ख़बरें विस्तार से

अन्य ख़बरें आगे पढ़ें
ग्रामीण मीडिया में दे विज्ञापन और ग्रामीण क्षेत्रों सहित जिले में करें अपने व्यापार का प्रचार बैतूल जिले के सबसे बड़े हिंदी न्यूज़ पोर्टल- ग्रामीण मीडिया सेंटर में आप सभी का स्वागत है।

खबर को शेयर करने के लिए क्लिक करें

Sunday, 12 August 2018

नया खुलासा, अपहरण हुआ न दुराचार, वीडियो भी नहीं बनाया, प्रेम-प्रसंग में जहर खाकर दी थी युवती ने जान

ग्रामीण मीडिया संवाददाता बैतूल


बोथिया गांव में आदिवासी युवती के अपहरण कर दुष्कर्म कर वीडियो बनाने के बाद जहर पीकर आत्महत्या करने के मामले का पुलिस ने रविवार को खुलासा किया। पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तारी के साथ परिजनों के बयानों को ही झूठा साबित कर दिया। 
पुलिस ने बताया युवती का अपहरण नहीं किया था और न ही उसके साथ दुराचार की पीएम में पुष्टि हुई है। दुष्कर्म कर कोई वीडियो भी नहीं बना है। मामले में दूसरा आरोपी भी नहीं है। आरोपी प्रवीण राठौर का युवती के साथ 5 सालों से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। आरोपी युवती से शादी करना चाहता था। युवती के परिजनों राजी नहीं थे। इस कारण युवती ने जहर खाकर आत्महत्या की थी। वहीं पुलिस आरोपी को रिमांड पर लेकर पूछताछ कर घटना के संबंध में पड़ताल कर साक्ष्य जुटाने का हवाला दे रही है। 




5 साल से थे दोनों के संबंध, भाई ने रिकाॅर्ड किए थे बयान 
एसपी डीआर तेनीवार ने बताया कि युवती और आरोपी प्रवीण के बीच 5 साल से संबंध थे और मोबाइल पर एक-दूसरे से वे लगातार संपर्क में थे। युवती के साथ आरोपी के संबंध होने का पता लगने पर उसकी पत्नी ने भी आपत्ति उठाई, इस कारण पति-पत्नी बीच वर्ष 2016 में विवाद भी हुआ और मामला परिवार परामर्श केंद्र तक पहुंच गया था। आरोपी प्रवीण ट्रैक्टर चलाता था और युवती के खेत में भी किराए से ट्रैक्टर चलाता था। इसी दौरान युवती से उसके गहरे संबंध बन गए थे। दोनों शादी करना चाहते थे, लेकिन परिवार वालों ने युवती का विवाह कहीं और तय कर दिया था। इसी बात से परेशान होकर उसने जहर खाकर जान दे दी। वहीं युवती ने मरने के पहले भाई को मोबाइल पर अपना बयान रिकार्ड कराया था। युवती ने अपने बयान में कहा था कि प्रवीण और एक अन्य युवक उसे ले गए थे। जबकि पुलिस दूसरे आरोपी के नहीं होने की बात कर रही है। मां ने पुलिस को दिए बनाया में बताया था प्रवीण और उसके दोस्त ने युवती का अपहरण कर दुष्कर्म कर वीडियो बनाया था। पुलिस इस बात को भी गलत बताया रही है।

 www.graminmedia.com

मुलताई में सपा पार्टी का एलान, सीएम को काले झंडे, सांसद का पुतला दहन , चक्काजाम ट्रेनों के स्टापेजों को

ग्रामीण मीडिया संवाददाता

मुलताई में सपा पार्टी का एलान सीएम को काले झंडे,सांसद का पुतला दहन मुलताई स्टेशन पर ट्रेनों के स्टापेजों को लेकर समाज वादी पार्टी के जिला अध्यक्ष अनिल सोनी ने एलान किया है की उनकी पार्टी 22 अगस्त को मुलताई स्टेशन पर चक्का जाम इसके बाद सांसद का पुतला दहन कार्यक्रम और मुलताई में जब जन आशीर्वाद यात्रा में मुख्य मंत्री शिवराज सिंह चौहान आएंगे तब काले झंडे दिखा करके विरोध करेंगे। उन्होंने ने ग्रामीण मीडिया को जानकारी में बताया की आदरणीय मुलताई विधायक चंद्रशेखर देखमुख और बैतूल के लोक प्रिय विधायक हेमंत खंडेलवाल जी के साथ एक नहीं दो बार रेल मंन्त्री से मिले उनको आश्वासन ही मिले।  आज तक मुलताई में कोई ट्रेन नहीं रोकी। 
 www.graminmedia.com

दलित युवक की शराब ठेकेदार पिटाई का मामला गरमाया, गिरफ़्तारी की मांग .... वीडियो


ग्रामीण मीडिया संवाददाता 

वरिष्ठ और कनिष्ट शराब संघ हर वक्त शराबीओ पर हो रहे अत्याचारों के मामलो को उठता रहा है। इसी कड़ी में एक प्रकरण जो सामने आया है , वो इस प्रकार से है, ग्राम नरखेड़ में एक दलित युवक अपने चाचा के लिए देशी शराब दूकान पर दिनांक ३१ जुलाई दिन मंगलवार शाम छः बजे गया।  एक पाँव दारु नगद में खरीदी ।  शराब की बोतल का ढकन ढीला था।  उसने पैकिंग  और अच्छी क्वालिटी की मांग की और उसे वापस करके दूसरे पाव की मांग की।  जो दोनों सेल्स मेनो को इतना अखरा की उन्होंने इस युवक को पहले तो अरमान से गाली दी और बाद में बेरहमी से पीटा। लोहे की सलाख सिर पर मारी।  युवक लहूलुहान हो गया।  प्रभात पटट्न चौकी में रिपोर्ट दर्ज हुई। इस युवक का तीन दिन तक सरकारी अस्पताल में ईलाज हुआ , मामला पंजीबद्ध हुआ। आरोपी  के नाम न मालूम होने की दशा में  अज्ञात के नाम पर  FIR हुई। शक्ल और सूरत से पहचानता हू।  धारा 294,323,324,506.and 34 में आवेदक संतोष पिता प्यारेलाल, उम्र 30 साल रोजगार आरओ सुधारना ग्राम दिवभिलाई जाति मेहरा। 
आज १२ दिनों के बाद भी कोई कार्यवाही नहीं हुई है। मारापीटी करने वाले आजाद घूम रहे है और फरियादी को भय  है ये दबंग लोग और नुकसान पहुंचा सकते है। वरिष्ठ और कनिष्ट शराब संघ, युवा भीम आर्मी प्रभात पटट्न शाखा और   ग्रामीण मीडिया मुलताई ने आरोपी के नाम,पिता का नाम,मोबाईल नम्बर,स्थाई पता ,फोटो जमा कर ली है। अगर ये आरोपी मुलताई से अपने गांव भाग भी गया तो इस की जानकारी संगठन के पास है जो पुलिस को आरोपी गिरिफ़्तारी में मदद गार होगी।  समय अवधि में गिरिफ़्तारी न होने पर बाबा सहाब अम्बेडकर की प्रतिमा के सामने वरिष्ठ और कनिष्ट शराब संघ, युवा भीम आर्मी प्रभात पटट्न शाखा और   ग्रामीण मीडिया मुलताई प्रजातंत्रिक तरिके से प्रदर्शन और धरना देंगे।  जय भीम 
 www.graminmedia.com 

बैलगाड़ी से गिरने से महिला की मौत

ग्रामीण मीडिया संवाददाता बैतूल 


बैलगाड़ी से गिरी एक महिला की  शनिवार को जिला अस्पताल में  इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस  के अनुसार आमला ब्लॉक भूयारी  गांव की पवनलता पति शीतल सिंह  कुशवाह (22) बैलगाड़ी से गिरने  से घायल हो गई थी। परिजन ने उसे  गंभीर हालत में जिला अस्पताल में  भर्ती कराया था। सिर में गंभीर चोटें  आने के कारण जिला अस्पताल में  इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

 www.graminmedia.com

Saturday, 11 August 2018

बस पलटी यात्री बाल बाल बचे,खिड़की फोड़ कर निकाले यात्री

ग्रामीण मीडिया संवाददाता







आमला।। बोरदेही से आमला आते हुए एक बस अचानक अनियंत्रित होकर नाले में जा घुसी और पलट गई हालांकि बस के पलटने से किसी के कोई हताहत होने की जानकारी नहीं है । मिली जानकारी के मुताबिक ब्लाक के ग्राम बोरदेही से आमला की ओर आ रही साईदीप बस शाम तकरीबन 4 बजे अचानक आमला बोरदेही के बीच ग्राम बामला के पास बनी पुलिया मैं जा घुसी और एक करवट ले पलट गई ।बस दरवाजे की ओर से पलट जाने के कारण यात्रियों को सामने खिड़की  का कांच तोड़कर बस से बाहर निकलना पड़ा सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक बस पलटने से कुछ लोगों को मामूली खरोच आई है बाकी किसी के कोई गंभीर चोट या हताहत होने की कोई जानकारी नहीं मिल पाई है ।सूचना मिलते ही बोरदेही से पुलिस बल मौके पहुंच गया था ।पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक बस पलटने से किसी प्रकार से कोई भी हताहत नहीं हुआ है ।यात्रियों को मामूली चोट आई है ।


 www.graminmedia.com

मुलताई तहसील मुख्यालय में सरकारी स्कूल स्टोर रूम.क्षतिग्रस्त भवन में हो रहे है ,संचालित देखे विडिओ

ग्रामीण मीडिया संवाददाता

मुलताई विधायक और नगरपालिका अध्यक्ष ध्यान दे। क्षतिग्रस्त भवन में जान जोखिम में डालकर पढाई कर रहे है, बच्चे।तहसील कार्यलय के सामने, नगर पालिका परिसर से लगा। देखे इस वीडियो में बद से बतर हाल। इस नगर में करोड़ो के विकास कार्य हुऐ है।  
 www.graminmedia.com

मुलताई पुलिस की लापरवाही का आदर्श नमूना, हत्या,दुर्धटना या हार्ट अटैक . पीड़िता का विडिओ और दस्तावेजों का करे अवलोकन

ग्रामीण मीडिया संवाददाता। मुलताई





मुलताई पुलिस की लापरवाही का आदर्श नमूना । ग्रामीण मीडिया ग्रामीण मीडिया सेण्टर मुलताई के पास ग्राम देवरी से बबीता पवार उम्र 30 वर्ष ने बताया की मै बहुत परेशान हु। मेरे पति की मृत्यु आनन्द राव सरोदे के दानामेट फोड़ने वाले टेक्टर पर टेमझिरा में मूलक चन्द सूर्यवंशी के कुँए पर 25 अप्रैल 2017 को दिन के 10 बजे हुई। उसके सिर पर,कान की कनपटी पर गहरी चोट थी। डाक्टर की मेडिकल रिपोर्ट में स्पष्ट है। आनन्द राव सरोदे की जीप में लाश डालकर मुलताई अस्पताल ले गये। थाने में झूटी सूचना देकर गुमराह किया। मौत 11बजे अस्पताल के गेट पर बताई। पुलिस ने वही मौका पंचनामा बना दिया। टेमझिरा नही गई। मौत का कारण FIR में 11 बजे हार्ट अटैक से लिखाई गलत। मेडिकल रिपोर्ट में मौत का कारण 1 बाई 1 सेंटीमीटर बाए कान के पास बोन हड्डी में चोट। मौत दिमाग की चोट से। मौत PM से 5 घण्टा पहले। पीएम 3 बजे। याने 10 बजे। ग्रामीण मीडिया ने मर्ग के पेज 1 से 45 पन्नों का अवलोकन में पाया की जाँच फर्जी हैँ। ये प्रकरण की दुबारा जाँच में हत्या या दुर्घटना दोनों में से एक हो सकता है। जाँच अधिकारी धारा 120 बी में अपराध के षड्यंत्र में प्रथम दष्ट्रा दोषी है। पवाँर समाज के जागरूक युवओं ने इस विधवा को न्याय के लिये मदद करे।
 www.graminmedia.com

ADD

add

खबर को शेयर करने के लिए क्लिक करें

बैतूल जिले के सबसे बड़े हिंदी न्यूज़ पोर्टल- ग्रामीण मीडिया सेंटर में आप सभी का स्वागत है,ग्रामीण मीडिया परिवार से जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद- राजेन्द्र भार्गव, स्वतंत्र पत्रकार, (9926407240) ग्रामीण मीडिया के नाम पर कोई फेसबुक पेज या एकाउंट बनाना बिना अनुमति के एक अपराध है। कृपया सतर्क रहें।

विज्ञापन

गाय के शुद्ध दूध हेतु संपर्क करें गाय के शुद्ध घी हेतु संपर्क करें

सूचना

आपकी राय या सुझाव देने के लिए नीचे लाल बॉक्स पर क्लिक करें मिलावट रहित गाय के घी और ताजे दूध के लिए संपर्क करें 9926407240

हमारे बारे में आपकी राय यहाँ क्लिक करके दें

हमारे बारे में आपकी राय यहाँ क्लिक करके दें
राय जरूर दें

ग्रामीण मीडिया से ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंचाएं अपना व्यापार, कम दामों में बड़ा प्रचार।

ग्रामीण मीडिया से ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंचाएं अपना व्यापार, कम दामों में बड़ा प्रचार।
विज्ञापन दरें डिस्काउंट के साथ Birthday/ सालगिरह ऐड। विस्तृत जानकारी के लिए ऊपर वाली इमेज को क्लिक करें