ख़बरें विस्तार से

अन्य ख़बरें आगे पढ़ें
ग्रामीण मीडिया में दे विज्ञापन और ग्रामीण क्षेत्रों सहित जिले में करें अपने व्यापार का प्रचार बैतूल जिले के सबसे बड़े हिंदी न्यूज़ पोर्टल- ग्रामीण मीडिया सेंटर में आप सभी का स्वागत है।

खबर को शेयर करने के लिए क्लिक करें

Sunday, 22 July 2018

मुलताई, चाचा ने भतीजी को पीटा, केस दर्ज

ग्रामीण मीडिया संवाददाता

 मुलताई| सावंगा में आपसी विवाद में चाचा  ने अपनी भतीजी की पिटाई कर दी। ज्योति गाठे ने पुलिस को बताया उसके चाचा दिलीप  गाठे ने उसके पिता पर झूठा आरोप लगाकर  विवाद किया। विवाद के दौरान चाचा ने उसके  साथ मारपीट की और पिता जगदीश को धक्का देकर गिरा दिया। पुलिस ने दिलीप के खिलाफ  केस दर्जकिया है। 
www.graminmedia.com

नाबालिग को खेत में ले जाकर युवक ने किया दुष्कर्म का प्रयास

ग्रामीण मीडिया संवाददाता


नाबालिग ने डायल 100 पर कॉल कर कहा 4 युवक मेरा अपहरण कर जंगल में लेकर आए हैं मुझे बचा लो, चिचोली पुलिस ने आरोपी युवक पर मामला किया दर्ज

भागकर गन्नाबाड़ी में छिपकर किया कॉल


 चिचोली बस स्टैंड पर शुक्रवार  रात बस का इंतजार कर रही  एक नाबालिग को युवक बहला  फुसलाकर बोलेरो में बैठाकर बोरी  गांव में अपने खेत की झोपड़ी में ले  जाकर दुष्कर्म करने का प्रयास किया।  नाबालिग ने भागकर गन्नाबाड़ी में  छिपकर डायल 100 को कॉल कर  अपने आप को बचाया। डायल 100  ने मौके पर पहुंचकर नाबालिग को  रात 2 बजे थाने लेकर आई। पुलिस  के अनुसार नाबालिग को मामा के  घर जंबाड़ा से अपने गांव नांदा जाना  था।  चिचोली बस स्टैंड पर रात 9  बजे बस का इंतजार कर रही थी।  तभी वहां चूड़िया गांव निवासी प्रमोद  यादव आया उसने नाबालिग को  अपना रिश्तेदार कहकर बस स्टैंड  पर बदमाशों का खतरा होने का डर  होने की बात कहकर झांसा देकर रात  में अपने घर में रूकने के लिए राजी  किया।  इसके बाद नाबालिग को बोलेरो  से बोरी गांव में अपने खेत में बनी  झोपड़ी में ले गया। जहां पहले उसे  नाबालिग को खाना खिलाया और  रात में उसके साथ छेड़छाड़ करने  लगा। नाबालिग भागकर पास की  गन्नाबाड़ी में पहुंची और डायल 100  को कॉल किया। थाने में परिजनों को  बुलाकर नाबालिग को सौंप दिया।  वहीं आरोपी के खिलाफ पुलिस ने  मामला दर्ज कर लिया है।  

 चिचोली घर से दो बार भाग चुकी है नाबालिग 

नाबालिग के माता-पिता ने पुलिस को बताया नाबालिग पूर्व में दो बार घर से भाग चुकी है।  करीब 6 माह पूर्व नाबालिग घर से रुपए और सामान लेकर टिमरनी भाग गई थी। रुपए  खत्म होने पर वह वापस घर आ गई थी। इसके बाद वह एक बार घर से भागकर बैतूल  चली गई थी। इसके बाद उसे मामा के घर पहुंचा दिया था। नाबालिग ने अनुसार परिजन  उसकी जल्दी शादी करना चाहते थे। इसके लिए वह अभी से ही रिश्ता ढूंढने लगे थे। इस  कारण घर से भाग गई थी।  

डायल 100 पहुंची तो भागा युवक 

नाबालिग ने रात 12 बजे डायल 100 पर कॉल किया और कहा  बैतूल रोड से 4 युवक मेरा अपहरण कर जंगल लेकर आए हैं।  मेरे साथ गलत काम करने का प्रयास किया। उनसे बचकर भाग  कर गन्नाबाड़ी में आई हूं, मुझे बचा लो। सूचना पर डायल 100  मौके पर पहुंची। थाने में नाबालिग ने सिर्फ एक युवक होने की  जानकारी दी। नाबालिग ने पुलिस को बताया खेत की झोपड़ी में  आरोपी युवक उसके साथ गलत काम करने का प्रयास कर रहा था। तभी दो बाइक आते दिखाई दी। युवक बाइक को देखने  लगा इतने में वहां उसे भाग कर गन्नाबाड़ी में छिप गई और कॉल  किया। डॉयल 100 के पहुंचने पर युवक वहां से भाग गया 

इनका कहना

नाबालिग को बोलेरो में बैठकर खेत की झोपड़ी में  लेजाकर छेड़छाड़ करने वाले युवक प्रमोद यादव पर  छेड़छाड़ एवं अपहरण का मामला दर्ज कर लिया है। 
सेवंती परते, एसआई,

www.graminmedia.com

Saturday, 21 July 2018

जेसीबी व ऑपरेटर को आग लगाने वाले आरोपियों की संपत्ति होगी कुर्क

ग्रामीण मीडिया संवाददाता

मुलताई| ग्राम कामथ की सीमा क्षेत्र में जमीनी विवाद में जेसीबी और ऑपरेटर को जलाने वाले चार आरोपियों के 16 अगस्त को न्यायालय में उपस्थित नहीं होने पर संपत्ति कुर्क की जाएगी। चारों आरोपियों के खिलाफ विशेष न्यायाधीश बैतूल के न्यायालय में केस विचाराधीन है। 5 मार्च 2018 को जमीनी विवाद में तोताराम साहू, राजू साहू, कुंवरलाल उर्फ गुड्डू साहू और बालकिशन उर्फ बाल्या ने जेसीबी और ऑपरेटर बबलू नागले को आग लगा दी थी। जिससे बबलू नागले झुलस गया था। घटना के बाद चारों फरार हो गए थे। पुलिस ने चारों के खिलाफ हत्या के प्रयास और एससीएसटी एक्ट के तहत केस दर्ज किया था। एसडीओपी अनिल कुमार शुक्ला ने बताया विशेष न्यायाधीश ने चारों आरोपियों निर्धारित तिथि पर न्यायालय में उपस्थित नहीं होने पर संपति कुर्क करने की कार्रवाई की जाएगी। 
 www.graminmedia.com

मुलताई अनुसया सेवा संगठन के कार्यकर्ताका अच्छा काम

ग्रामीण मीडिया संवाददाता
मुलताई| अनुसया सेवा संगठन के कार्यकर्ता लगातार समाज सेवा का कार्य कर रहे हैं। शनिवार को संगठन के युवाओं को रेलवे स्टेशन के पास बैग मिला। युवकों ने रेलवे स्टेशन पर यात्रियों से बैग के संबंध में जानकारी ली लेकिन कोई नहीं मिला। बैग में बैंक पासबुक, आधार कार्ड, एटीएम कार्ड, 1 लाख 36 हजार रुपए का चेक सहित अन्य दस्तावेज थे। संगठन के कृष्णा साहू, गौरव साबले, मनोज वागद्रे ने आधार कार्ड पर लिखे पते के आधार पर चंद्रशेखर खन्ना के घर तक पहुंचे। इस दौरान चंद्रशेखर भी बैग गुमने से परेशान थे। चंद्रशेखर ने बैग को देखा तो पहचान लिया। इसके बाद युवाओं ने बैग सहित सभी दस्तावेज सौंप दिए। 
 www.graminmedia.com

मुलताई निवासी मनोज पिता हरीश भारद्वाज घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली

ग्रामीण मीडिया संवाददाता 

सेवा निवृत शिक्षक हरीश भरद्वाज के बड़े  पुत्र मनोज ने कल अपने घर पर पंखे िर चुनरी का फंदा लगा करके  आत्म हत्या कर लिए। सुभाष वार्ड के पारेगांव रोड निवासी राजमिस्त्री ने शनिवार को अपने ही घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस दौरान पत्नी पड़ोस में व बच्चे घर के बाहर बैठे हुए थे। कुछ देर बाद बेटा कमरे में गया तो पिता का शव फांसी पर लटका देखा। मनोज पिता हरीश भारद्वाज दोपहर में बाहर से घूमकर घर आया। इस दौरान पत्नी भारती पड़ोस में और पुत्र संदेश घर के बाहर बैठा था। मनोज कमरे के अंदर गया व काफी देर तक बाहर नहीं निकला। पुत्र संदेश जब कमरे में गया तो उसने देखा पिता मनोज पंखे पर चुनरी का फंदा लगाकर फांसी पर लटके हुए थे। संदेश ने सूचना मां भारती व पड़ोसियों को दी। सभी कमरे में पहुंचे व मनोज को फांसी के फंदे से नीचे उतारकर उपचार के लिए सरकारी अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टर पल्लव अमृतफले ने जांच कर मनोज को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पुलिस ने मर्ग कायम कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।  

 www.graminmedia.com

मुलताई ट्रक ऑपरेटर यूनियन ने अपनी मांगों को लेकर हाईवे पर किया प्रदर्शन।

ग्रामीण मीडिया संवाददाता

ट्रक ऑपरेटर यूनियन ने शनिवार को नेशनल हाईवे पर पहुंचकर माल वाहक वाहनों को रोककर अपनी मांगों को लेकर अनिश्चित कालीन हड़ताल शुरू कर दी। हाईवे से गुजरने वाले माल वाहक वाहनों को यूनियन के सदस्यों ने आगे नहीं जाने दिया। 

इसके पहले ट्रक ऑपरेटर यूनियन के सदस्यों ने तहसील पहुंचकर अपनी मांगों से संबंधित एसडीएम को ज्ञापन दिया। यूनियन के विजय शुक्ला, शिवशंकर साहू, जाफर कच्छी, मोहन शिवहरे, भानू ठाकुर, बाबूराव पोटफोड़े, अनिल पंडाग्रे, अजय पंवार आदि ने बताया डीजल की कीमत लगातार बढ़ते जा रही है। 
माल भाड़े कम होने से ट्रक चलाना मुश्किल हो गय है। टोल नाकों पर ट्रक ड्राइवरों से अनैतिक रूप से राशि वसूली की जाती है जिसे बंद किया जाना चाहिए। लोडिंग वाहनों को जीएसटी के दायरे से बाहर रखे जाने सहित अन्य मांगों पर जल्द कार्रवाई की जाना चाहिए। 

 www.graminmedia.com

पुलिस ग्रामीण वाहन चालकों को परेशान न करे

ग्रामीण मीडिया संवाददाता
पुलिस की चालानी प्रक्रिया ठीक नहीं है। एक ओर प्रदेश सरकार गांव गांव में जाकर आम गांव वालों को तिलक लगाकर के सम्मान कर रही है। वही दूसरी ओर नगर के चौराहे पर वाहनों की चाबी छिन करके आपने पुलिस कर्मियों से सरे बाजार अपमानित करके सड़क पर पैदल कर देती है। जिस प्रकार से नागपुर में मोबाइल फोटो या सीसीटीवी कैमरे से व्यवस्था सुधारी हैं। प्रदेश सरकार बिना भेदभाव के जैसे नागपुर में आम आदमी, नेता, सरकार सरकारी पुलिस सब यातायात नियमों का पालन करते हैं। विधायक जी जनता को अपमानित हो से बचाए। नियमों को सरल बनाए। 
 www.graminmedia.com

ADD

add

खबर को शेयर करने के लिए क्लिक करें

बैतूल जिले के सबसे बड़े हिंदी न्यूज़ पोर्टल- ग्रामीण मीडिया सेंटर में आप सभी का स्वागत है,ग्रामीण मीडिया परिवार से जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद- राजेन्द्र भार्गव, स्वतंत्र पत्रकार, (9926407240) ग्रामीण मीडिया के नाम पर कोई फेसबुक पेज या एकाउंट बनाना बिना अनुमति के एक अपराध है। कृपया सतर्क रहें।

विज्ञापन

गाय के शुद्ध दूध हेतु संपर्क करें गाय के शुद्ध घी हेतु संपर्क करें

सूचना

आपकी राय या सुझाव देने के लिए नीचे लाल बॉक्स पर क्लिक करें मिलावट रहित गाय के घी और ताजे दूध के लिए संपर्क करें 9926407240

हमारे बारे में आपकी राय यहाँ क्लिक करके दें

हमारे बारे में आपकी राय यहाँ क्लिक करके दें
राय जरूर दें

ग्रामीण मीडिया से ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंचाएं अपना व्यापार, कम दामों में बड़ा प्रचार।

ग्रामीण मीडिया से ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंचाएं अपना व्यापार, कम दामों में बड़ा प्रचार।
विज्ञापन दरें डिस्काउंट के साथ Birthday/ सालगिरह ऐड। विस्तृत जानकारी के लिए ऊपर वाली इमेज को क्लिक करें