ख़बरें विस्तार से

अन्य ख़बरें आगे पढ़ें
ग्रामीण मीडिया में दे विज्ञापन और ग्रामीण क्षेत्रों सहित जिले में करें अपने व्यापार का प्रचार बैतूल जिले के सबसे बड़े हिंदी न्यूज़ पोर्टल- ग्रामीण मीडिया सेंटर में आप सभी का स्वागत है।

खबर को शेयर करने के लिए क्लिक करें

Saturday, 25 August 2018

मुलताई विधायक चंद्रशेखर देशमुख और जगदीश पवार का किसानों के नाम संदेश

ग्रामीण मीडिया संवाददाता


मुलताई विधायक चन्द्रशेखर देशमुख ने ग्रामीण मीडिया सेण्टर मुलताई और मुख्यमंत्री खेत तीर्थ का अवलोकन किया । इस अवसर पर उनके साथ वरिष्ट भाजपा नेता जगदीश पवार भी थे। विधायक जी एवं जगदीश पवार इस वीडिओ के माध्यम से किसानो को उन्नतशील खेती के बारे में संदेश देना चाहते है। 
 www.graminmedia.com

मुख्य मंत्री जी प्रदेश की पूरी आबादी को संबल योजना का लाभ दे. मुलताई की 70 % आबादी बन गई है मजदूर प्रतिशत VDO

ग्रामीण मीडिया संवाददाता 


ग्रामीण मीडिया शासन से मांग करता है कि, नगर के हर नागरिक को संबल योजना का लाभ दे। मुलताई नगर की कुल आबादी 29 हजार 976 है। जिसमे से 18 और 59 आयु के 4541 है, बाकी  बचे 25 हजार 435। उसमे से 2.5 एकड़, आयकर दाता, स्कूल,कालेज छात्र, सरकारी सेवा परिवार को घटा दे तो बाकी 18 हजार माने अभी 10 हजार 435 पंजीयन हुए। याने की मुलताई की 70% आबादी स्वघोषणा से मजदूर, श्रमिक बन गई है। योजना से व्यक्तिग़त आर्थिक लाभ बहुत है। अधिकाँश जनता ने गलत जानकरी दी है। इस लिये ग्रामीण मिडिया माग करता है की सब को लाभ दे सरकार

Video

 www.graminmedia.com

Friday, 24 August 2018

मुलताई विकास खंड का देखे ग्राम पंचायतो में बिलो का फर्जीवाड़ा

ग्रामीण मीडिया संवाददाता





जाने किस प्रकार से फर्जी बिल जारी करके हो रही है , गड़बड़ सारे अधिकारी आँख मैच करके देख रहे है। GST TEX प्रणाली को ठेंगा दिखा करके चल रहा है बड़े पैमाने पर ये फर्जीबाड़ा। रेडीमेट शौचालय और मजदूरों के भी बिल हो रहे है जारी।  ग्राम पंचायत सर्रा विकास खंड मुलताई।  

मुलताई के जागरूक विकास शील नेताओ की देखे जमीनी हकीकत VDO

ग्रामीण मीडिया संवाददाता



मुलताई विधान सभा क्षेत्र में आय दिन नेता बड़े बड़े वादे करते है।  विधान सभा चुनाव सर पर है। इन विकास पुरुषो के देखे हाल। खुल करके दे प्रतिक्रिया। 
 www.graminmedia.com

जान हथेली पर है , मुलताई में आंगनवाड़ी के नन्हे बच्चों की

ग्रामीण मीडिया संवाददाता
वीडियो



 मुलताई एक तरफ शासन सतत विकास लक्ष्य पाने को अनेको योजना संचालित कर रही।  वही मुलताई के विधायक चंदेशखर देशमुख के कार्यलय से चंद कदम की दूरी पर नागपुर नाके से गांधी चौक मार्ग मुख्य मार्ग पर नगरपालिका द्वारा निर्मित कम्युनिटी हाल जो पूर्ण रूप से क्षतिग्रस्त है।  इस के बाजू में 1  नहीं 2  आंगनवाड़ी संचालित है। ये कंड़म भवन कभी भी किसी बड़े हादसे को अंजाम दे सकता है।  देखे विडिओ 
अभी कुछ ही दिनों पहले भी जिले में एक बड़ा हादसा टला जिसमे स्कूल भवन गिरा गनीमत थी दी। रविवार का था।
ग्रामीण मीडिया मांग करता है प्रशासन इस ओर ध्यान दे।
 www.graminmedia.com

Thursday, 23 August 2018

देखें, मुलताई विधायक निधि की एक लाख की मुरमीकरण रोड ग्राम सीपावा

ग्रामीण मीडिया संवाददाता


 ग्रामीण मीडिया सेण्टर मुलताई ने जनहित और ग्राम विकास की नई पहल की है, आपके ग्राम में कितना विकास हुआ है। अधिकांश  ग्रामीणों को इसके बारे में किसी को कुछ जानकारी नही होती है। जानकारी हम से लेकर के अपने गांव में कार्यो का  सामजिक अंकेक्षण  करे। प्रथम कड़ी में ग्राम पंचायत सिपावा में विधायक निधि से 1 लाख रु.लागत से ग्रेवल सड़क मार्ग 1 किलोमीटर प्रेम के घर के सामने से मोक्षधाम तक दिनाक 14.04.2018 को स्वीकृत हुई। गोहिते मटेरियल सप्लायर के मुरम के बिल, मुरूमीकरण काम हुआ है। प्रदेश में अधिकांश विधायक मुरमीकरण पर विधायक निधि नहीं देते है. मुरुम के बिल नहीं रायल्टी और भाड़ा पर्ची बनती है। बाकी ग्राम वाले सामजिक अंकेक्षण में बताए।  रोड बनी या हवा हवाई। हर दिन एक नई पंचायत के बारे में जाने। ग्राम विकास हमारा लक्ष्य है।  
 www.graminmedia.com

नपा की नाली में गिरा पार्षद, खुली पड़ी नालियां

ग्रामीण मीडिया संवाददाता आठनेर




आठनेर नगर परिषद की नालियों में चेम्बर नही होने से दर्जनों नालियों के गड्ढे खुले हुए है और मौत को आमंत्रण देते प्रतीत हो रहे है। आश्चर्य की बात तो यह है कि जिस पार्षद ने  नालियों के खुले भाग पर चेम्बर लगाने की मांग की थी, वही पार्षद रात को उसी गड्ढे में गिरकर घायल हो गया। रात में आठनेर अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद आज सुबह पार्षद को परतवाड़ा रैफर किया है। घटना के मुताबिक आठनेर बैतूल मार्ग पर ड्रेनेज सिस्टम की नालियां बनी है, जो जगह-जगह से क्षतिग्रस्त तो है ही, लेकिन निर्माण एजेंसियों ने उन नालियों को जगह जगह से खुला छोड़ दिया है। इस तरह के लगभग दर्जनों गड्ढे खुले है, जिसमें आये दिन हादसे होते रहते है। उन्हीं खुले गड्डों पर चेम्बर लगाने की मांग करने वाले पार्षद योगेश जगताप बीती रात 8 बजे अचानक नाली के गड्ढे में गिरकर घायल हो गए। हालत नाजुक होने से उन्हें आज सुबह परतवाड़ा रैफर किया है।

इनका कहना है
नगर का आज सर्वे करवा रहा हूं, नालियों में जहां भी गड्ढे होंगे, उसको चेम्बर लगाकर ढकने की व्यवस्था करवा देते है।
अरुण कुमार कोल्हे- सीएमओ नगर परिषद आठनेर



 www.graminmedia.com

ADD

add

खबर को शेयर करने के लिए क्लिक करें

बैतूल जिले के सबसे बड़े हिंदी न्यूज़ पोर्टल- ग्रामीण मीडिया सेंटर में आप सभी का स्वागत है,ग्रामीण मीडिया परिवार से जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद- राजेन्द्र भार्गव, स्वतंत्र पत्रकार, (9926407240) ग्रामीण मीडिया के नाम पर कोई फेसबुक पेज या एकाउंट बनाना बिना अनुमति के एक अपराध है। कृपया सतर्क रहें।

विज्ञापन

गाय के शुद्ध दूध हेतु संपर्क करें गाय के शुद्ध घी हेतु संपर्क करें

सूचना

आपकी राय या सुझाव देने के लिए नीचे लाल बॉक्स पर क्लिक करें मिलावट रहित गाय के घी और ताजे दूध के लिए संपर्क करें 9926407240

हमारे बारे में आपकी राय यहाँ क्लिक करके दें

हमारे बारे में आपकी राय यहाँ क्लिक करके दें
राय जरूर दें

ग्रामीण मीडिया से ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंचाएं अपना व्यापार, कम दामों में बड़ा प्रचार।

ग्रामीण मीडिया से ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंचाएं अपना व्यापार, कम दामों में बड़ा प्रचार।
विज्ञापन दरें डिस्काउंट के साथ Birthday/ सालगिरह ऐड। विस्तृत जानकारी के लिए ऊपर वाली इमेज को क्लिक करें