ख़बरें विस्तार से

अन्य ख़बरें आगे पढ़ें
ग्रामीण मीडिया में दे विज्ञापन और ग्रामीण क्षेत्रों सहित जिले में करें अपने व्यापार का प्रचार बैतूल जिले के सबसे बड़े हिंदी न्यूज़ पोर्टल- ग्रामीण मीडिया सेंटर में आप सभी का स्वागत है।

खबर को शेयर करने के लिए क्लिक करें

Saturday, 1 September 2018

व्यापारी की हत्या घर से 500 मी. दूर कुएं में मिला शव

ग्रामीण मीडिया संवाददाता 



लहसुन व्यापारी राकेश उर्फ पप्पू यादव का शव कुएं से पुलिस की मौजूदगी में निकालते ग्रामीण। 


शाहपुर 
नगर के स्टाफ क्वार्टर इलाके में रहने वाले लहसुन व्यापारी का शव शनिवार को कुएं में मिला। व्यापारी गुरुवार रात 12 बजे घर से शुजालपुर मंडी में खरीदी करने का कहकर घर से निकला था। घर से 500 मीटर दूरी पर सड़क किनारे छिंद वाले कुएं में उसका शव मिला। परिजनों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाकर व्यापारी की लूट कर हत्या की आशंका जताई। 
राकेश उर्फ पप्पू पिता रामफल यादव (25) लहसुन व्यापार था। लहसुन की खरीदी के लिए अक्सर शुजालपुर जाता था। गुरुवार रात वह घर से शुजालपुर जाने के लिए निकला था, लेकिन शुक्रवार को मंडी नहीं पहुंचा। घरवालों ने उसे मोबाइल पर कॉल किया, लेकिन रिसीव नहीं किया। परिजनों ने शुजालपुर मंडी में फोन किया तो पता चला कि वह वहां नहीं पहुंचा। 
परिजनों ने शाहपुर पुलिस को सूचना दी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की। शुक्रवार रात कुएं में बैग तैरते मिलने पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज की। शनिवार सुबह कुएं के पास मोबाइल मिलने पर पुलिस ने कुएं में कांटा डालकर देखा तो व्यापारी का शव बाहर आया। पुलिस ने शव का पीएम करवाकर जांच शुरू कर दी। 



पिता बोले- खरीदी के लिए जा रहा था 
मृतक के पिता रामफल यादव ने बताया मेरा बेटा किसी भी व्यसन में नहीं था। हर बार मैं उसे छोड़ने जाता था, गुरुवार को मैं एक रिश्तेदार की गमी से आया तो वह अकेला निकल गया। उसके पास नकदी भी थी कितनी थी मुझे जानकारी नहीं, लेकिन दो से ढाई लाख की खरीदी हर बार करता था और एक गाड़ी माल लाता था। शुक्रवार को मंडी पहुंचकर फोन करता था, लेकिन जब उसका फोन नहीं आया तो मैंने उसके मोबाइल पर कॉल किया, लेकिन उसने फोन नहीं उठाया। मंडी से जानकारी ली तो पता चला पप्पू आया ही नहीं। इसके बाद पुलिस से संपर्क किया तो पुलिस ने कहा थोड़ा और इंतजार कर लो। इसी बीच शुक्रवार रात कुएं में मिला बैग की पहचान होने के बाद पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज की। 



कुएं में तैर रहा था मृतक का बैग परिजनों ने मचाया हंगामा, हाईवे पर प्रदर्शन करने का प्रयास 
कुएं में शव निकलने के बाद परिवार सहित अन्य लोगों ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर नाराजगी जताई। लोगों का कहना था कि जब कल बैग मिल चुका था तो पुलिस ने कुएं में तलाश क्यों नहीं की। जब मृतक के शव का पोस्टमार्टम किया जा रहा था। लोगों ने हाईवे पर चक्काजाम करने का प्रयास किया। एसडीओपी निहित उपाध्याय तथा टीआई ने मामले की निष्पक्ष जांच करने का आश्वासन दिया। 
रात को नहीं मिला मोबाइल सुबह साइलेंट मोड पर मिला 
इस मामले में संदेह इसलिए है कि शुक्रवार रात को घरवाले तथा पुलिस उसके मोबाइल पर कॉल कर रही थी तो मोबाइल नहीं मिला। पुलिस ने कुएं के आसपास तलाशा तो उसका मोबाइल नहीं मिला। कुएं में गए अन्य लोगों को भी मोबाइल दिखाई नहीं दिया, शनिवार सुबह अचानक वहां पर मोबाइल साइलेंट व वाइब्रेशन मोड पर मिला। 



हर बिंदुओं पर की जाएगी जांच 
मर्ग कायम कर शव का पीएम कराया है। मामले में पीएम रिपोर्ट का इंतजार है एवं अन्य बिंदुओं पर जांच जारी है।


 सिद्धार्थ प्रियदर्शन, टीआई, शाहपुर 
शव करीब 24 से 36 घंटे पुराना है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मामले का खुलासा होगा। शुक्रवार को मृतक का बैग मिला था, लेकिन शनिवार को मोबाइल चालू अवस्था में मिला है। मोबाइल को लेकर संदेह है। मोबाइल की कॉल डिटेल निकाली जा रही है। इसी आधार पर पूछताछ में कुछ खुलासा हो सकता है। 


निहित उपाध्याय, एसडीओपी 


स्टाफ क्वार्टर स्थित कुएं में स्थानीय लोग निस्तार का पानी लाने जाते हैं। शुक्रवार को व्यापारी का बैग गोलू ठाकुर को दिखाई दिया। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची 100 डायल के पुलिस कर्मी बैग थाने ले गया। लोगों के अनुसार यदि शुक्रवार को पुलिस कुएं में कांटा डालकर देख लेती तो उसका शव निकल सकता था। 
 www.graminmedia.com

घायल मयूरी के इलाज के लिए, मुलताई विधायक ने संभाली कमान

ग्रामीण मीडिया संवाददाता




मुलताई विधायक चंद्रशेखर देशमुख ने ग्रामीण मीडिया से मोबाइल पर चर्चा में बताया की, ग्राम चन्दोरा की बेटा मयूरी फरकाडे के इलाज के लिए वे और प्रदेश सरकार हर सम्भव मदद करेगी। उन्होंने अपने निजी सचिव संजय सावरकर  को तत्काल नागपुर भेजा है। वे सरकारी नियमो को कायदो के अनुसार इलाज के स्टीमेट और परिजनों से भेट करेंगे। मयूरी के इलाज में किसी प्रकार से आर्थिक तंगी न आये। साथ ही मुलताई नगर और ग्रामीण क्षेत्रो की अवैध गतिविधि पर अंकुश के लिए अधिकारों की बैठक ले करके सुधार हो। इस पूरी घटाना से मुख्य मंत्री और पालक मंत्री को भी अवगत करवाया है। ग्रामीण मीडिया का  विधायक जी को थैंक्स। 
 www.graminmedia.com

छात्रा के स्वस्थ्य होने को हजारो हाथ प्रार्थना कर रहे है ,संगठन कर रहे हर संभव सहायता, video

ग्रामीण मीडिया संवाददाता मुलताई





मुलताई में कल शाम एक अधेड़ शराबी ने बे वजह कोचिंग से पढ़ाई करके छात्राए अपने ग्राम चन्दोरा अपने घर जा रही थी।  इस दौरान चलती साइकिल से पीछे की ओर से हमला किया। दूसरे दिन ग्राम  वासीओ ने मंदिर में प्रार्थना की साथ ही ग्रामीण मीडिया को घटना की पूरी जानकारी दी। साथ में जो सहली थी और जिन युवाओ ने बचाया। सब ने एक स्वर में कहाँ ये अधेड़ नशे में था। अगर ये युवा जान नहीं बचाते तो ये जान से मार देता। बाकी छात्राओं में कहा हम बीच में जाते तो हम पर भी हमला कर सकता था।  आज ये सभी अपने परिजनों के संरक्षण में कोचिंग गई थी। बाकी महिला भी भयभीत है। मुलताई में स्कूलों में प्रार्थना सभा हुई। युवाओ ने आर्थिक सहायता  दी| 

मदद के लिए बढे हाथ 
मुलताई के SDOP अनिल शुक्ला ने ग्रामीण मीडिया से चर्चा में एक हजार रु और बंबई से उमेश देशमुख ने एक हजार रु. विधायक चंद्रशेखर देशमुख ने पांच हजार साथ ही प्रदेश सरकार के खर्च से पुरे इलाज की बात कही। वंही कमलाकर और साथियों ने 25500 रुपये दिए| ग्राम में सुबह प्रार्थना सभा हुई। इसके बाद मुलताई के लड़कीओ और लड़को के स्कूल में प्रार्थना सभा हुई। सब के मुँह पर एक ही बात मयूरी तुम जल्दी से ठीक हो जाओ। शराब मुक्ति के लिए सब को आगे आना होगा। दुबार इस प्रकार की घटना न हो।  विडिओ 


वीडियो १ 

घायल मयूरी को बचने वाले बहादुर छात्र से बातचीत




वीडियो २ 

ग्राम चन्दोरा की घायल मयूरी प्रकरण की गवाह





वीडियो ३ 

घायल छात्रा मयूरी के लिये ग्राम में पूजा और इलाज के लिये आर्थिक



वीडियो ४ 

स्कूल की प्रार्थना सभा में दुआ की कामना 



नोट:  आप भी आगे आये और करें सहयता, सहयता करने हेतु हमसे करें संपर्क 9926407240 
ग्रामीण मीडिया भी बिटिया के लिए साशन स्तर पर हर संभव प्रयास कर रहा| 

 www.graminmedia.com

Friday, 31 August 2018

जैन मुनि तरुण सागर जी का निधन,51 वर्ष के थे संत, अंतिम मैसेज वीडियो देखें

ग्रामीण मीडिया संवाददाता 




जैन मुनि तरुण सागर का आज तड़के निधन हो गया है। वह 51 साल के थे। बता दें कि 20 दिन पहले उन्हें पीलिया हुआ था, जिसके कारण वह बहुत कमजोर हो गए थे। उनके प्रवास स्थल पर उनके दर्शन के लिए देशभर से श्रद्धालु जुटने लगे हैं।
आज दोपहर 3 बजे दिल्ली मेरठ हाइवे पर स्थित तरुणसागरम तीर्थ में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। यात्रा सुबह 7 बजे राधेपुरी दिल्ली से प्रारंभ होकर 28 किलोमीटर दूर तरुणसागरम पर पहुंचेगी।     

 इससे पहले उनकी हालत गंभीर बताई जा रही थी। उन्हें डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया था। जगह-जगह उनके स्वास्थ्य लाभ के लिए प्रार्थनाएं की जा रही थीं। जिस कमरे में उन्हें रखा गया था, वहां पर सिर्फ जैन मुनियों और शिष्यों को ही जाने की इजाजत थी। इसके अलावा किसी को भी अंदर आने की इजाजत नहीं दी गई थी।  

गुरुवार को भी उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई थी। दिन में उन्हें स्वास्थ्य जांच के लिए अस्पताल ले जाया गया था, जहां शाम तक उनकी सेहत में थोड़ा सुधार हुआ था। 

दिगंबर जैन महासभा के अध्यक्ष निर्मल सेठी ने बताया कि मुनिश्री को देखने पांच जैन संत दिल्ली में पहुंच रहे हैं। इनमें सौभाग्य सागर महाराज शामिल हैं। मुनिश्री की तबीयत खराब होने के संबंध में उनके गुरु पुष्पदंत सागर महाराज ने वीडियो मैसेज जारी किया था। इसमें उन्होंने महाराज का समाधि महोत्सव मनाने की अपील की थी। 

आपको बता दें कि गुरुवार शाम कुछ अन्य जैन संत भी उनसे मुलाकात करने पहुंचे थे। 20 दिन पहले मुनिश्री को पीलिया हुआ था लेकिन औषधियां देने के बाद भी उनकी सेहत में सुधार नहीं हो रहा था। उन्होंने इलाज भी बंद करा दिया था और चातुर्मास स्थल पर जाने का निर्णय लिया था।

 www.graminmedia.com

मुलताई पेटीकोट और लेडिस स्वेटर पहने कुएं में मिला बस ऐजेन्ट का शव संदिग्ध मौत से सनसनी

ग्रामीण मीडिया संवाददाता मुलताई 


मुलताई। ग्राम पौनी में चार दिनों से लापता बस ऐजेन्ट का शव शुक्रवार पंचायती कुंए में मिलने से सनसनी है। शव की स्थिति देखकर हत्या की आशंका जताई जा रही है। पूरे मामले में आश्चर्यजनक तथ्य यह है कि मृतक पेटीकोट एवं लेडिस स्वेटर पहने हुआ था जिससे पूरा मामला संदिग्ध हो गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मुलताई ब्लाक के ग्राम पौनी में बस ऐजेन्ट का कार्य करने वाला विजय पिता फूलचंद गाडगे उम्र 35 वर्ष मंगलवार रात्री से कहीं लापता हो गया था। परिजनों द्वारा बुधवार उसे ढूंढा गया जब वह नही मिला तो साईंखेड़ा थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई। शुक्रवार सुबह गांव के ही पंचायती कुंए में विजय का शव मिला जिसकी सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी। पुलिस द्वारा शव का पंचनामा बनाकर शव पोस्टमार्टम के लिए मुलताई अस्पताल भिजवाया गया। पुलिस के अनुसार शव संदिग्ध अवस्था में मिला है जो क्षत-विक्षत हो चुका है। इधर मृतक के परिजन बलिराम ने बताया कि मंगलवार रात को विजय बिना बताए घर से कहीं चला गया था जिसके बाद शुक्रवार उसका शव कुंए में मिला। बताया जा रहा है कि विजय का का लगभग 13 वर्ष पूर्व विवाह हुआ था तथा वर्तमान में उसे दो पुत्र हैं। पूरे मामले में शव का पोस्टमार्टम करने वाले डा.नागवंशी ने बताया कि शव पर गहरे चोट के निशान नही है वहीं फेफड़ों में पानी भरने से मौत होना पाया गया है। इधर ग्रामीणों के अनुसार मृतक विजय का अचानक मंगलवार से लापता होना ढूंढने पर भी नही मिलना तथा चौथे दिन कुंए में शव मिलना पूरी तरह संदिग्ध नजर आ रहा है। वही मृतक का महिलाओं के कपड़ों में पाया जाना भी कई सवालों को जन्म दे रहा है।फिलहाल पुलिस द्वारा मर्ग कायम कर पूरे मामले की जांच की जा रही है।

 www.graminmedia.com

मुलताई, सरेआम बालिका पर लाठी से हमला, बलिका गंभीर video

ग्रामीण मीडिया संवाददाता मुलताई 
छात्रा मयुरीफरकाडे


हमलावर




वीडियो ; लड़की के पिता से वार्ता 



मुलताई में आज रेलवे स्टेशन चौराह पर बिना कारण एक अज्ञात व्यक्ति ने कोचिंग से लौट रही बालिका मयुरी फरकाडे पिता एकराम फरकाडे निवास चन्दोरा कक्षा 12 वीं को सर पर डंडे से मारा। लड़की हालत गम्भीर होने से नागपुर रिफर किया। नगर में रोष है। लड़की के पिता ने ग्रामीण मीडिया सेण्टर मुलताई से चर्चा वीडियो में देखें| जानकारी अनुसार मुलताई में रेलवे स्टेशन चौक पर टूशन पढ़कर लौट रही बालिका रोशनी पर अज्ञात अधेड़ उम्र के व्यक्ति ने लाठी से हमला कर दिया| बालिका इस समय अपनी सहेलियों के साथ घर लौट रही थी| व्यक्ति ने बालिका के सर पर दो जगह वार किया जिसके बाद उसे गंभीर चोट आयी| मुलताई में प्रारंभिक इलाज के बाद उसे तुरंत नागपुर रेफेर कर दिया गया| बालिका पर हमले का कारण अभी स्पष्ट नहीं है| खबर लिखने तक बालिका की हालत नाजुक बानी हुई थी| इस घटना के बाद पुलिस डायल 100 घटना स्थल पर पहुंची और हमलावर को ले गई| 



 www.graminmedia.com

खेत के कुएं में पति को मिले पत्नी और बेटे के शव

ग्रामीण मीडिया संवाददाता 


एक महिला ने अपने साढ़े तीन साल के बेटे के साथ कुएं में कूदकर जान दे दी। खेत के कुएं में दोनों के शव मिलने से गांव में सनसनी फैल गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पड़ताल शुरू कर दी। पुलिस पति अौर मायके पक्ष के लोगों से पूछताछ कर रही है। पुलिस का कहना है, कि महिला रंजना बेटे कुणाल की पढ़ाई को लेकर चिंतित थी। वह रिश्ते के मामा के घर जाने का बोलकर घर से निकली थी, लेकिन वापस नहीं लौटी और पति को खेत के कुएं में दोनों के शव मिले। अब पुलिस जांच कर रही है। 

आठनेर ब्लॉक के जावरा गांव में गजानंद अपने परिवार के साथ रहते हैं। वे किसानी करते हैं। गुरुवार सुबह 10 बजे जब वे खेत जा रहे थे। कुएं में पत्नी और बेटे के शव नजर आए। उन्होंने इसकी सूचना परिवार और गांव के लोगों दी। सूचना मिलने पर आठनेर टीआई अजय मरकाम, एसडीओपी पीएस ठाकुर और एफएसएल टीम मौके पर पहुंची। नवविवाहिता होने के कारण मायके पक्ष और तहसीलदार की मौजूदगी में शव निकालकर पंचनामा बनाया। टीआई ने मायके और ससुराल दोनों पक्षों से प्रारंभिक पूछताछ की, लेकिन आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। 

तीन दिन से परिवार में चल रहा था विवाद 
जांच अधिकारी एएसआई संतोष नावंगे ने बताया मायके पक्ष ने बताया कि रंजना आठनेर में अलग रूम लेकर वहीं रहकर बेटे को पढ़ाना चाह रही थी। क्योंकि उसका पति इकलौता है इसलिए उसके ससुराल वाले इस बात को लेकर राजी नहीं थे। इसी बात को लेकर तीन दिनों से विवाद चल रहा था। सास और बहू की नहीं पटती थी इसकी शिकायत रंजना आए दिन मायके वालों से करती थी। गुरुवार सुबह 7.30 बजे रंजना अपने घर से बेटे के साथ उसी गांव में रहने वाले मामा कुंडली राव माकोड़े के घर पहुंची जहां उसने मामा को भी यही बता बताई। करीब 15 मिनट रुकने के बाद वह वापस घर के लिए निकल गई। करीब 11 बजे रंजना के पति गजानंद माकोड़े दोनों को ढूंढते हुए मामा के घर पहुंच लेकिन मामा ने बताया वह तो 15 मिनट रुकने के बाद ही यहां से चली गई थी। इसके बाद पति ने गांव में तलाश की लेकिन नहीं मिलने पर खेत की ओर गया तो कुएं में दोनों शव तैरते हुए मिले। 
गरव्हा का है मायका 
मृतिका रंजना का मायका पट्टन ब्लॉक के गरव्हा गांव का है। यहां के नारायण बर्डे की बेटी रंजना की शादी 5 वर्ष पहले जावरा के गजानंद माकोड़े से हुई थी। मृतिका का ससुराल पक्ष खेती करता है। वह इकलौती बहू थी। गांव के लोगों की माने तो परिवार में आर्थिक संकट की स्थिति नहीं थी। वे सभी लोग हादसे को लेकर अचंभित हैं। 


नहीं मिला कोई सुसाइड नोट 
मृतिका के पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। परिजनों व मायके पक्ष के बयान के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। मामले में मर्ग कायम किया है। 

पीएस ठाकुर, एसडीओपी


 www.graminmedia.com

ADD

add

खबर को शेयर करने के लिए क्लिक करें

बैतूल जिले के सबसे बड़े हिंदी न्यूज़ पोर्टल- ग्रामीण मीडिया सेंटर में आप सभी का स्वागत है,ग्रामीण मीडिया परिवार से जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद- राजेन्द्र भार्गव, स्वतंत्र पत्रकार, (9926407240) ग्रामीण मीडिया के नाम पर कोई फेसबुक पेज या एकाउंट बनाना बिना अनुमति के एक अपराध है। कृपया सतर्क रहें।

विज्ञापन

गाय के शुद्ध दूध हेतु संपर्क करें गाय के शुद्ध घी हेतु संपर्क करें

सूचना

आपकी राय या सुझाव देने के लिए नीचे लाल बॉक्स पर क्लिक करें मिलावट रहित गाय के घी और ताजे दूध के लिए संपर्क करें 9926407240

हमारे बारे में आपकी राय यहाँ क्लिक करके दें

हमारे बारे में आपकी राय यहाँ क्लिक करके दें
राय जरूर दें

ग्रामीण मीडिया से ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंचाएं अपना व्यापार, कम दामों में बड़ा प्रचार।

ग्रामीण मीडिया से ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंचाएं अपना व्यापार, कम दामों में बड़ा प्रचार।
विज्ञापन दरें डिस्काउंट के साथ Birthday/ सालगिरह ऐड। विस्तृत जानकारी के लिए ऊपर वाली इमेज को क्लिक करें