ख़बरें विस्तार से
अन्य ख़बरें आगे पढ़ें
खबर को शेयर करने के लिए क्लिक करें
Monday, 16 July 2018
अतिथि शिक्षकों की क्रमिक हड़ताल आज से
ग्रामीण मीडिया संवाददाता
बैतूल अतिथि शिक्षकों की बैठक कर्मचारी भवन में हुई। इसमें नियमित करने की मांगों को लेकर मंगलवार से क्रमिक हड़ताल करने का निर्णय लिया। राजू आठनेरे ने बताया कि सरकारी स्कूलों में शिक्षकों के पद खाली होने बाद भी शिक्षकों की भर्ती नहीं हो रही हैं। घोषणा के बावजूद उनकी मांगें पूरी न होने पर हड़ताल की जाएगी। बैठक में नीरज वर्मा, राजू आठनेरे, रेवती देशपांडे, अल्पना भास्कर, किरण वानखेड़े, राजेश ठाकरे, चंद्रशेखर बनखेड़े सहित जिले के अतिथि शिक्षक उपस्थित थे।
www.graminmedia.comशादी से लौट रहे मेहमानों की कार को जीप ने मारी टक्कर, 6 घायल
ग्रामीण मीडिया संवाददाता
नेशनल हाईवे पर मालेगांव के पास हुई घटना
नेशनल हाईवे पर मालेगांव के पास हुई घटना
मुलताई हाईवे पर मालेगांव पेट्रोल पंप के पास शादी से लौट रहे मेहमानों की कार को तेज गति से जा रही जीप ने टक्कर मार दी। जिससे कार में सवार एक ही परिवार के छह लोग घायल हो गए। घायलों को एनएचएआई और 108 एंबुलेंस से सरकारी अस्पताल पहुंचाया। प्रभातपट्टन निवासी राजेंद्र अंबादास सोनी परिवार के साथ रविवार को पिपला नारायणवार विवाह समारोह में गए थे। रात को राजेंद्र सोनी (47), शैजल पिता सुनील सोनी (17), रेणुका पिता राजेंद्र (17), वैशाली राजेंद्र (40), बैतूल निवासी सोनाली मंगेश (26) और विवांश पिता मंगेश (02) कार से प्रभातपट्टन आ रहे थे। कार में पेट्रोल भराने हाईवे से मालेगांव के पेट्रोल पंप की ओर जा रहे थे। इस दौरान जीप ने कार को टक्कर मार दी। जिससे कार में सवार राजेंद्र, शैजल, रेणुका, वैशाली और सोनाली के हाथ, पैर और कमर में चोट आई है। विवांश को हल्की चोट आई है। राजेंद्र, शैजल, रेणुका, सोनाली को गंभीर चोट आने से जिला अस्पताल लेकर गए।
www.graminmedia.comनगर सहित 259 गांवों में आज 2 घंटे बंद रहेगी बिजली
ग्रामीण मीडिया संवाददाता
मुलताई क्षेत्र में आज दिनाँक 17 जुलाई को सुबह 11 से दोपहर 1 बजे तक मेंटेनेंस कार्य करने के दौरान सप्लाई बंद रहेगी।नगर सहित 259 गांवों में आज 2 घंटे बंद रहेगी बिजली मुलताई|नगर सहित मुलताई और प्रभातपट्टन ब्लॉक के सभी गांवों में मंगलवार दोपहर में दो घंटे बिजली बंद रहेगी। विद्युत कंपनी के उपमहाप्रबंधक संजय यादव ने बताया 132 केवी सब स्टेशन मुलताई में 33 केवी बसबार के मेंटेनेंस के लिए बिजली सप्लाई बंद की जाएगी।
www.graminmedia.comमुलताई पौधों का जन्मदिन मनाकर ताप्ती उपवन में रोपे 3 हजार पौधे
ग्रामीण मीडिया संवाददाता
ताप्ती जन्मोत्सव 100 गांवों के लोगों ने पौधे रोपकर पालने का संकल्प लिया, जन्मोत्सव सप्ताह में नगर सहित गांवों में लगाए
ताप्ती जन्मोत्सव सप्ताह के चौथे दिन सोमवार को नगर सहित सौ गांवों में एक साल पहले लगाए पौधों का जन्मदिन मनाया। इसके साथ नए पौधे रोपकर पालने का संकल्प लिया। नगर में फव्वारा चौक पर आयोजित कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष हेमंत शर्मा, पार्षद मनीष शर्मा, एसडीएम राजेश शाह, तहसीलदार राकेश शुक्ला, सीएमओ राहुल शर्मा ने पौधों का वितरण किया। इसके बाद सरकारी अस्पताल परिसर, सूर्यनारायण सरोवर, पोस्टऑफिस सहित अन्य स्थानों पर पौधे रोपे। इसके साथ ग्राम मासोद, करजगांव, बरखेड़, डोब, सर्रा, सांवरी, जौलखेड़ा, मोही, हेटी, डिवटिया सहित सौ गांवों में भी पौधरोपण हुआ। सूर्यपुत्री मां ताप्ती उद्गम स्थल महाआरती समिति के सदस्यों ने बताया पिछले साल ताप्ती जन्मोत्सव पर नगर सहित सौ गांवों में दो हजार पौधे रोपे थे। जिसमें से 1300 पौधे पनप गए हैं। इन पौधों का जन्मदिन मनाकर ताप्ती उपवन में नए पौधे रोपे। सदस्यों ने बताया मंगलवार को गांवों में समरसता दिवस मनाते हुए महाप्रसादी के लिए प्रत्येक घर से अनाज संग्रहित किया जाएगा।
स्कूली बच्चों ने सुबह बनाई रंगोली, दोपहर में उकेरे चित्र ताप्ती जन्मोत्सव सप्ताह में सोमवार को नगर पालिका ने रंगोली और चित्रकला स्पर्धा कराई। सुबह ताप्ती सरोवर के तट पर स्थित कुनबी मंगल भवन में रंगोली स्पर्धा शुरू हुई। स्पर्धा में 80 बालिकाओं, चार बालक और तीन महिलाओं ने भाग लिया। प्राथमिक वर्ग में विक्रम दिनेश, मानसी संजू, प्रेरणा काले ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया। माध्यमिक वर्ग में पलक दिनेश, नयना, राशि, हाईस्कूल स्तर पर रुक्मणि, दिव्याणी, योगिता, हायर सेकंडरी वर्ग में हेमलता, रिया, त्रिवेणी ने प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया। पार्षद बटनी बाई कड़वे, उमेश बेलदार, शिक्षक महेश खत्री, सीएमओ राहुल शर्मा के मार्गदर्शन में स्पर्धा हुई। दोपहर में कन्या हायर सेकंडरी स्कूल में चित्रकला स्पर्धा हुई। स्पर्धा में दो सौ से अधिक छात्र-छात्राओं ने भाग लेकर सरोवर को साफ रखने का संदेश देते हुए चित्र उकेरे। शिक्षिका रश्मि बाथरे के मार्गदर्शन में स्पर्धा हुई।
www.graminmedia.com
शासकीय महाविद्यालय मुलताई में सरस्वती जी की मूर्ति की स्थापना हुई
ग्रामीण मीडिया संवाददाता
आज दिनांक 16 जुलाई 2018 को शासकीय महाविद्यालय मुलताई में सरस्वती जी की मूर्ति की स्थापना की गयी जिसमे अतिथि विधायक चन्द्रशेखर देशमुख जी एवं प्राचार्य वर्षा खुराना एवं छात्रसंघ अध्यक्ष राज वर्मा एवं पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष नीलेश यादव एवं उपाध्यक्ष पूजा कौसिक स्वेता चौकीकर हर्षा सूर्यवंसी नितिन परिहार देवमन साहू आशु डाहरे अक्षय बींझाड़े हितेश प्रजापति एवं कॉलेज के सभी छात्र एवं छात्राये उपस्तित थे एवं ताप्ती मार्ग पर एक विशाल रैली भी निकली गयी छात्र संघ पदादिकारियो द्रारा
www.graminmedia.com
Subscribe to:
Posts (Atom)








