ख़बरें विस्तार से

अन्य ख़बरें आगे पढ़ें
ग्रामीण मीडिया में दे विज्ञापन और ग्रामीण क्षेत्रों सहित जिले में करें अपने व्यापार का प्रचार बैतूल जिले के सबसे बड़े हिंदी न्यूज़ पोर्टल- ग्रामीण मीडिया सेंटर में आप सभी का स्वागत है।

खबर को शेयर करने के लिए क्लिक करें

Saturday, 8 September 2018

बड़ा फर्जीवाड़ा मुख्य मंत्री जन कल्याण योजना का बड़ा फर्जी वाडा मानसिक रोगी भी दर्ज

ग्रामीण मीडिया संवाददाता

चुनाव आ गए है और हमे हर हालत में चुनाव जितना है का नया फंडा मुख्य मंत्री जन कल्याण (संबल) योजना में तेरा तुझको अर्पण क्या लागे मेरा की आरती की इन पंक्तियो को आधार बना करके लुटा दो प्रदेश का खजना।  विपक्ष सो रहा है। 



क़ानून को माने वाले रो रहे है। नेता चुनाव की तैयारी में लगे है। जिला का प्रशासन प्रदेश के मुखिया  को खुश करने को पुरे जिले में आकड़े बाजी का खेल करके, सबको संबल योजना में गांव की गांव को जोड़ करके प्रशंसा का पात्र बन रहा है।   जिसने इस योजना में आवेदन दिया तो ठीक नहीं दिया तो ठीक, सब को जोड़ दो चुनाव के बाद अपात्रो से वसूला या फिर जेल।  अभी है चार दिन की चांदनी इनको भी मौज करने दो बाद में तो पांच साल तुम और हम। 
ग्रामीण मीडिया में आप का स्वागत है।  मुलताई नगर की संबल योजना में नगर की ७० % आबादी चांदी काट रहे है।  अब बैतूल जिले के मुलताई विकास खंड के हालात कुल आबादी १ लाख २६ हजार ३२४ है।  नियम से १ से १८ तक की आयु के नाबालिक,५९ साल से बड़े बुजुर्ग और स्कूल जाने वाले और मानसिक रोगो पागल, विकलांग याने  100 % वाले , आयकर दाता, सरकारी सेवा में कार्य रथ, एक हेक्टर से अधिक भूमि के मालिक परिवार में माता,पिता और अविवाहित संतान को माना है। 
अब देखे मुलताई विकास खंड की इस योजना में हालत कुल आबादी १ लाख २६ हजार ३२४ में से मुख्य मंत्री जन कल्याण (संबल) योजना में श्रम, विभाग मध्य प्रदेश शासन में ५० हजार ५५९ हजार कार्ड बन करके चुनाव की पूर्व संध्या पर पहुंच चुके है। इस योजना में एक नहीं अनेको लाभ है, लेकीन पात्रता रखने वालो को। एक उदाहरण से समझे मुलताई विकास खंड में बिना आवेदन, घोषणा पत्र के ही सीधे सीधे कार्ड वितरण चालू है। 
ग्रामीण मिडिया ने मुलताई की जानकारी  में आया की एक मानसिक रोगी महिला  मानसिक विकलांग रोगी  पर  जो मुलताई विकास खंड के बानूर ग्राम की है।  जिसके परिवार जनो के ग्राम पंचायत ने कार्ड दिया। जिसका 

पंजीयन प्रमाण पत्र पंजीयन क्रमांक १०७४७९८३५ नाम कमला डोगरे जन्म तिथि १ जनवरी १९८५ ग्राम बानूर पंजीयन जारीकर्ता जनपद पंचायत मुलताई दिनाक ८ मई २०१८ से ८ मई २०२३ पांच साल के लिए।  मध्यप्रदेश असंगठित शहरी एवं ग्रामीण कर्मकार  कल्याण मंडल ८२ हर्ष वर्धन नगर लिक रोड भोपाल से ये है हालत। योजान में क्या लाभ है देखे।  ग्रामीण मीडिया मांग करता है की इसकी सीबीआई जांच हो निर्वाचन भी अपने संज्ञान में ले। 

 www.graminmedia.com

Friday, 7 September 2018

ग्राम-ग्रामो में देखे राष्ट्रीय ग्रामीण पेयजल कार्यक्रमों के हाल

ग्रामीण मीडिया संवाददाता        ग्राम-ग्रामो में देखे राष्ट्रीय ग्रामीण पेयजल कार्यक्रमों के हाल 

नल कूप और दुसरी फोटो में वाल्व 
ग्राम छिंदखड़ा आबादी १५२४, ग्रामीण मीडिया ने ग्राम की स्वच्छता और पेय जल, बीमारी का सामान्य सर्वे में पाया की ग्राम में बीमारी के क्या कारण है। प्रदेश सरकार की राष्ट्रीय ग्रामीण पेयजल कार्यक्रम की जमीनी हकीकत क्या है।  ये बोलती फोटो है। नलकूप, ग्राम को सप्लाई करने वाले कुए की हाकत देखे। इस जिले के संवेदनशील कलेक्टर शशांक मिश्रा ग्राम ग्राम में समीक्षा बैठके लेते है। मुख्य मंत्री जी ने उनकी एक नहीं की बार पीठ भी थप थपाई की तुम बहुत अच्छा काम करा रहे हो।  ११ तारीख को मुलताई  मुख्य मंत्री आ रहे है।  ये ग्राम मुलताई विधान सभा का है।  चंद्रशेखर देशमुख विधायक है। कई बार वे पी एच ई विभाग को पत्र भी जारी कर चुके है।  उनकी भी नहीं सुनते है।  ग्रामो में बीमारी फैलने के ये प्रमुख कारण है। 
 www.graminmedia.com

मुलताई पवित्र नगर में मानसिक रोगीओं पर ध्यान दे, प्रशासन

ग्रामीण मीडिया संवाददाता



पवित्र नगरीय मुलताई में इन दिनों अज्ञात मानसिक रोगो की संख्या बड़ी है। शासन और प्रशासन ने  कानूनी रूप से ध्यान देना चाहिए। एक मानसिक रोगी  व्यक्ति  छात्रा मयूरी को घायल कर चुका है। मुलताई नागपुर नाके पर एक मानसिक रूप से परेशान महिला चार से पांच दिनों से दिखाई दे रही है। वह कुछ नहीं बोलती नहीं है, किसी से कुछ मांगती भी नहीं है। नगर के समाज सेवी पाशा खान ने ग्रामीण मीडिया को ये फोटो और जानकारी दी। इस आशय से की ये बात प्रशासन तक पहुंचे। पाशा खान एक संवेदन शील युवा है। इस मानसिक रोगी को वे  भोजन,पानी और सुरक्षा की व्यवस्था कर रहे है। वे भी एक सामान्य आर्थिक परिस्थिति के है. सबसे ज्यादा उनको इस बाद की चिंता है कि, कोई असामाजिक तत्व इस महिला के साथ कोई गलत काम न कर दे। इससे पहले ही सरकार इस को सुरक्षित स्थान मानसिक चिकित्यशालेय या आश्रय घर में भेज दे. जहाँ इसके इलाज, भोजन और सुरक्षा मिल सके। ये इस महिला का संवैधानिक अधिकार भी है. समाज कल्याण बोर्ड इनकी सेवा के लिए है। अगर पहले भी ध्यान देते तो मयूरी घायल नहीं होती।  इस घटना से सबक ले। 
 www.graminmedia.com

जाने , ग्रामीण आवास योजना के पट्टों की जमीनी हकीकत ग्राम विरुल बाजार VDO

ग्रामीण मीडिया संवाददात

ग्राम पंचायत विरुल बाजार के बैठक क्रमांक 2 अक्टुम्बर 2017 के प्रस्ताव क्रमांक 10 से उर्मिला स्वर्गीय  पति अशोक कांबले जाति माली प.ह.न. 108 की शासकीय घोषित भूमि खसरा नम्बर 410 / 1 रकबा  0.405  हेक्टर में से प्लाट नम्बर 06 क्षेत्रफल 30 बाई 30  = 900 वर्गफीट पट्टा म.प्र. भू राजस्व संहिता 1959  की धारा 244 के अंतर्गत विरुल की विधवा महिला को दिया गया. जिसमे पूर्व में रास्ता, पश्चिम में रास्ता, उत्तर में माधुरी /संतोष और दक्षिण में भूलो उकंडया का प्लाट मिला।  
आज ग्रामीण मीडिया को ग्राम विरुल के कई पात्रहीत ग्राहीओ ने दुसरी बार आकर अपनी आप बीती बताई। इस में बहुत ही दुखी मन से उस विधवा ने बताया की मेरे पास पट्टे के समस्त दस्तावेज है और मेरे सरीके और भी गले में मुख्य मंत्री की फोटो वाला पट्टा लेकर एक साल से पंचायत के चक्क्रर काट रहे है।  उनकी कही सुनवाई नहीं है।  इस महिला ने बताया की ग्राम पंचायत ने उनके नाम के सामने 2 एकड़ भूमि का स्वामी बता करके  अपात्र घोषित किया है।  जबकि वे भूमि हीन है। ग्रामीण मीडिया को ग्रामीणों ने बताया की मुलताई आ रहे मुख्य मंत्री शिवराज सिंह के सामने इस बात का प्रदर्शन करेंगे है।  हम शिकायत करते करते थक गए है।  कही कोई सुनवाई नही होती है। मांग करेंगे की ग्रामीण आवास क़ानून का पालन करे या फिर इस योजना को बंद करे।  देखे इस प्रदर्शन के पहले का विडिओ    

 www.graminmedia.com

सवारी वाहनों में हो रही है गौ वंश की तस्करी कूरता के परिकाष्ठा

ग्रामीण मीडिया संवाददाताl





ग्रामीण मीडिया को राष्ट्रीय हिन्दू सेना तहसील संगठन मंत्री शुभम इंगले ने बताया की ग्राम चिचोली जनदनोरा आटारी के पास गौ भक्त पंकज देशमुख ,धर्मेंद दरवाई, आकाश लोखंडे दीपक मालवीय के सहयोग से महाराष्ट्र की सवारी गाड़ी में जिसका नम्बर है, महाराष्ट्र १२ ए एक्स ६९०९ है।  इस प्रकार की पशु कुरता को रोकने के लिए जिला प्रशासन ध्यान देना चाहिए।  गौरतलब हो की प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह का ११ तारीख से बैतूल जिले में जन आशीर्वाद यात्रा है रात्रि विश्राम भी है। आठ तारीख को ये हालत है।  
 www.graminmedia.com

कल की बारिश के बाद जाने जिले में कहाँ कितनी बारिश

ग्रामीण मीडिया संवाददाता ।बैतूल







www.graminmedia.com

मुलताई। मानवता की मिसाल मुलताई का किन्नर समाज, गोद ली किन्नर बेटी राधा ने किया, अपनी माँ का अन्तिम संस्कार देखे विडिओ

ग्रामीण मीडिया संवाददाता।  मुलताई

मुलताई में किन्नर समाज की गोद (एडॉप्ट) ली बेटी राधा ने किया, अंतिम संस्कार मुलताई के मरघट में।

 ग्रामीण मीडिया ने इस बारे किन्नर राधा से बातचीत की उन्होंने बताया कि परेगांव रोड मुलताई निवासी महिला राधिका कदम ने  स्वयं ही उसको (राधा) को अपनी बेटी माना। राधा ने ग्रामीण मीडिया को बताया कि  राधिका कदम लम्बे समय से बीमार थी वे उनके घर किराये से रहती थी, उनके आगे पीछे कोई नहीं था उनके पति का पहले ही देहांत था। तब राधा उनकी सेवा निस्वार्थ भाव से करती थी। राधा ने बताया कि राधिका जी  विकलांग थी ओर इस तरह करीब सात साल इस किन्नर राधा ने उनकी सेवा की। एक दिन उन्होंने नियमानुसार उसको अपना वारिस बनाया। उसके बाद भी लगातार इनकी सेवा राधा ने की और अंत में ५ सितम्बर को हंस नगर कालोनी में वृद्धा महिला राधिका कदम ने अंतिम सास ली। अब अंतिम संस्कार की प्रक्रिया होना था ऐसे में  किन्नर समाज की राधा और उनके पुरुष किन्नर और वार्ड वासिओ  विनोद बेले, संतोष कामडी और उनके भाई तथा अन्य वार्ड वासियो ने कदम जी का अंतिम संस्कार किया।  मानवता की मिशाल किन्नर का गोदनामा और इसके द्वारा लम्बे समय तक सेवा
आप खुद वीडियो में देखें ग्रामीण मीडिया से उनकी बातचीत ,,,,,,

वीडियो


 www.graminmedia.com

ADD

add

खबर को शेयर करने के लिए क्लिक करें

बैतूल जिले के सबसे बड़े हिंदी न्यूज़ पोर्टल- ग्रामीण मीडिया सेंटर में आप सभी का स्वागत है,ग्रामीण मीडिया परिवार से जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद- राजेन्द्र भार्गव, स्वतंत्र पत्रकार, (9926407240) ग्रामीण मीडिया के नाम पर कोई फेसबुक पेज या एकाउंट बनाना बिना अनुमति के एक अपराध है। कृपया सतर्क रहें।

विज्ञापन

गाय के शुद्ध दूध हेतु संपर्क करें गाय के शुद्ध घी हेतु संपर्क करें

सूचना

आपकी राय या सुझाव देने के लिए नीचे लाल बॉक्स पर क्लिक करें मिलावट रहित गाय के घी और ताजे दूध के लिए संपर्क करें 9926407240

हमारे बारे में आपकी राय यहाँ क्लिक करके दें

हमारे बारे में आपकी राय यहाँ क्लिक करके दें
राय जरूर दें

ग्रामीण मीडिया से ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंचाएं अपना व्यापार, कम दामों में बड़ा प्रचार।

ग्रामीण मीडिया से ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंचाएं अपना व्यापार, कम दामों में बड़ा प्रचार।
विज्ञापन दरें डिस्काउंट के साथ Birthday/ सालगिरह ऐड। विस्तृत जानकारी के लिए ऊपर वाली इमेज को क्लिक करें