ख़बरें विस्तार से

अन्य ख़बरें आगे पढ़ें
ग्रामीण मीडिया में दे विज्ञापन और ग्रामीण क्षेत्रों सहित जिले में करें अपने व्यापार का प्रचार बैतूल जिले के सबसे बड़े हिंदी न्यूज़ पोर्टल- ग्रामीण मीडिया सेंटर में आप सभी का स्वागत है।

खबर को शेयर करने के लिए क्लिक करें

Saturday, 18 August 2018

शासन ध्यान दे, पवित्र नगर मुलताई तस्करो का गढ़ बन रहा है , शराब,वन प्राणी,लकड़ी,चंदन,नाबालिक

ग्रामीण मीडिया संवाददाता


तस्करी करने वाले आरोपी ने घर में ही छिपाकर रखा था एक और दो मुंहा सांप




दो मुंह सांप (सेंड बोआ) की तस्करी करने वाले आरोपियों के पास से वन विभाग ने एक और सांप बरामद किया है। आरोपी इमरान पिता फिरोज ने सेंड बोआ प्रजाति के दूसरे सांप को अपने घर में छिपा कर रखा था। न्यायालय से मिले एक दिन का पीआर खत्म होने के बाद शनिवार को दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया। 

जेएमएफसी कमला गौतम ने दोनों आरोपियों को जेल भेजने के आदेश दिए। एसडीओ वन एचसी बघेल ने बताया गुरुवार को एसडीएफ और वन विभाग की टीम ने ग्राम चौथिया के पास से विनोद पिता मधुकर आथनकर निवासी तिरमहु और इमरान पिता फिरोज निवासी मुलताई के पास से सेंड बोआ प्रजाति का सांप बरामद किया था। दोनों के खिलाफ केस दर्ज कर जेएमएफसी कोर्ट में पेश किया। जहां से दोनों का एक दिन का पीआर मिला था। इस दौरान पूछताछ में इमरान ने एक और सेंड बोआ प्रजाति का सांप घर में होने की बात बताई थी। इसके बाद इमरान के घर पहुंचकर सांप को बरामद किया। इमरान ने बताया यह सांप भी परतवाड़ा से खरीदकर लाया था। दोनों सांप को बेचने की तैयारी में थे। दोनों सांप की उम्र लगभग तीन साल है। 
मामले में शामिल हैं अन्य आरोपी
पीआर मिलने पर विनोद और इमरान से वन विभाग के अधिकारियों ने कड़ाई से पूछताछ की। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने इस मामले में अन्य पांच लोगों के भी शामिल होने की बात कही है। हालांकि अभी वन विभाग के अधिकारियों ने अन्य आरोपियों के नाम का खुलासा नहीं किया है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आरोपियों में मुलताई और प्रभातपट्टन के लोग शामिल हैं।
 www.graminmedia.com

मुलताई बड़ा तकनीकी भष्ट्राचार,एक सड़क को दो विभागों ने बनाया, प्रधानमंत्री सड़क निर्माण का VDO

ग्रामीण मीडिया संवाददाता




मुलताई से ग्राम सलोनी प्रधानमंत्री सड़क दूरी 3.50 किलोमीटर।  जिसमें  से लगभग एक किलोमीटर सड़क और नाली नगरपालिका सीमा में नगर पालिका मुलताई ने बना दी। इसमें प्रधान मंत्री सड़क की निर्धारित चौड़ाई से कम नाली रहित इसको मुलताई आठनेर मार्ग तक जोड़ा भी नहीं। वही नगर सीमा में प्रधान मंत्री सड़क का बोर्ड कह रहा है कि ये सड़क प्रधान मंत्री सड़क योजना से बनी। आगे हाल देखने की लिए विडिओ देखे 
 www.graminmedia.com

पत्रकार अनिल दामेधर मौत मामले में क्या कहते है ,SDO पुलिस VDO

ग्रामीण मीडिया संवाददाता



video




पत्रकार अनिल दामेधर के रहस्यमय मौत प्रकरण में ग्रामीण मीडिया की अनुविभागीय अधिकारी अनिल शुक्ला जी से बातचीत  कि, जिसमे उन्होंने बताया। मुलताई पुलिस इस प्रकरण में  बारीकी से जांच कर रही है। उन्होंने कहा कि, सबसे पहले ग्रामीण मीडिया से पुलिस को इस प्रकरण की जानकारी हुई।  उनके परिजनों और मित्रो ने देरी  से  सुचना मुलताई पुलिस को दी। अगर  मृतक के जीवित अवस्था में बयान काफी सहायता करते। पुलिस हर एंगल से खोज बीन कर रही है। अभी ज्यादा जानकारी से जांच प्रभावित हो सकती है। पुलिस ने आम जनता से निवेदन किया है की, उनके पास अगर इस प्रकरण के बारे में कोई अन्य जानकारी  हो तो दे।  पुलिस जानकारी देने वाले का नाम गुप्त रखेगी। शीघ्र ही मुलताई पुलिस इस मामले में दूध का दूध और  पानी का पानी करेगी।
 www.graminmedia.com

बड़ी खबर, मुलताई को मिली रेल्वे ने दी एक सौगात, जनांदोलन मंच की सफलता ,क्लिक करके पढ़ें

ग्रामीण मीडिया संवाददाता मुलताई

मुलताई के जनांदोलन मंच की मेहनत रंग लाई 
रेलवे ने मुलताई को एक बड़ी सौगात दे दी।



यात्रियों की सुविधा एवं प्रतीक्षा सूची को ध्यान मे रखते हुए रेल प्रशासन द्वारा गाड़ी संख्या 02020 परासिया – मुंबई के बीच नागपुर  होकर साप्‍ताहिक केवल एक फेरी स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है । 
जिले में आमला और मूलताई स्टेशन पर यह ट्रेन रुकेगी ।


02020 परासिया – मुंबई (केवल एक फेरी): 

यह विशेष ट्रेन परासिया से बुधवार दिनांक 22/08/2018 को 14.00 बजे प्रस्थान करेगी । 

आमला आगमन 16.20 प्रस्‍थान 16.35, मूलताई आगमन 16.58 प्रस्‍थान 17.00  नागपुर आगमन 19.30 प्रस्‍थान 19.35, वर्धा आगमन 20.50 प्रस्‍थान 20.53, बडनेरा आगमन 22.37 प्रस्‍थान 22.40, अकोला आगमन 23.40 प्रस्‍थान 23.45, भुसावल दूसरे दिन (दिनांक 23/08/2018 )आगमन 01.50 प्रस्‍थान 02.00, मनमाड आगमन 04.20 प्रस्‍थान 04.25, नाशिक आगमन 05.47 प्रस्‍थान 05.50, इगतपुरी आगमन 06.55 प्रस्‍थान 07.00,  कल्‍याण आगमन 10.20 प्रस्‍थान 10.23, दादर आगमन 11.10 प्रस्‍थान 11.13 एवं मुंबई आगमन दूसरे दिन 11.35 बजे होगा ।


इस ट्रेन में कुल 18 कोच 15 शयनयान, 2 एस.एल.आर एवं 1 डब्‍ल्‍यु सी बी कोच ।

                     www.graminmedia.com

Friday, 17 August 2018

मुलताई ट्रेन स्टापेज को लेकर 22 अगस्त 2018 को चक्का जाम जनमंच आंदोलन VDO

ग्रामीण मीडिया संवाददाता

video 1


video 2



वीडियो 3

वीडियो 4

पवित्र नगर मुलताई में सन 2014 से लगातार जनमंच आंदोलन के साथी ट्रेन स्टापेज को लेकर संघर्ष कर रहे है।धरना,प्रदर्शन, मुलताई बंद आदि। इसके बाद भी सफलता नहीं मिल रही है।  इसी कड़ी में इस बार फिर जनप्रतिनिधिओ की असफलता के कारण नगर और मुलताई क्षेत्र की जनता मिल करके चक्का जाम की तैयारी में जुटी है।  सर्वदलीय इस मंच के प्रमुख नेताओ में ग्रामीण मीडिया से चर्चा करके बताया।  जिसके बारी बारी से  विडिओ देखे -  रवि यादव (भाजपा नेता ), मोहन सिंह परिहार (कांग्रेस नेता ). अनिल सोनी (समाजवादी पार्टी नेता), रजनीश गिरे (शिव सेना ) इसके अलावा नगर के बड़ी संख्या में आम और ख़ास लोगो की भी तन,मन और धन से सहयोग है।  इस बाद को लेकर के जनता सांसद से विशेष रूप से नाराज है।  इन चारो नेताओ के विडिओ में चर्चा सुने। 
 www.graminmedia.com

स्वतंत्रता दिवस पर नशे में स्कूल पहुंचे थे शिक्षक, ग्रामीणों काे मारने दौड़े video

ग्रामीण मीडिया संवाददाता      


आठनेर ब्लाक के मोरंड गांव के   ग्रामीणों ने प्राइमरी एवं मिडिल स्कूल   के शिक्षकों पर शाला परिसर में शराब   पीने का आरोप लगाकर हटाने की   मांग को लेकर गुरुवार को कलेक्टर   शशांक मिश्र को ज्ञापन सौंपा। ग्रामीण  दुलीचंद बेले ने बताया शिक्षक राजेश  सोनी, धनराज आहके और अनिल   कुमरे रोज स्कूल परिसर में शराब   पीते हैं, धूम्रपान करते हैं। 15 अगस्त  को शिक्षकों ने शराब पीकर झंडावंदन   कराया। नशे में शिक्षकों ने ग्रामीणों   से अभद्र व्यवहार कर गालियां दीं।   ग्रामीण जब शिक्षकों को समझाने गए   तो नशे में कुछ ग्रामीणों पर मारपीट   करने भी दौड़े। जिससे ग्रामीणों को   चोटें भी आई। इसके बाद ग्रामीणों   ने 100 डायल बुलाकर पुलिस को   सौंप दिया था। ग्रामीणों का कहना है   कि प्रतिदिन शिक्षक नशे में आते हैं।   ग्रामीणों ने बताया इन शराबी शिक्षकों   से अपने बच्चों की पढ़ाई नहीं कराना   चाहते। इसलिए इन शिक्षकों को   तत्काल हटाने की मांग की। इस संबंध   में जिला शिक्षा अधिकारी और प्रभारी   सहायक आयुक्त बीएस बिसोरिया   ने बताया ग्रामीणों द्वारा की शिकायत   के बाद जांच के लिए टीम भेजी है।   टीम के जांच प्रतिवेदन आने के बाद   शिक्षकों पर कार्रवाई की जाएगी।       www.graminmedia.com

मुलताई देशी पिस्टल जिंदा कारतूस जप्त, दुर्लभ प्रजाति के सांप की तस्करी करने वाले न्यायालय में पेश,

ग्रामीण मीडिया संवाददाता 

गत दिवस ग्राम चौथिया के समिप वन विभाग की एसटीएफ टीम ने स्थानीय वन विभाग व जिला मुख्यालय के वन कर्मियों के साथ सुनियोजित तरीके से दुर्लभ विलुप्त प्रजाति के कीमति सांप रेड सेंड बोआ के साथ दो सांप तस्करों को पकड़ा था। वहीं तीन अन्य आरोपी भागने में सफल हो गए थे। पकड़े गए दो आरोपियों में एक युवक मुलताई का स्थानीय निवासी है तथा दूसरा आमला थाना क्षेत्र के ग्राम तिरमहू निवासी है। 

एसटीएफ की स्पेशल टीम द्वारा गुरूवार को पुजारी व खरीददार बन कर विनोद आथनकर निवासी तिरमहू 25 वर्ष, इमरान पिता फिरोज खान निवासी मुलताई से दुर्लभ प्रजाति के सांप की खरीद फरोख्त हेतु सम्पर्क किया था। तय स्थान पर एसटीएफ टीम ने सांप सहित दोनों को पकड़ा जबकि तीन फरार हो गए। वन विभाग द्वारा पकड़े गए दोनों तस्करों को शुक्रवार मुलताई न्यायालय में पेश कर 1 दिन की रिमांड मांगी है। वन विभाग द्वारा नामजद दो आरोपियों सहित तीन अन्य के खिलाफ वन्य प्राणी संरक्षण अधिनियम 1972 की धारा 9,39,49,50,51,52 के तहत कार्यवाही की गई है। 

विनोद के पास से पकड़ाया देशी पिस्टल
विलुप्त प्रजाति का रेड सैंड बोआ सांप की तस्करी में संलिप्त विनोद आथनकर के पास से वन विभाग को एक देशी पिस्टल व चार जिंदा कारतुस भी मिले। विनोद के पास उक्त देशी पिस्टल का लायसंस भी नहीं पाया जाने पर वन विभाग द्वारा पुलिस विभाग को उक्त मामले में कार्यवाही करने हेतु पत्र लिखा। जिसके बाद मुलताई पुलिस द्वारा आरोपी विनोद आथनकर के खिलाफ 25, 27 आम्र्स एक्ट के तहत मामला पंजीबद्ध किया है। वन विभाग के अधिकारी वीएस जावरिया ने बताया कि आरोपियों द्वारा रेड सैंड बोआ सांप को महाराष्ट्र से खरीदकर लाना बताया जा रहा है। वन अधिकारी श्री जावरिया ने बताया कि आरोपियों को रिमांड पर लेने के बाद वन्य प्राणी सांप की तस्करी में संलिप्त आरोपियों तक पहुंचने की कोशिश की जाएगी, ताकि वन्य प्राणियों की तस्करी पर अंकुश लग सके।


 www.graminmedia.com

ADD

add

खबर को शेयर करने के लिए क्लिक करें

बैतूल जिले के सबसे बड़े हिंदी न्यूज़ पोर्टल- ग्रामीण मीडिया सेंटर में आप सभी का स्वागत है,ग्रामीण मीडिया परिवार से जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद- राजेन्द्र भार्गव, स्वतंत्र पत्रकार, (9926407240) ग्रामीण मीडिया के नाम पर कोई फेसबुक पेज या एकाउंट बनाना बिना अनुमति के एक अपराध है। कृपया सतर्क रहें।

विज्ञापन

गाय के शुद्ध दूध हेतु संपर्क करें गाय के शुद्ध घी हेतु संपर्क करें

सूचना

आपकी राय या सुझाव देने के लिए नीचे लाल बॉक्स पर क्लिक करें मिलावट रहित गाय के घी और ताजे दूध के लिए संपर्क करें 9926407240

हमारे बारे में आपकी राय यहाँ क्लिक करके दें

हमारे बारे में आपकी राय यहाँ क्लिक करके दें
राय जरूर दें

ग्रामीण मीडिया से ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंचाएं अपना व्यापार, कम दामों में बड़ा प्रचार।

ग्रामीण मीडिया से ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंचाएं अपना व्यापार, कम दामों में बड़ा प्रचार।
विज्ञापन दरें डिस्काउंट के साथ Birthday/ सालगिरह ऐड। विस्तृत जानकारी के लिए ऊपर वाली इमेज को क्लिक करें