मुलताई क्षेत्र में जहाँ बरसात से फसलों को लाभ हुआ है। वही बरसात के साथ तेज हवा से ग्राम चिखली कला में तेज हवा के कारण मक्का की फसल पूर्ण रूप से प्रभावित हुई है।
ग्रामीण मीडिया सेण्टर मुलताई को ग्राम चिखली के किसान राजेन्द्र ठाकुर पिता सज्जन सिंग पटवारी हल्का 69 खसरा नम्बर 436 रकबा लगभग हेक्टर मक्का की प्रजाति 3401 है। लगभग उत्पादन 50 किवंटल होता।
तेज हवा से खड़ी फसल पूरी तरह जमीन पर लेट गई है। मक्का की ये फसल पूरी तरह से अधकच्ची अवस्था में है। पूरी तरह से बेकार हो गई है। उत्पादन शून्य होगा।
किसान ने बताया कि वे बहुत परेशान है। आगे क्या होगा पता नही है। ग्रामीण मीडिया ने सलाह दी की घबराना नही। तत्काल इसकी लिखित सूचना ग्राम पटवारी,कोटवार,सचिव के साथ तहसीलदार मुलताई को फोटो,मौका पंचनामा नुकसानी प्रकरण दर्ज करवाए। साथ ही सोसायटी के माध्यम से बीमा कम्पनी को सूचना दे। डाक पंजी से दे। एक प्रति अपने पास रखे। न्याय न मिलने पर कोर्ट में ये प्रमाणित दस्तावेज लगेंगे। स्थानीय प्रशासन से निवेदन है कि, किसान मानसिक रूप से परेशान है। उनकी माता जी भी बीमार है। कह रहा था अब समझ में नही आ रहा क्या करे। तत्काल राहत राशि दे।
अखिल भारतीय ब्राह्मण परिषद् की ब्राह्मण एकता अभियान के संबंध में दिनाँक 22/09/2018 को हुई थी बैठक जिसमे अखिल भारतीय ब्राह्मण परिषद् के प्रदेश अध्यक्ष पं दीवान शुभम् तिवारी,कटनी जिला अध्यक्ष रजनीश तिवारी,कटनी जिला महिला अध्यक्ष अधिवक्ता मञ्जूषा गौतम,पन्ना जिला अध्यक्ष अवधेश मिश्रा,शहडोल जिला अध्यक्ष शिवम् मिश्रा, अनूपपुर जिला अध्यक्ष राहुल द्विवेदी,सतना जिला महिला उपाध्यक्ष भावना मिश्रा,प्रदेश प्रभारी शिवराम शुक्ला, प्रदेश महामंत्री नवल चतुर्वेदी जी अन्य कार्यकर्त्ता भी मौजूद रहें।
ग्रामीण मीडिया संवाददाता *सेवा बहाली और नियमितीकरण की मांग को लेकर आमरण अनशन आज चौथे दिन भी जारी..*
साक्षरतासंवि प्रेरको ने बुलाई प्रदेश स्तरीय आपातकालीन बैठक*
भोपाल :- संविदा प्रेरक मोर्चा भोपाल के तत्वाधान में 20 सितंबर 2018 गुरुवार से प्रारम्भ चौथे दिन साक्षरता संविदा प्रेरक का आमरण अनशन राज्य शिक्षा केंद्र अरेरा हिल्स भोपाल में सुबह 11:00 से पूजा अर्चना के साथ प्रारंभ हुआ
साक्षरता संविदा प्रेरक मोर्चा के संदीप गुप्ता प्रदेश मीडिया प्रभारी ने बताया कि सेवा से निकाले गए प्रदेश के 33800 साक्षरता संविदा प्रेरकों का अक्टूबर 2017 जनवरी, फरवरी 2018 एवं अप्रैल 2018 से आज दिनाँक तक का मानदेय नहीं मिला है
20 सितम्बर 2018 से बैठे हैं शासन-प्रशासन के कोई भी आला अधिकारी सुध लेने नहीं आए इस संबंध में प्रदेश अध्यक्ष राजू जाट सिरोही के नेतृत्व में प्रदेश स्तरीय आपातकालीन बैठक का आयोजन किया गया जिसमें आगामी रणनीति तैयार की गई सभी प्रदेश स्तरीय पदाधिकारियों ने अपने अपने विचार व्यक्त किए और सभी के विचारों को सुनने के बाद निर्णायक कमेटी की अनुशंसा के द्वारा निर्णय लिया गया कि सेवा बहाली एवं स्थायीकरण की मांग को लेकर आमरण अनशन जारी रहेगा ...
इस दौरान राजू जाट सिरोही प्रदेश अध्यक्ष संदीप गुप्ता प्रदेश मीडिया प्रभारी राजेश अहिरवार कोषाध्यक्ष अन्जेश जी प्रदेश उपाध्यक्ष कैलाश वर्मा जी प्रदेश सचिव मोहन परमार प्रदेश प्रचार प्रसार मंत्री जाथव वर्मा रन्जीत सिंह राठौर प्रदेश कार्यकारणी सदस्य मनोहर सिंह, निर्भय जी, दुर्गा शेषकर कांति नागले सपना मीना रुक्मणी कविता बोकड़े मंजूषा खादी नीलम धानक सहित 3 दर्जनो से अधिक साक्षरता संविदा प्रेरक शामिल हुए ..... www.graminmedia.com
बड़ी खबर, ग्राम घाटबिरोली में गणेश विसर्जन के दौरान बड़े चौक घाटविरोली ने महिला और बच्चों पर हमला बोल दिया। करीब 11 बजे की बात है। जिसकी सूचना ग्रामीणों ने दी। 1,45 मिनिट तक कोई स्वास्थ्य सेवा नही मिली। एक लड़की को उल्टी भी हो रही है। बाकी के चहरो पर सूजन है।
मुलताई केंद्रीय विघालय के प्रस्तावित भवन की भूमि पर हाई टेंशन लाईन के कारण रदद् हो सकती है, भवन अनुमति ।
मुलताई में एक मात्र जो शिक्षा के क्षेत्र में सौगात मिली थी। उस पर भी संकट के बादल नजर आ रहे है। ग्रामीण मीडिया के जानकार सूत्रों से जानकारी में आया है कि,
वर्तमान में केंद्रीय विघालय मुलताई में उत्कृष्ट शाला के उधारी के कैमरों में संचालित है। शासनस्तर से ग्राम मोही पटवारी हल्के में शासकीय भूमि खसरा नम्बर 6 एवं 7 रकबा कुल 5.885 हेक्टर रिकार्ड में केन्द्रीय विघालय संगठन क्षेत्रीय कार्यलय भोपाल के नाम रिकार्ड में दर्ज भी हो गया।
इसके बाद भवन निर्माण टीम केंद्रीय विघालय की आई। जिसने इस भूखण्ड के सामने वाले भाग में विघुत हाई टेंशन लाइन देखी। 11 केवी,33 केवी, बड़ी लाईन के बड़ी संख्या में विघुत पोलो की भरमार है। इस टीम ने तत्काल पोल शिफ्टिंग की बात रखी। स्थानीय प्रशासन को कहा कि, सबसे पहले पोल शिफ्टिंग करे। अन्यथा यहां नियम से स्कूल निर्माण नही होगा। विघुत विभाग ने 40 लाख का स्टीमेट दिया। जिला कलेक्टर ने कहा शासन के पास कोई मद नही है। इसी प्रकार हरदा में भी हुआ है। पूरी तैयारी के बाद रदद् हो गया।
इस भवन के भूमि के लिये प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का नाम प्रस्तावित है। अगर पोल शिफ्ट नही हुये तो ये स्कूल नही बनेगा। नियम यह है कि, हाई टेंशन लाईन के 25 मीटर दुरी मानते है। अब देखना यह है कि 40 लाख की छोटी सी रकम के लिए जहां 1 घण्टे के कार्यक्रम में पण्डल में 50 लाख खर्च हो सकते है। विचार करे । नही तो मुलताई के नागरिक विधान सभा क्षेत्र से चंदा कर के पोल शिफ्ट करेगे। बच्चो के इस स्कूल को रदद् नही होने देंगे।
मुलताई में कुछ दिनों पहले एक बालिका मयुरी फरकाडे पिता एकराम फरकाडे निवास चन्दोरा कक्षा 12 वीं को सर पर डंडे से मारा था| ग्रामीण मीडिया प्रमुख राजेंद्र भार्गव एक पत्रकार वार्ता के लिए नागपुर गए थे, उन्होंने इसी दौरान मयुरी के हालचाल जानने की कोशिश की और मयुरी के चाचा से बात की आईये देखते है वीडियो -
चाचा से वार्ता
मीडिया प्रमुख ने जानकारी में पाया की मयूरी के इलाज में अब तक इलाज में अब तक और साथ ही डाक्टर के अनुसार की आवश्यकता और होगी| डाक्टर के अनुसार मयूरी की दिमाग के पीछे हड्डी टूट गई है जिसे ऑपरेशन से बदला गया है साथ ही मयूरी अभी एक आँख खोलती है परन्तु अभी तक मयूरी किसी भी बात का रेस्पोंस नहीं दे पा रही है| ग्रामीण मीडिया ने जब अस्पताल प्रबंधन से पैसे की बात की तो पता चला की अभी तक जनता के द्वारा प्राप्त राशि तो इलाज के लिए आयी है परन्तु प्रशासन जो राशि देने वाला था वह किसी कारण वश नहीं आ पाई है| ग्रामीण मीडिया मांग करता है की प्रशासन इस ओर शीघ्रता से ध्यान दे|
आईये इलाज के कागज देखते -
मयुरी के मौजूदा हाल
मयुरी के पुराने हालात
अस्पताल का खर्च
एकाउंट डिटेल पुरानी खबर
ग्रामीण मीडिया संवाददाता मुलताई
छात्रा मयुरीफरकाडे
हमलावर
वीडियो ; लड़की के पिता से वार्ता
मुलताई में आज रेलवे स्टेशन चौराह पर बिना कारण एक अज्ञात व्यक्ति ने कोचिंग से लौट रही बालिका मयुरी फरकाडे पिता एकराम फरकाडे निवास चन्दोरा कक्षा 12 वीं को सर पर डंडे से मारा। लड़की हालत गम्भीर होने से नागपुर रिफर किया। नगर में रोष है। लड़की के पिता ने ग्रामीण मीडिया सेण्टर मुलताई से चर्चा वीडियो में देखें| जानकारी अनुसार मुलताई में रेलवे स्टेशन चौक पर टूशन पढ़कर लौट रही बालिका रोशनी पर अज्ञात अधेड़ उम्र के व्यक्ति ने लाठी से हमला कर दिया| बालिका इस समय अपनी सहेलियों के साथ घर लौट रही थी| व्यक्ति ने बालिका के सर पर दो जगह वार किया जिसके बाद उसे गंभीर चोट आयी| मुलताई में प्रारंभिक इलाज के बाद उसे तुरंत नागपुर रेफेर कर दिया गया| बालिका पर हमले का कारण अभी स्पष्ट नहीं है| खबर लिखने तक बालिका की हालत नाजुक बानी हुई थी| इस घटना के बाद पुलिस डायल 100 घटना स्थल पर पहुंची और हमलावर को ले गई|
सेवा बहाली और नियमितीकरण की मांग को लेकर आमरण अनशन का आज दूसरा दिन
भा.जा. पा. की सरकार मै साक्षरता संविदा प्रेरक मजबूर हुए आमरण अनशन के लिए
भोपाल :- संविदा प्रेरक मोर्चा भोपाल के तत्वाधान में 20 सितंबर 2018 गुरूवार से प्रारम्भ दूसरे दिन साक्षरता संविदा प्रेरक का आमरण अनशन राज्य शिक्षा केंद्र अरेरा हिल्स भोपाल में सुबह 11:00 से पूजा अर्चना के साथ प्रारंभ हुआ
सभी साक्षरता संविदा प्रेरक राज्य शिक्षा केन्द्र के सामने एकत्र हुए अपनी मांगों के समंब्ध में जोरदार नारेबाजी के साथ अनशन पर राजू जाट सिरोही प्रदेश अध्यक्ष संदीप गुप्ता प्रदेश मीडिया प्रभारी राजेश अहिरवार चरण विश्वकर्मा प्रदेश उपाध्यक्ष प्रदेश कोषाध्यक्ष सुरेंद्र सोलंकी प्रदेश महामंत्री सहित 11 लोग आमरण अनशन पर बैठे
प्रदेश मीडिया प्रभारी संदीप गुप्ता ने बताया कि सेवा से निकाले गए प्रदेश के 33800 साक्षरता संविदा प्रेरकों का अक्टूबर 2017 जनवरी, फरवरी 2018 एवं अप्रैल 2018 से आज दिनाँक तक का मानदेय सरकार हजम कर दूसरों को उपकृत करने की नींव तैयार कर रही है इस षड्यंत्र पूर्व चाल को किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा
राजू जाट सिरोही प्रदेश अध्यक्ष ने उद्बोधन में कहा कि साक्षर भारत योजना के अंतर्गत कार्यरत साक्षरता संविदा प्रेरक का कार्य भारत सरकार के बिना किसी आदेश के जन अभियान परिषद को दिया गया है जबकि साक्षरता संविदा प्रेरक 6 वर्ष अपनी सेवाएं न्यूनतम मानदेय 2000 अर्थात 66 रु 66 पैसे पर दे रहे हैं इस संबंध में मोर्चा द्वारा आयुक्त राज्य शिक्षा केंद्र भोपाल को 3 अगस्त 2018 में पत्र दिया उक्त पत्र पर कोई ठोस कार्यवाही ना होने के कारण 21 अगस्त 2018 को राज्य शिक्षा केंद्र भोपाल के सामने होली जलाकर विरोध दर्ज किया इसके बावजूद भी आयुक्त राज्य शिक्षा केंद्र भोपाल द्वारा कोई कार्यवाही नहीं कि गयी उचित कार्यवाही ना होने के कारण 20 सितंबर 2018 से साक्षरता संविदा प्रेरक मोर्चा भोपाल के तत्वाधन में सेवा बहाली एवं स्थायीकरण की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन आमरण अनशन प्रारंभ करेंगे
*आर्थिक बोझ के कारण साक्षरता संविदा प्रेरक आमरण अनशन के लिए हुए मजबूर*
प्रदेश में न्यूनतम 2000 महीने के अल्प मानदेय पर काम कर रहे प्रेरकों को 7 माह से यह अल्प मानदेय भी ना मिलने से एवं सेवा से पृथक करने के कारण समस्त प्रेरक अब भी भीख मांगने को मजबूर हैं
इस दौरान राजू जाट सिरोही प्रदेश अध्यक्ष राजेश अहिरवार प्रदेश कोषाध्यक्ष संदीप गुप्ता प्रदेश मीडिया प्रभारी, चरण विश्वकर्मा प्रदेश उपाध्यक्ष, श्रीमती मीना जी विश्वकर्मा, सुरेन्द सोलंकी प्रदेश महामंत्री, चमन सोनी, मनोहर सिंह, निर्भय जी, सहित सैकड़ों साक्षरता संविदा प्रेरक शामिल होंगें ..