकअप ने बाइक को मारी टक्कर, 1 की मौत
ग्रामीण मीडिया संवाददाता मुलताई।
नेशनल हाईवे के ओवरब्रिज के पास पिकअप की टक्कर से बिजली का खंभा भी हो गया धराशायी।
प्रभातपट्टन मार्ग पर नेशनल हाईवे के ओवरब्रिज के पास रविवार दोपहर तेज गति से आ रही पिकअप ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर मारने के बाद पिकअप ने डिवाइडर के बीच में लगे बिजली और संकेतक बोर्ड के खंभे को भी तोड़ दिया। घटना में बाइक सवार बैतूल निवासी दो लोग घायल हो गए थे। जिसमें से एक की मौत हो गई। दूसरे की हालत गंभीर है।
बैतूल के प्रताप वार्ड निवासी सुरेश सिसौदिया (49) अपने साथी महादेव सराटकर (40) के साथ बाइक से ससुराल तिवरखेड़ से लौट रहे थे। ओवरब्रिज के पास तेज गति से आ रही पिकअप ने बाइक को टक्कर मार दी। जिससे सुरेश और महादेव दूर फिंका गए। गति तेज होने से पिकअप अनियंत्रित होकर मार्ग के बीच बने डिवाइडर पर चढ़कर खंभे तोड़ते हुए रुकी। राहगीरों की सूचना पर 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायल सुरेश और महादेव को उपचार के लिए सरकारी अस्पताल पहुंचाया। सुरेश के सिर और हाथ में गंभीर चोट आने से प्राथमिक उपचार के बाद रैफर कर दिया। परिजन सुरेश को उपचार के लिए नागपुर ले जा रहे थे। रास्ते में मौत हो गई। महादेव को हाथ और पैर में चोट आई है।
िसर्फ वह ही नकारात्मक खबर, जो आपको जानना जरूरी है
आधा घंटे तक सड़क पर तड़पते रहे घायल
पिकअप की टक्कर से घायल सुरेश और महादेव मार्ग पर घायल होकर तड़पते रहे। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई थी। लेकिन किसी ने भी दोनों को अस्पताल तक पहुंचाने की व्यवस्था नहीं की। 108 एंबुलेंस को सूचना दी। मुलताई की एंबुलेंस दूसरे गांव मरीज लेने गई थी। जिससे वह नहीं पहुंच पाई। इस स्थिति में प्रभातपट्टन की 108 एंबुलेंस के पहुंचने के बाद दोनों घायलों को सरकारी अस्पताल पहुंचाया।
www.graminmedia.com
मुलताई विधायक स्वेच्छा अनुदान में भाजपाई कम कांग्रेसी है, ज्यादा
ग्रामीण मीडिया संवाददाता
ग्रामीण मीडिया ने मुलताई विधायक चंद्रशेखर देशमुख (भाजपा) की स्वेच्छा अनुदान राशि की सूची का बारीकी से अध्ययन में पाया कि , बीमार जरूरत मंदो लोगो से ज्यादा सक्षम लोगो को स्वेच्छा अनुदान की राशि जारी की है। शासन से हर विधायक को स्वच्छा अनुदान की राशि मिलती है। जो एक निश्चित नियमो के अनुसार विधान सभा के जरूरत आदमी को विधायक देते है। जो योजना मंडल से जारी होती है। नगरी क्षेत्र में नगरपालिका, ग्रामीण क्षेत्र में जनपद से सीधे विधायक की जारी सूची से मिलती है। इसमें जरूरत मंद व्यक्ति विधायक को आवेदन देकर राशि की मांग करता है। विधायक अपने विवेक से 1 रु से लेकर के अधिकतम 5 हजार रु तक की अनुशंषा करता है। मुलताई विधान सभा में अध्ययन में पाया की 60 प्रतिशत लोग तो हकीकत में जरूरत मंद है। बाकी को केवल व्यक्तिगत लाभ पहुंचाने के लिए राशि दिखाई दे रही है। ग्रामीण मीडिया ने मुलताई की राजनीती का केंद्र बिंदु अजय यादव की दूकान पर स्वेच्छा अनुदान के नाम और जारी राशि का सार्वजिनक वाचन किया तो कुछ कांग्रेसी लोगो के नाम देख करके तीखी प्रतिक्रिया सुनाई दी। विधायक जी से पूछा पर बताया कि, ये काम मेरे निजी सचिव संजय सावरकर देखते है। मैं उनके अनुसार जारी लिस्ट पर हस्ताक्षर करता हु। इसमें सबसे अधिक प्रतिक्रिया चंद्रशेखर साहू जो कांग्रेस पार्टी से है, उनके दो बच्चो को 5 और 5 कुल 10 हजार पर थी। उनसे पूछा तो वे बोले मेरे बच्चो ने अच्छे अंक में परीक्षा पास की है तो पारितोषक के रूप में विधायक ने दी है। वे उनका अधिकार है। ग्रामीण लिस्ट में भी कुछ नामो पर इस प्रकार की प्रतिक्रिया आई है। आप इन लिस्ट का अवलोकन करे। प्रजांतत्र की मजबूती के लिए आम जनता को जानकारी बताना एक पत्रकार का दायित्व है। ग्रामीण मीडिया उसे पूरा कर रहा है। कुछ प्रकरण में एक ही परिवार के दो दो लोगो को 5000 याने दस तो किसी को 2000 से ही संतोष करना पड़ा।
www.graminmedia.com
Subscribe to:
Posts (Atom)















