ख़बरें विस्तार से

अन्य ख़बरें आगे पढ़ें
ग्रामीण मीडिया में दे विज्ञापन और ग्रामीण क्षेत्रों सहित जिले में करें अपने व्यापार का प्रचार बैतूल जिले के सबसे बड़े हिंदी न्यूज़ पोर्टल- ग्रामीण मीडिया सेंटर में आप सभी का स्वागत है।

खबर को शेयर करने के लिए क्लिक करें

Friday, 5 October 2018

बैतूल जिले में हरे वृक्षों पर घोर संकट देखे इस विडिओ को

ग्रामीण मीडिया संवाददाता


गौर से देखे इस मशीन को बैतूल जिले में हरे वृक्षों को काटने का इस मशीन का भर पुर उपयोग हो रहा है।  ये पोर्टेबल मशीन पेट्रोल से संचालित होती है। भार भी बहुत कम है। इससे पहले थ्री फेस की वजनदार मशीन थी।  वृक्ष कटाई के लिए थ्री फेश का कलेक्शन तक ही कटाई होती थी।  बाकी वृक्ष सुरक्षित रहते थे।  इस मशीन जिसकी कीमत मात्र 6 हजार है। शासन के राजपत्र में प्रकाशित नियम से ये मशीन पूरी तरह प्रतिबंधित है। इस वीडियो को ध्यान से देखे।
 www.graminmedia.com

मुलताई में 70 डेमो में से 52 खाली, घोर जल संकट पानी पर लगेगा पहरा

ग्रामीण मीडिया संवाददाता,  पानी पर लगना पड़ेगा पहरा।



संकट में है, किसान इस साल बरसात की कमी के कारण, मारपीट और कानून व्यवस्था भंग के हालत बन सकते है।  
ग्रामीण मीडिया सेण्टर मुलताई ने वर्ष 2018-19 एक अध्ययन में पाया कि इस साल रवि मौसम में बरसात की कमी के कारण बड़ी संख्या में किसानों के खेतों में गेहूं की मुख्य फसल सिचाई (पानी) अभाव में बोनी नही हो पाएगी। मुलताई क्षेत्र में औसत रूप से 40 इंच बरसात होती है। जिससे डेम,कुओ,नलकूप,नदी और नालो में पर्याप्त पानी रहता था। रवि मौसम की फसल में एक पलेवा और दो सिचाई डेम और अन्य संसाधनों से हो जाती थी। 
इस साल मात्र 17 इंच का बरसात का आंकडा । जिस के कारण भूमिगत जलस्तर बहुत कम है। मुलताई जल संसाधन विभाग मुलताई में रवि सिचाई के लिये मध्यम जलाशय 04 और लधु 66 है। इसमें से 18 डेमो से केवल पलेवा होगा। जो दो बार पानी देते है। वह नही दे सकते। केवल उभारिया में सिचाई होगी। 70 डेमो से 40 हजार 481 हेक्टर की सिचाई होती थी। इस साल संकट है। यह हालत मात्र 11 हजार 790 हेक्टर में पलेवा। ठीक ये हालत कुओ और नलकुपो के भी यही हालत है। इस गेहू का असर आगे पशु चारे पर भी आएगा। चुनाव का साल है। आचार संहिता रहेगी।
किसान को सलाह है कि, ऐसी हालत में चना,अलसी,मसूर या कम पानी वाले गेहू की प्रजाति लगाए। अन्यथा सिचाई अभाव में फसल की मूल लागत भी नहीं निकलेगी। संकट का साल है। इस प्रकार से सूखे का लगातार दूसरा साल है। इस साल भी ताप्ती सरोवर का ओवर फ्लो नहीं हुआ।

 www.graminmedia.com

Wednesday, 3 October 2018

मुलताई विधान सभा में हेमन्त विजयराव देशमुख के महिलाओं को स्थाई रूप से रोजगार से जोड़ने की अभिनव पहल

ग्रामीण मीडिया संवाददाता 

मुलताई  3 अक्टूम्बर 12 बजे माननीय हेमन्त विजय राव देशमुख (केबिनेट मंत्री दर्जा) अध्यक्ष मध्यप्रदेश राज्य कौशल विकास एवं रोजगार निर्माण बोर्ड ने मुलताई विधान सभा को अपैरल ट्रेनिंग एन्ड डिजाईन सेंटर (वस्त्र मंत्रालय,भारत सरकार) के प्रयासों से नई सौगात मिली।

 www.graminmedia.com

पूर्व विधायक सुखदेव से जाने उनके मन की बात

ग्रामीण मीडिया संवाददाता 



ग्रामीण मीडिया सेण्टर मुलताई में आपका स्वागत है, जाने पूर्व विधायक सुखदेव पांसे जी से किसानों के लिए उनकी मन की बात खेती को लाभ का रोजगार कैसे बनाए पर उन्होंने जानकारी दी। साथ ही मुलताई विधान सभा में उनके द्वारा क्या-क्या विकास कार्य करवाए थे। उनकी भावी योजना के सम्बन्ध में चर्चा की कार्य योजना के बारे में जाने,, कांग्रेस पार्टी से वे भावी उम्मीद वार है। स्पष्ट वादी,सहज और सरल स्वभाव के धनी है। विधायक न रहते हुए भी नगर में कई काम करवाए, मुलताई नही प्रदेशस्तर पर नजूल के पेचीदा क़ानून से आम जनता को राहत दिलवाई। कई मामलो में उनके विरोधी भी उनकी निष्पक्ष कार्यप्रणाली की तारीफ करते है।
 www.graminmedia.com

Tuesday, 2 October 2018

मुलताई विधान सभा चुनाव को लेकर हेमन्त विजय राव देखमुख से सीधी बात

ग्रामीण मीडिया संवाददाता

मुलताई विधान सभा में भाजापा पार्टी से कौन होगा उम्मीदवार । इस बात को लेकर रोज नया नाम आता है। इसी कड़ी में बैतुल जिले में सब से चर्चित नाम हेमन्त विजयराव देखमुख से इस बारे में सीधे-सीधे बात, सुने,,,,

 www.graminmedia.com

हेमन्त विजय राव देशमुख,मुलताई में रोजगागर की दिशा में नई पहल सुने

ग्रामीण मीडिया संवाददाता



रोजगार निर्माण बोर्ड के अध्यक्ष हेमन्त विजय राव देशमुख ने मुलताई में एक प्रेस वार्ता का आयोजन करके, ग्रामीण मीडिया को बताया, माँ ताप्ती से उनका विशेष लगाव है। उनकी मातृ भूमि प्रभात पट्टन है। यहां के युवाओ के लिये स्थाई रोजगार के लिये माननीय मुख्यमंत्री जी के मार्ग दर्शन में स्थाई रोजगार की दिशा में प्रयास कर रहा हूँ।
 www.graminmedia.com

ग्राम करचगांव में दो गुटों में खूनी संघर्ष वीडियो






मुलताई विधान सभा के ग्राम करचगाव में अनुसूचित जाति परिवार पर  2 अक्टूम्बर को सुबह 6 बजे घात लगा करके जानलेवा हमला हुआ। जिसमें एक ही परिवार के एक बहू के सर पर गहरा घाव दो लड़के गम्भीर रूप से घायल हुए। परिवार के मुखिया ने आज सुबह 7 बजे शासकीय चिकित्सालय मुलताई में सविस्तार जानकारी दी। मुलताई थाने में दूसरे पक्ष ने भी रिपोर्ट दर्ज करवाई है। एक भाई के पैर में भी काफी चोट थी। इस प्रकार दोनों पक्षो में आज ग्राम में खुनी संघर्ष हुआ। मामला सम्पति विवाद का है।

ADD

add

खबर को शेयर करने के लिए क्लिक करें

बैतूल जिले के सबसे बड़े हिंदी न्यूज़ पोर्टल- ग्रामीण मीडिया सेंटर में आप सभी का स्वागत है,ग्रामीण मीडिया परिवार से जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद- राजेन्द्र भार्गव, स्वतंत्र पत्रकार, (9926407240) ग्रामीण मीडिया के नाम पर कोई फेसबुक पेज या एकाउंट बनाना बिना अनुमति के एक अपराध है। कृपया सतर्क रहें।

विज्ञापन

गाय के शुद्ध दूध हेतु संपर्क करें गाय के शुद्ध घी हेतु संपर्क करें

सूचना

आपकी राय या सुझाव देने के लिए नीचे लाल बॉक्स पर क्लिक करें मिलावट रहित गाय के घी और ताजे दूध के लिए संपर्क करें 9926407240

हमारे बारे में आपकी राय यहाँ क्लिक करके दें

हमारे बारे में आपकी राय यहाँ क्लिक करके दें
राय जरूर दें

ग्रामीण मीडिया से ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंचाएं अपना व्यापार, कम दामों में बड़ा प्रचार।

ग्रामीण मीडिया से ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंचाएं अपना व्यापार, कम दामों में बड़ा प्रचार।
विज्ञापन दरें डिस्काउंट के साथ Birthday/ सालगिरह ऐड। विस्तृत जानकारी के लिए ऊपर वाली इमेज को क्लिक करें